‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 मार्च। आज दोपहर नगरपालिका महासमुंद में उपाध्यक्ष का पद भाजपा के देवीचंद राठी ने जीत लिया।
नगरपालिका परिषद सभाकक्ष में दोपहर बारह बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन दाखिले के वक्त भाजपा के वार्ड पार्षद देवीचंद राठी और कांग्रेस से जयकुमार देवांगन ने नामांकन दाखिल किया।
दोपहर डेढ़ बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। मतगणना में 30 पार्षद तथा एक अध्यक्ष में से 24 मत देवीचंद राठी को तथा 6 मत कांग्रेस के जयकुमार देवांगन को मिला। इस तरह देवीचंद राठी नगरपालिका परिषद महासमुंद के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।