ताजा खबर
चाणक्य का एग्जिट पोल, दिल्ली में एनडीए सरकार
05-Feb-2025 7:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दिल्ली, 5 फरवरी। दिल्ली के विधानसभा चुनाव को लेकर चाणक्य नाम की चुनाव विश्लेषण संस्था ने अपना जो अंदाज बताया है, उसके मुताबिक दिल्ली में एनडीए की सरकार बनने के आसार हैं।
चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक़, आम आदमी पार्टी को 70 सीटों में से 25 से 28 सीटें मिल सकती हैं।
एनडीए की तीन पार्टियाँ वहां से लड़ रही हैं। इनको 39 से 44 सीटें मिल सकती हैं।
कांग्रेस तमाम 70 सीटों पर लड़ रही है, उसे कुल दो या तीन सीटें मिल सकती हैं।
बसपा और वामपंथी पार्टियों को कोई सीट मिलने की उम्मीद नहीं है।
चाणक्य का अंदाज यह कहता है कि आम आदमी पार्टी का वोट शेयर 40 फ़ीसदी से नीचे रहेगा, एनडीए का वोट शेयर 43 फीसदी से नीचे रहेगा।
कांग्रेस का वोट शेयर 10 फ़ीसदी से नीचे रहेगा। बसपा को तीन फ़ीसदी से कम वोट मिलने की संभावना है, और वामपंथी दलों को डेढ़ फीसदी वोट मिल सकते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


