ताजा खबर

हैदराबाद में पुरुष और महिला की हत्या
14-Jan-2025 11:18 PM
हैदराबाद में पुरुष और महिला की हत्या

हैदराबाद, 14 जनवरी। नरसिंगी थाना क्षेत्र के पुप्पलागुडा इलाके में मंगलवार को एक पुरुष और एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इलाके की एक पहाड़ी पर मंगलवार की सुबह गए कुछ स्थानीय युवकों ने शवों को देखा और ‘डायल-100’ पर पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के एक अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर मीडिया को बताया कि मृतकों की आयु 30 से 35 वर्ष के आसपास है। पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों की हत्या सोमवार रात को की गई।

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के शरीर पर चाकू से किए गए घाव के निशान थे और उसके चेहरे और सिर को पत्थर से कुचला गया था। पुलिस के अनुसार, महिला का शव व्यक्ति के शव से लगभग 60 मीटर की दूरी पर बरामद किया गया। महिला के सिर पर चोट थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मृतक पुरुष और महिला की पहचान के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है...वे दोनों एक दूसरे के जानकार हैं या नहीं और उनकी हत्या किसने की, इस बारे में जांच की जा रही है।’’ (भाषा)

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news