1. वाशिंग मशीन का कार्य सिद्धांत क्या है?
(अ) उपकेंद्रण (ब) अपोहन (स) अपकेंद्रण (द) विसरण
2. जब एक पत्थर को चांद की सतह से पृथ्वी पर लाया जाता है, तो?
(अ) इसका द्रव्यमान बदल जाएगा (ब) इसका भार बदल जाएगा, परंतु द्रव्यमान नहीं (स) भार और द्रव्यमान दोनों बदल जाएंगे (द) न द्रव्यमान और न ही भार बदलेंगे
3. लोलक का आवर्त काल-
(अ) द्रव्यमान के ऊपर निर्भर करता है (ब) लंबाई के ऊपर निर्भर करता है (स) तापक्रम के ऊपर निर्भर करता है (द) समय के ऊपर निर्भर करता है
4. लोलक घडिय़ां गर्मियों में क्यों सुस्त हो जाती हैं?
(अ) गर्मियों के दिन लंबे होने के कारण (ब) कुंडली में घर्षण के कारण (स) लोलक की लंबाई बढ़ जाती है, जिससे इकाई दोलन में लगा हुआ समय बढ़ जाता है (द) गर्मी में लोलक का भार बढ़ जाता है
5. न्यूटन का शीतलन नियम लागू तभी होता है, जब?
(अ) ताप में अंतर बहुत ज्यादा न हो (ब) ताप में अंतर बहुत ज्यादा हो (स) ताप के अंतर पर निर्भर नहीं करता है (द) इनमें से कोई नहीं
6. थर्मस फ्लास्क की आंतरिक दीवारें चमकीली होती हैं?
(अ) संवहन द्वारा होने वाली ऊष्मा हानि को रोकने के लिए (ब) विकिरण द्वारा होने वाली ऊष्मा हानि को रोकने के लिए (स) चालन द्वारा होने वाली ऊष्मा (द) इनमें से कोई नहीं
7. किसी पदार्थ के एकांक द्रव्यमान का ताप एक डिग्री सेल्सियस बढ़ाने में लगी ऊष्मा है?
(अ) विशिष्ट ऊष्मा (ब) ऊष्मा धारिता (स) जल तुल्यांक (द) गुप्त ऊष्मा
8. मंगल और बृहस्पति की कक्षाओं के बीच सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करने वाले शैल के छोटे टुकड़े के समूह को क्या कहते हैं?
(अ) उल्का (ब) धूमकेतु (स) उल्कापिंड (द) क्षुद्रग्रह
9. ग्रह उस विशाल आकाशीय पिंड को कहते हैं, जो?
(अ) सूर्य के चारों ओर चक्कर काटता है और उसमें स्वयं अपना प्रकाश होता है (ब) सूर्य के चारों ओर चक्कर काटता है और इसमें स्वयं अपना प्रकाश नहीं होता वरन् सूर्य से प्रकाशित होता है (स) अपनी धुरी पर घूमता रहता है (द) दीर्घ वृत्ताकार मार्ग पर चलता है
10. निम्न में से कौन सा हिमवारित ग्रह है?
(अ) मंगल (ब) शुक्र (स) बृहस्पति (द) पृथ्वी
11. एक खगोलीय इकाई दूरी है?
(अ)पृथ्वी और सूर्य के बीच की(ब) पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की (स) बृहस्पति और सूर्य के बीच की (द) प्लूटो और सूर्य के बीच की
12. वर्तमान युग में सनराइज उद्योग है?
(अ) सीमेंट (ब) रासायनिक (स) खाद (द) इलेक्ट्रॉनिक्स
13. चटका हुआ कांच चमकीला प्रतीत होता है?
(अ) अपवर्तन के कारण (ब) परावर्तन के कारण (स) व्यतिकरण के कारण (द) पूर्ण आंतरिक परावर्तन
14. मृगतृष्णा बनने का क्या कारण है?
(अ) पूर्ण आंतरिक परावर्तन (ब) विसरण (स) परावर्तन (द) अपवर्तन
15. ब्लैक होल सिद्धांत को प्रतिपादित किया था?
(अ) सी.वी. रमण ने (ब) एच. जे. भाभा ने (स) एस. चंद्रशेखर ने (द) हरगोविंद खुराना ने
16. न्यूट्रॉन की खोज किसने की थी?
(अ) रदरफोर्ड ने (ब) थॉमसन ने (स) चैडविक ने (द) न्यूटन ने
17. दूरबीन का आविष्कार किया था?
(अ) गैलीलियों ने (ब) गुटिनबर्ग ने (स) एडीसन ने (द) ग्राहम बेल ने
18. वायुमंडलीय दबाव को मापने के लिए किस यंत्र का उपयोग किया जाता है?
(अ) हाइड्रोमीटर (ब) बैरोमीटर (स) मैनोमीटर (द) हाइग्रोमीटर
19. पाइरोमीटर का प्रयोग करते हैं?
(अ) गहराई नापने में (ब) आद्र्रता नापने में (स) तापक्रम नापने में (द) ऊंचाई नापने में
20. हमारे देश में नियमों का पालन करना किसका कार्य है?
(अ) कार्यपालिका (ब) विधानमंडल (स)न्यायपालिका (द) मंत्रिमंडल
21. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि किसके पास है?
(अ) संसद (ब) राष्ट्रपति (स) प्रधानमंत्री (द) विधि मंत्रालय
22. भारत के उच्चतम न्यायालय को इनमें से कौन सी समीक्षा करने का अधिकार है?
(अ) नॉमिनल समीक्षा (ब) वैधानिक समीक्षा (स) न्यायिक समीक्षा (द) राजनीतिक समीक्षा
23. कांग्रेस में युवा वर्ग को सदैव से ही उचित महत्व दिया जता रहा, बताइए निम्न में से किसे कांग्रेस का सबसे युवा अध्यक्ष होने का गौरव प्राप्त है?
(अ) जवाहरलाल नेहरू (ब) गोपालकृष्ण गोखले (स) अबुल कलाम आजाद (द) श्रीनिवास अयंगर
24. कांग्रेस से पृथक समाजवादी पार्टी की स्थापना किसने की थी?
(अ) डॉ. राममनोहर लोहिया (ब) जयप्रकाश नारायण (स) आचार्य कृपलानी (द) आचार्य नरेंद्र देव
25. गन्ने में लाल सडऩ रोग उत्पन्न होता है?
(अ) जीवाणुओं द्वारा (ब) विषाणुओं द्वारा (स) कवकों द्वारा (द) निमेटोड द्वारा
26. खुजली का रोग स्केबीज का कारण निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) जीवाणु (ब) कवक (स) सूक्ष्म कीट (द) प्रोटोजोआ
---
सही जवाब- 1.(स) अपकेंद्रण, 2.(ब) इसका भार बदल जाएगा, परंतु द्रव्यमान नहीं, 3.(ब) लंबाई के ऊपर निर्भर करता है, 4.(स) लोलक की लंबाई बढ़ जाती है, जिससे इकाई दोलन में लगा हुआ समय बढ़ जाता है, 5.(अ) ताप में अंतर बहुत ज्यादा न हो, 6.(ब) विकिरण द्वारा होने वाली ऊष्मा हानि को रोकने के लिए, 7.(अ) विशिष्ट ऊष्मा, 8.(द) क्षुद्रग्रह, 9.(ब)सूर्य के चारों ओर चक्कर काटता है और इसमें स्वयं अपना प्रकाश नहीं होता वरन् सूर्य से प्रकाशित होता है, 10.(स)बृहस्पति, 11.(अ)पृथ्वी और सूर्य के बीच की, 12.(द) इलेक्ट्रॉनिक्स, 13.(द) पूर्ण आंतरिक परावर्तन, 14.(अ) पूर्ण आंतरिक परावर्तन, 15.(स)एस. चंद्रशेखर ने, 16.(स)चैडविक ने, 17.(अ) गैलीलियों ने, 18.(ब) बैरोमीटर, 19.(स)तापक्रम नापने में, 20.(अ) कार्यपालिका, 21.(अ)संसद, 22.(स)न्यायिक समीक्षा, 23.(स) अबुल कलाम आजाद, 24.(द) आचार्य नरेंद्र देव, 25.(स) कवकों द्वारा, 26.(ब) कवक।