1. निकट दृष्टि किससे सही की जा सकती है?
(अ) उत्तल लेंस (ब) अवतल लेंस (स) उत्तल-अवतल लेंस (द) अवतल-उत्तल लेंस
2. दूरबीन क्या है?
(अ) दूर की वस्तु देखी जाती है (ब) नजदीक की वस्तु देखी जाती है (स) पानी की गहराई मापी जाती है (द) इनमें से कोई नहीं
3. पानी से भरे तालाब की गहराई किस कारण कम दिखाई देती है?
(अ) अपवर्तन के कारण (ब) परावर्तन के कारण (स) धु्रवण के कारण (द) प्रकीर्णन के कारण
4. सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों के संबंध में क्या सत्य है?
(अ) ये मूर्तियों का निर्माण करते थे, मंदिरों का नहीं (ब) ये मूर्तियों और मंदिरों दोनों का निर्माण करते थे (स) केवल मंदिरों का निर्माण करते थे, मूर्तियों का नहीं (द) ये मूर्तियों और मंदिरों दोनों का निर्माण नहीं करते थे
5. हड़प्पा सभ्यता की खोज निम्नलिखित में से किस वर्ष हुई थी?
(अ) 1935 ई. (ब) 1942 ई. (स) 1901 ई. (द) 1921 ई.
6. हड़प्पा सभ्यता के बारे में कौन सी उक्ति सही है?
(अ) उन्हें अश्वमेध की जानकारी थी (ब) गाय उनके लिए पवित्र थी (स) उन्होंने पशुपतिनाथ का सम्मान आरंभ किया (द) उनकी संस्कृति सामान्यत: स्थिर नहीं थी
7. हर्षवर्धन अपनी धार्मिक सभा कहां किया करता था?
(अ) मथुरा (ब) प्रयाग (स) वाराणसी (द) पेशावर
8. पुरी में स्थित कोणार्क के विशाल सूर्यदेव के मंदिर के निर्माता कौन हैं?
(अ) नरसिंह प्रथम (ब) कपिलेंद्र (स) पुरुषोत्तम (द) चोड गंग
9. इलाहाबाद की संधि, 1765 के बाद राबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद का उप दीवान किसे बनाया था?
(अ) मुहम्मद रजा खान (ब) राजा शिताब राय (स) राय दुर्लभ (द) सैयद गुलाम हुसैन
10. निम्नलिखित में से किस भारतीय को राबर्ट क्लाइव ने बिहार का नायब दीवान नियुक्त किया था?
(अ) अमीचंद (ब) मानकचंद (स) राय दुर्लभ (द) राजा शिताब राय
11. निम्नलिखित में से कौन सा युद्ध था, जिसने भारत में ब्रिटिश प्रभुत्व का प्रारंभ किया?
(अ) प्लासी का युद्ध (ब) बक्सर का युद्ध (स) मैसूर की तीसरी लड़ाई (द)1857 का विद्रोह
12. न्यूजीलैंड के उत्तरी एवं दक्षिणी द्वीपों के मध्य कौन-सा जलडमरू मध्य स्थित है?
(अ) पाक जलडमरू मध्य (ब)कुक जलडमरू मध्य (स) डेविस जलडमरू मध्य (द) बेरिंग जलडमरू मध्य
13. प्रकाश संश्लेषण के प्रथम चरण में निम्नलिखित में से क्या होता है?
(अ) 3 कार्बन परमाणु जुड़ कर ग्लूकोज बनाते हैं (ब)एटीपी बनता है (स)जल का आयनीकरण होता है (द) प्रकाश के एक फोटोन से क्लोरोफिल एओ का एक इलेक्ट्रॉन उत्तेजित होता है
14. यूरोप की निम्नलिखित में से कौन सी नदी कोयला नदी के नाम से जानी जाती है?
(अ) टेम्स (ब) राइन (स) रोन (द) एल्ब
15. भारतीय उपमहाद्वीप मूलत: एक विशाल भूखंड का भाग था, जिसे कहते हैं?
(अ) जूरासिक भूखंड (ब) आर्यावर्त (स) इंडियाना (द) गोंडवाना महाद्वीप
16. भारतीय मानक समय निम्नलिखित में से किसके समीप से लिया जाता है?
(अ) इलाहाबाद, नैनी (ब) लखनऊ (स) मेरठ (द) दिल्ली
17. मंत्रिमंडल का सामूहिक उत्तरदायित्व लागू हुआ?
(अ) 1935 के अधिनियम से (ब) 1919 के अधिनियम से (स) भारत के संविधान से (द) इनमें से कोई नहीं
18. निम्नलिखित में से कौन भारतीय नागरिकता से वंचित कर सकता है?
(अ) नगर पालिका का आयुक्त (ब) जिलाधीश (स) राज्य सरकार (द) केंद्र सरकार
19. हर्ष एवं पुलकेशिन द्वितीय के मध्य हुए संघर्ष की जानकारी कहां से मिलती है?
(अ) ऐहोल अभिलेख (ब) बंसखेड़ा लेख (स) हाथीगुम्फा अभिलेख (द) ह्वेनसांग के वर्णन से
20. हर्ष की आत्मकथा निम्नलिखित में से किसने लिखी?
(अ) फिरदौसी (ब) बाणभट्ट (स) वराहमिहिर (द) इनमें से कोई नहीं
21. विधेयकों के परिचय व पारित किए जाने से संबंधित उपबंध संविधान के किस अनुच्छेद में दिया गया है?
(अ)107 (ब) 105 (स) 103 (द) 101
22. कुछ दशाओं में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक बुलायी जाती है। संविधान के किस अनुच्छेद में ऐसा दिया गया है?
(अ)105 (ब) 106 (स) 107 (द) 108
23. संसद के दो अधिवेशनों के बीच अधिकतम समय का अंतराल होता है?
(अ)1 साल के अधिक नहीं (ब) 6 महीने से अधिक नहीं (स) 5 महीने से अधिक नहीं (द) 9 महीने से अधिक नहीं
24. ब्रिटिश द्वीप समूह में वर्ष भर प्राय: अस्थायी जलवायु तथा परिवर्तनशील मौसम के लिए कौन-सा कारण उत्तरदायी है?
(अ) लंबी समुद्री तट रेखा (ब) समुद्र की समीपता (स)तटवर्ती गर्म जल धाराएं (द) चक्रवातीय प्रभाव
25. विकास का मुख्य कारक है?
(अ) म्यूटेशन (ब) उपार्जित लक्षण (स) प्राकृतिक वरण (द) लैंगिक जनन
26. प्राचीन जैन धर्म के संबंध में निम्रलिखित कथनों में से कौनसा एक सही है?
(अ) स्थलबाहु के नेतृत्व में दक्षिण भारत में जैन धर्म का प्रचार हुआ (ब) पाटलिपुत्र में हुई परिषद् के पश्चात् जो जैन धर्म के लोग भद्रबाहु के नेतृत्व मेें रहे, वे श्वेताम्बर (स) प्रथम शतक ई.पू. में जैन धर्म को कलिंग के राजा खारवेल का समर्थन मिला (द) बौद्धों के विपरीत, जैन धर्म की प्रारंभिक अवस्था में, जैन धर्म के लोग चित्रों के पूजन करते थे
---
सही जवाब- 1.(ब)अवतल लेंस, 2.(अ)दूर की वस्तु देखी जाती है, 3.(ब)परावर्तन के कारण, 4.(अ)ये मूर्तियों का निर्माण करते थे, मंदिरों का नहीं, 5.(द)1921 ई., 6.(स) उन्होंने पशुपतिनाथ का सम्मान आरंभ किया, 7.(ब)प्रयाग, 8.(अ)नरसिंह प्रथम, 9.(अ) मुहम्मद रजा खान, 10.(द) राजा शिताब राय, 11.(अ)प्लासी का युद्ध, 12.(ब)कुक जलडमरू मध्य, 13.(द) प्रकाश के एक फोटोन से क्लोरोफिल एओ का एक इलेक्ट्रॉन उत्तेजित होता है, 14.(ब) राइन,15.(द)गोंडवाना महाद्वीप, 16.(अ)इलाहाबाद, नैनी, 17.(अ) 1935 के अधिनियम से, 18.(द) केंद्र सरकार, 19.(अ) ऐहोल अभिलेख, 20.(ब)बाणभट्ट, 21.(अ)107, 22.(द)108, 23.(ब) 6 महीने से अधिक नहीं, 24.(द) चक्रवातीय प्रभाव, 25.(अ) म्यूटेशन, 26.(स) प्रथम शतक ई.पू. में जैन धर्म को कलिंग के राजा खारवेल का समर्थन मिला ।