सामान्य ज्ञान

जयप्रकाश नारायण
11-Oct-2021 10:10 AM
जयप्रकाश नारायण

लोकनायक के नाम से प्रसिद्ध राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण का जन्म  11 अक्तूबर वर्ष 1902 को  हुआ। वर्ष 1970 में इंदिरा गांधी के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए उन्हें जाना जाता है। वर्ष 1998 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

 पटना में अपने विद्यार्थी जीवन में जय प्रकाश नारायण ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया। जयप्रकाश नारायण बिहार विद्यापीठ में शामिल हो गए, जिसे युवा प्रतिभाशाली युवाओं को प्रेरित करने के लिए डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और सुप्रसिद्ध गांधीवादी डॉ. अनुग्रह नारायण सिन्हा (जो गांधी जी के एक निकट सहयोगी रहे और बाद में बिहार के पहले उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री रह चुके हंै) द्वारा स्थापित किया गया था।

जयप्रकाश नारायण वे  1922 में उच्च शिक्षा के लिए अमरीका गये जहां उन्होंने 1922-1929 के बीच कैलीफ़ोर्निया विश्वविद्यालय और विस्कांसन विश्वविद्यालय में समाज शास्त्र का अध्ययन किया। पढ़ाई के महंगे खर्चे को वहन करने के लिए उन्होंने खेतों, कंपनियों, रेस्टोरेन्टों में काम किया। वे माक्र्स के समाजवाद से प्रभावित हुए। भारत आने के बाद उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हथियारों के उपयोग को सही समझा। उन्होंने नेपाल जा कर आज़ाद दस्ते का गठन किया और उसे प्रशिक्षण दिया। उन्हें पंजाब में चलती ट्रेन में सितंबर 1943 में गिरफ्तार कर लिया गया। 16 महीने बाद जनवरी 1945 में उन्हें आगरा जेल मे स्थांतरित कर दिया गया। 8 अक्तूबर वर्ष 1979 में उनका निधन हुआ।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news