सामान्य ज्ञान
मलेरिया के वर्जन
25-Sep-2021 1:03 PM
मलेरिया मच्छरों के काटने से होना वाला एक रोग है। मलेरिया भी कई प्रकार के होते हैं। इनमें से दो मुख्य हैं-प्लासमोडियम फैल्सिपैरम और प्लासमोडियम विवैक्स, जो दुनिया में बसे ज्यादा फैलने वाले होते हैं। हालांकि दोनों तरह के मलेरिया को फैलाने वाला मच्छर एक ही है। एनाफिलिस।
मलेरिया के खिलाफ दुनिया भर में अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन वह सिर्फ फैल्सिपैरम के खिलाफ ही है। दूसरी तरह के मलेरिया यानी विवैक्स पर किसी का ध्यान ही नहीं है। यह भी सच है कि फैल्सिपैरम मलेरिया के कारण मौतें अधिक होती हैं और विवैक्स के कारण मौतें कम ही होती हैं। यह काफी शोध के बाद पता चला है । मलेरिया चाहे फैल्सिपैरम हो या फिर विवैक्स, दोनों ही तरह के मलेरिया शरीर पर काफी बुरा असर छोड़ जाते हैं।