सामान्य ज्ञान

सउदी अरब
23-Sep-2021 1:01 PM
सउदी अरब

दी अरब  देश का क्षेत्रफल 2 लाख 40 हज़ार वर्ग किमी है। यह देश दक्षिण-पश्चिम एशिया में फ़ार्स खाड़ी और लाल सागर के बीच स्थित है। इस देश के पवित्र नगर मक्का में पैग़म्बरे इस्लाम का जन्म हुआ था। 3 सितम्बर सन 1932 ईसवी को सउदी अरब देश की स्थापना हुई तथा अब्दुल अज़ीज़ बिन सउद इस देश के नरेश बने। यह देश तीसरी हिजरी शताब्दी अर्थात नवीं ईसवी शताब्दी में अब्बासी शासकों के नियंत्रण से निकल गया और कई शताब्दियों तक वहां अशांति रही।
16वीं शताब्दी में उसमानी शासन ने सउदी अरब पर अधिकार कर लिया 18वीं ईसवी शताब्दी के मध्य से सउद वंश ने सउदी अरब पर शासन स्थापित करने का प्रयास आरंभ किया बीसवीं ईसवी शताब्दी के आरंभ तक यह प्रयास बहुत तेज़ हो गया। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान सउद वंश के लोगों के ब्रिटेन से अच्छे संबंध थे। विश्व युद्ध की समाप्त होने तथा उस्मानी साम्राज्य के टूट जाने के बाद सउदी अरब भी एक स्वाधीन देश हो गया। तथा सउद परिवार के लोगों ने इस देश पर अपना शासन स्थापित किया।

नवधा भक्ति किसे कहा जाता है?
भगवान विष्णु की नौ प्रकार की भक्ति ही नवधा भक्ति कहलाती है। भागवत के अनुसार नवधा भक्ति के रूप हैं- श्रवण, कीर्तन, स्मरण, पादसेवन, अर्चन, वंदन, सख्य, दास्य और आत्म-निवेदन। अध्यात्म रामायण के अनुसार सत्संग, भगवत् कथा लाभ, गीतादि वाक्यों की व्याख्या, भगवत वाक्यों की व्याख्या, गुरु की निष्कपट सेवा, पवित्र स्वभाव, मंत्रोपासना, भक्तों के प्रति श्रद्घा तथा वैराग्य-ये नवधा भक्ति के प्रकार हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news