सामान्य ज्ञान

क्या होता है काला धन?
30-Jul-2021 11:54 AM
क्या होता है काला धन?

नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक फाइनैंस ऐंड पॉलिसी (एनआईपीएफपी) के मुताबिक, काला धन वह इनकम होती है जिस पर टैक्स की देनदारी बनती है लेकिन उसकी जानकारी टैक्स डिपार्टमेंट को नहीं दी जाती है।
काला धन  गलत तरीकों से ही पैदा किया जाता है। जैसे कि आपराधिक गतिविधियां- किडनैपिंग, स्मगलिंग, पोचिंग, ड्रग्स, अवैध माइनिंग, जालसाजी और घोटाले। भ्रष्टाचार- पब्लिक ऑफिसर की रिश्वतखोरी और चोरी। इनकम छुपाना।  टैक्स बचाने के लिए इनकम की जानकारी टैक्स डिपार्टमेंट नहीं देना। इसी वजह से सबसे ज्यादा काला धन पैदा होता है।
ब्लैक मनी  का पता लगाने का एक तरीका इनपुट आउटपुट रेशियो है। किसी देश में खास रकम के इनपुट पर खास मात्रा में सामान का प्रॉडक्शन होता है। अगर आउटपुट कम है तो माना जाता है कि आउटपुट की अंडर-रिपोर्टिंग हो रही है। हालांकि, इकॉनमी के स्ट्राक्चर में बदलाव, क्षमता में बढ़ोतरी और टेक्नॉलॉजी अपग्रेडेशन होने पर यह तरीका कारगर नहीं होता है। इसका पता लगाने का दूसरा तरीका इकॉनमी के साइज के हिसाब से करेंसी सर्कुलेशन की तुलना है। यह तरीका इस सोच पर आधारित है कि करेंसी का इस्तेमाल सामान्य और समानांतर इकॉनमी दोनों में होता है। छोटी इकॉनमी में बहुत ज्यादा करेंसी सर्कुलेशन होने का मतलब यह होता है कि वहां समानांतर इकॉनमी भी है। लेकिन इस तरह के अनुमान में असंगठित क्षेत्र की इकॉनमी को रेग्युलर इकॉनमी में शामिल नहीं किया जाता है।

महत्वपूर्ण तथ्य 
* राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है- 29 अगस्त
* अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस कब मनाया जाता है- 10 दिसंबर
* आनासागर का निर्माण किसने करवाया था- अरुणोराज
* बूंदी का किला किसने बनवाया था- राजानगर सिंह
*  तुगलकाबाद का संस्थापक था- ग्यासुदीन तुगलक
* कोटा में जगमोहन महल का निर्माण किसने करवाया था- राजकुमार ब्रजकुमार
* धोलपुर में कानपुर महल किसने बनवाया था- शाहजहां
* किस शासक ने सर्वप्रथम लोक निर्माण विभाग की स्थापना की- फिरोजशाह तुगलक
*  अजंता की गुफाओं का निर्माण किसने करवाया था- गुप्त शासकों ने
*  दरगाह अजमेर शरीफ का निर्माण किसने करवाया था- सुल्तान ग्यासुद्दीन
*  उदयपुर में सहेलियों की बाड़ी किसने बनवाई थी- महाराणा फतह सिंह
*  बूंदी में छत्र महल का निर्माण किसने करवाया था- रानी छत्रसाल
*  कलिंग पुरस्कार किस क्षेत्र के लिए दिया जाता है- विज्ञान के क्षेत्र में
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news