कारोबार

शहरी विकास में उत्कृष्ट योगदान हेतु वेदांता चेयरमैन को मुंबई रत्न पुरस्कार
29-Jul-2021 3:51 PM
शहरी विकास में उत्कृष्ट योगदान हेतु वेदांता चेयरमैन को मुंबई रत्न पुरस्कार

रायपुर, 29 जुलाई। प्रमुख उद्यमी और समाजसेवी एवं देश के प्रमुख मेटल, मिनरल्स, ऑयल एण्ड गैस उत्पादक समूह वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल को मुबंई शहर के विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिये प्रतिष्ठित मुंबई रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने प्रदान किया। श्री अग्रवाल ने बताया कि मैं सिर्फ 19 साल का था जब अवसरों के शहर मुंबई के लिए ट्रेन से निकला और बहुत जल्द यह शहर मेरा बन गया। मैंने अपने आप से कहा कि बड़ा बनाने के लिये मैं इस शहर को कुछ वापस देना चाहंूगा और इस तरह मेरी यात्रा की शुरूआत हुई। इस पुरस्कार को पाकर मै विनम्र और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं राज्यपाल कोश्यारी का हृदय से आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने मेरे प्रयासों के लिये मुझे यह सम्मान दिया। 

श्री अग्रवाल ने बताया कि महाराष्ट्र अवसरों और निवेश के लिये आकर्षक प्रदेश है, जो कि कुछ वर्षों में, राज्य विनिर्माण, वित्तीय बाजारों, प्रौद्योगिकी के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है, जहां गुणवत्तापूर्ण मानव संसाधन है। यह प्रदेश परंपरागत तौर पर भौगोलिक रूप से अनुकूल एवं औद्योगिक विकास में अग्रणी है। हमें गर्व है कि हम यहां अपनी प्रौद्योगिकी कंपनी का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं। पथ प्रदर्शक बनने लिये महाराष्ट्र और मुंबई को मेरी शुभकामनाएं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news