सामान्य ज्ञान

प्रिंस चाल्र्स और राजकुमारी डायना
29-Jul-2021 12:27 PM
प्रिंस चाल्र्स और राजकुमारी डायना

दुनिया में सबसे चर्चित जोडिय़ों में प्रिंस चाल्र्स और राजकुमारी डायना की जोड़ी रही है।  राजकुमारी डायना अब इस दुनिया में नहीं हैं और प्रिंस चाल्र्स हाल ही में दादा बने हैं। चाल्र्स और डायना के बड़े बेटे प्रिंस विलियम ने केट मिडिलटेन से विवाह किया है और हाल ही में उनके घर एक बच्चे का जन्म हुआ है।  डायना और चाल्र्स का एक और बेटा प्रिंस हैरी है। 

 डायना और प्रिंस ऑफ वेल्स चाल्र्स की शादी 29 जुलाई 1981 को हुई थी।  किसी परीकथा की तरह बड़े तामझाम और भारी इंतजाम के साथ 32 साल  ब्रिटेन के राजकुमार चाल्र्स और राजकुमारी डायना की शादी हुई थी। उस वक्त कोई 70 करोड़ लोगों ने टीवी पर इस शाही शादी को देखा था। सदी की शादी और परिकथाओं की शादी के नाम से विख्यात हुए जलसे के लिए ब्रिटेन में इस दिन को राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया था। लंदन के सेंट पॉल कैथीड्रल में करीब 3500 लोग इस शादी के गवाह बने जिनमें सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं दूसरे देशों के भी राजपरिवार के लोग शामिल थे। लंदन की सडक़ों पर 20 लाख से ज्यादा लोग शाही जोड़े को देखने के लिए कतार में खड़े थे। हालांकि सारे शुभ शगुन और शाही धूम धाम के साथ हुई शादी भी इन दोनों को लंबे समय तक साथ नहीं रख सकी। 1992 में दोनों अलग हो गए और 1996 में इनका तलाक भी हो गया। उनके दो बेटे हुए विलियम और हैरी। शादी के बाद डायना अपनी सामाजिक भूमिका को लेकर काफी चर्चित रहीं। अगस्त 1997 में एक कार दुर्घटना में राजकुमारी डायना की मौत हो गई थी। हालांकि उनकी मौत के रहस्यों पर अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है। प्रिंस चाल्र्स ने बाद में अपनी दोस्त केमिला पार्कर से शादी कर ली। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news