सामान्य ज्ञान

विसेंट फान गॉग
29-Jul-2021 12:26 PM
विसेंट फान गॉग

विंसेंट फान गॉग की गिनती दुनिया के बेहतरीन चित्रकारों में होती है। वे रंगीन चित्रों, कला में भावना और खूबसूरती के लिए विख्यात थे। उनका 20 वीं सदी की चित्रकला पर बहुत प्रभाव था।  
 नीदरलैंड्स का ये कलाकार दर्द, बेचैनी और मानसिक बीमारी के कारण 37 साल की उम्र में ही इस दुनिया से चला गया।  उनके सिर में गोली से हुए घाव के कारण उनकी मौत हुई। उन्होंने आत्महत्या की या क्या हुआ इस बारे में कोई कुछ साफ नहीं बता सका क्योंकि पुलिस को कोई बंदूक कभी बरामद नहीं हुई। 29 जुलाई 1890 के दिन उनकी मौत हुई। उस समय उनके चित्रों को कोई नहीं जानता था।  उनके सबसे मशहूर चित्र उनके आखिरी दो साल में बने हैं। एक दशक में ही उन्होंने 2 हजार 100 पेंटिंग्स बना दी थी। उनमें 860 ऑइल, 13 सौ वॉटर कलर, ड्रॉइंग, स्कैच और प्रिंट थे। उनके कामों में सेल्फ पोट्रेट के अलावा लैंडस्केप, स्टिल लाइफ, पोट्रेट्स शामिल हैं। सूर्यमुखी के फूलों की उनकी तस्वीरें बहुत मशहूर हैं। 1885 में उन्होंने पोटेटो ईटर्न नाम की पेटिंग बनाई जो बाद में बहुत मशहूर हुई।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news