सामान्य ज्ञान

विश्व व्यापार संगठन
29-Jul-2021 12:25 PM
विश्व व्यापार संगठन

विश्व व्यापार संगठन (अंग्रेज़ी-वल्र्ड ट्रेड आर्गेनाइजेशन (डब्ल्यू टी ओ) विश्व की सबसे प्रमुख मौद्रिक संस्था है जो विश्व व्यापार के लिए दिशा निर्देशों को जारी करती है और सदस्य देशों को जरुरत के मुताबिक ऋण उपलब्ध कराती है। यह नए व्यापार समझौतों में बदलाव और उन्हें लागू कराने का उत्तरदायी है। भारत भी इसका एक सदस्य देश है।

डब्लयूटीओ को 1995 में स्थापित किया गया था। इसे जनरल एग्रीमेंट ऑन टेरिफ एंड ट्रेड (गैट) के स्थान पर बनाया गया था। गैट की स्थापना 1948 में तब हुई थी जब 23 देशों ने कस्टम टेरिफ कम करने के लिए हस्ताक्षर किए थे। डब्ल्यूटीओ गैट का वृहद स्वरूप है। जहां गैट सिर्फ मर्केडाइज सामानों को नियंत्रित करता था, वहीं डब्ल्यूटीओ सेवा व्यापार जैसे दूरसंचार और बैंकिंग और दूसरे मुद्दों जैसे इंटेलेक्चुअल संपत्ति अधिकार को कवर करता है।

डब्ल्यूटीओ में 153 सदस्य हैं। चीन इसमें 2001 में शामिल हुआ था। डब्ल्यूटीओ की सबसे बड़ी संस्था मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (मिनिस्ट्रयल कॉन्फ्रेंस) है। यह प्रत्येक दो वर्ष में अन्य कार्यो के साथ संस्था के महासचिव और मुख्य प्रबंधकर्ता का चुनाव करती है। साथ ही वह सामान्य परिषद (जनरल काउंसिल) का काम भी देखती है। सामान्य परिषद विभिन्न देशों के राजनयिकों से मिलकर बनती है जो प्रतिदिन के कामों को देखता है। डब्लयूटीओ का मुख्यालय जेनेवा, स्विट्जरलैंड में है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news