सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 28 जुलाई
28-Jul-2021 11:45 AM
हर दिन हॉट सीट 28 जुलाई

1. साबुन के बुलबुले के चमकीले रंग निम्नलिखित में से किसके कारण होते हैं?
(अ) व्यतिकरण (ब) प्रकीर्णन (स) विक्षेपण (द) विवर्तन
2.पानी से भरे तालाब की गहराई किस कारण कम दिखाई देती है?
(अ) परावर्तन (ब) अपवर्तन (स) विवर्तन (द) व्यतिकरण
3. निम्नलिखित में से किसमें उच्चतम ऊर्जा होती है?
(अ) नीला प्रकाश (ब) हरा प्रकाश (स) लाल प्रकाश (द) पीला प्रकाश
4. निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?
(अ) चुंबक के समान धु्रवों के बीच प्रतिकर्षण होता है (ब) चुंबक के विपरीत धु्रवों के बीच आकर्षण होता है (स) एक विलग धु्रव का कोई अस्तित्व नहीं होता है (द) किसी चुंबक को बीच से तोड़ देने से इसके दोनों धु्रव अलग अलग हो जाते हैं
5. तबकात-इ-नासिरी नामक ऐतिहासिक किताब के लेखक कौन हैं?
(अ) मिनहास-उस-सिराज (ब) जियाउद्दीन बरनी (स) अमीर खुसरो (द) मेहंदी हुसैन
6. अकबर ने समय का सबसे बड़ा सोने का सिक्का क्या कहलाता था?
(अ) इलाही (ब) जलाली (स) दाम (द) शंसब
7. निम्नलिखित में से कौन वहाबी आंदोलन का नेता था?
(अ) मुहम्मद अली (ब) अजमल खां (स) सैयद अहमद (द) एस.ए. अंसारी
8. एकदिवसीय अंतर्राष्टï्रीय क्रिकेट मैच में पॉवर प्ले कौन साइड होता है?
(अ) केवल बैटिंग साइड (ब) केवल बॉलिंग साइड (स) बैटिंग एवं बॉलिंग दोनों साइड (द) अम्पायर की इच्छानुसार
9. अंतर्राष्टï्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष का चुनाव कितने वर्षों के लिए होता है?
(अ) चार वर्ष (ब) पांच वर्ष (स) आठ वर्ष (द) दस वर्ष
10. क्रिकेट खेल में स्टम्प्स की चौड़ाई कितनी होती है?
(अ) आठ इंच (ब) दस इंच (स) पांच इंच (द) नौ इंच 
11. जिस अक्षांश पर वार्षिक तापांतर न्यूनतम होता है, वह है?
(अ) भूमध्य रेखा (ब) कर्क रेखा (स) मकर रेखा (द) उत्तरी ध्रव वृत्त
12. आल्पस पर्वत के उत्तरी भाग में बहने वाली उष्ण शुष्क स्थानीय हवाओं को कहते हैं?
(अ) चिनूक (ब) फॉन (स) खमसिन (द) सिरोको
13. केरल के तट को क्या कहते हैं?
(अ) कोंकण तट (ब) मालाबार तट (स) कोरोमंडल तट (द) केनारा तट 
14. नागार्जुनसागर बांध का निर्माण किस नदी पर हुआ है?
(अ) कृष्णा (ब) चंबल (स) कोसी (द) सतलुज
15. आंध्रप्रदेश का अनंतपुर जिला किस खनिज के उत्पादन के लिए प्रसिद्घ है?
(अ) तांबा (ब) जस्ता (स) अभ्रक (द) स्वर्ण
16. सडक़ों पर काम करने निकला कलईवाला बर्तनों को चमकदार रूप देने हेतु एक चमकदार चांदी समान तत्व का प्रयोग रगडऩे हेतु करता है, यह तत्व किसका बना हुआ होता है?
(अ) जस्ता (ब) टिन (स) सीसा (द) एल्यूमीनियम
17. निम्नलिखित में से कौन सा आरडीएक्स का दूसरा नाम है?
(अ) सियानोहाइड्रिन (ब) डेक्सट्रेन (स) साइक्लोनाइट (द) साइक्लोहेक्सेन
18. एकात्मक शासन का प्रधान दोष यह है कि यह निरुत्साहित करती है?
(अ) स्थानीय पहल को (ब) कार्यक्षमता को (स) राष्टï्रीय एकता को (द) विधि की एकरूपता को
19. निम्नलिखित में से कहां एकात्मक शासन व्यवस्था पाई जाती है?
(अ) स्विटजरलैंड में (ब) संयुक्त राज्य अमेरिका में (स) (स) ब्रिटेन में (द) भारत में
20. भारत में सांप्रदायिक प्रतिनिधित्व प्रथम बार स्वीकार किया गया था?
(अ)1861 के भारतीय काउंसिल अधिनियम द्वारा (ब) 1862 के भारतीय काउंसिल अधिनियम द्वारा (स) 1909 के भारतीय काउंसिल अधिनियम द्वारा (द) 1919 के भारतीय शासन अधिनियम द्वारा
21. उत्तरी अमेरिका की जलवायु शीतकाल में निम्र में से किससे प्रभावित होती है?
(अ) गर्म गल्फ स्ट्रीम द्वारा (ब) ठंडी लैब्रोडोर जलधारा द्वारा (स) ठंडी धु्रवीय वायुराशियों द्वारा (द) उष्णकटिबंधीय वायुराशियों द्वारा
22. प्राकृतिक प्रदेशों में से कौन सा एक विश्व के ब्रेड बास्केट के रूप में जाना जाता है?
(अ) स्टेपी प्रदेश (ब) भूमध्यसागरीय प्रदेश (स) मानसून प्रदेश (द) भूमध्यसागरीय प्रदेश
23. समुद्र के द्वारा जनित जलवायविक समरूपता से उत्पन्न प्राकृतिक प्रदेश है?
(अ) आर्द्र उपोष्णकटिबंध (ब) सागरीय पश्चिमी तट (स) मानसूनी उष्णकटिबंध (द) लघुग्रीष्म वाला आद्र्र महाद्वीपीय
24. संस्कृत के प्रथम विश्वविद्यालय पीठ की स्थापना सर्वप्रथम कहां हुई थी?
(अ) इंग्लैंड में (ब) फ्रांस में  (स) जर्मनी में (द) रूस में
25. आटोमोबाइल द्वारा निष्कासित मुख्य नुकसानदेह गैस, जिससे वायु प्रदूषण होता है। निम्नलिखित में से वह कौन सी है?
(अ) कार्बन मोनोऑक्साइड (ब) मिथेन (स) कार्बन डाइऑक्साइड (द) ओजान गैस
26. बारूद निम्नलिखित में से किसका मिश्रण होता है?
(अ)बालू और टीएनटी का (ब) टीएनटी और चारकोल का (स) नाइटर, सल्फर और चारकोल का (द) सल्फर, बालू और चारकोल का
27. हीरे का एक कैरेट कितने मिलिग्राम का होता है?
(अ) 100 मिलीग्राम (ब) 150 मिलीग्राम (स) 200 मिलीग्राम (द) 250 मिलीग्राम 

सही जवाब- 1.(अ) व्यतिकरण, 2.(ब) अपवर्तन, 3.(अ) नीला प्रकाश, 4.(द) किसी चुंबक को बीच से तोड़ देने से इसके दोनों धु्रव अलग अलग हो जाते हैं, 5.(अ) मिनहास-उस-सिराज, 6.(अ) इलाही, 7.(स) सैयद अहमद, 8.(अ) केवल बैटिंग साइड, 9.(स)  आठ वर्ष, 10.(द) नौ इंच,11.(अ)भूमध्य रेखा,12. (ब) फॉन, 13.(ब) मालाबार तट, 14.(अ) कृष्णा, 15.(द) स्वर्ण, 16.(द) एल्यूमीनियम, 17.(स) साइक्लोनाइट, 18.(अ) स्थानीय पहल को, 19.(स) ब्रिटेन में, 20.(स) 1909 के भारतीय काउंसिल  अधिनियम द्वारा, 21.(द) उष्णकटिबंधीय वायुराशियों द्वारा, 22.(अ) स्टेपी प्रदेश, 23.(अ) आर्द्र उपोष्णकटिबंध, 24.(स) जर्मनी में, 25.(अ) कार्बन मोनोऑक्साइड, 26.(स) नाइटर, सल्फर और चारकोल का, 27.(स) 200 मिलीग्राम। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news