सामान्य ज्ञान

बाल्टिक राज्य
28-Jul-2021 11:41 AM
बाल्टिक राज्य

बाल्टिक राज्य (जिसे बाल्टिक्स, बाल्टिक देश या बाल्टिक प्रदेश भी कहा जाता है) उन बाल्टिक क्षेत्रों को कहते हैं, जिन्हें रूसई साम्राज्य से प्रथम विश्व युद्ध के समय स्वतंत्रता मिली थी। इनमें मुख्यत: एस्तोनिया, लात्विया तथा लिथुआनिया आते हैं, तथा मूल रूप से स्वतंत्रता पाने के बाद 1920 से फिऩलैंड भी इनमें ही गिना जाता है।
 बाल्टिक राज्यों की भाषाओं में इन्हें निम्न भी कहा जाता है-
 एस्तोनियन -बाल्टी रियाइजिड,
 लात्वियाई - बाल्टिजास वॉल्स्टिस, तथा
 लिथुआनियाई - बाल्टिजोस वॉल्स्टाइब्स
एस्टोनियाई एस्टोनिया की आधिकारिक भाषा है, जो एस्तोनिया में रहने वाले 11 लाख लोगों के अलावा दुनिया के दूसरे हिस्सों में रहने वाले प्रवासी समूहों द्वारा बोली जाती है। यह एक यूरालिक भाषा है और फिनिश भाषा की निकट से जुड़ी हुई है।
वहीं लात्वियाई भाषा , लात्विया की आधिकारिक भाषा है। इस भाषा के प्रथम बोलने वालो की संख्या 14 लाख है। इसके अतिरिक्त करीब डेढ़ लाख  लोग अन्य देशों में इस भाषा को बोलते हैं। लातवियाई भाषा को बोलने वाले अदेशीय लोगों की संख्या अपेक्षाकृत रूप से अधिक है जो एक छोटी भाषा के लिए बहुत है। लातविया की भाषा नीति के कारण यहां की 8 लाख की जातीय-अल्पसंख्यक जनसंख्या में से 60 प्रतिशत इस भाषा को बोलते हैं। लातवियाई भाषा का उपयोग लातविया के सामाजिक जीवन में बढ़ रहा है।  लातवियाई एक बाल्टिक भाषा है और यह लिथुआनियाई से सर्वाधिक मिलती-जुलती है, लेकिन दोनों परस्पर-सुबोध नहीं हैं। सोवियत संघ का भाग रहने और बड़ी संख्या में रूसी मूल के लोगों की संख्या के कारण रूसी भाषा भी बहुत लोगों द्वारा बोली जाती है और वृद्ध पीढ़ी के अधिसंख्य लोग रूसी समझ सकते हैं।
लिथुआनियाई भाषा - लिथुआनिया में बोली जाने वाली इस देश की सबसे प्रमुख भाषा है। यह इस देश की आधिकारिक भाषा भी है और इसे यूरोपीय संघ में भी आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता प्राप्त है। लिथुआनिया में इस भाषा को बोलने वालों की संख्या 29 लाख है और अन्य देशों में लगभग 3 लाख लोग इस भाषा को बोलते हैं। लिथुआनियाई एक बाल्टिक भाषा है, जिसका लातवियाई भाषा से निकट का सम्बन्ध है हालांकि ये भाषाएं परस्पर सुबोध नहीं हैं। लिथुआनियाई भाषा लातिन लिपि में लिखी जाती है। हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की जीवित भाषाओं में से लिथुआनियाई भाषा सर्वाधिक अपरिवर्तनित है, जिसने आद्य-हिन्द-यूरोपीय भाषा परिवार की विशिष्टओं को प्रतिधारित (बनाए) रखा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news