सामान्य ज्ञान

वियतनाम
21-Jul-2021 12:12 PM
वियतनाम

वियतनाम (आधिकारिक तौर पर वियतनाम समाजवादी गणराज्य) दक्षिण पूर्व एशिया के हिन्दचीन प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित एक देश है। इसके उत्तर में चीन, उत्तर पश्चिम में लाओस, दक्षिण पश्चिम में कंबोडिया और पूर्व में दक्षिण चीन सागर स्थित है। 86 लाख की आबादी के साथ वियतनाम दुनिया में 13 वीं सबसे अधिक आबादी वाला देश है।
21 जुलाई सन 1954 ईसवी को फ्रांस और वियतनाम के मध्य जेनेवा कॉन्फ्रेन्स के समापन पर युद्ध विराम समझौते पर हस्ताक्षर हुए इस समझौते ने चीन और भारत में फ्रांस के साम्राज्य का अंत कर दिया। मई सन 1954 में वियतनाम में फ्रांस के सुदृढ़ दुर्ग दिएन फ़ो पर वियतनामी सेना का अधिकार हो जाने के बाद यह समझौता हुआ किंतु जेनेवा कॉन्फ्रेन्स में जिसमें फ्रांस, अमरीका, ब्रिटेन, चीन, सोवियत संघ और वियतनाम के नेता उपस्थित थे, जब समझौता हुआ तो इसमें वर्ष 1956 तक वियतनाम के अस्थायी विभाजन की बात भी अमरीका के दबाव के चलते शामिल कर दी गई।
इस समझौते में कहा गया था कि वियतनाम से विदेशी सेनाएं निकल जाएंगी किंतु अमरीका ने उल्टे वियतनाम की जनता से लडऩे के लिए अपनी सेनाएं क्षेत्र में भेजीं और उत्तरी व दक्षिणी वियतनाम के विलय के मार्ग में बाधाएं खड़ी कर दीं। वर्षों तक फ्रांसीसी साम्राज्यवाद के विरुद्ध लडऩे वाले वियतनामी जियाले इसके बाद अमरीकी वर्चस्ववाद के विरुद्ध संघर्षरत रहे। उन्होंने दो दशकों के संघर्ष के बाद अमरीका को पराजित कर दिया और वियतनाम के दोनों भाग 1975 में एक बार फिर आपस में मिल गए। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news