सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट-22 जून
22-Jun-2021 9:41 PM
हर दिन हॉट सीट-22 जून

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की एक दुर्लभ चित्र

1. वर्ष 1954 की वुड विज्ञप्ति में अभिव्यक्त शिक्षा का लक्ष्य क्या था?
(अ) देशीय भारतीयों के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न करना (ब) भारत में पाश्चात्य संस्कृति का विस्तार (स) अंग्रेजी भाषा के माध्यम का प्रयोग कर लोगों में साक्षरता को बढ़ाना (द) परंपरागत भारतीय शिक्षा में वैज्ञानिक अनुसंधान तथा तर्क बुद्धिवाद का प्रवेश करवाना
2. डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के मध्य सन् 1932 में हस्ताक्षरित पूना समझौते में प्रावधान था?
(अ) भारत के लिए डोमिनयन स्थिति बनाए जाने का (ब) मुसलमानों के लिए पृथक निर्वाचन क्षेत्र का (स) हरिजनों के लिए पृथक निर्वाचन क्षेत्र का (द) हरिजनों के लिए आरक्षण सहित संयुक्त निर्वाचन क्षेत्र का
3. मार्ले-मिन्टो सुधार बिल किस वर्ष में पारित किया गया?
(अ) पृथक निर्वाचन प्रणाली (ब) भारतीयों की भागीदारी बढ़ाना (स) युद्ध में सहयोग हेतु तैयार करना (द) पूर्ण स्वतंत्रता देना
4. भारतीय संविधान में मौलिक अधिकारों की व्यवस्था किस देश के संविधान से ली गई है?
(अ) ब्रिटेन (ब) संयुक्त राज्य अमेरिका (स) सोवियत संघ (द) कनाडा
5. संविधान निर्माताओं ने कौन सा लक्षण अमेरिका के संविधान से ग्रहण किया है?
(अ) न्यायिक समीक्षा (ब) मौलिक अधिकार (स) सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को पद से हटाने की विधि (द) उपर्युक्त सभी
6. राष्ट्रीय चेतना को एक औपचारिक अवधारणा के रूप में विकसित करने का श्रेय किसे जाता  है?
(अ) बाल गंगाधर तिलक (ब) महात्मा गांधी (स) दादाभाई नौरोजी (द) सुरेंद्रनाथ बैनर्जी
7. भारतीय राष्टï्रीय कांग्रेस की सहायता से पूर्व अनेक क्षेत्रीय संस्थाओं का गठन हुआ था, निम्नलिखित में से कौन सी संस्था अखिल भारतीय प्रकृति की थी?
(अ) पूना सार्वजनिक सभा (ब)  बम्बई एसोसिएशन (स) ब्रिटिश इंडिया एसोसिएशन (द) बम्बई प्रेसीडेंसी एसोसिएशन
8. सुरेंद्रनाथ बनर्जी का सिविल सर्विस आंदोलन चलाने के पीछे क्या उद्देश्य था?
(अ) राष्टï्रीय जागृति उत्पन्न करना (ब) ब्रिटिश शासन के प्रति भक्ति प्रदर्शित करना (स) परीक्षाओं में आयु की सीमा बढ़वाना (द) सरकारी सेवाओं में पिछड़े हुए वर्गों के लिए प्रतिनिधित्व प्राप्त करना
9. दादाभाई नौरोजी ने 1866 में एक संस्था की स्थापना लंदन में की, उसका नाम  क्या था?
(अ) लैंड होल्डर्स सोसाइटी (ब) ब्रिटिश इंडिया एसोसिएशन (स) बॉम्बे प्रेसिडेंसी एसोसिएशन (द) ईस्ट इंडिया एसोसिएशन
10. वर्ष 1889 में इंग्लैण्ड में भारतीय राष्टï्रीय कांग्रेस की ब्रिटिश समिति स्थापित की गई, इसके अध्यक्ष कौन थे?
(अ) सर विलियम वेडरबर्न (ब) मि. दिग्बी (स) दादाभाई नौरोजी (द) डब्ल्यू. सी. बनर्जी 
11. ग्लोबल ट्रस्ट बैंक का किस बैंक में विलय किया गया?
(अ) इलाहाबाद बैंक (ब) आंध्रा बैंक (स) ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स (द) इंडियन बैंक
12. बैंकों के ग्राहक सेवा सुधारने हेतु सुझाव देने के लिए जिस समिति का गठन किया गया है, वह है?
(अ) जानकीरमन समिति (ब) शिवारमन समिति(स)  गोइपोरिया समिति (द) वेणुगोपाल समिति
13. निम्नलिखित में से कौन सा शहर पूर्व का मोती कहलाता है?
(अ) मिस्र (ब) इटली (स) पेरिस (द) सिंगापुर
14.  भारत का वह राज्य जहां देश का पहला मॉडल ई-न्यायालय फरवरी 2009 में स्थापित किया गया है?
(अ) महाराष्टï्र (ब) गुजरात (स) केरल (द) आंध्रप्रदेश
15. इतिहास प्रसिद्घ सेंट हेलना द्वीप किस समुद्र में है?
(अ) हिंद महासागर (ब) प्रशांत महासागर (स) दक्षिण अटलांटिक महासागर में (द) इनमें से कोई नहीं
16. संविधान के उपबंधों के अनुसार मेट्रोपॉलिटन शहर वह कहलाता है, जिसकी आबादी?
(अ) 5 लाख (ब) 10 लाख या अधिक हो (स) 15 लाख से अधिक हो (द) 20 लाख से अधिक हो
17. निक्की क्या है?
(अ) मुंबई शेयर मार्केट का शेयर इंडेक्स(ब) टोकियो शेयर मार्केट का शेयर इंडेक्स (स) ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा (द) श्रीलंका का एक शहर
18. केनफिना किस बैंक की अनुषंगी संस्था है?
(अ) केनरा बैंक (ब) भारतीय स्टेट बैंक (स) राष्टï्रीय आवास बैंक (द) स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक
19. रिजर्व मुद्रा में सम्मिलित होते हैं?
(अ) केवल बैंकों में सावधि जमा (ब) जनता की चलन मुद्रा तथा बैंकों के पास नकदी (स) केवल बैंकों के पास नकदी (द) बैंकों के पास नकदी तथा डाकघर बचत बैंक जमा 
20. गेट फिशर बैंक किस सागर में स्थित है?
(अ) बाल्टिक सागर में (ब) उत्तरी सागर में (स) एशियाटिक सागर में (द) इनमें से कोई नहीं
21. सिंथेटिक फाइबर उद्योग का सर्वप्रथम विकास कहां हुआ था?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) जापान (स) फ्रांस (द) जर्मनी
22. विश्व में यूरेनियम का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
(अ) रूस (ब) कनाडा (स) कांगो प्रजातांत्रिक गणतंत्र (द) ऑस्टे्रलिया
23. विश्व में प्रति एक हजार  व्यक्तियों पर सबसे अधिक कृषि भूमि किस देश में है?
(अ) ऑस्ट्रेलिया (ब) चीन (स) अर्जेण्टिना (द) म्यांमार
24. हीरा निम्नलिखित में से किस देश का प्रमुख खनिज है?
(अ) जिम्बाब्वे (ब) नाइजर (स) सियरालियोन (द) घाना
 -----
सही जवाब- 1.(ब) भारत में पाश्चात्य संस्कृति का विस्तार, 2.(द) हरिजनों के लिए आरक्षण सहित संयुक्त निर्वाचन क्षेत्र का, 3.(अ) पृथक निर्वाचन प्रणाली, 4.(ब) संयुक्त राज्य अमेरिका, 5.(ब) मौलिक अधिकार, 6.(अ) बाल गंगाधर तिलक, 7.(स) ब्रिटिश इंडिया एसोसिएशन, 8.(स) परीक्षाओं में आयु की सीमा बढ़वाना, 9.(द) ईस्ट इंडिया एसोसिएशन, 10.(अ) सर विलियम वेडरबर्न, 11.(स) ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स, 12.(स) गोइपोरिया समिति, 13.(द) सिंगापुर, 14. (ब)गुजरात, 15.(स) दक्षिण अटलांटिक महासागर में, 16.(ब)10 लाख या अधिक हो, 17.(ब) टोकियो शेयर मार्केट का शेयर इंडेक्स, 18.(अ) केनरा बैंक, 19.(द) बैंकों के पास नकदी तथा डाकघर बचत बैंक जमा, 20.(ब)उत्तरी सागर में, 21.(स) फ्रांस, 22.(ब) कनाडा, 23.(अ)ऑस्ट्रेलिया, 24.(स) सियरालियोन।
----

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news