सामान्य ज्ञान

नकदी फसल किसे कहते हैं?
22-Jun-2021 9:35 PM
नकदी फसल किसे कहते हैं?

मोटे अनाज वाली पारंपरिक खेती से हटकर जो पैदावार ली जाती है, वे नगदी फसलें होती हैं। इससे कम समय में ही किसानों को फायदा पहुंचता है। हमारे देश में गन्ना एक प्रमुख नगदी फसल है। इसके अलावा आलू, सरसों, दाल और सब्जियां को भी नगदी फसलों में शामिल किया जाता है। 
भारत देश में नकदी फसलों की पैदावार लगातार तेजी से बढ़ रही है। इनकी पैदावार सामान्य फसलों की पैदावर के मुकाबले काफी अधिक देखी जा रही है। इनकी पैदावार में बढ़ोतरी से विश्व स्तर पर नकदी फसलों की खेती का चलन बढ़ता जा रहा है। माना जा रहा है कि नकदी फसलों की अधिक खेती के कारण ही विश्व स्तर पर खाद्य संकट पैदा हो रहा है। भारत में नकदी फसलों की प्रति एकड़ पैदावार में पांच सालों के दौरान 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 
हर देश की नगदी फसल अलग-अलग होती है। कई उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में, जूट, कॉफी, कोको, गन्ना, केला, संतरा और कपास आम नकदी फसलें हैं।   
संयुक्त राज्य अमेरिका में मक्का, गेहूं, सोयाबीन प्रमुख नकदी फसलें हैं। तंबाकू भी एक नकदी फसल है। संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक मूल्यवान नकदी फसल कैनबिस  है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news