सामान्य ज्ञान

अबुल फजल
22-Jun-2021 9:33 PM
अबुल फजल


अबुल फजल का जन्म 14 फरवरी 1550 ई. को आगरा में हुआ था। अबुल फजल शेख मुबारक का पुत्र व शेख फैजी का छोटा भाई था। अबुल फजल अत्यंत योग्य था तथा अपनी योग्यता के कारण ही वह अकबर का परामर्शदाता बन गया।
 अबुल फजल भी धर्मान्धता का विरोधी था। अबुल फजल के दो प्रमुख ग्रंथ अकबरनामा तथा आईन-ए-अकबरी है। अबुल फजल के ये ग्रंथ अकबरकालीन इतिहास के प्रामाणिक स्त्रोत हैं। इन ग्रंथों से अकबरकालीन विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश पड़ता है। अबुल फजल ने संस्कृत के कुछ ग्रंथों का फारसी में अनुवाद किया था। अबुल फजल तुर्की, फारसी, संस्कृत, अरबी व हिंदी का अच्छा ज्ञाता था। अबुल फजल कलम का ही नहीं तलवार का भी धनी था। उसने 20 के मनसबदार से काम करना प्रारंभ किया था तथा योग्यता के बल पर 5 हजार का मनसबदार बन गया था। अबुल फजल ने दक्षिण के अभियानों में अकबर की सहायता की थी। 1602 ई. में दक्षिण से आगरा आते समय आंतरी मध्यप्रदेश के समीप वीरसिंह देव ने उसकी हत्या कर दी।

इतावली भाषा
इतालवी (अथवा इटैलियन) भाषा (ईतालियानो) इटली की मुख्य और राजभाषा है । ये हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आती है । इसकी जननी लातिनी है । इसकी लिपि रोमन लिपि है । ये स्विट्जऱलैंड के दो कैण्टन की भी राजभाषा है । कोर्सिका (फ्रांसीसी), त्रियेस्ते (यूगोस्लाविया) के कुछ भाग तथा सानमारीनो के छोटे से प्रजातंत्र में भी इतालवी बोली जाती है।
 इटली में अनेक बोलियां बोली जाती हैं जिनमें से कुछ तो साहित्यिक इतालवी से बहुत भिन्न प्रतीत होती हैं। इन बोलियों में परस्पर इतना भेद है कि उत्तरी इटली के लोंबार्द प्रांत का निवासी दक्षिणी इटली के कालाब्रिया की बोली शायद ही समझ सकेगा या रोम में रहने वाला केवल साहित्यिक इतालवी जानने वाला विदेशी रोमानो बोली को शायद ही समझ सकेगा। इतालवी बोलियों के नाम इतालवी प्रांतों की सीमाओं से थोड़े बहुत मिलते हैं। 
स्विट्जऱलैंड से मिले हुए उत्तरी इटली के कुछ भागों में लादीन वर्ग की बोलियां बोली जाती हैं-जो रोमांस बोलियां हैं; स्विट्जऱलैंड में भी लादीनी बोली जाती है। वेनत्सियन बोलियां इटली के उत्तरी पश्चिमी भाग में बोली जाती हैं, वेनिस नगर इसका प्रतिनिधि केंद्र कहा जा सकता है। पीमौते, लिगूरिया, लोंबार्दिया तथा एमीलिया प्रांतों में इन्हीं नामों की बोलियां बोली जाती हैं जो कुछ-कुछ फ्रांसीसी बोलियों से मिलती हैं। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news