सामान्य ज्ञान

बुरुन्डी
22-Jun-2021 9:31 PM
बुरुन्डी

बुरुन्डी पूर्वी अफ्रीका में ग्रेट लेक क्षेत्र में स्थित एक देश है। इसकी सीमाएं उत्तर में रवांडा, दक्षिण और पूर्व में तंजानिया और पश्चिम में कांगो  से मिलती हैं।

भले ही यह देश लैंडलाक हो, लेकिन दक्षिण-पश्चिम सीमा लेक तंगान्यिका से लगी हुई हैं। पांच दशक पहले देश के गठन के दौरान से ही त्वा, तुत्सी और हुतु जनजातियों की मौजूदगी बनी हुई है। यहां जनजातियों के बीच 1993 से लेकर 2005 के बीच चले जातीय संघर्ष की वजह से करीबन 2 लाख लोगों की जान गई। वर्ष 2005 के बाद राजनैतिक स्थिरता आने के बाद देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
----
योजन 
योजन दूरी मापने के लिए पौराणिक माप। जिसकी दूरी अधिकतर विद्वानों ने 8 मील मानी है। ऐसा माना जाता था कि जब सेनाएं लंबी दूरी की यात्रा करती थीं तो यह एक पड़ाव से दूसरे पड़ाव की दूरी थी जो एक दिन में तय की जाती थी। योजना शब्द भी इसी से बना है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news