सामान्य ज्ञान

सेंट पीटर्सबर्ग
20-Jun-2021 9:21 PM
सेंट पीटर्सबर्ग

सेंट पीटर्सबर्ग, नेवा नदी के शहर पर बसी रूस की सांस्कृतिक राजधानी है। जार पीटर ने 27 मई 1703 को इस नगर की नींव रखी। 
वर्ष 1713-1728 और फिर 1732 से लेकर 1918 तक रूस की राजधानी रहे इस शहर को यूनेस्को ने विश्व धरोहरों में शामिल किया है। रूस के साथ ही यूरोपीय संस्कृति के अद्भुत नजारे यहां  बिखरे हैं।
दुनिया के सबसे बड़े कला संग्रहालयों में एक हर्मिटाज और यह बाल्टिक सागर पर एक बड़े बंदरगाह से लैस सेंट पीटर्सबर्ग में करीब 50 लाख लोगों का बसेरा है। वर्ष 1914 में इस शहर का नाम पेट्रोगार्द और फिर 1924 में लेनिनग्राद रख दिया गया। वर्ष 1991 में शहर को अपना पुराना नाम सेंट पीटर्सबर्ग वापस मिला।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news