इतिहास
'लिटिल विलि' सिर्फ नाम का ही छोटा था. इस टैंक का वजन 14 टन के आसपास था और अपने टेस्ट रन के दौरान यह कई बार गड्ढों में फंसा, उबड़ खाबड़ सतह पर बमुश्किल ही चल पाया. मगर आगे चलकर इसी प्रोटोटाइप में काफी सुधार किए गए और फिर इन्हें युद्ध के मैदान में उतारने लायक बनाया गया. 1918 में सामने आए सुधरे हुए मॉडल को 'बिग विलि' कहा गया. 'मार्क वन' नाम के टैंक का पहला इस्तेमाल फ्रांस में किया गया. दूसरे विश्व युद्ध में टैंकों का खूब इस्तेमाल हुआ.
ब्रिटेन को टैंक बनाने की प्रेरणा पहले विश्व युद्ध के ट्रेंच वॉर से मिली. 1914 में ब्रिटिश आर्मी के कर्नल अर्नेस्ट स्विंटन और विलियम हैंके ने सबसे पहले एक ऐसे युद्धक वाहन की परिकल्पना पेश की जिसके पहियों पर कन्वेयर बेल्ट जैसी संरचना हो. शुरुआत में इसे 'लैंड बोट' मॉडल कहा गया. दुश्मनों से इस तरह के वाहन के विकास की प्रक्रिया को गुप्त रखने के लिए यह बताया गया कि युद्ध के मैदान में पानी पहुंचाने के लिए एक टंकी वाला वाहन बनाया जा रहा है. इसी कारण नया वाहन टैंक के नाम से जाना गया.
- 1914 - फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध प्रारम्भ।
- 1965- ताशकन्द समझौता (भारत-पाकिस्तान युद्ध)।
- 1978- अमरीकी वैज्ञानिकों ने इंसुलिन के उत्पादन की घोषणा की।
- 1998 - जापान के फि़ल्म निर्माता और निर्देशक अकिरा कुरोसावा का निधन।
- 2000-संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।
- 2003- फिलीस्तीन के प्रधानमंत्री महमूद अब्बास का इस्तीफ़ा।
- 2006 - मैक्सिको के सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के फ़ेलिप काल्देरोन नये राष्ट्रपति मनोनीत किए गए।
- 2007-ब्रिटेन की द ह्यूमन फ़र्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रियोलॉजी अथॉरिटी ने मानव पशु संकर भ्रूण पर शोध करने के लिए सिद्धांत रूप से अनुमति दी।
- 2008- डी.सौब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला।
- 2009- चीनी सेना ने लद्दाख में ढेड़ किमी तक घुसपैठ की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बरार का निधन हो गया।
- 1838 - पंजाब के महाराज रणजीत सिंह के छोटे पुत्र दलीप सिंह का जन्म हुआ।
- 1929 - फि़ल्म निर्माता यश जौहर का जन्म हुआ।
- 1766-अंग्रेज़ शिक्षक जॉन डॉल्टन का जन्म हुआ, जिन्होंने द्रव की भौतिक तथा रासायनिक विशेषताओं का अध्ययन करते हुए परमाणु का सिद्धान्त दिया जिसे डाल्टन का परमाण्विक सिद्धांत कहा जाता है। (निधन- 27 जुलाई 1844)
- 1901 - अमेरिकी इंजीनियर अर्न्स्ट वेबर का जन्म हुआ,जिन्होंने माइक्रोवेव टेक्नॉलॉजी का विकास किया जो राडार संचार के विकास में सहायक होता है। (निधन-16 फरवरी 1996)
- 1902- अंग्रेज़ रसायनज्ञ और सेना के विस्फोटक विशेषज्ञ सर फ्रेड्रिक ऐबेल का निधन हुआ, जिन्होंने सर जेम्स डेवर के साथ कॉर्डाइट (1889) की खोज की। यह धुआंरहित बारूद बाद में ब्रिटेन की सेना के बहुत काम आया। (जन्म-17 जुलाई 1827)
- 1970- अमेरिकी इंजीनियर और निर्माणकर्ता आर्थर विलियम सिडनी हेरिंगटन का निधन हुआ, जिन्होंने बहुत से युद्ध वाहन बनाए, खासकर द्वितीय विश्वयुद्ध के समय की उनकी जीप बहुत प्रचलित हुई। (जन्म-30 मार्च 1891)।
26 अगस्त 1910 को मेसेडोनिया गणराज्य के एक अल्बेनियाई परिवार में जन्मी मदर टेरसा रोमन कैथोलिक नन थीं. उन्होंने 18 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था. मदर टेरेसा 1929 में भारत आईं. तब वह सिस्टर थीं और दार्जिलिंग में रहती थीं. बाद में वह कोलकाता आईं और यहीं की होकर रह गईं. 1943 में बंगाल में पड़े अकाल से हजारों लोगों की मौत हो गई. उस समय मिशनरी के निर्देशों की परवाह किए बिना मदर लोगों की मदद करने में जुट गईं.
मदर टेरेसा ने 1950 में कोलकाता में ही मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की. अपनी आखिरी सांस तक वह जरूरतमंदों, कुष्ठ रोगियों और निर्बलों की देखभाल करती रहीं. 5 सितंबर 1997 को उनका निधन हो गया. 1980 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया. मदर टेरेसा द्वारा स्थापित मिशनरीज ऑफ चैरिटी में एचआईवी एड्स, कुष्ठ रोग और टीबी के मरीजों की देखभाल की जाती है. आज भी उनके दिखाए रास्ते पर चलकर मिशनरी के लोग कई स्कूल और अनाथालय चलाते हैं और रोगियों की सेवा में लगे हुए हैं.
1977-नासा ने केप कैनेवरल से वोयेजर-1 नामक मानवरहित यान अंतरिक्ष में रवाना किया।
1997 - अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने सन् 2004 में होने वाले ग्रीष्म ओलम्पिक खेलों का आयोजन एथेन्स में कराने का निश्चय किया।
1999 - वाई नदी समझौते को कार्यान्वित करने तथा रुकी हुई पश्चिमी एशिया शांति वार्ता को आगे बढ़ाने हेतु इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक तथा यासिर अराफ़ात के मध्य शर्म अल शेख़ (मिस्र) में शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
2000 - नील्जिमालम्बा रूस में अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन की अध्यक्ष नियुक्त, वे इस पद को सुशोभित करने वाली पहली एशियाई महिला हैं।
2001 - फिजी में महेन्द्र चौधरी, जार्ज स्पेट और लाइसेनिया करासे संसद हेतु चुने गये।
2002 - अफग़़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई पर जानलेवा हमला, पर वे सुरक्षित रहे।
2008- रतन टाटा के नेतृत्व में सोसायटी ऑफ़ इण्डियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेंट की।
2009-नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कम्पनियों पर शेयर बाज़ार में क़ारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया।
1888 -भारत के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ। इस दिन को भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1991 -भारतीय व्यंग्य रचनाकार शरद जोशी का निधन हुआ।
1995 -हिन्दी फि़ल्मों के प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार सलिल चौधरी का निधन हुआ।
1997- विश्व प्रसिद्ध समाज सेविका मदर टेरेसा का निधन हुआ।
1939-जापान के अणु जीव विज्ञानी और प्रतिरोध विज्ञानी सुसुमू टोनेगावा का जन्म हुआ, जिन्होंने शरीर में प्रतिजन की विविधता उत्पन्न करने के आनुवांशिक सिद्धांत के आविष्कार के लिए 1987 में चिकित्सा/शरीर क्रिया विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
1870 -ब्रिटेन के रसायनज्ञ फ्रेडरिक जॉर्ज डॉनन का जन्म हुआ, जिन्होंने कोलाइड रसायन विज्ञान के विकास में योगदान किया। इन्हें सबसे अधिक वर्ष 1911 में खोजे गए डॉनन प्रभाव के लिए जाना जाता है। (निधन-16 दिसम्बर 1956)
1906 -भौतिक शास्त्री लडविग ऐडवर्ड बोल्ट्ज़मैन का निधन हुआ, जिन्होंने सांख्यिकीय यांत्रिकी (स्टैटिस्टिकल मैकेनिक्स) की नींव रखी। इनका सिद्धान्त अणुओं तथा परमाणुओं की विशेषताओं एवम् व्यवहार को, उनसे बने पदार्थों की विशेषताओं और व्यवहार से संबद्ध करता है। (जन्म 20 फरवरी 1844)
1852-स्कॉटलैण्ड के वनस्पति विज्ञानी और जन्तु विज्ञानी विलियम मैकगिलिव्रे का निधन हुआ, उन्होंने हिस्ट्री ऑफ ब्रिटिश बर्ड नामक पुस्तक के पांच अंक लिखे। (जन्म 25 जनवरी 1796)।
महत्वपूर्ण दिवस- शिक्षक दिवस
दुनिया भर में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले गूगल का महत्व जानते हैं. 1998 में लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पीएचडी करने के दौरान इसे विकसित किया. आज गूगल का जन्मदिन है.
हाल ही में अपने लोगो को बदलने वाले गूगल के 1998 में अपने जन्म से लेकर अब तक कई क्षेत्रों में कदम रखा है.
लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पीएचडी करने के दौरान इसे विकसित किया था.
गूगल से जुड़ी कई दूसरी वेबसाइट दुनिया की 100 सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेबसाइटों में शामिल हैं. इनमें यूट्यूब और ब्लॉगर जैसी वेबसाइट शामिल हैं. ईमेल के लिए जीमेल, सोशल नेटवर्किंग के लिए ऑरकुट और गूगल प्लस, ऑफिस के लिए गूगल ड्राइव, इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए क्रोम जैसी दर्जनों चीजें इंटरनेट के आम से लेकर खास तबके तक की जरूरतों और शौकों को पूरा करती हैं. इंटरनेट पर जानकारी जुटाने का एक टर्म है गूगल और अब एक बड़ी जरूरत बनता जा रहा है.
हालांकि ऐसा भी नहीं कि सबकुछ ठीक ही है. मार्केट पर इसके दबदबे के कारण कॉपीराइट, सेंसरशिप और प्राइवेसी को लेकर गूगल की बड़ी आलोचना होती है लेकिन इसके बावजूद यह दुनिया का चहेता बना हुआ है.
- 1888- जॉर्ज ईस्टमैन ने बॉक्स कैमरे के लिए पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
- 1906-वर्जीनिया के रॉबर्ट यूजीन टर्नर को टाइपराइटर के लिए पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
- 1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने आयरलैंड के डबलिन में स्वीकार किया कि मोनिका लेविंस्की के साथ सम्बन्ध क़ायम करना बड़ी ग़लती थी, डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
- 1999 - ईस्ट तिमोर में सम्पन्न हुए जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया।
- 2005 - लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन करते नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला गिरफ़्तार।
- 2006 - आस्ट्रेलिया के मशहूर टीवी पर्सनैलिटी और पर्यावरणविद स्टीव इरविन का एक समुद्री मछली स्टिंगरे के काटने से निधन।
- 2007 - ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफ़संजानी को ईरान की सर्वोच्च धार्मिक संस्था का प्रमुख चुना गया।
- 2008 - मायावती सरकार ने उत्तर प्रदेश संगठित अपराध विरोधी क़ानून (यूपीकोका) विधेयक-2007 को तत्काल प्रभाव से वापस करने का निर्णय किया। केन्द्रीय कैबिनेट ने सात राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के सम्बन्ध में परिसीमन आयोग की सिफारिशों में सुधार के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
- 2009 - गुजरात उच्च न्यायालय ने असवंत सिंह की मुहम्मद अली जिन्ना पर लिखी गई किताब पर गुजरात में लगे प्रतिबंध को हटाया। कोयला कम्पनी एस. सी. सी. एल. को मिनी रत्न कम्पनी के सम्मान स्वायत्ता दी गई।
- 1825 - राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी का जन्म हुआ।
- 1941 - भारतीय राजनीतिज्ञ सुशील कुमार शिंदे का जन्म हुआ।
- 1952 - भारतीय अभिनेता ऋषि कपूर का जन्म हुआ।
- 1962 - भारतीय क्रिकेटर किरण मोरे का जन्म हुआ।
- 1895 -हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार सियारामशरण गुप्त का जन्म हुआ।
- 1848- लेविस लैटिमर का जन्म हुआ, जिन्होंने इलेक्ट्रिक प्रौद्योगिकी को विकसित करने में सहयोग दिया। इन्होंने कार्बन फिलामेन्ट लैम्प के सुधारों को पेटेंट कराया। (निधन-11 दिसम्बर 1928)
- 1913- अमेरिकी जैवरसायनज्ञ स्टैनफोर्ड मूर का जन्म हुआ, जिन्होंने क्रिश्चियन बी. एन्फिन्सेन और विलियम एच. स्टीन के साथ राइबोन्यूक्लिक एसिड अणु के क्रियाशील केन्द्र की कैटालिटिक क्रिया तथा रासायनिक संरचना के परस्पर सम्बन्ध का अध्ययन करने के लिए सन् 1972 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-23 अगस्त 1982)
- 1940- अमेरिकी जीवाणुविज्ञानी और प्रतिरोधविज्ञानी हैन्स जि़न्सर का निधन हुआ, जिन्होंने घातक बीमारी मियादी बुखार (टाइफायड) के रोगाणु का पता लगाया और उसके उपचार में भी योगदान दिया। (जन्म-17 नवम्बर 1878)
- 1917-अमेरिकी अन्वेषक और निर्माणकर्ता इरविंग वाइटमैन कॉलबर्न का निधन हुआ, जिनके कांच निर्माण के तरीके ने बड़ी मात्रा में समतल कांच की शीटों के निर्माण में योगदान दिया। (जन्म 16 मई 1861)
इतिहास में वह आज ही का दिन था जब 1939 में ब्रिटेन और फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध का एलान किया. मानव इतिहास की इस सबसे भयानक लड़ाई ने रूप लिया द्वितीय विश्व युद्ध का.
द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत सितंबर 1939 में जर्मनी द्वारा पौलैंड पर हमले के साथ हुई. 1933 में अडोल्फ हिटलर के शासक बनने के साथ ही जर्मनी प्रथम विश्व युद्ध में मिली बेइज्जती का बदला लेने और दोबारा शक्तिशाली राष्ट्र बनने की कोशिश में जुट गया. प्रथम विश्व युद्ध में हार के बाद जर्मनी को वारसा की संधि पर जबरन हस्ताक्षर करना पड़े थे. इसके कारण उसे अपने कब्जे वाला बहुत सारा क्षेत्र छोड़ना पड़ा था. अपनी सेना सीमित करनी पड़ी और दूसरे देशों को प्रथम विश्व युद्ध में हुए नुकसान का भुगतान देना पड़ा था.
1939 से 1945 तक चले द्वितीय विश्व युद्ध में 61 देशों की थल, जल और वायु सेनाएं शामिल थीं. इस युद्ध में विश्व दो हिस्सों, मित्र राष्ट्र और धुरी राष्ट्र में बंट गया. पोलैंड पर जर्मनी के आक्रमण के बाद फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी और ब्रिटेन, अमेरिका और योवियत संघ समेत अन्य मित्र देशों ने फ्रांस का साथ दिया. दुनिया की आबादी का लगभग अस्सी फीसदी हिस्सा द्वितीय विश्व युद्ध में प्रभावित हुआ. 1945 तक चले इस युद्ध में करीब सात करोड़ जानें गई जिनमें बहुत बड़ा हिस्सा नागरिकों का था.
- 1658 -ब्रिटेन के राजनीतिज्ञ एवं प्रथम राष्ट्रपति ओलिवर क्रामवेल का निधन हुआ। उन्होंने ब्रिटेन में राजशाही व्यवस्था को भंग कर दिया। वे आधिकारिक रूप से 1653 में ब्रिटेन के शासक बने जबकि 1649 से अनौपचारिक रूप से ब्रिटेन की सत्ता उनके हाथों में थी। ओलिवर क्रामवेल ने कुल मिलाकर 9 वर्षों तक ब्रिटेन पर शासन किया।
- 1976 -मानवरहित अंतरिक्षयान वाइकिंग-2 मंगल ग्रह पर उतरा, तथा पहली बार मंगल की तस्वीर खींची।
- 1998 - नेल्सन मंडेला द्वारा गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में कश्मीर का मुद्दा उठाये जाने पर प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की।
- 2000- नासा की डाटा रिपोर्ट में सबसे बड़ा ओज़ोन छिद्र पाया गया।
- 2003 - पाकिस्तान सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।
- 2006 - यूरोप का पहला त्रिवर्षीय चंद्र मिशन समाप्त। भारतीय मूल के भरत जगदेव ने गुयाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
- 2007 - चीन के झिंगजियांग प्रान्त में चीनी व जर्मन विशेषज्ञों ने लगभग 16 करोड़ साल पुराने जीव के 17 दांत खोजने का दावा किया। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया और उनके सबसे छोटे पुत्र अराफ़ात रहमान कोको को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।
- 2008- राजेन्द्र कुमार पचौरी को संयुक्त राष्ट्र की संस्था जलवायु परिवर्तन के अंतर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) का पुन: प्रमुख चुना गया।
- 1940 - हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल में से एक प्यारेलाल का जन्म हुआ।
- 1923 - सुप्रसिद्ध तबला वादक किशन महाराज का जन्म हुआ।
- 1905 - अमेरिकन भौतिकशास्त्री कार्ल डेविड एन्डरसन का जन्म हुआ, जिन्होंने ऑस्ट्रिया के विक्टर फ्रान्सिस हेस्स के साथ पॉज़ीट्रॉन की खोज की जिसके लिए उन्हें वर्ष 1936 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। (निधन-11 जनवरी 1991)
- 1883-अमेरिकी भौतिकविद् हैरॉल्ड डी फॉरेस्ट अरनॉल्ड का जन्म हुआ, जिनके अनुसंधान ने लंबी दूरी की टेलीफोनी विकसित करने में योगदान दिया। (निधन-10 जुलाई 1933)
- 1992- अमेरिकी वैज्ञानिक बारबरा मैकक्लिंटॉक का निधन हुआ, जो आनुवांशिकी पर कार्य करने वाले प्रारम्भिक वैज्ञानिकों में एक जानी जाती हैं। वर्ष 1940 से 1950 के दरम्यान उन्होंने मक्के पर काम किया और पता लगाया कि जीन स्थानांतरित हो सकते हैं। (जन्म 16 जून 1902)
- 1860-जर्मन शरीर क्रिया विज्ञानी और चिकित्सक मार्टिन हेनरिक रैथके का निधन हुआ,जो आधुनिक भ्रूणविज्ञान के संस्थापकों में माने जाते हैं। उन्होंने भ्रूण की अवस्था में पीयूष ग्रन्थि की उत्पत्ति का स्थान बताया। इसके अलावा उन्होंने समुद्र-जन्तुविज्ञान में भी अग्रणी कार्य किया। (जन्म 25 अगस्त 1793)
आज के दिन अमेरिका की वित्तीय राजधानी न्यू यॉर्क में ऑटोमैटिक टेलर मशीन (एटीएम) को आम जनता के सामने पेश किया गया. ये पहल केमिकल बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए शुरू की. नारा दिया कि 'पर्सनल बैंकिंग और ज्यादा पर्सनल' हो चुकी है. वैसे एटीएम बनाने की कोशिश कई लोग कर रहे थे लेकिन सफलता डॉन वेटजेल को मिली. हालांकि शुरुआत में उनकी मशीन से सिर्फ कैश ही निकलता था.
इस मशीन के आते ही यह साफ हो गया कि अब पैसे निकालने के लिए बैंकों में लगने वाली लंबी कतार खत्म होने लगेगी.1980 तक अमेरिका के ज्यादतर शहरों में एटीएम लग चुके थे. इनसे पैसे निकालने के अलावा जमा और ट्रांसफर भी किये जा सकते थे.
भारत में पहली एटीएम मशीन 1988 में मुंबई में लगी. 1991 में भारत में बड़े वित्तीय सुधार हुए. इसी दौरान कई निजी बैंक भी बाजार में आए. प्रतिस्पर्द्धा बढ़ी. साथ ही भारत का आईटी उद्योग भी चकमने लगा. आईटी और बैंकिंग सेक्टर को बढ़ावा मिलने से भारत के बैंकों ने भी जगह जगह एटीएम लगाने शुरू किए. फिलहाल भारत में एक लाख से ज्यादा एटीएम है. एक अंतरराष्ट्रीय फर्म के शोध के मुताबिक 2016 तक भारत में दो लाख एटीएम होंगे.
दुनिया भर में इस वक्त 10 लाख से ज्यादा एटीएम हैं और हर पांच मिनट में एक नया एटीएम लग रहा है.
- 1573 - अकबर ने गुजरात फ़तह किया।
- 1752 -जूलियन कैलेन्डर का ग्रेट ब्रिटेन में आखिरी दिन था।
- 1987 -फिलिप्स कंपनी ने सीडी वीडियो प्रतिपादित किया।
- 1946 - पंडित जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन।
- 1970 - कन्याकुमारी में विवेकानन्द स्मानरक का उद्घाटन हुआ।
- 1999 - भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।
- 2000 - मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन का निधन, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका द्वारा राष्ट्रीय प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की तैनाती की योजना स्थगित।
- 2001 - विश्व में पहला हृदयरोपण करने वाले दक्षिण अफ्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का साइप्रस में निधन, उन्होंने 1967 में विश्व का पहला हृदय प्रत्यारोपण किया था।
- 2007 - अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त देश बना।
- 2008 - कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.बी.एन.अस्थाना को उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सरस्वती सम्मान देने की घोषणा की गई। भेल के बोर्ड के पदाधिकारी सी.पी.सिंह को नवसृजित संयुक्त उपक्रम एनटीपीसी बीएचईएल पॉवर का प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड का सीएमडी नियुक्त किया गया।
- 2009 - आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस.राजशेखर रेड्डी को ले जा रहा हेलीकाप्टर उड़ान भरने के बाद लापता हुआ, जिनकी बाद में विमान हादसे में मौत होने की खबर आई।
- 1941 - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री साधना का जन्म हुआ।
- 1965 - भारतीय फि़ल्म निर्माता पार्थो सेन गुप्ता का जन्म हुआ।
- 1955 - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री अमरनाथ झा का निधन हुआ।
- 1976 - मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार विष्णु सखाराम खांडेकर का निधन हुआ।
- 1948 -अमेरिकी शिक्षक क्रिस्टा मैकॉलिफ का जन्म हुआ, जो व्यक्तिगत रूप से अंतरिक्ष में जाने वाले पहले नागरिक के रूप में चुनी गईं। वे उन सात अंतरिक्षयात्रियों में से एक थीं जिनकी चैलेन्जर नामक अंतरिक्षयान के प्रक्षेपण के 73 सेकेन्ड बाद हुए विस्फोट में मौत हो गई थी। (निधन-28 जनवरी 1986)
- 1877-अंग्रेज़ रसायनज्ञ तथा भौतिकविद् फ्रेड्रिक सोडी का जन्म हुआ, जिन्हें रसायन विज्ञान में रेडियोधर्मी पदार्थों पर काम करने के लिए 1921 में नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने 18 फरवरी 1913 में समस्थानिक के बारे में बताया। (निधन-22 सितम्बर 1956)
- 2001- दक्षिण अफ्रीकी सर्जन क्रिश्चियान बर्नार्ड का निधन हुआ, े जिन्होंने मानव का पहला सफल हृदय प्रत्यारोपण किया। 3 दिसम्बर 1967 को उन्होंने लुइ वाश्कान्सकी के रुग्ण हृदय को डेनिस डार्वैल नामक महिला के स्वस्थ हृदय से प्रत्यारोपित किया। (जन्म-8 नवम्बर 1922)
- 1836-अंग्रेज़ चिकित्सक और रसायनज्ञ विलियम हेनरी का निधन हुआ, जिन्होंने 1803 में नियम दिए, जिन्हें आज हेनरी के नियम से जाना जाता है। जिसके अनुसार किसी गैस की मात्रा जो द्रव द्वारा अवशोषित की गई है, वो द्रव के ऊपर गैस के दाब के अनुपात में होगी। (जन्म 12 दिसम्बर 1775)।
- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
- 1689 - रूस ने दाढ़ी पर टैक्स वसूलने की शुरुआत की।
- 1715 - फ्रांस के राजा लुई चौदह का 72 वर्षों के शासन के बाद निधन।
- 1798 - ब्रिटेन ने हैदराबाद के निजाम के साथ संधि पर हस्ताक्षर किये।
- 1804 - जर्मन खगोल विज्ञानी के एल. हार्डिंग ने एस्टरॉयड जूनो का पता लगाया।
- 1866 - प्रथम हवाईयन दैनिक समाचार पत्र प्रकाशित।
- 1878 - अमेरिका के बोस्टन में पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर ने काम करना शुरू किया।
- 1939 - द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत जर्मनी के पौलेंड पर आक्रमण से हुयी।
- 1947 - भारतीय मानक समय को अपनाया गया।
- 1947 - लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और राजनीतिज्ञ पी.ए. संगमा का जन्म।
- 1956 - भारतीय राज्यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा को केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया।
- 1956 - भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी ‘‘भारतीय जीवन बीमा निगम’’ की स्थापना हुई।
- 1964 - भारत की पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी का विलय कर ‘इंडियन ऑयल कॉपरेशन’ बनाया गया।
- 1966 - बॉलीवुड अभिनेता फैसल खान का जन्म।
- 1973 - भारत के मशहूर फिल्म अभिनेता राम कपूर का जन्म।
- 1976 - ऑस्ट्रेलियाई टेलीविजन और रेडियो पर सिगरेट और तंबाकू विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया गया।
- 1979 - श्रीलंका सेना महिला कोर की स्थापना की गयी।
- 2008 - डी. सुब्बाराव को भारतीय रिकार्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति किया गया।
- 2009 - वाइस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना का प्रमुख नियुक्त किया गया।
- 1914- संदेशवाहक कबूतर (ऐक्टोपिस्टेस माइग्रेटोरियस) की प्रजाति विलुप्त हो गई जब आखिरी बचा कबूतर सिनसिनैटी चिडिय़ाघर में मर गया।
- 1997 - साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावदणविद एम.सी. मेहता को 1997 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 1998 - विक्टर चेर्नोमीर्दिन पुन: रूस के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
- 2000 - चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।
- 2003 - लीबिया और फ्रांस के बीच यूटीए विमान पर 1989 में हुई बमबारी में मारे गये लोगों के निकट सम्बन्धियों को मुआवजा देने के बारे में समझौता।
- 2004 - पाकिस्तान के एक मानवाधिकार विशेषज्ञ मेहर ख़ान विलियम्स को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने उप उच्चायुक्त नियुक्त किया।
- 2006 - एग्जिट पोल के जनक और टेलिफ़ोन सर्वे में सैपलिंग मेथड विकसित करने में मददगार वाडेन मिटोफ़्स्की का न्यूयार्क में निधन।
- 2008- वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव को भारतीय रिज़र्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की घोषणा की। यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया ने अपना ‘लोगो’ बदला।
- 2009- वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना के प्रमुख नियुक्त किया गया। उन्होंने एडमिरल सुरेश मेहता का स्थान लिया। सर्वोच्च न्यायालय में जसवंत सिंह की किताब पर गुजरात में प्रतिबंध लगाए जाने के मामले में राज्य सरकार को नोटिस दिया। लेफ्टिनेंट जनरल पी. सी. भारद्वाज सेना के उपप्रमुख बने।
- 1909 - प्रसिद्ध साहित्यकार फ़ादर कामिल बुल्के का जन्म हुआ।
- 1933 -हिन्दी के कवि और गज़़लकार दुष्यंत कुमार का जन्म हुआ।
- 1923 - मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का जन्म हुआ।
- 1927 - प्रसिद्ध साहित्यकार राही मासूम रज़ा का जन्म हुआ।
- 1906-अमेरिकी वैज्ञानिक कार्ल आगस्टस फोल्कर्स का जन्म हुआ, जिन्होंने विटामिनों पर अनुसंधान किया और विटामिन बी-12 का पृथक्करण किया। (निधन-9 दिसम्बर 1997)
- 1877- ब्रिटिश भौतिकशास्त्री फ्रैन्सिस विलियम ऐस्टन का जन्म हुआ, जिन्हें 1922 में मास स्पेक्ट्रोग्राफ का आविष्कार करने के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-20 नवम्बर 1945)
- 1988- अमेरिकी भौतिकविद् लुइ डब्ल्यू. अल्वारेस का निधन हुआजिन्हें कई रेज़ोनेन्स कणों की खोज करने के लिए 1968 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 13 जून 1911)
- 1982-अमेरिकी गणितज्ञ हैस्केल ब्रूक्स करी का निधन हुआ, जो आधुनिक गणित के अग्रणी माने जाते हैं। उन्होंने गणित में कम्बिनेटरी लॉजिक की स्थापना की। (जन्म 12 सितम्बर 1900)
- महत्वपूर्ण तिथि-गुटनिरपेक्ष दिवस, राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह।
31 अगस्त 1997 को जब राजकुमारी डायना अपने मिस्र मूल के दोस्त डोडी अल फयाद के साथ पेरिस के एक होटल से निकलीं तब मोटरसाइकिल पर सवार कुछ फोटोग्राफरों ने उनका पीछा किया. उनकी मर्सिडीज कार शहर के बीच बनी एक सुरंग से गुजर रही थी. इस सुरंग में तेज रफ्तार से भाग रही उनकी कार एक फुटपाथ से जा टकराई. हादसे में डायना के साथ फयाद और उनके ड्राइवर हेनरी पॉल की भी मौत हो गई. उस समय डायना सिर्फ 36 साल की थीं.
प्रिंसेस डायना प्रिंस चार्ल्स की पहली पत्नी थीं, उनकी शादी 29 जुलाई 1981 में हुई थी. उनके दो बेटे प्रिंस हैरी और प्रिंस विलियम्स हैं. 28 अगस्त 1996 को प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना का तलाक हो गया. जब सड़क हादसे में डायना की जान गई तब प्रिंस चार्ल्स दोनों बेटों के साथ स्कॉटलैंड में छुट्टियां मना रहे थे.
प्रिंसेस डायना की मौत पर हादसा और हत्या होने के बीच विवाद बना रहा. शुरुआती फ्रांसीसी छानबीन के बाद हादसे के लिए ड्राइवर पॉल का नशे की हालत में गाड़ी चलाना और पीछा कर रहे पत्रकारों के कारण संतुलन बिगड़ना पाया गया. फरवरी 1998 में फयाद के पिता मुहम्मद अल फयाद ने आरोप लगाया कि यह एक हादसा नहीं बल्कि डायना की हत्या सोची समझी साजिश थी. 2004 में लंदन में इस मामले की फिर जांच शुरू हुई और 2008 में इसे हादसा करार दिया गया. डायना अपने जीवन में समाज कल्याण के कार्यक्रमों से जुड़ी रहने के लिए काफी मशहूर रहीं.
- 1971-डेव स्कॉट चांद पर वाहन चलाने वाले पहले व्यक्ति बने।
- 1995 - पहली बार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने चीन में मानवाधिकार पर आपत्ति दर्ज किया।
- 1996 - ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने भी भारत की तर्ज पर सी.टी.बी.टी. के उस प्रावधान का विरोध किया, जिसमें निरस्त्रीकरण सम्मेलन के सदस्य देशों को संधि पर हस्ताक्षर करना आवश्यक है।
- 1997 - ब्रिटेन की राजकुमारी और राजकुमार चाल्र्स की पूर्व पत्नी राजकुमारी डायना की पेरिस में कार दुर्घटना में मृत्यु।
- 1998 - राष्ट्रपति येल्तसिन द्वारा नियुक्त प्रधानमंत्री विक्टर चेर्नोमीर्दिन की नियुक्ति को रूसी संसद निम्न सदन ड्यूमा ने अस्वीकृत किया।
- 1999 - पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न जनमत संग्रह पर संयुक्त राष्ट्र और पश्चिमी देशों ने संतोष जताया।
- 2002 - पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया।
- 2004 - इतालवी जनरल गिदो पामेरी को भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक समूह का एक साल के लिए प्रधान सैन्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।
- 2005 - ईराक की राजधानी बगदाद में धार्मिक अवसर पर फिदायीन हमले के भय से मची भगदड़ में 816 लोग मारे गये।
- 2008- सरकार ने अमरनाथ भूमि विवाद सुलझाया।
- 2009- जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय परिषद के नई दिल्ली में आयोजिय सम्मेलन में शरद यादव को पुन: सार्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया। वे इस पद पर 2006 से नियुक्त है।
- 1919 - प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार अमृता प्रीतम का जन्म हुआ।
- 1963 - बंगाली फि़ल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता ऋतुपर्णो घोष का जन्म हुआ।
- 1821-जर्मन वैज्ञानिक, हर्मन वॉन हेल्महॉल्ट्ज़ का जन्म हुआ, जिन्होंने शरीर क्रिया विज्ञान, प्रकाशिकी, विद्युतगतिकी, गणित तथा ऊर्जा के संरक्षण के नियम दिए। (निधन-8 सितम्बर 1894)
- 1663-फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री गुइलाउम ऐमन्टोन्स का जन्म हुआ, जिन्होंने वायु थर्मामीटर का आविष्कार किया, तथा 1702 में दाब के आनुपातिक ताप परिवर्तन को मापने में उसका प्रयोग किया। इससे परमशून्य की संकल्पना विकसित हुई। (निधन- 11 अक्टूबर 1705)
- 1900-अंग्रेज़ कृषिविज्ञानी सर जॉन बैनेट लैवेस का निधन हुआ, जिन्होंने कृत्रिम उर्वरक उद्योग की स्थापना की और विश्व का पहला कृषि अनुसंधान केन्द्र खोला। (जन्म-28 दिसम्बर 1814)
- 2003-अंग्रेज़ रसायनशास्त्री सर जॉर्ज पोर्टर का निधन हुआ, जिन्हें अंग्रेज़ रोनाल्ड नॉरिश और मैनफ्रेड ईजेन के साथ अति गतिवान अभिक्रियाओं के अध्ययन के लिए 1967 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-6 दिसम्बर 1920)।
दूसरे विश्व युद्ध के अंत में जर्मनी पर मित्र राष्ट्रों के सैन्य नियंत्रण वाली नियंत्रण परिषद की स्थापना हुई. 30 अगस्त 1945 को नियंत्रण परिषद के गठन के साथ इसकी आधिकारिक घोषणा हुई.
इस नियंत्रण परिषद के तीन प्रमुख सदस्य सोवियत संघ, अमेरिका और ब्रिटेन थे जिसमें बाद में फ्रांस भी शामिल हो गया. परिषद का मुख्य कार्यालय बर्लिन के शोएनेबेर्ग इलाके में बनाया गया. समय के साथ परिषद कई नियम, कानून और दिशानिर्देश लागू करता रहा जिनके जरिए नाजी कानूनों और तौर तरीकों का पूरी तरह खात्मा हो सके. हालांकि अलग अलग इलाको में अलग मित्र राष्ट्रों का नियंत्रण होने की वजह से कई मामलों में नियंत्रण परिषद अपनी नहीं मनवा सका. परिषद ने कई बातें सुझाव के तौर पर पेश कीं जो कानून का रूप नहीं ले सकीं. शीत युद्ध के दौरान धीरे धीरे परिषद की ताकत भी घटती रही, हालांकि उससे उसका अस्तित्व खत्म नहीं हुआ.
12 सितंबर 1990 में चारों मित्र राष्ट्रों और पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के बीच हुए समझौते के साथ सैन्य नियंत्रण भी कम होने लगा और 15 मार्च 1991 में पूरी तरह खत्म हो गया. जर्मनी के एकीकरण के साथ ही मित्र राष्ट्रों का दखल भी पूरी तरह समाप्त हो गया.
- 1831-माइकल फैराडे ने पहले इलेक्ट्रिक ट्रान्सफॉर्मर का प्रदर्शन किया।
- 1885- पहली मोटरसाइकल के लिए गॉट्लिएब डैम्लर ने पेटेन्ट प्राप्त किया।
- 1947- भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ. भीमराव आम्बेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया।
- 1999 - पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न।
- 2002 - ताइवान में भूकम्प के झटके महसूस किये गए।
- 2003- रूसी पनडुब्बी बेरेंट्स सागर में डूबी, नौ मरे, आस्ट्रेलिया ने विश्व नौकायन में स्वर्ण पदक जीता। समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
- 2007-जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धांत को ग़लत ठहराने का दावा किया। नेपाल की कोईराला सरकार ने चार माओवादी विद्रोहियों को फ्रांस, डेनमार्क, आस्ट्रेलिया और मलेशिया का राजदूत नियुक्त किया। बांग्लादेश सरकार ने नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद युनुस के सम्मान में डाक टिकट जारी किया।
- 1923-गीतकार शैलेन्द्र का जन्म हुआ।
- 1903 - हिन्दी जगत के प्रमुख साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा का जन्म हुआ।
- 1895 - भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सरदार हुकम सिंह का जन्म हुआ।
- 2008- प्रख्यात उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला का निधन हुआ।
- 1871-ब्रिटिश भौतिकशास्त्री सर अर्नेस्ट रदरफोर्ड का जन्म हुआ। जिन्होंने अल्फा कणों की बमबारी के जरिए परमाणु में मौजूद नाभिक का पता लगाया। (निधन-19 अक्टूबर 1937)
- 1884-स्वीडन के रसायनज्ञ थ्योडर एच. वी. स्वेडबर्ग का जन्म हुआ। जिन्हें कोलाइड के रसायन विज्ञान पर अध्ययन करने तथा 1923 में अल्ट्रासेन्ट्रीफ्यूज का आविष्कार करने के लिए 1926 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। अल्ट्रासेन्ट्रीफ्यूज बहुत बड़े अणुओं के परमाण्विक भार ज्ञात करने की तकनीक है। उन्होंने दिखाया कि प्रोटीन तथा हीमोग्लोबिन के अणु अपेक्षा से बहुत बड़े होते हैं। (निधन- 25 फरवरी 1971)
- 1940-अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री सर जे. जे. थॉमसन का निधन हुआ। थे जिन्होंने इलेक्ट्रॉन की खोज की, तथा परमाणु की संरचना के बारे में क्रांतिकारी योगदान दिया। (जन्म-18 दिसम्बर 1856)
- 1928-जर्मन भौतिकशास्त्री विल्हेम वीन का निधन हुआ, जिन्हें श्यामवर्ण विकिरण (ब्लैक बॉडी रेडिएशन) के विस्थापन के नियम देने के लिए वर्ष 1911 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-13 जनवरी 1864)।
प्रसिद्ध अभिनेता निर्देशक एटनबरा का 25 अगस्त, 2014 को निधन हो गया. बुढ़ापे में वे अपनी पत्नी के साथ ब्रिटेन के एक वृद्धाश्रम में रह रहे थे. एटनबरा निर्देशक होने के साथ साथ निर्माता और अभिनेता भी रहे. अभिनेता के रूप में उनकी फिल्में ब्राइटन रॉक, द ग्रेट एस्केप और जुरासिक पार्क काफी मशहूर रहीं.
महात्मा गांधी के जीवन और भारत की स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष पर आधारित एटनबरा की फिल्म गांधी में बेन किंस्ले ने गांधी की भूमिका निभाई थी. फिल्म का नामांकन ऑस्कर की 11 श्रेणियों में हुआ था जिसमें से सर्वश्रेष्ठ फिल्म, एटनबरा को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और किंस्ले को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता समेत फिल्म की झोली में आठ ऑस्कर आए. एटनबरा ने इस फिल्म के लिए चार बाफ्टा और चार गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी जीते. गांधी एटनबरा की ड्रीम प्रोजेक्ट मानी जाती है, इस फिल्म की रिसर्च और तैयारी में उन्होंने 18 साल लगाए.
- 1828 -किसी भी प्रकार के ब्रेक के लिए रॉबर्ट टर्नर को पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
- 1949 -सोवियत रूस ने पहले परमाण्विक उपकरण फस्र्ट लाइटनिंग का परीक्षण किया।
- 1987 - कर्नल राबुका ने फिजी को गणराज्य घोषित किया।
- 1999 - बांग्लादेश मुक्ति संघर्ष के दौरान टाइगर सिद्दीकी के नाम से मशहूर सांसद कादिर सिद्दीकी ने संसद की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया।
- 2000 - न्यूयार्क में चार दिवसीय विश्व शांति शिखर सम्मेलन शुरू।
- 2001 - पश्चिम एशिया में पुन: हिंसा भडक़ी, तीन फिलीस्तीनी मरे; जापान के एच-2 ए रॉकेट का सफल प्रक्षेपण।
- 2002 - पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ का नामांकन पत्र स्वीकार किया।
- 2003 - कोलंबिया अंतरिक्ष यान हादसे के लिए नासा की त्रुटिपूर्ण कार्य-संस्कृति को जि़म्मेदार ठहराया गया। इराक के पवित्र शहर नजफ़ में हुए एक आत्मघाती हमले में शिया नेता सहित 75 लोग मारे गये।
- 2004 - एथेंस ओलम्पिक का समापन।
- 2008- तृणमूल कांग्रस के कार्यकर्ताओं के बवाल से क्षुब्ध होकर टाटा मोटर्स ने सिंगुर में नैनों परियोजना स्थल से अपने कर्मचारी हटाए। झारखण्ड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शिबु सोरेन ने विधानसभा में अपना बहुमत साबित किया।
- 1905 -भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ।
- 1915 -अमेरिकी आहार वैज्ञानिक नैथन प्रिटिकिन का जन्म हुआ। जिन्होंने बताया कि कम वसा तथा अपरिष्कृत कार्बोहाइड्रेट वाले भोजन तथा नियमित व्यायाम हृदय रोगों के लिए उपयुक्त होते हैं। (निधन-21 फरवरी 1985)
- 1749 -स्कॉटलैण्ड के चिकित्सक सर गिल्बर्ट ब्लेन का जन्म हुआ, जिन्होंने स्कर्वी से बचने के लिए नौसैनिकों के लिए नींबू का रस लेने की सलाह दी, क्योंकि स्कर्वी से नौसैनिकों की कमज़ोरी बढ़ जाती थी तथा वे युद्ध के लिए असमर्थ हो जाते थे। (निधन-26 जून 1834)
- 1865-पोलिश-जर्मन चिकित्सक तंत्रिका विज्ञानी तथा भ्रूणविज्ञानी रॉबर्ट रेमाक का निधन हुआ, जिन्होंने 1830 में रेमाक के रेशे और 1842 में नए भ्रूण की तीन परतों एक्टोडर्म, मीज़ोडर्म तथा एन्डोडर्म की खोज की। (जन्म 26 जुलाई 1815)
- महत्वपूर्ण दिवस- राष्ट्रीय खेल दिवस (महान हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद का जन्म दिवस)।
मेरी नजरें भी ऐसे काफिरों की जान ओ ईमां हैं
निगाहें मिलते ही जो जान और ईमान लेते हैं...
28 अगस्त 1896 को रघुपति सहाय उर्फ फिराक गोरखपुरी का जन्म गोरखपुर में हुआ. वह भारत के एक जाने माने शायर, लेखक और आलोचक रहे हैं. महात्मा गांधी के साथ असहयोग आंदोलन में शामिल होने के लिए उन्होंने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया. उर्दू में शायरी करने वाले फिराक गोरखपुरी ने इलाहबाद यूनिवर्सिटी में इंग्लिश लेक्चरर के तौर पर काम शुरू किया. 1960 में उन्हें साहित्य अकादमी, 1968 में पद्म भूषण और 1969 में किताब गुल ए नगमा के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया.
गोरखपुरी का जमाना वह था, वह उर्दू शायरी की दुनिया में मुहम्मद इकबाल और जोश मलीहाबादी जैसे शायरों का नाम चलता था. फिराक गोरखपुरी ने उर्दू में गजल, नज्म और रुबाइयां लिखी हैं, वहीं हिन्दी और इंग्लिश में भी उन्होंने लिखा है. साहित्य और संस्कृति से जुड़े विषयों पर उन्होंने इंग्लिश में चार किताबें लिखी हैं.
कभी पाबंदियों से छूट के भी दम घुटने लगता है
दरो-दीवार हो जिनमें वही जिंदा नहीं होता
यकीं लाएं तो क्या लाएं, जो शक लाएं तो क्या लाएं
कि बातों से तेरी सच झूठ का इमकां नहीं होता....
- 1789 -सर विलियम हैर्शेल ने शनि के चाँद एन्सेलैडस को खोजा।
- 1883- जॉन एल. मॉन्टगोमरी ने पहली बार ग्लाइडर से उड़ान भरी।
- 1904- कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन
- 1972- साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण बिल पारित किया गया
- 1990 - ईराक ने कुवैत को अपना 19वां प्रांत घोषित किया।
- 1999 - मेजर समीर कोतवाल आसाम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ लडाई में शहीद हो गये।
- 2000 - ताइवान के राष्ट्रपति चुने शुई बियान द्वारा चीन के साथ एकीकरण के विकल्प को स्वीकार करने का संकेत, संयुक्त राष्ट्र में सहस्त्राब्दि विश्व धार्मिक शिखर सम्मेलन शुरू।
- 2001 - भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी, पाकिस्तान के 8 सैनिक मरे।
- 2006 - दुनिया की सबसे बड़ी महिला मारिया एस्टर डी. कापोविला का इक्वेडोर में निधन।
- 2008- भारतीय रिजर्व बैंक ने 1999 और 2000 के सभी नोटो को प्रचलन से हटाने का निर्णय किया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बिहार में आए बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध मैगजीन फोब्र्स ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया।
- 1896- प्रसिद्ध उर्दू शायर का फिऱाक़ गोरखपुरी जन्म हुआ।
- 1928 - भारत के प्रसिद्ध सितार वादक विलायत ख़ां का जन्म हुआ।
- 1919-अंग्रेज़ विद्युत अभियंता सर गॉडफ्रे न्यूबोल्ड हॉन्सफील्ड का जन्म हुआ, जिन्हें सी.ए.टी. (कम्प्यूटराइज्ड ऐग्जिय़ल टोमोग्राफी) स्कैनर के निर्माण के लिए 1979 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-12 अगस्त 2004)
- 1863-फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री ऐन्ड्रे यूजीन ब्लॉन्डेल का जन्म हुआ, जिन्होंने 1893 में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक ओसिलोग्रॉफ नामक उपकरण की खोज की जो प्रत्यावर्ती धारा की तीव्रता ज्ञात करने में सहायक होता है। (निधन-15 नवम्बर 1938)
- 1966-अमेरिकी सूक्ष्म जीव विज्ञानी हैराल्ड नॉर्लिन जॉन्सन का निधन हुआ। जिन्होंने रेबीज़ तथा मस्तिष्क ज्वर जैसी बीमारियों का अध्ययन किया। इन्होंने फ्लयूरी नामक बच्ची की रीढ़ से विषाणु के नमूने एकत्र किए जिसकी रेबीज़ से मृत्यु हो गई थी। फिर बाद में डॉ हिलेरी कॉप्रोस्की ने कुत्तों के टीकाकरण का विकास किया। (जन्म-31 मार्च 1907)
- 1839 - अंग्रेज़ इंजीनियर और भूशास्त्री विलियम स्मिथ का निधन हुआ, जिन्होंने विभिन्न प्रकार की चट्टानों का अध्ययन किया। इनके बनाए हुए भूविज्ञान के नक्शे आज भी इस्तेमाल में लाए जाते हैं। (जन्म 23 मार्च 1769)।
इन दो देशों के बीच वैसे तो दीवार सिर्फ कुछ सेंटीमीटर की है, लेकिन दूरियां बहुत ज्यादा. बात है उत्तर और दक्षिण कोरिया की. 27 अगस्त 2003 में दोनों देशों को लेकर पहली बार छहपक्षीय वार्ता हुई.
लंबे विवाद के बाद दोनों कोरियाई देशों, उत्तर और दक्षिण कोरिया ने 2003 में पहली बार सकारात्मक बातचीत शुरू हुई. उत्तर और दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिका, चीन, जापान और रूस भी इस बातचीत में शामिल हुए.
2003 से 2007 के बीच बातचीत के सात दौर हुए. पांचवें दौर में उत्तर कोरिया ने कहा कि वह ईंधन पाने के बदले परमाणु संयंत्र बंद करने को तैयार है. लेकिन विफल सैटेलाइट प्रक्षेपण के बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव के बयान से नाराज होकर उत्तर कोरिया ने घोषणा कर दी कि वह छहपक्षीय वार्ता में शामिल नहीं होगा और अपना परमाणु कार्यक्रम फिर शुरू कर देगा. 27 अगस्त, 2003 को छहपक्षीय बातचीत शुरू होने के 10 साल बाद भी दोनों कोरियाई देशों में मतभेद है और नतीजा कुछ नहीं निकला है.
- 1604- अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतिस्थापना की गई।
- 1859-कर्नल एड्विन एल. ड्रैक ने पैन्सिलवेनिया में पहला तेल का कुआं सफलतापूर्वक खोदा।
- 1870- भारत के पहले मजदूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई।
- 1875-पी. वी. लेसॉक डी ब्वाइसबॉड्रन ने गैलियम तत्व की खोज की।
- 1976- भारतीय सशस्त्र सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक नियुक्त हुई।
- 1979 - आयरलैंड के समीप एक नौका विस्फोट में लॉर्ड माउंटबेटन का निधन।
- 1985 - नाइजीरिया में सैनिक क्रांति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्ता पलटा गया तथा जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने।
- 1999- सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मैरिन इंजीनियर बनीं। भारत ने कारगिल संघर्ष के दौरान अपने यहाँ बंदी बनाये गये पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।
- 2004 - वित्तमंत्री शौकत अजीज पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री चुने गये।
- 2008- सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधिश ए.के. माथुर को सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल का पहला अध्यक्ष बनाया गया। झारखण्ड मुक्ति मोर्चे के प्रमुख शिबु सोरेन ने झारखण्ड के छठे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
- 2009- बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष सुश्री मायावती को पुन: अध्यक्ष पद पर तीसरी बार चुन लिया गया। दल के संस्थापक कांशीराम के उपरान्त वे लगातार इस पद पर बनी हुई हैं।
- 1976 - भारतीय पाश्र्वगायक मुकेश का निधन हुआ।
- 2006 -भारतीय फि़ल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी का निधन हुआ।
- 1874-जर्मन रसायनज्ञ कार्ल बॉश का जन्म हुआ, जिन्हें औद्योगिक स्तर पर वायुमण्डलीय नाइट्रोजन से अमोनिया तैयार करने का तरीका बताया। उन्हें फ्रेड्रिक बर्जियस के साथ 1931 का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (निधन-26 अप्रैल 1940)
- 1915-अमेरिकी भौतिकशास्त्री नॉर्मन फोस्टर रैम्से का जन्म हुआ, जिन्हें सेपरेटेड ओसीलेटरी फील्ड्स मैथड के आविष्कार तथा परमाण्विक घडिय़ों में उसका इस्तेमाल बताने के लिए सन् 1989 में वुल्फगैंग पॉल और हेन्स जॉर्ज डैह्मलेट के साथ भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1898-ब्रिटेन के भौतिकशास्त्री और विद्युत अभियंता जॉन हॉप्किन्सन का निधन हुआ, जिन्होंने डायनमो तथा विद्युतचुम्बकीय उपकरणों में विद्युत और चुम्बकत्व के उपयोग पर कार्य किया। सन् 1882 में इन्होंने विद्युत उत्पादन तथा वितरण के लिए तीन तार वाली प्रणाली (तीन फेस) का आविष्कार किया। (जन्म-27 जुलाई 1849)
- 1958-अमेरिकी भौतिकशास्त्री अर्नैस्टो और्लैन्डो लॉरेंस का निधन हुआ, जिन्हें साइक्लोट्रॉन के आविष्कार के लिए 1939 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-8 अगस्त 1901)
1988 में आज ही के दिन अहिंसावादी नेता आंग सान सू ची मोर्चा लेकर रंगून पहुंचीं. पांच लाख लोगों के सामने वहां से दिए अपने पहले सार्वजनिक भाषण में सू ची ने जनता को लोकतांत्रिक आंदोलन में कूद पड़ने का सशक्त संदेश दिया.
तब बर्मा कहे जाने वाले म्यांमार में आंदोलन की शुरुआत इसी विद्रोह के साथ मानी जाती है. इस आंदोलन के पीछे कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सैन्य शासन के खिलाफ आक्रोश था. 26 अगस्त के दिन लोगों का जत्था रंगून की तरफ बढ़ रहा था. सेना की तमाम चेतावनियों के बावजूद लोग बर्मा की राजधानी में मिलिट्री जुंता के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए बड़ी बड़ी रैलियां निकालना चाहते थे. शासन की ओर से उन्हें रास्ते में ही रोक लिया गया. सेना की एक टुकड़ी ने भीड़ पर बंदूकें तान रखी थीं. लेकिन सू ची ने वहां दिए अपने पहले सार्वजनिक भाषण में बर्मा के लिए राष्ट्रीय आजादी की दूसरी लड़ाई का आह्वान कर डाला. इस घटना के साथ ही देश और विदेश में वह सैनिक शासन के विरोध का प्रतीक मानी जाने लगीं. देश में लोकतंत्र बहाल करने की उनकी कोशिशों को रोकने के लिए जुंता ने उन्हें 15 सालों तक नजरबंद रखा.
सू ची के पिता को लोग आधुनिक बर्मा का राष्ट्रपिता मानते हैं. देश को ब्रिटिश शासन से आजाद कराने वाले राष्ट्रीय हीरो आंग सान की बेटी ने भी अपने पिता के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए देश सेवा का धर्म निभाया. 15 सालों के बाद 2010 में बर्मा की असैनिक सरकार ने सू ची को नजरबंदी से रिहा करने का निर्णय लिया. लोकतंत्र के लिए सू ची की लड़ाई शुरु से ही सत्य और अहिंसा पर आधारित रही. दुनिया को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले महात्मा गांधी की ही तरह वह भी उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड गईं. नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंग सान सू ची को मानवाधिकार के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए 2014 के विली ब्रांट पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है.
- 1303- अलाउद्दीन ख़िलजी ने चित्तौडग़ढ़ पर क़ब्ज़ा किया।
- 1843- टाइपराइटर के डिज़ाइन के लिए पहला पेटेन्ट चार्ल्स थर्बर ने प्राप्त किया।
- 1938- पहली बार अमेरिका में टेप रिकॉर्डर का इस्तेमाल किया गया।
- 1910- नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मदर टेरेसा का युगोस्लाविया में जन्म।
- 1914- बंगाल के क्रांतिकारियों ने कलकत्ता में ब्रिटिश बेड़े पर हमला कर 50 माउजर और 46 हज़ार राउंड गोलियां लूटी।
- 2001 - बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री जेल भेजे गए।
- 2002 - दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग शहर में दस दिवसीय पृथ्वी सम्मेलन शुरू।
- 2007 - पाक-अफग़़ान सीमा पर अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना ने 12 तालिबानियों को मार गिराया।
- 2008- तेलगु फि़ल्मों के सुपर स्टार चिरंजीवी ने अपनी नई पार्टी प्रजा राज्यम का उद्घाटन किया।
- 1910 - भारत रत्न सम्मानित मदर टेरेसा का जन्म हुआ।
- 1927 - हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी बंसीलाल का जन्म हुआ।
- 2012 - प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार ए. के. हंगल का निधन हुआ।
- 1743 -फ्रांसीसी वैज्ञानिक ऐन्टनी लॉरेन्ट लैवाइज़े का जन्म हुआ। जो आधुनिक रसायन विज्ञान के जनक के रूप में जाने जाते हैं। वे महान प्रयोगविद् थे जिन्होंने अपने धन से एक बड़ी-सी प्रयोगशाला बनाई थी जहां वायु पर अनुसंधान किए। (निधन-8 मई 1794)
- 1906-पोलिश-अमेरिकी चिकित्सक और सूक्ष्म जीवविज्ञानी अल्बर्ट ब्रूस सैबिन का जन्म हुआ, जो पहली पोलियो वैक्सीन (1955) के विकास के लिए जाने जाते हैं। उन्हें मानव की विषाणु संबंधित बीमारियों पर अनुसंधान करने के लिए भी जाना जाता है। (निधन-3 मार्च 1993)
- 1998-अमेरिकी भौतिकशास्त्री फ्रेड्रिक रीनेस का निधन हुआ, जिन्हें 1956 में न्यूट्रीनो की खोज करने के लिए 1995 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। रीनेस को भौतिकशास्त्री मार्टिन लेविस पर्ल के साथ नोबेल मिला था। न्यूट्रीनो एक उदासीन कण होता है। (जन्म-16 मार्च 1918)
- 1723-डच जन्तु वैज्ञानिक ऐन्टनी वॉन ल्यूवेनहॉक का निधन हुआ, जो जीवाणु और प्रोटोज़ोआ को सर्वप्रथम देखने वाले थे। उन्होंने जीवाणु विज्ञान तथा विषाणुओं के अध्ययन की नींव रखी। (जन्म 24 अक्टूबर 1632) ।
आज ही के दिन यानी 25 अगस्त 1768 को ब्रिटेन के जेम्स कुक अपनी पहली साहसिक समुद्री यात्रा पर निकले. इसी यात्रा में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की खोज की और प्रशांत महासागर के जलमार्ग बताने वाले नक्शे तैयार किए. कैप्टन कुक की वजह से इंसान ने 5000 मील का तटीय इलाका खोजा. जेम्स कुक ने कला और विज्ञान जगत को भी काफी कुछ दिया. वो अपने साथ दबाव, तापमान और नमी मापने वाले यंत्र लेकर गए. प्रशांत महासागर की कई जानकारियां पहली बार यूरोप तक उन्हीं के जरिए पहुंची.
वो पहले शख्स थे जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप के मूल निवासियों से संवाद किया. उन मूल निवासियों को एबोरिजनल या एबोरिजनीस कहा जाता है. कैप्टन कुक की डायरी से ही पता चला कि एबोरिजनल लोग प्रकृति के अत्यंत करीब हैं. मशीनी युग के हिसाब से बहुत पिछड़े होने के बावजूद वो प्राकृतिक संकेतों को जबरदस्त तरीके से समझते हैं. अब 300 साल बाद पश्चिमी कला जगत से जुड़े लोग भी यह मान रहे हैं कि यूरोप की कला में एबोरिजनल आर्ट की झलक भी मिलती है. माना जाता है कि जेम्स कुक के साथ ही ये यूरोप पहुंची.
जेम्स कुक तीन बार लंबी समुद्री यात्राओं पर निकले. 1779 में हवाई के पास जेम्स कुक के जत्थे का स्थानीय लोगों से विवाद हो गया. कुक अपने दल की एक नाव चोरी होने से खफा थे. विवाद इतना बढ़ा कि कुक और उनके चार साथियों की हत्या कर दी गई.
पंद्रहवीं सदी में जर्मनी के योहानेस गुटेनबर्ग ने दुनिया का पहला छापाखाना लगाने के साथ ही हाथ से पुस्तकों की लिखाई और लकड़ी के गुटकों से प्रिंटिंग के अंत की नींव रखी. आज ही के दिन 1456 में जर्मनी के माइंस शहर में गुटेनबर्ग की प्रिंटिंग प्रेस से गुटेनबर्ग बाइबिल की पहली प्रति छप कर निकली. इसे बी42 या 42 लाइनों वाली बाइबिल भी कहते हैं. यहीं से गुटेनबर्ग क्रांति की शुरुआत होती है.
गुटेनबर्ग ने बाइबिल की 300 प्रतियां प्रकाशित कर पेरिस और फ्रांस भेजीं.
लैटिन भाषा में छपी गुटेनबर्ग बाइबिल का खास महत्व है. इसमें सफेद कागज पर काले अक्षरों की छपाई है. गुटेनबर्ग बाइबिल की पहली प्रति 1847 में अमेरिकी पुस्तक प्रेमी जेम्स लेनॉ के साथ अमेरिका पहुंची जो कि अब न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी में है.
प्रिंटिंग मशीन योहानेस गुटेनबर्ग ने सबसे पहले सन 1439 में बनाई थी. हालांकि इसके कुछ सौ साल पहले से ही लकड़ी के गुटकों से प्रिंटिंग और घूमने वाली छपाई मशीन का चीन में प्रयोग हो रहा था, लेकिन गुटेनबर्ग की छपाई मशीन उनसे अलग थी. माइंस में उन्होंने पहला छापाखाना 1454-55 में लगाया. गुटेनबर्ग की तकनीक से बनी छपाई मशीन जल्द ही पूरे यूरोप और बाद में पूरे संसार में प्रयोग की जाने लगीं. लोगों को किताब और ज्ञान उपलब्ध कराने में इसका अहम योगदान रहा.
- 1690- कलकत्ता शहर का स्थापना दिवस।
- 1925- समाजसुधारक रामकृष्ण गोपाल भंडारकर का निधन हो गया।
- 1969- वाराहगिरि वेंकट गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने।
- 1974- फख़़रुद्दीन अली अहमद भारत के पांचवें राष्ट्रपति बने।
- 1991-यूक्रेन ने पूर्व सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की। रुस ने सत्तरहवीं शताब्दी के मध्य में पोलैंड के अधिकार वाले युक्रेन देश पर अपना नियंत्रण स्थापित करना आरंभ किया था किंतु रुस में कम्युनिस्ट क्रान्ति के पश्चात यूक्रेन सोवियत संघ का सदस्य देश बना और वर्ष 1991 में इस संघ से स्वतंत्र हो गया।
- 1999 - पाकिस्तान ने कारगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गये 8 युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया।
- 2000 - बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद इरशाद को 5 वर्ष की सज़ा।
- 2002 - संयुक्त राज्य अमेरिका के उप-विदेशमंत्री रिचर्ड आर्मिटेज ने भारत-पाकिस्तान से बातचीत शुरू करने का अनुरोध किया।
- 2006 - अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो (यम) का ग्रह का दर्जा समाप्त किया।
- 1908 -स्वतंत्रता सेनानी राजगुरु का जन्म हुआ।
- 1898 -बेल्जियन-अमेरिकी कोशिकाविज्ञानी अल्बर्ट क्लाउड का जन्म हुआ, जिन्हें कोशिका के क्रियात्मक तथा संरचनात्मक रूप की खोज करने के लिए (क्रिश्चियन डी. ड्यूवे और जॉर्ज ई. पैलाडे के साथ) 1974 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन- 24 मई 1983)
- 1894 -जर्मन अंतरिक्ष विज्ञानी और माइक्रो क्लाइमेटोलॉजी के संस्थापक रुडॉल्फ आस्कर रॉबर्ट विलियम्स गीगर, जिन्होंने वनस्पति और ऊष्मा के सम्बन्ध को बताया और हवा और मृदा के जलीय संतुलन को बताया। (निधन- 1981)
- 1888-जर्मनी के महान वैज्ञानिक रुडॉल्फ क्लॉशियस का निधन हुआ, जो ऊष्मागतिकी (थर्मोडॉयनमिक्स) के संस्थापकों में से एक थे। उन्होंने ऊष्मागतिकी के प्रथम और द्वितीय नियम प्रतिपादित किए। (जन्म-2 जनवरी 1822)
- 1861-फ्रांसीसी खनिज विज्ञानी और खान अभियंता (माइन इंजीनियर) पियरे बेर्दियर का निधन हुआ, जिन्होंने 23 मार्च 1821 में दक्षिणी फ्रांस के पास के गांव लेस बॉक्स डी प्रोवेन्स में बॉक्साइट की खोज की।(जन्म-3 जुलाई 1782)
- महत्वपूर्ण दिवस -कोलकाता वर्षगांठ दिवस।
प्रथम विश्व युद्ध दुनिया की सबसे अहम ऐतिहासिक घटनाओं में से एक है. द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी और जापान साथ थे, लेकिन 1914 में आज ही के दिन जापान ने जर्मनी पर युद्ध घोषित कर दिया था.
पहला विश्व युद्ध 1914 से 1918 तक चला. एक तरफ रूस, ब्रिटेन और फ्रांस थे तो दूसरी ओर जर्मनी और एस्ट्रो हंगेरियन राजशाही. ऑस्ट्रिया के आर्क ड्यूक फ्रांत्स फर्डिनांड की एक युगोस्लाव राष्ट्रवादी द्वारा हत्या के बाद 28 जुलाई 1914 को युद्ध शुरू हुआ. इसके लगभग एक महीने बाद जापान ने मित्र देशों का साथ दिया और एशिया प्रशांत के रास्ते को सुरक्षित करने के लिए जर्मनी के नौसैनिक बेड़े पर हमला बोल दिया.
जापान ब्रिटेन का मित्र देश था. दो ही दिन बाद जापान ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर भी हमला किया. हालांकि जापान और ब्रिटेन के बीच पहले से ही सैन्य करार था लेकिन इसके तहत वह युद्ध में प्रवेश करने के लिए बाध्य नहीं था. लेकिन ब्रिटेन ने जापान से मदद मांगी और जापान के इतिहास में 23 अगस्त 1914 वह तारीख बन गई जब पहले विश्व युद्ध से उसका नाम जुड़ गया. उसका मकसद चीन में अपना प्रभाव बढ़ाना और भविष्य में खुद को बड़ी सत्ता के रूप में स्थापित करना भी था.
दरअसल जर्मनी द्वारा पहले विश्वयुद्ध में शामिल होने और बेल्जियम के रास्ते फ्रांस पर हमला करने के बाद 7 अगस्त को ब्रिटेन ने जर्मनी पर युद्ध की घोषणा कर दी. इसके बाद उसने जापान से मदद की मांग की. 14 अगस्त को जापान ने जर्मनी को चेतावनी भरा पत्र भेजा, जिसका जर्मनी ने कोई जवाब नहीं दिया. आखिरकार 23 अगस्त को जापान ने हमला किया. जापान का मकसद था प्रशांत महासागर में अपना दबदबा बनाना. जर्मनी की वहां पकड़ मजबूत थी. लेकिन इस हमले के बाद हालात बदल गए.
जर्मनी ने इस युद्ध में भारतीय राष्ट्रवाद और पैन इस्लामिज्म का इस्तेमाल करने की कोशिश की.. भारत में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह की भी कोशिश की और अफगानिस्तान को ्पने साथ लाने के लिए एक प्रनिधिमंडल वहां भेजा. लेकिन भारत में युद्ध ने अंग्रोजों के लिए काफी संवेदना पैदा कर दी और कांग्रेस तथा एअन्य दलों के नेताओं ने भविष्य में स्वायत्तता पाने की उम्मीद में अंग्रेजों का साथ दिया. युद्ध कै दौरान करीब 47,500 भारतीय सैनिक मारे गए 65,000 से ज्यादा घायल हुए.
- 1609 -गैलिलियो ने दूरबीन का प्रदर्शन किया।
- 1914 - जापान द्वारा जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।
- 1996 -लूनर ओर्बिटर-1 ने पहली बार चांद से पृथ्वी का छायाचित्र लिया।
- 1993 - सन् 2000 के ऐतिहासिक ओलंपिक खेलों की मेजबानी आस्ट्रेलियाई नगर सिडनी को सौंपी गई।
- 1997 - सं.रा. अमेरिका के मिसीसिपी यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर को चार साल पहले मिला हल्दी का पेटेन्ट रद्द।
- 1999 - इस्रायल और फिलीस्तीन के बीच मान्यता सम्बन्धी मुद्दों पर वार्ता पुन: प्रारम्भ।
- 2002 - संयुक्त राज्य अमरीका ने मिसाइल रक्षा प्रणाली का परीक्षण रोका, इटली ने पाकिस्तान में वाणिज्य दूतावास बन्द करने की धमकी दी।
- 2003 - ब्राजील में एक अंतरिक्ष यान में प्रक्षेपण से पूर्व ही विस्फोट हो जाने से कम से कम 21 लोग मारे गए, पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने घोषित किया कि पाकिस्तान न्यूनतम सुरक्षात्मक हथियार क़ायम रखेगा।
- 2004 - अमेरिका के जस्टिन गैटलिन 100 मीटर फर्राटा दौड़ जीतकर पृथ्वी के सबसे तेज धावक बने। चिली के निकोलस मासु ने अमेरिका के मार्डी फि़श को हराकर ओलम्पिक पुरुष एकल टेनिस का स्वर्ण पदक जीत लिया।
- 2007 - यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर-2007 में ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियां शामिल की गईं।
- 2008- झारखण्ड के मुख्यमंत्री मधुकोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
- 1872- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री टी. प्रकाशम का जन्म हुआ।
- 1923- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ का जन्म हुआ।
- 1944- प्रसिद्ध फि़ल्म अभिनेत्री सायरा बानो का जन्म हुआ।
- 1975- प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक विनायकराव पटवर्धन का निधन हुआ।
- 1931-अमेरिकी सूक्ष्म जीव विज्ञानी हैमिल्टन ओथैनल स्मिथ का जन्म हुआ, जिन्हें वर्नर अर्बर और डैनियल नैथन्स के साथ एक नए तरह के रिस्ट्रिक्शन एन्ज़ाइम की खोज के लिए जो डीएनए अणु के खास सीक्वेन्स के न्यूक्लियोटाइड को पहचानने में सक्षम है।
- 1875- ब्रिटिश भौतिकशास्त्री विलियम हेनरी ऐकल्स का जन्म हुआ, जो रेडियो संचार के विकास में अग्रणी माने जाते हैं। डायोड शब्द इन्हीं का दिया हुआ है।(निधन-29 अप्रैल 1966)
- 1997-ब्रिटेन के जैवरसायनज्ञ सर जॉन कॉडरी केन्ड्रिव का निधन हुआ, जिन्होंने मांसपेशियों के प्रोटीन मायोग्लोबिन (जो अक्सीजन संचित रखता है और जब ज़रूरत होती है, मांसपेशियों को प्रदान करता है।) का पता लगाया और उसकी संरचना के बारे में बताया। (जन्म 24 मार्च 1917)
- 1888 -अंग्रेज मशहूर विज्ञान लेखक और प्रकृतिविद् फिलिप हेनरी गूस का निधन हुआ । (जन्म 6 अप्रैल 1810)।
दक्षिण अमेरिकी देश चिली की खान में ढाई महीने तक फंसे रहने के बाद खनिकों को जिंदा बाहर निकाला गया. इस पूरे चमत्कारिक बचाव अभियान में 22 अगस्त 2010 को ही पहली बार खनिकों के जीवित होने का सबूत मिला था.
उत्तरी चिली के सैन जोसे में तांबे और सोने की एक खान में पांच अगस्त को एक धमाके के बाद ये खनिक वहां फंस गए. करीब 700 मीटर की गहराई से जमीन पर उनका पहला संपर्क पूरे 17 दिनों के बाद ही हो पाया. खनिकों के जीवित होने का संकेत सबसे पहले 22 अगस्त को मिला, जब खदान की गहराई तक पहुंचने वाले ड्रिल के छोर पर खटखट की आवाज सुनाई दी. जब बचाव दल ने इस ड्रिल को बाहर निकाला, तो उस पर लिखा था, "हम 33 लोग यहां ठीक हैं." फिर एक बोर होल के जरिए खनिकों के रिश्तेदारों के शब्द उनके कानों तक पहुंचने लगे. इसके बाद फाइबर ऑप्टिक लाइन लगाई गई जिसके जरिए फोन और वीडियो बातचीत संभव हुई.
इसके बाद जर्मनी समेत दुनिया भर के कई देशों सें विशेष किस्म की हेवी ड्रिल मशीनें मंगवाई गई और करीब दो महीने तक खुदाई चलती रही. खान से निकलने के बाद इन मजदूरों को निमंत्रणों और प्रस्तावों की झड़ी लग गई और दुनिया भर के लोगों ने उनकी जोखिम भरी लेकिन रोमांचकारी तस्वीरें टेलीविजन पर देखी. पूरी दुनिया के लिए सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात ये रही कि जमीन से करीब 700 मीटर नीचे उन्होंने इतने दिन कैसे गुजारे. असल में ये सब अत्याधुनिक तकनीक की मदद से ही हो पाया. इंजीनियरों ने दो हजार फुट से ज्यादा गहरी खुदाई करवाई जिससे कैप्सूल की शक्ल की एक लिफ्ट उतारी गई. इसी लिफ्ट से पूरे 69 दिनों के बाद सभी खनिकों को जीवित बाहर निकालने में सफलता मिली.
- 1320 - नसीरूद्दीन खुसरू को गाजी मलिक ने हराया।
- 1818 - भारत के प्रथम गवर्नर जनरल वॉरेन हेस्टिंग का निधन।
- 1865-पहले तरल साबुन के लिए न्यूयॉर्क के विलियम शेपर्ड को पेटेन्ट हासिल हुआ।
- 1962- विश्व के पहले नाभिकीय शक्तियुक्त जहाज़ सवाना ने अपनी यात्रा शुरू की।
- 1921 - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई
- 1979 - राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने लोकसभा भंग की।
- 2002 - काठमांडू में सार्क विदेश मंत्रियों का सम्मेलन सम्पन्न, नेपाल में हवाई दुर्घटना में 16 व्यक्ति मारे गये।
- 2007 - मिस्र के पुरातत्वविदों ने पश्चिम रेगिस्तान के सिवा क्षेत्र में लगभग 20 लाख साल पुराने मानव के पद-चिह्नों का पता लगाया। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए दो सप्ताह के मिशन पर गया अंतरिक्ष यान एण्डेवर फ़्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर पर सुरक्षित उतरा।
- 2008 - मध्य प्रदेश सरकार ने बनवासियों के लिए साधारण वन अपराध मामले और मुआवजा वसूली खत्म करने का निर्माय लिया।
- 1868-अमेरिकी रसायनज्ञ और अनुसंधानकर्ता विलिस रुडनी वाइट्नी का जन्म हुआ, जिन्होंने इलेक्ट्रिक कम्पनी की स्थापना की। उन्हें उद्योग में आधारभूत अनुसंधान के जनक के रूप में जाना जाता है। (निधन-9 जनवरी 1958)
- 1647-फ्रांस में जन्मे भौतिकशास्त्री डैनिस पैपिन का जन्म हुआ, जिन्होंने प्रेशर कुकर का आविष्कार किया, और भाप के इंजन के आविष्कार में योगदान दिया। (निधन-1712)
- 1828-जर्मन ऐनाटॉमिस्ट और शरीर क्रिया विज्ञानी फ्रैन्ज़ जोसफ गॉल का निधन हुआ, जिन्होंने मस्तिष्क के भागों का अध्ययन किया, और सर्वप्रथम पता लगाया कि मस्तिष्क का स्लेटी भाग तंत्रिका कोशिकाओं से बना है और श्वेत भाग में वे रेशे हैं जो तंत्रिकाओं से सूचनाएं रखते हैं। (जन्म-9 मार्च 1758)
- 1967 - अमेरिकी ऐन्डोक्राइनोलॉजिस्ट ग्रैगरी (गुडविन) पिन्कस का निधन हुआ, जिन्होंने स्टेरॉइड की निषेचन विरोधी विशेषताओं के बारे में बताया और पहली गर्भ-निरोधक गोली का निर्माण किया। (जन्म-9 अप्रैल 1903)
मशहूर पेंटिंग मोना लीसा को 1911 में आज ही के दिन फ्रांस के लूव्र म्यूजियम से चुरा लिया गया था. इसे 21वीं सदी की सबसे बड़ी कला की चोरी माना जाता है.
इटली के मशहूर पेंटर लियोनार्दो दा विंची की पेंटिंग मोना लीसा फ्रांस के लूव्र म्यूजियम की शान है. आज भी दुनिया भर से लाखों लोग इसे देखने पेरिस पहुंचते हैं. लेकिन 1911 में इसे लूव्र से चुरा लिया गया था और पेंटिंग चोरी होने के एक दिन बाद तक म्यूजियम वालों को इसकी भनक तक नहीं लगी थी.
इटली का एक शख्स विंचेंसो पेरुशिया 20 अगस्त की शाम म्यूजियम में दाखिल हुआ और अंदर जा कर उसने वैसे ही कपड़े पहन लिए जैसे कि म्यूजियम के अन्य कर्मचारियों के थे. शाम को म्यूजियम बंद होने के बाद उसने पेंटिंग को दीवार से उतार लिया और म्यूजियम के अंदर ही एक अलमारी में छिपा दिया. उसे पता था कि साफ सफाई के लिए अगले दिन म्यूजियम को बंद रखा जाएगा. 21 अगस्त की सुबह उसने पेंटिंग को बाहर निकाला और उसे हाथ में ले कर वह म्यूजियम की सीढ़ियां उतरने लगा.
इस दौरान उसने पेंटिंग को फ्रेम से निकाला. हाल ही में पेंटिंग पर नया फ्रेम चढ़ाया गया था ताकि उसे देखने के लिए आने वाले उसे नुकसान ना पहुंचा सकें. फ्रेम को वहीं फेंक उसने पेंटिंग को अपने कपड़ों में छिपा लिया और चुपचाप म्यूजियम से बाहर निकल गया. दो साल तक पेंटिंग पेरिस के उसके अपार्टमेंट में रही.
फिर 1913 में उसने पेंटिंग को इटली ले जाने का फैसला किया. वहां उसने उसे बेचने की कोशिश की लेकिन खरीदार ने पुलिस को इत्तिला कर दिया. चोरी के जुर्म में पेरुशिया को छह महीने की कैद की सजा हुई, लेकिन वह कई देशवासियों की नजर में हीरो बन गया. इन लोगों का मानना था कि वह मोना लीसा को इटली वापस ले कर आया, जो कि पेंटिंग का असली घर है.
- 1888 -वेल्डिंग मशीन के लिए विलियम सैफर्ड बरोफ ने पेटेन्ट प्राप्त किया।
- 1989-अमेरिकी अंतरिक्षयान वोयैजर-2 ने नेप्च्यून के रहस्यमयी उपग्रह ट्राइटॉन की तस्वीरें उतारी।
- 1972- भारत में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम पारित।
- 1983-फिलीपींस के विपक्षी नेता बेनिग्रो एस. एक्विनो की स्वैच्छिक निर्वासन के पश्चात वापसी, भूमि पर क़दम रखते ही गोली मारकर उनकी हत्या।
- 1988 - भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हज़ार लोगों की मौत।
- 1991 - सोवियत संघ में राष्ट्रपति गोर्बाचोव अपदस्थ, मास्को में कफऱ््यू, क्रांति विफल एवं गोर्बाचोव पुन: सत्ता में।
- 1993 - राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने रूसी संसद भंग किया।
- 2000 - दक्षिण-पूर्वी आर्देक प्रांत में लगी आग से 1600 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़े वन नष्ट, रूसी पनडुब्बी के सभी 118 सदस्यों के मारे जाने की पुष्टि।
- 2003 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।
- 2005 - बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न।
- 2006 - इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इंकार किया।
- 2008 - श्रीनगर और पाक अधीकृत कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा पुन: प्रारम्भ।
- 1931 - प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक विष्णु दिगम्बर पलुस्कर की निधन हुआ।
- 1981 - भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक काका कालेलकर का निधन हुआ।
- 2006 - शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ां का निधन हुआ।
- 2007 - उर्दू की प्रसिद्ध लेखिका क़ुर्रतुलऐन हैदर का निधन हुआ।
- 1811-अमेरिकी लौह निर्माता विलियम केली का जन्म हुआ, जिन्होंने स्टील बनाने का वायुवीय तरीका आविष्कृत किया। (निधन- 11 फरवरी 1888)
- 1754-स्कॉट्लैंड के अन्वेषक विलियम मरडॉक का जन्म हुआ, जिन्होंने पहली बार कोल गैस द्वारा प्रकाश के बारे में बताया तथा भाप की शक्ति के विकास में योगदान दिया। (निधन-15 नवम्बर 1839 )
- 1995-भारत में जन्मे अमेरिकी खगोलभौतिकशास्त्री सुब्रह्मण्यन चन्द्रशेखर का निधन हुआ जिन्हें कृष्ण विवर, न्यूट्रान तारे पर कार्य करने के लिए सन् 1983 में विलियम ए. फोलर के साथ भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 19 अक्टूबर 1910)
- 1957- नॉर्वे के अंतरिक्ष विज्ञानी तथा समुद्रविज्ञानी एच. यू. स्वैरड्रप का निधन हुआ, जिन्हें समुद्र भौतिकी, रसायनविज्ञान तथा जीवविज्ञान के अध्ययन के लिए जाना जाता है।(जन्म-15 नवम्बर 1888)।
1911 में इसी दिन अमेरिका के न्यू यॉर्क टाइम्स के दफ्तर से वो पहला टेलीग्राम भेजा गया था जो पूरी दुनिया में पहुंचा.
अमेरिका के अखबार 'न्यू यॉर्क टाइम्स' के दफ्तर से डिस्पैचर ने एक व्यवसायिक सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी की मदद से वह पहला टेलीग्राम भेजा जो पूरे विश्व में पहुंचा. यह संदेश एक तरह का टेस्ट मेसेज था. अखबार ये देखना चाहता था कि किसी व्यवसायिक संदेश सेवा के इस्तेमाल से भेजा गया टेलीग्राफ केबल या तार पूरी दुनिया में कोई संदेश कितनी तेजी से पहुंचा सकता है. इस पहले तार में केवल इतना लिखा था कि, "यह संदेश पूरी दुनिया में भेजा गया."
इस पहले तार की यात्रा कुछ ऐसी रही. 20 अगस्त को शाम 7 बजे इस तार ने न्यू यॉर्क स्थित दफ्तर की 17वीं मंजिल का डिस्पैच रूम छोड़ा था. यहां से करीब 28 हजार मील की यात्रा करने और 16 अलग अलग ऑपरेटरों के द्वारा संदेश को रिले किए जाने के करीब साढ़े सोलह मिनट बाद न्यू यॉर्क स्थित इसी जगह पर तार वापस मिला. इस बीच यह टेलीग्राम सैन फ्रांसिस्को, फिलीपींस, हॉन्ग कॉन्ग, साइगोन, बांबे, माल्टा, लिस्बन और कई दूसरी जगहों पर मिल चुका था. सन 1900 में शुरू हुई पेसिफिक केबल के सेवा में आने के 11 साल बाद पहली बार इतनी तेज गति से कोई संदेश दुनिया में एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचा था.
- 1913-स्टेनलेस स्टील पहली बार निर्मित की गई।
- 1921 - मोप्ला विद्रोह केरल के मालाबार क्षेत्र में शुरू हुआ।
- 1930-पहली बार न्यूयॉर्क में घरों में टेलीविजऩ का सीधा प्रसारण किया गया।
- 1944 - पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म हुआ। जिसे सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- 1979 - प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
- 1988 - पाकिस्तान में सीनेट के सभापति ग़ुलाम इशहाक ख़ान राष्ट्रपति बने।
- 1994 - सं.रा. अमेरिका द्वारा क्यूबा के शरणार्थियों को आश्रय देने की 28 वर्ष की पुरानी नीति को समाप्त करने की घोषणा।
- 1998 - लिएंडर पेस ने पीट सम्प्रास को हराकर पायलेट पेन अंतर्राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता जीता।
- 2001 - स्पेन में भारतीय चैम्पियन विश्वनाथन आनन्द ने स्पेन के अलेक्सेई शिरोव को शिकस्त देकर विलारोडेज शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।
- 2004 - फ़ोब्र्स पत्रिका ने विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की। अमेरिका की कोंडोलीजा राइस, चीन की वू यी तथा भारत की सोनिया गांधी क्रमश: प्रथम तीन स्थानों पर।
- 2008 - भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध कलाकार अरुणा साई राम को अमेरिका में विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।
- 1946- इंफ़ोसिस कंपनी के संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति का जन्म हुआ।
- 1831-आस्ट्रियन भूशास्त्री ऐड्वर्ड सुएस का जन्म इंग्लैण्ड में हुआ था। उन्होंने पुराभूशास्त्र और विवर्तनिकी (टेक्टोनिक्स) की बुनियाद रखी। (निधन-26 अप्रैल 1914)
- 1913-अमेरिकी तंत्रिका विज्ञानी रोजर वॉल्कॉट स्पेरी का जन्म हुआ, जिन्होंने मस्तिष्क के कार्यों का अध्ययन किया, खासकर सेरिब्रल गोलार्द्ध का अध्ययन करने के लिए उन्हें डेविड हन्टर ह्यूबेल और टॉर्सटन नील्स वीज़ेल के साथ 1981 में नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-17 अप्रैल 1994)
- 1961-अमेरिकी प्रयोगात्मक भौतिकविद् पर्सी विलियम्स ब्रिजमैन का निधन हुआ, जिन्हें उच्चताप तथा दाब की स्थितियों में पदार्थों की विशेषताओं पर कार्य करने के लिए जाना जाता है। (जन्म-21 अप्रैल 1882)
- 1936-ब्रिटेन में जन्मे अमेरिकी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर तथा उद्योगपति ऐडवर्ड वेस्टन का निधन हुआ, जिन्होंने वेस्टन इलेक्ट्रिकल इंस्ट्रूमेण्ट कम्पनी की स्थापना की। उन्होंने इलेक्ट्रोप्लेटिंग डायनमो का आविष्कार किया। वर्ष 1875 में डायनमो तथा निकल प्लेटिंग एनोड को उन्होंने पेटेन्ट कराया। (जन्म-9 मई 1850)।
- महत्वपूर्ण दिवस- सद्भावना दिवस (राजीव गांधी का जन्म दिवस) और राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा दिवस।
दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी बन चुकी गूगल ने 2004 में अपने आईपीओ से करीब 1.67 अरब अमेरिकी डॉलर जमा किए थे. हाल ही में कंपनी ने एल्फाबेट नामकी पेरेंट कंपनी बना कर गूगल को उसकी सबसे बड़ी ईकाई के रूप में पुनर्गठित कर दिया है. नई गूगल कंपनी का प्रमुख सुंदर पिचाई नामके एक भारतीय मूल के इंजीनियर को बनाया गया है.
गूगल कंपनी में अलग अलग भूमिकाएं निभाने वाले सुंदर पिचाई को 43 की उम्र में गूगल का सीईओ बनाया गया. मूल रूप से दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु से आने वाले पिचाई ने देश के प्रतिष्ठित तकनीकी शिक्षा संस्थान आईआईटी खड़गपुर से बैचलर डिग्री ली.
गूगल के संस्थापक लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने मिलकर 4 सितंबर, 1998 को अपनी कंपनी की नींव रखी. उस समय ये दोनों व्यक्ति स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में शोध छात्र थे. नए तरह के एल्गोरिद्म के इस्तेमाल और सरल से दिखने वाले होमपेज का डोमेन नाम भी google.stanford.edu हुआ करता था. अस्तित्व में आने के कुछ ही समय में गूगल पूरी दुनिया में पसंद किया जाने लगा और जल्दी ही गूगल दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला सर्च इंजन बन गया.
19 अगस्त, 2004 को हुए आईपीओ में कंपनी ने करीब एक करोड़, 96 लाख शेयरों को 85 डॉलर प्रति शेयर के भाव से बाजार में उतारा. 2013 में गूगल के एक शेयर की कीमत 1,000 डॉलर तक भी पहुंच चुकी है जो अब तक का सबसे ऊंचा भाव रहा है. कंपनी की स्थापना के समय ही गूगल ने अपने मिशन स्टेटमेंट में अपना लक्ष्य लिखा था कि वे "विश्व भर की जानकारियों को सुव्यवस्थित करना और उसे दुनिया भर की पहुंच में लाना" चाहते हैं. आज गूगल अपने इस लक्ष्य को पूरा करने का दिशा में काफी लंबा सफर तय कर चुका है.
- 1947-विटामिन-ए के संश्लेषण के लिए डच रसायनज्ञ जोजफ़ फर्डीनैंड ने नया तरीका खोजा।
- 1960- व्यावसायिक रूप से पहले परमाणु ऊर्जा संयन्त्र, तथा अमेरिका के तीसरे संयन्त्र ने कार्य करना शुरू किया।
- 1944- भारत से जापान की अंतिम सैन्य टुकड़ी को खदेड़ा गया।
- 1998 - सूडान एवं अफग़़ानिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर सं.रा. अमेरिका ने मिसाइलों से हमला किया।
- 1999 - भारत की परमाणु नीति मसौदे पर नाराज़ जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की।
- 2000 - हिना जलाली विश्व की पहली मानवाधिकार संरक्षक प्रतिनिधि नियुक्त।
- 2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को 5 साल में 11 करोड़ 57 लाख डालर का अनुदान देने का निर्णय लिया।
- 2004 - वान डेन हुगेनबैंड ओलम्पिक सबसे तेज तैराक बने।
- 2005 - श्रीलंका सरकार व लिट्टे में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति।
- 2006 - इस्रायल ने फिलीस्तीनी उपप्रधानमंत्री को गिरफ़्तार किया।
- 2007 - अंतरिक्ष स्टेशन पर गये मिशन एण्डेवर के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया।
- 2008 - पाइमान की सहायक कार्यकारी निदेशक मोसारत कदीय व एसोमैच के अध्यक्ष साजन जिंदल ने भारत-पाक व्यापार संबंधी रिपोर्ट जारी की।
- 2009 - नौसेना के कमांडर दिलीप डोंडी स्वेदेश निर्मित नौसेना नौका महादेई के द्वारा सम्पूर्ण विश्व की यात्रा के अभियान पर रवाना हुये।
- 1907 - हज़ारी प्रसाद द्विवेदी का जन्म हुआ। निबन्धकार, उपन्यासकार, आलोचक, चिन्तक तथा शोधकर्ता
- 1871 -अमेरिका के प्राथमिक विमान चालक ओर्विल राइट का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने भाइ विल्बर राइट के साथ मिलकर 17 दिसम्बर 1903 पहले ऊर्जावान विमान फ्लायर का निर्माण किया। जो निरंतर, नियंत्रित उड़ान करने में सक्षम था। जिसमें उन्होंने पहली उड़ान 12 सेकेन्ड के लिए की, फिर उन्होंने अपनी तकनीक को और विकसित किया। 1905 में फ्लायर तृतीय से और लम्बी उड़ानें भरीं। (निधन-30 जनवरी 1948)
- 1830-जर्मन रसायनज्ञ लोथर मेयर का जन्म हुआ, जिन्होंने वर्गीकरण में पीरियॉडिक लॉ दिया। मेंडलीव से अलग लगभग उसी समय (1869) में। (निधन- 12 अप्रैल 1895)
- 1662-फ्रांसीसी गणितज्ञ, भौतिकशास्त्री ब्लेज़ पास्कल का निधन हुआ, जिन्होंने प्रायिकता (प्रोबैबिलिटी) के आधुनिक सिद्धान्त की नींव रखी। जलगतिकी में उन्होंने पास्कल के नियम दिए, तथा प्रथम कैल्कुलेटर की खोज की।(जन्म-19 जून 1623)
- 1994- भौतिकशास्त्री, रसायनज्ञ तथा सुप्रसिद्ध लेखक लाइनस पॉलिंग का निधन हुआ, उन्होंने विटामिन-सी के लाभ बताए, तथा विश्व शान्ति के प्रयासों पर बल दिया। (जन्म- 28 फरवरी 1901)
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व फ़ोटोग्राफ़ी दिवस।
जायकेदार हवा, मासूम पानी, गुनगुनाती निगाहें, रंगीली सांसें... चांद, तारे, आकाश, नदियों और इंसानी अहसासों की तो बात ही मत पूछिए, शायर गुलजार का आज होता है जन्मदिन.
शायर के मन की थाह लेना वैसे भी मुश्किल है लेकिन गुलजार के तो आवाज की गहराई का भी सिरा नहीं मिलता. आप कितनी भी कोशिश करें उनके शब्दों से अभिभूत हो सकते हैं, उन्हें पकड़ नहीं सकते उनके सिरे नहीं टटोल सकते. शायर, लेखक, निर्देशक गुलजार ने करीब छह दशकों के अपने करियर में कविता, गीत, शेर, टीवी सीरियल, फिल्में समेत उर्दू और हिंदी साहित्य की कई विधाओं के लिए कलम चलाई है.
1954 में काबुलीवाला के साथ शुरू हुआ बॉलीवुड से उनका रिश्ता इस वक्त भी पूरे दम खम के साथ जारी है और हर गुजरते वक्त के साथ नए मोती गढ़ रहा है. गंभीर अहसास और रूमानियत भरे गीतों के साथ ही कजरारे कजरारे और बीड़ी जलइले जैसे गीत भी उनकी कलम ने लिखे हैं. यह कहना भी गलत नहीं कि उनका अंदाज हिंदी फिल्मों की एक धारा है जिसने बहुत से कलाकारों को निखरने की जमीन दी है.
हिंदी फिल्मों के वो अकेले शायर हैं जिनके हिस्से में भारत के सारे बड़े फिल्मी पुरस्कारों के अलावा अंतरराष्ट्रीय जगत का ऑस्कर और ग्रैमी पुरस्कार भी हासिल है. गुलजार ने अभिनेत्री राखी से शादी की लेकिन बेटी मेघना के जन्म के कुछ ही समय बात दोनों अलग हो गए.
- 1868- पियरे जैनसन ने सूर्यग्रहण के समय सौर स्पैक्ट्रम में हीलियम गैस की खोज की।
- 1960- अमेरिका की सियर्ल ड्रग कम्पनी ने अमेरिका में पहला गर्भ-निरोधक (कॉन्ट्रासेप्टिव) बाज़ार में उतारा।
- 1982- सोवियत संघ द्वारा एक महिला अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन सेल्युत-7 के लिए भेजी गई।
- 1999- तुर्की में भूकम्प से लगभग 45 हजार लोगों की मौत।
- 2000- इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर दो दिन में टेस्ट जीतने का इतिहास रचा।
- 2006- बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में बरी किया।
- 2007- विवादास्पद ब्रिटिश गायिका लिली एलेन के अमेरिका में घुसने पर प्रतिबन्ध लगा।
- 2008- उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की।
- 1900- भारत में मंत्री का दर्जा पाने वाली पहली महिला और संयुक्त राष्ट्र की अध्यक्ष बनने वाली विश्व की पहली महिला , जानी-मानी राजनयिक विजयलक्ष्मी पंडित का जन्म हुआ।
- 1936- प्रसिद्ध गीतकार, कवि और फि़ल्म निर्देशक गुलजाऱ का जन्म हुआ।
- 1872- प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक विष्णु दिगम्बर पलुस्कर का जन्म हुआ।
- 1227- चंगेज़ ख़ां का निधन हुआ।
- 1897- यूक्रेनी-अमेरिकी इंजीनियर और विज्ञान इतिहासकार बर्न डिबनर का जन्म हुआ, जिन्होंने देखा कि विद्युत संचालक को जोडऩे के लिए कुछ विकसित तरीके होने चाहिए। उन्होंने 1924 में बर्नडी इंजीनियरिंग कम्पनी की स्थापना की। (निधन-6 जनवरी 1988)
- 1685- ब्रिटेन के गणितज्ञ ब्रूक टेलर का जन्म हुआ, जिन्हें गणित की टेलर श्रृंखला की किताबों की शुरुआत की। सन 1708 में टेलर ने ओसिलेशन के केन्द्र के सवालों को हल करने के तरीके बताए। (निधन- 29 दिसम्बर 1731)
- 1980- कनाडाई चिकित्सक ऐलिज़ाबेथ स्टर्न का निधन हुआ, जो कोशिका के कैंसर कोशिका में बदलने की प्रक्रिया का अध्ययन करने वाले पहले चिकित्सक थे। (जन्म-19 सितम्बर 1915)
- 1922- अर्जेंटीना में जन्मे अंग्रेज़ लेखक, प्रकृतिविद् तथा पक्षीविज्ञानी विलियम हेनरी हडसन का निधन हुआ, उन्होंने पेड़ों और पौधों का अध्ययन किया। उन्होंने अर्जेन्टाइन पक्षीविज्ञानी (1888-1899) और ब्रिटिश बर्ड्स (1895) जैसी किताबें लिखीं। (जन्म-4 अगस्त 1841)।
आज ही के दिन अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मोनिका लेविंस्की के साथ अनुचित रिश्ते की बात कबूली थी. अपने ऊपर लगे आरोपों पर जूरी के सामने पेश होने वाले क्लिंटन पहले राष्ट्रपति थे.
बिल क्लिंटन की गवाही चार साल चली लंबी जांच के बाद हुई थी. क्लिंटन और उनकी पत्नी हिलेरी पर कथित तौर पर कई स्कैंडल में शामिल होने के आरोप थे. जिनमें यौन उत्पीड़न, संभावित अवैध संपत्ति वाले सौदे शामिल थे. स्वतंत्र अभियोक्ता केनेथ स्टार ने क्लिंटन और व्हाइट हाउस की इंटर्न मोनिका लेविंस्की के अफेयर का पर्दाफाश किया था. जब क्लिंटन से इस रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया. जिसके चलते स्टार ने झूठी गवाही और न्याय में रुकावट का आरोप लगाया.
परिणामस्वरूप क्लिंटन को 17 अगस्त को जूरी के सामने गवाही देनी पड़ी. गवाही देने के बाद क्लिंटन ने लाइव टीवी में अपना पक्ष रखा. अपने संबोधन में क्लिंटन ने अपने संबंधों की बात स्वीकार की और देश की जनता के साथ साथ अपनी पत्नी हिलेरी क्लिंटन से भी माफी मांगी. उन्होंने कहा कि उन्हें अनुचित रिश्ते के बारे में इनकार कर देश की जनता और हिलेरी को भ्रमित किया.
अपने संबोधन में उन्होंने जोर दिया कि गवाही के दौरान कानूनी तौर पर सही जवाब दिया और किसी को भी झूठ बोलने, सबूत मिटाने या फिर सबूत छिपाने और गैरकानूनी कदम उठाने को नहीं कहा.
- 1877- ऐसफ हॉल ने मंगल के चन्द्रमा फोबोस की खोज की।
- 1896-पहली बार एक पैदल यात्री की कार से हुई दुर्घटना में मृत्यु हुई।
- 1947 - भारत की आज़ादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकडी स्वदेश रवाना
- 1909 - महान क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा को फांसी पर चढ़ा दिया गया।
- 1994 - सं.रा. अमेरिका और जापान ने वाशिंगटन में पेटेंट समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 1998 - राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अपने अनैतिक आचरण के लिए प्रथम बार ग्रैंड जूरी के समक्ष उपस्थित हुए।
- 2000 - फिजी में भारतीय मूल के लोगों की बर्बादी रोकने के लिए अपदस्थ प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी ने भारत से मदद मांगी, ब्रिटेन द्वारा मानव भ्रूण कोशिकाओं की क्लोनिंग की अनुमति।
- 2002 - रूस ने दलाई लामा को अपने देश में दौरे के लिए वीजा देने से इंकार किया।
- 2004 - उदारवादी राजनीतिक लिओनल फर्ऩाडीस ने डोमिनिक गणराज्य के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
- 2005 - पूरा बांग्लादेश बम धमाकों से दहला। 63 जि़लों में लगभग 400 विस्फोट हुए।
- 2008 - झामुमो ने 23 माह पुरानी मधुकोड़ा सरकार से समर्थन वापस लिया।
- 2009 - देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री नई दिल्ली में देश में सुरक्षा सम्बन्धी स्थिति पर वार्ता हेतु एक सम्मेलन में इकट्टे हुये।
- 1916 - साहित्य जगत में उपन्यासकार के रूप में सर्वाधिक ख्याति प्राप्त अमृतलाल नागर का जन्म हुआ।
- 1982 - प्रसिद्ध साहित्यकार फ़ादर कामिल बुल्के का निधन हुआ, जिनका जन्म बेल्जियम की फ्लैंडर्स स्टेट के रम्सकपैले गांव में हुआ था।
- 1906-रसायनज्ञ तथा सौन्दर्य प्रसाधन की अग्रणी हैज़ेल बिशप का जन्म न्यूजर्सी में हुआ था। उन्होंने लिपस्टिक का निर्माण करके सौंदर्य प्रसाधनों के विकास की आधारशिला रखी। (निधन-5 दिसम्बर 1998)
- 1699 -फ्रांसीसी वनस्पति वैज्ञानिक बर्नार्ड डी जस्यू का जन्म हुआ, जिन्होंने एक नया पादप वर्गीकरण दिया जो पौधों की भ्रूण की एनाटॉमी की विशेषताओं पर आधारित था। (निधन- 6 नवम्बर 177)
- 1969- वैज्ञानिक ओटो स्टर्न्स का निधन हुआ, जिन्हें अणुओं के अध्ययन के लिए आण्विक बीम के विकास के लिए तथा प्रोटॉन के चुम्बकीय आघूर्ण के मापन के लिए 1943 के भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-17 फरवरी 1888, जर्मनी)
नेपाल के प्रमुख राजनीतिक परिवार में जन्मी मनीषा पहली बार हिन्दी फिल्मों में सुभाष घई की सौदागर फिल्म के साथ आईं. 90 के दशक में उन्होंने हिन्दी में कुछ शानदार फिल्में की जिसमें अग्निसाक्षी, 1942 अ लव स्टोरी, बॉम्बे, अकेले हम अकेले तुम, खामोशी शामिल हैं. इनके अलावा दिल से और कंपनी की यादगार भूमिका भी उनके हिस्से आई. मीडिया में अपने बयानों से विवादित बनी रही मनीषा को कभी मुंहफट तो कभी बोल्ड करार दिया गया.
सितंबर 1999 में कोइराला को यूएनएफपीए का गुडविल एंबेसडर बनाया गया. फिल्मी करियर के ढलाने के बाद वह समाजसेवा में काफी सक्रिय हैं. खासकर महिला अधिकारों, उनके खिलाफ होने वाली हिंसा और नेपाली लड़कियों की तस्करी रोकने के लिए वह कई संगठनों के साथ काम करती हैं.
29 नवंबर 2012 को उन्हें कैंसर होने की बात सामने आई. सफल इलाज के बाद मई 2013 में उन्होंने कहा कि वह अपनी लोकप्रियता का इस्तेमाल करना चाहती हैं और उन लोगों तक अपनी कहानी पहुंचाना चाहती हैं जो इस बीमारी से जूझ रहे हैं.
- 1898-लूप डी लूप रोलर कोस्टर के लिए पेटेन्ट हासिल किया गया।
- 2003 -तत्व-110 का नाम डर्मस्टैडियम रखा गया।
- 1997 - अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त पाकिस्तानी गायक नुसरत फ़तेह अली ख़ान का निधन।
- 2000 - वेरेण्टर्स सागर में रूस की परमाणु पनडुब्बी दुर्घटनाग्रस्त।
- 2003 - लीबिया ने लाकरवी बम विस्फोट की जि़म्मेदारी ली।
- 2004 - आस्ट्रेलियाई और अमेरिकी टीम ने ओलम्पिक नौकायन में विश्व रिकार्ड क़ायम किया।
- 2006 - संयुक्त राष्ट्र परिषद ने हैती में अपने अभियान की अवधि को 6 माह के लिए बढ़ाया।
- 2008 - जम्मू में हिजबुल के तीन आतंकवादी मारे गए। कांगो में तैनात 125 भारतीय पुलिस अफ़सरों क संयुक्त राष्ट्र शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 1904 - स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री, कहानीकार सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म हुआ।
- 1904 -अमेरिकी जैवरसायनज्ञ वैन्डेल मैरेडिथ स्टैन्ले का जन्म हुआ, जिन्हें जॉन नॉरथ्रॉप और जेम्स समनर के साथ विषाणुओं के क्रिस्टलीकरण तथा उनकी आण्विक संरचना बताने के लिए वर्ष 1946 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (निधन- 15 जून 1971)
- 1863-ब्रिटेन के रसायनज्ञ फ्रैड्रिक स्टैन्ले किपिंग का जन्म हुआ, जिन्होंने सिलीकॉन के यौगिकों, सिलीकोन्स का अध्ययन किया। (निधन-1 मई 1949)
- 1957- अमेरिकी रसायनज्ञ इरविंग लैंगम्यूर का निधन हुआ, जिनके ठोस और तरल दोनों पृष्ठ पर आणविक झिल्लियों पर किए गए अध्ययन ने कोलाइड तथा जैवरसायनशास्त्र में शोध के नये क्षेत्र खोले। उन्हें 1932 का रसायनशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (जन्म 31 जनवरी 1881)
- 1920- ब्रिटेन के खगोलशास्त्री सर जोजफ़ नॉर्मन लॉक्यर का निधन हुआ, जिन्होंने 1868 में पृथ्वी पर खोजे जाने से पहले ही सूर्य में हीलियम तत्व की खोज की और उसका नामकरण भी किया। इसके अलावा इन्होंने सूर्य की बाहरी परत का नाम क्रोमोस्फीयर दिया। (जन्म-17 मई 1836)
- महत्वपूर्ण दिवस- पांडिचेरी विलय दिवस (भारत)।
कम्युनिस्ट प्रभाव से पोलैंड की मुक्ति में आज का दिन अहम है. 1980 में आज ही के दिन लेख वलेंसा के नेतृत्व में ग्दांस्क शिपयार्ड में मजदूरों ने हड़ताल की.
इस हड़ताल के बाद 31 अगस्त को पोलैंड की पहली गैरसरकारी ट्रेड यूनियन 'सोलिदारनोस्क' की स्थापना हुई. वलेंसा को इसका अध्यक्ष चुना गया. वलेंसा 1943 में पोपोवो में एक गरीब रोमन कैथोलिक परिवार पैदा हुए थे. वह 1967 में ग्दांस्क चले गए जहां उन्होंने एक शिपयार्ड में इलेक्ट्रीशियन की नौकरी कर ली.
पोलैंड में मजदूरों और गरीब कारीगरों की खराब हालत के विरोध ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया था और वलेंसा इसके सक्रिय सदस्य बन गए. 1976 में कारखानों में गरीब मजदूरों की मौत के विरोध में याचिका दायर करने के लिए मजदूरों के हस्ताक्षर लेने के मामले में उन्हें नौकरी से हटा दिया गया. इसके बाद उनके लिए कहीं दूसरी जगह नौकरी पाना भी मुश्किल हो गया. वलेंसा ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रेड यूनियन बनाई और 1980 में आज के दिन ग्दांस्क में हड़ताल शुरू की. इस हड़ताल के साथ ही पोलैंड में कम्युनिस्ट शासन के अंत की शुरुआत हो गई.
इस हड़ताल को जर्मन एकीकरण के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है. पोलैंड में सरकार विरोधी आंदोलन के साथ जीडीआर के लोगों की सहानुभूति अंत में 1089 में बर्लिन दीवार के गिरने और जर्मन एकीकरण की वजह बनी. इसकी वजह से शीतयुद्ध का भी अंत हुआ.
1990 तक वलेंसा काफी लोकप्रिय हो गए थे और दोबारा 'सोलिदारनोस्क' के अध्यक्ष चुने गए. 1990 में हुए स्वतंत्र राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने 74 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल कर चुनाव जीता और देश के राष्ट्रपति बने. मजदूरों के हितों के लिए उनके प्रयासों के लिए उन्हें 1983 में नोबेल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था.
- 1894- पहला बेतार सूचना प्रसारण मोर्स कोड की सहायता से ओलिवर लॉज ने आक्सफोर्ड में प्रदर्शित किया।
- 1994-हबल अंतरिक्ष दूरबीन से यूरेनस की उसके छल्ले सहित फोटो ली गई।
- 2001 - मेसेडोनिया सरकार व अल्बानियाई विद्रोहियों में समझौता, आयरिश रिपब्लिकन आर्मी द्वारा निशस्त्रीकरण से इंकार।
- 2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कश्मीर के चुनावों को ढोंग करार दिया।
- 2006 - संयुक्त राष्ट्र की पहल पर इस्रायल और दक्षिणी लेबनान में पांच सप्ताह से जारी संघर्ष थमा।
- 2007 - दुनिया की सर्वाधिक उम्रदराज़ महिला जापान की येनो मीनागावा का निधन। पाकिस्तानी राष्ट्राध्यक्ष परवेज मुशर्रफ़ तथा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर के मध्य समझौता हुआ।
- 1956 -भारतीय अभिनेता जॉनी लीवर का जन्म हुआ।
- 2011- प्रसिद्ध हिन्दी फि़ल्म अभिनेता शम्मी कपूर का निधन हुआ।
- 1933- स्विस अनुसंधानकर्ता और शिक्षक रिचर्ड आर. अर्न्स्ट का जन्म हुआ, जिन्हें उच्च विभेदक नाभिकीय चुम्बकीय अनुनाद स्पेक्ट्रोस्कोपी की कार्यप्रणाली के विकास में योगदान के लिए 1991 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1869 -अमेरिकी खदान इंजीनियर और धातुकर्मी डैनियल कोवैन जैकलिंग का जन्म हुआ, जिन्होंने उटाह तांबा कम्पनी की स्थापना की। इन्होंने निचले दर्जे के तांबे के अयस्क का लाभदायक रूप से प्रयोग किया क्योंकि बिजली की बढ़ती मांग के लिए उसी तरह के तांबे की जरूरत भी थी। (निधन-13 मार्च 1956)
- 1988-इटली के आटोमोबाइल निर्माता, डिज़ाइनर और रेसिंग कार चालक एन्ज़ो फेरारी का निधन हुआ, जिनकी फेरारी कार का प्रभुत्व बीसवीं शताब्दि के मध्य में विश्व कार रेस में रहता था, और वह आज भी मशहूर है। (जन्म-18 फरवरी 1898)
- 1958-फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री फ्रेड्रिक जूलियट क्यूरी का निधन हुआ, जो प्रसिद्ध वैज्ञानिक आइरीन जूलियट क्यूरी के पति थे। इन्हें कृत्रिम रेडियोसक्रिय तत्व का आविष्कार करने के लिए इनकी पत्नी के साथ 1935 में नोबेल पुरस्कार दिया गया। (जन्म 19 मार्च 1900)
दुनिया भर में शानदार कारें और मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू का पूरा नाम बवेरियन मोटर वर्क्स था और यह पहले सिर्फ इंजिन बनाती थी. 13 अगस्त 1918 के दिन यह कंपनी पब्लिक कंपनी बनी.
राप मोटोरेनवर्के को फिर से गठित करने के बाद बीएमडब्ल्यू एक नई कंपनी बनी. पहला विश्व युद्ध खत्म होने के बाद कंपनी के हवाई जहाज इंजिन बनाने पर रोक लगा दी गई. फिर 1923 में इस कंपनी ने मोटरसाइकिल बनाना शुरू किया. 1928-29 में फिर कारों का बनना शुरू हुआ.
बीएमडब्ल्यू की सबसे पहली सफल और सड़क पर चलाई गई कार डिक्सी थी. इसे लाइसेंस बर्मिंघम की कंपनी ऑस्टिन मोटर ने दिया था. इस डिजाइन को बनाने के लिए बीएमडब्ल्यू ने दो डिजाइनरों को बुलाया, माक्स फ्रिट्ज और गॉटहिल्फ डुर्रेनवैष्टर. ये दोनों श्टुटगार्ट में डाइमलर बेन्ज के कर्मचारी थे.
- 1998 में बीएमडब्ल्यू ने रोल्स रॉयस खरीद ली. बीएमडब्ल्यू का पहला बढ़िया इंजिन हवाई जहाज का था. इला इनलाइन सिक्स लिक्विड कूल इंजिन 1918 में बनाया गया था और ऊंचाई पर उड़ने के लिए इसे बहुत अच्छा माना जाता था.
- 1889 -हार्टफोर्ड के विलियम ग्रे ने सिक्का डालने पर चलने वाले फोन के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया।
- 1913-शैफील्ड (इंग्लैण्ड) में पहले स्टेनलेस स्टील को ढाला गया।
- 1993 - वाशिंगटन में इजरायल एवं फिलिस्तीन के बीच शांति समझौता सम्पन्न।
- 1994 - सं.रा. अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच जेनेवा में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति।
- 1999 - लेखिका तसलीमा नसरीन की नई पुस्तक आमार मऐबेला (मेरा बचपन) पर बांग्लादेश सरकार ने प्रतिबंध लगाया, स्टेफ़ी ग्राफ़ ने टेनिस से संन्यास लिया।
- 2000 - रोनाल्ड वेनेशिअन सूरीनाम के नये राष्ट्रपति नियुक्त।
- 2002 - इंटरपोल ने नेपाल के 8 माओवादी आतंकवादियों की तलाश के लिए रेड कार्नर नोटिस जारी किया।
- 2004 - यूनानी सभ्यता की नुमाइश के साथ ओलम्पिक शुरू।
- 2005 - श्रीलंका के विदेश मंत्री लक्ष्मण कादिरगमर की हत्या एवं उसके बाद इमरजेंसी लागू।
- 2008 - विश्व की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने वियतनाम में संयुक्त रूप से इस्पात परिसर के निर्माण के लिए वहां की दो प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता किया। भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्वर (एमबीआरएल) वीपन सिस्टम पिनाक का सफल परीक्षण किया।
- 1936- भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री वैजयंती माला का जन्म हुआ।
- 1961 -भारतीय अभिनेता, निर्माता सुनील शेट्टी का जन्म हुआ।
- 1963 - भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्म हुआ।
- 1936 - प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी भीकाजी कामा का निधन हुआ।
- 1888-स्कॉटिश इंजीनियर जॉन लॉगी बेयर्ड का जन्म हुआ जिन्होंने टी.वी. का आविष्कार किया। वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने वस्तुओं के चित्रों को पहली बार दूरदर्शित किया। (निधन-14 जून 1946)
- 1814 -स्वीडन के भौतिकशास्त्री ऐन्डर्स जोनास ऐंग्स्ट्रॉम का जन्म हुआ, जो स्पेक्ट्रोस्कोपी के शुरुआती वैज्ञानिकों में जाने जाते हैं। इनके नाम पर ही लम्बाई की छोटी इकाई ऐंग्स्ट्रॉम का नामकरण हुआ है। (निधन-21 जून 1874)
- 1991- अमेरिकी अन्वेषक जॉन डब्ल्यू. जैक रेयॉन का निधन हुआ, जिन्होंने 20 वर्षों तक मैटेल कम्पनी के लिए अत्यधिक लोकप्रिय खिलौने बनाए। (जन्म-12 नवम्बर 1926)।
जीवाश्मों की तलाश करने वाली सूजैन हेन्ड्रिक्सन को अमेरिका के दक्षिण डकोटा प्रांत में तीन बहुत बड़ी हड्डियां मिलीं. जांच करने पर पता चला कि ये धरती पर हुए सबसे बड़े डायनासोर, टाइरेनोसॉरस रेक्स के अवशेष हैं. इस 6.5 करोड़ साल पुराने कंकाल को 'सू' कहा गया. सू का करीब 90 फीसदी कंकाल सही सलामत था. इस कंकाल की मिल्कियत पर काफी विवाद रहा.
1992 में इस विवाद ने कानूनी रूप ले लिया और मामला अमेरिकी अदालत में पहुंचा. दलील यह थी चूंकि कंकाल केंद्र सरकार की जमीन पर मिला है इसलिए वह सरकारी संपत्ति है. 1997 में शिकागो के फील्ड म्यूजियम ने सार्वजनिक नीलामी में सू को 83 लाख 60 हजार डॉलर में खरीदा. इसमें मैकडॉनल्ड कंपनी और डिज्नी कॉर्पोरेशन ने भी निवेश किया.
मई 2000 में शिकागो फील्ड म्यूजियम में रखे गए 13 फीट ऊंचे और 42 फीट लंबे सू को देखने लोग पहुंचने लगे. सबसे बड़ा मांसाहारी डायनासोर होने की उपाधि आज भी टाइरेनोसॉरस रेक्स के नाम है जिसके सूंघने की क्षमता बेहद तेज थी. करीब 7 टन भारी टी रेक्स धरती पर रहने वाला अब तक का सबसे बड़ा परभक्षी जीव है.
लगभग 23 करोड़ साल पहले ट्रायसिक काल में सबसे पहले डायनासोरों के होने के सबूत मिले. जुरासिक काल तक आते आते इन जीवों ने धरती पर चलने और आसमान में उड़ने वाले कई तरह के विशाल रूप लिए. क्रिटेशियस काल यानि अबसे करीब साढ़े छह करोड़ साल पहले, कुछ चिड़ियों जैसे जीवों को छोड़कर बाकी सब किस्में विलुप्त हो गईं. अब वैज्ञानिकों को सबसे हल्के, लगभग एक गौरैया के आकार के उड़ने वाले 'क्विलियानिया' नाम के डायनासोर के बारे में भी पता चल चुका है. चीन के इलाके में पाए जाने वाले इस जीव का वजन 15 ग्राम से भी कम रहा होगा. डायनासोर परिवार के इन सबसे बड़े और सबसे छोटे जीवों के बीच यह भारी अंतर वैज्ञानिकों को भी हैरान कर रहा है.
- 1981-आई.बी.एम. कंम्पनी ने बाजार में पी.सी. (पर्सनल कम्प्यूटर) उतारा।
- 1992-उत्तरी अमेरिका के राष्ट्रों- सं.रा. अमेरिका, कनाडा एवं मैक्सिको में मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) सम्पन्न।
- 2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत और इस्रायल के बीच फाल्कन सौदे को मंजूरी दी।
- 2004 - फ्रांस के मशहूर स्ट्राइकर जिनेदिन जिदान ने अंतराष्ट्रीय फ़ुटबॉल से संन्यास लिया। इराकी शहर नजफ पर अमेरिकी हमले में 165 मारे गये।
- 2006 - यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने जापान के संचार उपग्रह और फ्रांस के एक सैन्य उपकरण को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
- 2007 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एण्डेवर से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों ने स्टेशन पर नई बीम लगाई।
- 2009 - भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सी.रंगराजन को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलहाकार परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने इस पद पर अपनी नियुक्ति के उपरान्त राज्यसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।
- 1914 - भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन का जन्म हुआ।
- 1919 - भारतीय भौतिक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म हुआ।
- 1887 -ऑस्ट्रियन सैद्धान्तिक भौतिकशास्त्री इर्विन श्रोएडिन्गर का जन्म हुआ, जिन्होंने क्वॉन्टम मैकेनिक्स में अपने समीकरण द्वारा अभूतपूर्व योगदान दिया। उन्होंने ब्रिटिश भौतिकशास्त्री पी.ए.एम.डिरैक के साथ 1933 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने एलेक्ट्रॉनों की तरंग प्रवृत्ति को समायोजित करने के लिए बोर के परमाणु नमूने को संशोधित किया। (निधन-4 जनवरी 1961)
- 1759 -अंग्रेज़ बाग़वान थॉमस ऐन्ड्रिव नाइट का जन्म हुआ, जिन्होंने वैज्ञानिक विधि द्वारा फलों को उगाने, तथा प्रायोगिक बाग़वानी के विकास में योगदान दिया। (निधन-11 मई 1838)
- 2004-अंग्रेज़ इलेक्ट्रिक इंजीनियर सर गॉडफ्रे न्यूबोल्ड हॉन्सफील्ड का निधन हुआ, जिसे सी.ए.टी. (कम्प्यूटेड ऐग्जिय़ल टोमोग्राफी) स्कैनर के निर्माण के लिए 1979 में शरीर क्रिया विज्ञान अथवा चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-28 अगस्त 1919)
- 1989-ऐंग्लो-अमेरिकी इंजीनियर और शिक्षक विलियम बी. शोकले का निधन हुआ, जिन्हें ट्रान्जि़स्टर के आविष्कार के लिए जॉन बार्डीन और वाल्टर एच. ब्रैटेन के साथ 1956 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-13 फरवरी 1910)
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व युवा दिवस।