इतिहास
- 29 अप्रैल : लाल किले की नींव पड़ी
- नयी दिल्ली, 29 अप्रैल। हर वक्त दौड़ती भागती दिल्ली के बीचों-बीच लाल बलुआ पत्थर से बनी एक खूबसूरत इमारत के सामने से गुजरें तो पल भर को नजर ठहर जाती हैं। पांचवे मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा तामीर कराए गए इस ऐतिहासिक लाल किले को वर्ष 2007 में युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में चुना।
- शानदार गुंबदों, बेहतरीन मेहराबों और जालीदार छज्जों से सजी यह इमारत, बेहतरीन स्थापत्य कला और बेमिसाल कारीगरी का नमूना है। देश के इतिहास में इसके महत्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आजादी के बाद से हर वर्ष 15 अगस्त को लालकिले की प्राचीर से देश के प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करते हैं। इतिहास के पन्नों को पलटें तो मालूम पड़ता है कि लाल किले की नींव 1639 में 29 अप्रैल के दिन ही रखी गई थी।
- इस दिन का विश्व की ऐतिहासिक इमारतों में शुमार बकिंघम पैलेस के लिए भी खास महत्व है। दरअसल 1993 में आज ही के दिन ब्रिटिश राजशाही के इस आवास को आम जनता के लिए खोल दिया गया था। इससे पहले तक साल के कुछ ही दिनों में इसे आम जनता के लिए खोला जाता था, लेकिन अब लोग पूरे साल टिकट खरीदकर इस शाही इमारत के कुछ हिस्से का दीदार कर सकते हैं।
- इस दिन की अन्य घटनाओं की बात करें तो 29 अप्रैल 2020 को देश में कोविड के संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या एक हजार का आंकड़ा पार कर गई। इसके अलावा हिंदी फिल्मों के सर्वाधिक सशक्त और प्रतिभाशाली अभिनेताओं में शुमार इरफान खान भी 29 अप्रैल के दिन कैंसर के एक दुर्लभ प्रकार से जूझते हुए इस दुनिया से विदा हो गए।
- देश दुनिया के इतिहास में 29 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1661 : चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया।
- 1639 : दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गयी।
- 1813 : अमेरिका में जेएफ हम्मेल ने रबर का पेटेंट कराया।
- 1848 : सुप्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म।
- 1903 : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल हाईकोर्ट में लीगल प्रेक्टिस शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की ।
- 1920 : महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन।
- 1930 : ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेलीफोन सेवा की शुरूआत।
- 1939 : नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया।
- 1978 : अफगानिस्तान के विद्रोही गुट ने सत्ता हासिल की। काबुल रेडियो पर घोषणा की गई कि उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वायुसेना अध्यक्ष लड़ाई में मारे गये हैं।
- 1991 : बांग्लादेश के चटगांव में आए चक्रवाती तूफान में एक लाख 38 हजार लोग मारे गए और दस लाख लोग बेघर हो गए।
- 1993 : पहली बार बकिंघम पैलेस को आम जनता के लिए खोला गया और जिसे देखने के लिए आठ पाउंड का टिकट लगा।
- 2005 : सीरिया ने लेबनान से अपनी सेना को वापस बुलाया।
- 2011 : लंदन के ऐतिहासिक चर्च वेस्टमिंस्टर एबे में ब्रिटिश राजकुमार विलियम और केट मिड्लटन का विवाह हुआ।
- 2020 : हिंदी सिने जगत के प्रतिभावान अभिनेता इरफान खान का कैंसर से निधन।
- 2020 : कोविड-19 के संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या एक हजार का आंकड़ा पार कर गई।
- 1878-लुई पाश्चर ने बताया कि बीमारियों की वजह सूक्ष्मजीव होते हैं।
- 1897 -रॉयल इंस्टीट्यूट में जे. जे. थॉमसन ने इलेक्ट्रॉन के खोज की घोषणा की।
- 1945 - जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन द्वारा आत्महत्या।
- 1985 - अमेरिकी पर्वतारोही रिचर्ड डिक बास (55 वर्ष) माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक उम्र में चढऩे वाले व्यक्ति बने।
- 1999 - लेविंस्की-क्लिंटन मामले को दुनिया के सामने लाने वाले पत्रकार माइकल इशिकॉफ़ को अंग्रेज़ी साप्ताहिक पत्रिका न्यूज वीक का नेशनल मैंगनीज अवार्ड प्रदान किया गया, हिन्द महासागर के द्वीप कोमोरोस में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा।
- 2002 - पाकिस्तान में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के अगले 5 वर्षों के कार्यकाल में वृद्धि के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न।
- 2004 - फजुला (ईराक) में हिंसा में 10 अमेरिकी सैनिक मारे गये।
- 2005 - नरेश के असाधारण अधिकार बरकरार रखते हुए नेपाल में इमरजेंसी समाप्त।
- 2006 - वर्ष 2011 क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी भारतीय उपमहाद्वीप को मिली।
- 2007 - नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने विमान से आधी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकार्ड बनाया।
- 2008 - चालक रहित विमान लक्ष्य का उड़ीसा के बालासोर जि़ले के चांदीपुर समुद्र तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
- 2010 - हिन्दी चलचित्रों के सदाबहार अभिनेता देव आनंद को शुक्रवार को मुंबई में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से तथा प्राण को फाल्के आइकॉन से सम्मानित किया गया।
- 1870 -भारत के प्रसिद्ध फि़ल्म निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक दादा साहब फाल्के का जन्म हुआ।
- 1857- स्विस मनोचिकित्सक यूजीन ब्ल्यूलर का जन्म हुआ, जिन्होंने मानसिक बीमारियों को समझने में अहम योगदान दिया तथा एक खास तरह की मानसिक बीमारी को स्किज़ोफ्रीनिया नाम दिया, जिसे पहले डीमेन्शिया प्रीकॉक्स कहा जाता था। (निधन-15 जुलाई 1939)
- 1777 -भौतिकशास्त्री कार्ल फ्रेड्रिक गॉस का जन्म हुआ, जिनके कार्य ने गणित के लगभग हर क्षेत्र की दशा तथा दिशा बदल दी। चुम्बकत्व तथा वैद्युतिकी में इनके योगदान के मद्देनजर इनके नाम पर चुम्बकीय क्षेत्र की इकाई का नाम गॉस रखा गया है।(निधन- 23 फरवरी 1855)
- 1777 -जर्मनी के खगोल शास्त्री और गणितज्ञ चार्ल फ्रेडरेक गाओस का जन्म हुआ। उन्हें फ़ीसागोरस जैसे गणितज्ञों की पंक्ति में गिना जाता है। 78 वर्ष की आयु में इस जर्मन विद्वान का निधन हुआ।
- 1947- अंग्रेज़ जीवाणुविज्ञानी सर ऐल्म्रॉथ ऐडवर्ड राइट का निधन हुआ, जिन्होंने टायफाइड से बचाव हेतु प्रतिरक्षण विकासित किया। इसके अलावा इन्होंने क्षयरोग तथा निमोनिया के टीके भी ईजाद किए। (जन्म 10 अगस्त 1861)
- 1942 - वनस्पति विज्ञानी जे.सी. आर्थर का निधन हुआ, जिन्होंने परजीवी कवकों (खासकर रस्ट) का अध्ययन किया और उनके बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। (जन्म 11 जनवरी 1850). (भाषा)
- 26 अप्रैल : सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना
- नयी दिल्ली, 25 अप्रैल। इतिहास में 26 अप्रैल की तारीख कई वजह से महत्वपूर्ण है, जिनमें एक कारण यह है कि इसी दिन सिक्किम को भारतीय गणराज्य में शामिल किया गया और यह देश का 22वां राज्य बना। इससे पूर्व 14 अप्रैल को राज्य में जनमत संग्रह कराया गया और जनता ने भारतीय संघ में शामिल किए जाने के हक में वोट दिया। भारतीय संघ में शामिल किए जाने के 20 दिन बाद 16 मई को सिक्किम को औपचारिक रूप से भारत के 22वें राज्य का दर्जा मिला। इसे चीन के अलावा बाकी सभी देशों ने मान्यता दे दी।
- साल का यह 116वां दिन अमेरिका के अंतरिक्ष इतिहास में भी बहुत महत्वपूर्ण है। इसी दिन अमेरिका का पहला अंतरिक्ष यान चंद्रमा की सतह पर उतरा।
- देश दुनिया के इतिहास में 26 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1654: यहूदियों को ब्राजील से निकाला गया।
- 1755: रूस का पहला विश्वविद्यालय राजधानी मॉस्को में खोला गया।
- 1828: यूनान की आजादी के समर्थन में रूस की तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा।
- 1903 : गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की।
- 1920: महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन।
- 1959: क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया।
- 1962 : अंतरिक्ष यान रेंजर-4 ने चांद की सतह पर कदम रखा। चांद तक पहुंचने वाला यह पहला अमेरिकी अंतरिक्ष यान था। तकनीकी गड़बड़ी के कारण इसका संपर्क पृथ्वी से टूट गया और यह चांद की सतह के चित्र नहीं भेज सका।1964 : तंगांयिका और जंजीबार के विलय के बाद तंजानिया संयुक्त गणराज्य की स्थापना हुई और जूलियस न्येरेरे इसके प्रथम राष्ट्रपति बने।
- 1975: सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना।
- 1986 : तत्कालीन सोवियत संघ के यूक्रेन प्रांत के चेरनोबिल में परमाणु हादसा हुआ, जिससे बड़ी मात्रा में रेडियोधर्मी विकीरण हुआ।
- 1990 : वीआरपी मेनन ने 463 घंटे तक लगातार डिस्को डांस करने का विश्व रिकार्ड अपने नाम किया।
- 2020 : देश में कोविड महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 26 हजार के पार पहुंची। राज्यों ने कुछ दुकानें खोलने की अनुमति देकर लॉकडाउन की शर्तों में ढील देने की शुरुआत की।
- 25 अप्रैल : दूरदर्शन हुआ रंगीन
- नयी दिल्ली, 25 अप्रैल। एक जमाने में लोग सिनेमा के पर्दे पर लोगों को चलते फिरते देखकर हैरान हुआ करते थे। फिर टेलीविजन के रूप में कुछ इंच का यह जादू घरों तक पहुंचने लगा। कोई कितने बड़े घर का है इसका अंदाजा उसपर लगे ‘एंटेना’ से लगाया जाता था। शाम के वक्त ‘एंटेना’ की दिशा बदलना और चिल्लाकर पूछना ‘आया’ इस बात का संकेत होता था कि फलाने घर में टेलीविजन पर तस्वीर साफ नहीं आ रही है।
- ये बातें पुरानी जरूर हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों के जहन में आज भी ताजा हैं। देश में ‘बुद्धू बक्सा’ अर्थात दूरदर्शन का आना जितनी बड़ी खबर थी, उतनी ही बड़ी खबर थी उसका रंगीन हो जाना। 25 अप्रैल 1982 ही वह दिन था जब दूरदर्शन श्वेत श्याम से रंगीन हो गया।
- देश दुनिया के इतिहास में 25 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
- 1809 : ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और पंजाब के सिख शासक रणजीत सिंह के बीच अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
- 1867 : जापान की राजधानी तोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई।
- 1905 : दक्षिण अफ्रीका में अश्वेतों को मताधिकार मिला।
- 1954 : बेल लैब्स ने न्यूयार्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की।
- 1953 : कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों जेम्स डी वॉटसन और फ्रांसिस क्रिक ने डीएनए की संरचना की व्याख्या कर जीव विज्ञान की इस बुनियादी पहेली का जवाब खोज लिया कि जीव अपना वंश कैसे बढ़ाते हैं। इन दोनों वैज्ञानिकों को उनकी इस खोज के लिए 1962 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया
- 1957: सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार संचालित किया गया।
- 1975 : सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 1980 : अमेरिकी सेना ने तेहरान स्थित अपने दूतावास से 53 बंधकों को छुड़ाने का गोपनीय अभियान चलाया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पाई और आठ अमेरिकी सैनिक मारे गए। ये संकट 444 दिन तक चला और अंतत: जनवरी 1981 में इन बंधकों की रिहाई हो पाई।
- 1981 : जापान के सुरूगा में एक परमाणु संयंत्र में मरम्मत कार्य के दौरान 100 से अधिक मजदूर परमाणु विकिरण का शिकार हुए।
- 1982 : दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरूआत हुई।
- 1983 : जर्मनी की पत्रिका 'स्टर्न' ने हिटलर की उस विवादास्पद डायरी को छापना शुरू किया, जिसे उसने कथित रूप से दूसरे विश्वयुद्घ के दौरान कलमबद्ध किया था। डायरी की प्रामाणिकता पर कई सवाल उठाए गए। 1989 : इथियोपिया में दिमागी बुखार से 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत। यह बीमारी सूडान तक फैली और वहां भी कम से कम 400 लोगों की मौत।
- 2010 : भारतीय नौसेना ने पुराने हो चुके चेतक हेलीकाप्टरों की जगह लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर खरीदने की प्रक्रिया शुरू की।
- 2013 : ब्रिटेन ने सोमालिया में अपना दूतावास 27 वर्ष के बाद दोबारा खोला।
- 2015 : नेपाल में भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई। राजधानी काठमांडू के नजदीक आए इस भूकंप से जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ।
- 2020 : देश में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 779 पहुंची, संक्रमण के मामले बढ़ कर 24,942 हो गये।
- 2021: पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित राजन मिश्र का कोविड के कारण निधन।
- 2021: इराक में बगदाद के कोविड अस्पताल में सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग। 82 लोगों की मौत। (भाषा)
- 24 अप्रैल : सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन
- नयी दिल्ली, 23 अप्रैल। इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।
- दुनिया के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाने वाले सचिन रमेश तेंदुलकर ने बहुत छोटी उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था और एक समय सबसे कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज था। वह देश के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्हें ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया।
- देश-दुनिया के इतिहास में 24 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :
- 1877 : रूस ने ऑटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
- 1898 : स्पेन ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1920 : पोलैंड की सेना ने यूक्रेन पर हमला किया।
- 1954 : ब्रिटिश सरकार ने कीनिया के विद्रोहियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया। 1954 : ऑस्ट्रेलिया और तत्कालीन सोवियत संघ ने राजनयिक संबंध समाप्त किए।
- 1960 : दक्षिण पर्शिया में आए भीषण भूकंप में 500 लोगों की मौत।
- 1967 : तत्कालीन सोवियत संघ के अंतरिक्ष यात्री व्लादिमीर कोमारोव एक अंतरिक्ष अभियान के दौरान दम तोड़ने वाले पहले व्यक्ति थे। पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश करने के कुछ देर बाद उनके अंतरिक्ष यान के पैराशूट के तार उलझ गए और वह कई मील की ऊंचाई से धरती पर आ गिरे।
- 1973 : ‘भारत रत्न’ से अलंकृत ‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन रमेश तेंदुलकर का मुंबई में जन्म।
- 1974 : प्रख्यात हिंदी कवि रामधारी सिंह दिनकर का निधन।
- 1975 : जैन धर्म के अनुयायियों ने भगवान महावीर के निर्वाण की 2500वीं जयंती मनाई।
- 2011 : आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का निधन।
- 2013 : बांग्लादेश की राजधानी ढाका में इमारत गिरने से सैकड़ों लोगों की मौत। (भाषा)
- 23 अप्रैल : फिल्म और साहित्य की दोहरी क्षति का दिन
- नयी दिल्ली, 23 अप्रैल। साल के 113वें दिन यानी 23 अप्रैल को साहित्य और सिनेमा को दोहरा नुकसान हुआ था। अंग्रेजी साहित्य के महान कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर की मौत 23 अप्रैल को ही हुई थी और भारतीय सिनेमा के बेहतरीन निर्देशकों में शुमार सत्यजीत रे भी 23 अप्रैल के ही दिन इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।
- इस दिन की एक और बड़ी घटना की बात करें तो वह यूट्यूब से जुड़ी है। दुनियाभर में सोशल नेटवर्किंग के सबसे सशक्त माध्यमों में शुमार यूट्यूब पर आज ही के दिन पहला वीडियो अपलोड किया गया था।
- आज की दुनिया में लाइक्स, ब्यूज और सब्सक्राइबर्स की संख्या गिनने वाले करोड़ों लोगों का पसंदीदा मंच बने यूट्यूब् के संस्थापक जावेद करीम ने 23 अप्रैल 2005 को सान दिआगो चिड़ियाघर की अपनी यात्रा का वीडियो यूट्यूब पर पहली बार अपलोड किया था। इसके एक वर्ष के भीतर इस साइट पर करीब 10 करोड़ वीडियो अपलोड किए गए और आज इस पर कितने वीडियो हैं यह गिनना भी मुश्किल है।
- देश दुनिया के इतिहास में 23 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
- 1616 : विलियम शेक्सपियर का निधन।
- 1660: स्वीडन और पोलैंड के बीच ओलिवा संधि पर सहमति बनी।
- 1661: ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स द्वितीय का लंदन में राज्याभिषेक ।
- 1858: भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक जगदीशपुर के बाबू वीर कुंवर सिंह का निधन।
- 1981: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
- 1984: वैज्ञानिकों ने एड्स के वायरस के बारे में पता लगाया।
- 1985 : कोका कोला कंपनी ने न्यू कोक के नाम से एक नए फार्मूले वाला शीतल पेय पेश किया, जिसे कंपनी के मुख्य पेय का स्थान लेने के लिए तैयार किया गया था, लेकिन तीन महीने के भीतर ही नये पेय को वापिस ले लिया गया और पुराना पेय कोका कोला क्लासिक के नाम से दोबारा बाजार में आ गया।
- 1987 : उच्चतम न्यायालय ने विधवाओं को संपत्ति में हिस्से का निर्णय दिया।
- 1992: भारत के सर्वोत्तम फिल्म निर्देशकों में से एक सत्यजित राय का निधन।
- 1993 : विदेशी शासन के लंबे इतिहास और दशकों के संघर्ष के बाद पूर्वी अफ्रीका के छोटे से देश एरिट्रिया में इथियोपिया से आजादी के बारे में जनमतसंग्रह पर तीन दिन का मतदान शुरू।
- 1995 : विश्व पुस्तक दिवस मनाने की शुरुआत हुई ।
- 2005 : यूट्यूब की वेबसाइट पर पहला वीडियो अपलोड किया गया। यह वीडियो यूट्यूब के संस्थापक जावेद करीम की सान दिआगो चिड़ियाघर की यात्रा का था।
- 2007 : रूस के पहले निर्वाचित नेता बोरिस येल्तसिन का निधन। उन्हें 1991 में सत्ता संभालने के बाद राजनीति और अर्थव्यवस्था के एक दशक के तूफानी अध्याय के लिए जाना जाता है।
- 2020 : देश में कोविड-19 के मामले 21,700 हुए, मरने वालों की संख्या 686 तक पहुंची। देश में लॉकडाउन को 30 दिन पूरे। (भाषा)
- 22 अप्रैल : पृथ्वी दिवस मनाकर धरा को बचाने के संकल्प का दिन
- नयी दिल्ली, 22 अप्रैल। पृथ्वी पर रहने वाले तमाम जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों को बचाने तथा दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य के साथ 22 अप्रैल के दिन ‘पृथ्वी दिवस’ यानि‘ अर्थ डे’ मनाने की शुरुआत की गई थी।
- 1970 में शुरू की गई इस परंपरा को दुनिया ने खुले दिल से अपनाया और आज लगभग पूरी दुनिया में प्रति वर्ष पृथ्वी दिवस के मौके पर धरा की धानी चूनर को बनाए रखने और हर तरह के जीव-जंतुओं को पृथ्वी पर उनके हिस्से का स्थान और अधिकार देने का संकल्प लिया जाता है।
- भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भी इस दिन का खास मुकाम है। इसी दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश सेवा के लिए भारतीय सिविल सेवा की नौकरी से इस्तीफा दिया था।
- देश दुनिया के इतिहास में 22 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :
- 1906 : यूनान के एथेंस में 10वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
- 1915 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने पहली बार जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।
- 1921 : नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने इंडियन सिविल सर्विस से त्यागपत्र दिया।
- 1931 : मिस्र और इराक ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 1958 : एडमिरल आर डी कटारी भारतीय नौसेना के पहले भारतीय प्रमुख बनाए गए।
- 1970 : दुनिया में पहली बार पृथ्वी दिवस मनाया गया।
- 1983 : अंतरिक्ष यान सोयूज टी-8 पृथ्वी पर लौटा।
- 1997 : पेरू में जापानी दूतावास में चार माह से चल रही घेराबंदी को समाप्त करने के लिए सेना ने प्रवेश किया।
- 2012 : लंदन मैराथन के दौरान 30 वर्षीय एक महिला प्रतिभागी की अचानक गिरकर मौत।
- 2016 : 170 से ज्यादा देशों ने जलवायु परिवर्तन पर पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किए। इसे नवंबर 2016 में लागू किया गया।
- 2021 : .अमेरिका की संसदीय समिति ने चीन सामरिक प्रतिस्पर्धा विधेयक को मंजूरी दी।
- 2021 : जापान ने 2030 तक कार्बन उत्सर्जन कटौती का लक्ष्य मौजूदा 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 46 प्रतिशत करने का निर्णय किया।
- 2021 : युवा विश्व चैंपियनशिप में फाइनल में पहुंची भारत की सभी सात महिला मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदक जीता।
- 2021 : नदीम-श्रवण की जोड़ी के संगीतकार श्रवण की कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु। जोड़ी ने 90 के दशक में 'आशिकी', 'साजन', 'परदेस' और 'राजा हिंदुस्तानी' जैसी फिल्मों में मधुर संगीत दिया।
- 2021: अनिवार्य कोविड जांच से बचने के लिए असम के सिलचर हवाईअड्डे से करीब 300 यात्री भागे। (भाषा)
21 अप्रैल : पानीपत की पहली लड़ाई में बाबर की जीत से भारत में मुगल शासन की नींव पड़ी
नयी दिल्ली, 20 अप्रैल। 21 अप्रैल का दिन देश के इतिहास में एक निर्णायक मोड़ लेकर आया। 1526 में वह 21 अप्रैल का ही दिन था, जब काबुल के शासक जहीरूद्दीन मोहम्मद बाबर और दिल्ली की सल्तनत के सम्राट इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की पहली लड़ाई हुई।
इस लड़ाई में बाबर ने जहां तोपों का इस्तेमाल किया वहीं लोदी ने हाथियों की परंपरागत ताकत के दम पर जंग लड़ी, लेकिन बाबर की सेना संख्या में कम होने के बावजूद लोदी की सेना पर भारी पड़ी। इस लड़ाई में लोदी मारा गया और भारत में मुगल साम्राज्य की नींव पड़ी।
देश दुनिया के इतिहास में 21 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार हैं-
1451 : लोदी वंश का संस्थापक बहलोल खां लोदी दिल्ली का शासक बना।
1526 : मुगल शासक बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोदी मारा गया और भारत में मुगल शासन की नींव पड़ी। 1895 : अमेरिका में विकसित पहले फिल्म प्रोजेक्टर 'पैनटॉप्टिकॉन' का प्रदर्शन किया गया।
1926 : इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म। उनका पूरा नाम एलिजाबेथ एलेक्जेंद्रा मेरी है और वह सबसे लंबे समय तक इंग्लैंड पर शासन करने का रिकार्ड बना चुकी हैं। 1938 : सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा... के रचयिता मशहूर शायर मोहम्मद इकबाल का पाकिस्तान के लाहौर में निधन।
1941 : यूनान ने नाजी जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1945 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सोवियत संघ की सेना ने जर्मनी के बर्लिन शहर के कुछ बाहरी इलाक़ों पर कब्जा कर लिया। इसे हिटलर के खिलाफ एक बड़ी जीत माना गया।
1960 : ब्रासीलिया शहर को ब्राजील की राजधानी बनाया गया।
1975 : दक्षिण विएतनाम के राष्ट्रपति थिऊ ने इस्तीफ़ा दिया। टेलीविजन और रेडियो पर अपने संबोधन में उन्होंने अमेरिका को खरी खरी सुनाई।
1987: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में बम धमाके में 100 से ज्यादा लोगों की मौत। कार में रखे विस्फोटक में धमाके का आरोप लिट्टे पर लगा। घटना में 300 लोग घायल भी हुए।
1989 : चीन के थ्येनआन मन चौराहे पर छात्रों का विशाल प्रदर्शन।
1996 : भारतीय वायु सेना के अधिकारी संजय थापर को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया। (भाषा)
- 20 अप्रैल : अमेरिका में स्कूली छात्रों ने गोलीबारी कर ली सहपाठियों की जान नयी
- दिल्ली, 20 अप्रैल। आज से 24 बरस पहले 20 अप्रैल के दिन अमेरिका के इतिहास में स्कूल में गोलीबारी की भीषणतम घटना हुई, जब एक हाई स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्र अपने साथ राइफलें, पिस्तौल और विस्फोटक लेकर स्कूल में दाखिल हुए और अंधाधुंध गोलियां चलाकर अपने 12 सहपाठियों और एक शिक्षक की जान ले ली। इस दौरान 21 लोग घायल भी हुए।
- 20 अप्रैल 1999 को हुई इस दुखद घटना में इन दोनों ने तकरीबन 20 मिनट तक गोलियां चलाईं और बाद में खुद को भी गोली मार ली। अधिकारियों को बाद में कैफेटेरिया से दो बम मिले। अगर उन दोनों हत्यारों ने इन बमों का इस्तेमाल किया होता तो मरने वालों की संख्या कहीं ज्यादा होती। इस तरह की घटनाओं के लिए बच्चों में बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति और घातक हथियारों की सुलभ उपलब्धता को जिम्मेदार ठहराया गया।
- देश दुनिया के इतिहास में 20 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1592: अंग्रेजी के प्रसिद्ध कवि जॉन इलियट का जन्म।
- 1611: विख्यात उपन्यासकार विलियम शैक्सपियर के नाटक ‘मैकबेथ’’ का पहला ज्ञात मंचन हुआ।
- 1712 : जहांदार शाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा। इस मुगल सम्राट ने 1713 तक शासन किया। वह बहादुरशाह का बड़ा पुत्र था।
- 1889 : जर्मन तानाशाह अडोल्फ हिटलर का जन्म।
- 1946 : संयुक्त राष्ट्र की पूर्ववर्ती संस्था लीग ऑफ नेशन्स भंग की गई।
- 1953 : कोरिया और संयुक्त राष्ट्र सेना के बीच बीमार युद्ध बंदियों का आदान प्रदान हुआ। रिहा किए गए 100 संयुक्त राष्ट्र सैनिकों में ब्रिटेन के 12, अमेरिका के 30, दक्षिण कोरिया के 50 और कुछ अन्य देशों के सैनिक थे।
- 1960 : एअर इंडिया ने लंदन की अपनी पहली बोइंग 707 उड़ान के साथ जेट युग में प्रवेश किया।
- 1972: अपोलो 16 अंतरिक्ष यान छह घंटे तक इंजन की समस्या से प्रभावित रहने के बाद आखिरकार चंद्रमा पर उतरा।
- 1974 : सत्तर के दशक में आंतरिक हिंसा से बुरी तरह प्रभावित उत्तरी आयरलैंड के संघर्ष में मरने वालों की संख्या 1000 पहुंची।
- 1997: इंद्र कुमार गुजराल देश के 12वें प्रधानमंत्री बने।
- 1999 : अमेरिका के डेनवर शहर के एक स्कूल में दो छात्रों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर 13 लोगों की जान ले ली। घटना में 21 अन्य लोग घायल हुए।
- 2010 : मैक्सिको की खाड़ी में स्थित गहरे पानी के तेल भंडार में विस्फोट से इतिहास का सबसे बड़ा तेल रिसाव हुआ।
- 2011 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह प्रक्षेपण यान 'पीएसएलवी' ने तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित किया।
- 2020 : दुनिया भर में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1,65,216 हो गई। (भाषा)
- 19 अप्रैल : भारत का पहला उपग्रह अथाह अंतरिक्ष के सफर पर निकला
- नयी दिल्ली, 19 अप्रैल। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत को आज एक महाशक्ति के रूप में देखा जाता है। भारत ने अंतरिक्ष में सटीकता के साथ लक्ष्य भेदने की क्षमता हासिल करके एक बड़ा कारनामा अंजाम दिया। उपग्रह प्रक्षेपण के क्षेत्र में भारत की विशेषज्ञता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज बहुत से देश कम लागत में अपने उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए भारत पर निर्भर करते हैं। देश के अंतरिक्ष के इस सफर में 19 अप्रैल का खास महत्व है। दरअसल यही वह दिन है जब भारत रूस की मदद से अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट प्रक्षेपित कर अंतरिक्ष युग में दाखिल हुआ। यह भारत का पहला वैज्ञानिक उपग्रह था।
- देश दुनिया के इतिहास में 19 अप्रैल की तारीख पर दर्ज विभिन्न घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1451: बहलोल लोदी ने दिल्ली पर कब्जा किया।
- 1770: कैप्टन जेम्स कुक आस्ट्रेलिया पहुंचने वाले पहले पश्चिमी व्यक्ति बने।
- 1775: अमेरिकी क्रांति की शुरुआत।
- 1882 : कलकत्ता में पहले प्रसूति अस्पताल की शुरुआत।
- 1910: हेली पुच्छल तारे को पहली बार सामान्य रूप से देखा गया।
- 1919 : अमेरिका के लेस्ली इरविन ने पहली बार पैराशूट से छलांग लगाई।
- 1936 : फलस्तीन में यहूदी विरोधी दंगे शुरू हुए।
- 1950 : श्यामा प्रसाद मुखर्जी केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले पहले मंत्री बने।
- 1971 : भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर टेस्ट क्रिकेट श्रृंखला जीती। 1972 : बांग्लादेश राष्ट्रमंडल का सदस्य बना।
- 1975 : भारत अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट लॉन्च कर अंतरिक्ष युग में दाखिल हुआ। यह भारत का पहला वैज्ञानिक उपग्रह था।
- 2011 : क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ क्यूबा की केन्द्रीय समिति में 45 वर्षों तक बने रहने के बाद इस्तीफा दिया।
- 2020 : कोरोना वायरस से दिल्ली में नवजात शिशु की मौत, देश में संक्रमित लोगों का आंकड़ा 17,000 के पार पहुंचा। (भाषा)
18 अप्रैल: देशवासियों को आजादी के मायने समझाने वाले तात्या टोपे का बलिदान दिवस
नयी दिल्ली, 18 अप्रैल। देश में आजादी का बिगुल फूंकने वाले कई बड़े नामों में एक नाम तात्या टोपे का भी है, जिन्होंने देश में न सिर्फ 1857 में स्वतंत्रता संग्राम की नींव रखी, बल्कि पूरे देश में आजादी की चेतना का सूत्रपात किया और गुलामी को अपना भाग्य मान चुकी देश की जनता को यह बताया कि आजादी क्या होती है और उसे हासिल करना कितना जरूरी है। बहुत कम लोगों को मालूम है कि तात्या टोपे का असली नाम रामचंद्र रघुनाथ टोपे था। इसके अलावा देश और दुनिया के इतिहास में 18 अप्रैल के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं. जिनमें जाने-माने वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का निधन शामिल है। देश दुनिया के इतिहास में 18 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...
1612: शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया।
1859: देश में आजादी की अलख जगाने वाले तात्या टोपे को 1857 की आजादी की पहली क्रांति में निर्णायक भूमिका निभाने पर फांसी पर लटका दिया गया।
1902: अपराधियों की पहचान के लिए डेनमार्क ने सबसे पहले फिंगरप्रिंट दर्ज करने शुरू किए।
1917: महात्मा गांधी ने अपने सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया।
1948: हेग, नीदरलैंड्स में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस की स्थापना।
1950: विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश के तेलंगाना में पंचमपल्ली गांव की 80 एकड़ भूमि के साथ भूदान आंदोलन शुरू किया।
1955: जाने-माने वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का 76 वर्ष की उम्र में प्रिंसटन के एक अस्पताल में निधन।
1968: अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1971: भारत का पहला जंबो जेट बोइंग 747 बम्बई पहुंचा। इसे सम्राट अशोक नाम दिया गया।
1978: आधुनिक नयी दिल्ली का निर्माण करने वाले सोभा सिंह का निधन।
1980: जिम्बाब्वे ने ब्रिटेन से आजादी का ऐलान किया।
1991: केरल को देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया।
1992: रंगभेद के कारण प्रतिबंधित दक्षिण अफ्रीका ने 1970 के बाद पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला।
1994: वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 375 रन बनाकर सर गारफील्ड सोबर्स का रिकार्ड तोड़ा।
1996: काहिरा में अज्ञात हमलावरों ने ग्रीस के 17 टूरिस्टों और उनके स्थानीय गाइड को गोलियों से भूना।
1999: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी लोकसभा में एक वोट से विश्वास मत हारे।
2001: भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद।
2008: पाकिस्तान ने भारतीय क़ैदी सबरजीत सिंह की फांसी की सजा को एक महीने के लिए टाला।
2008: भारत और मैक्सिको ने नागरिक उड्डयन और ऊर्जा के क्षेत्र में नये समझौते किए।
- 17 अप्रैल : तमबोरा ज्वालामुखी में विस्फोट के कारण करीब एक लाख लोगों की मौत
- नयी दिल्ली, 16 अप्रैल। इंडोनेशिया के इतिहास में 17 अप्रैल के दिन को किसी बुरे सपने की तरह याद किया जाता है। 1815 में 17 अप्रैल के दिन वहां का तमबोरा ज्वालामुखी धमाके के साथ फटा। देश के सुमबवा द्वीप पर स्थित यह ज्वालामुखी सैकड़ों साल से शांत पड़ा था, लेकिन पांच अप्रैल को इसमें अचानक से कंपन होने लगा और 17 अप्रैल को इसमें भयंकर विस्फोट हुआ। इस घटना में करीब एक लाख लोग मारे गए थे।
- देश दुनिया के इतिहास में 17 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :-
- 1799 : श्रीरंगपट्टनम की घेराबंदी शुरू, चार मई को टीपू सुल्तान की मौत के साथ इसका अंत हुआ।
- 1941 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
- 1946 : सीरिया ने फ्रांस से आजादी मिलने की घोषणा की।
- 1947 : श्रीलंका के महानतम क्रिकेट खिलाड़ी गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन का जन्म।
- 1971 : मिस्र, लीबिया और सीरिया ने मिल कर यूनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया।
- 1975 : भारत के दूसरे राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन का निधन।
- 1977 : स्वतंत्र पार्टी का जनता पार्टी में विलय।
- 1982 : कनाडा ने संविधान अपनाया।
- 1982 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
- 1983 : एसएलवी 3 राकेट ने दूसरे रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की निकट कक्षा में स्थापित किया।
- 1986 : नीदरलैंड और सिसली के बीच युद्ध की स्थिति को खत्म करने की घोषणा करते हुए शांति बहाल।
- 1993 : अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी धरती पर वापस लौटा।
- 2006 : सूडान के रवैये के कारण चाड अफ्रीकी संघ शांति वार्ता से हटा।
- 2007 : दक्षिण कोरिया को 2014 के एशियाई खेलों की मेजबानी मिली। 2008 : भारत और ब्राजील के बीच चार महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। 2014 : प्रसिद्ध कोलंबियाई उपन्यासकार गैब्रिएल गार्सिया मार्केज का निधन। 2021 : फिल्म कलाकार, हास्य अभिनेता, पार्श्वगायक और सामाजिक कार्यकर्ता विवेक का निधन। (भाषा)
- 16 अप्रैल : बम्बई से ठाणे के बीच चली पहली छुक छुक गाड़ी
- नयी दिल्ली, 16 अप्रैल। आज भले ही सुपरफास्ट, बुलेट ट्रेन का जमाना हो, लेकिन भारतीय रेलवे के इतिहास में 16 अप्रैल के दिन की खास अहमियत है और हमेशा रहेगी। दरअसल 1853 को 16 अप्रैल के दिन देश में पहली रेल चली थी।
- साल का यह 106वां दिन एक और कारण से भी सदा याद किया जाएगा। दूसरे विश्व युद्ध की त्रासदी के बीच दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन का जन्म आज ही के दिन हुआ था।
- देश दुनिया के इतिहास में 16 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:--
- 1853 : भारत में पहली रेल बम्बई (अब मुंबई) से ठाणे के बीच चली। 1889 : अपने बेहतरीन अभिनय से दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन का जन्म।
- 1919 : अमृतसर में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए महात्मा गांधी ने प्रार्थना सभा और उपवास की घोषणा की।
- 1945: एक सोवियत पनडुब्बी के कारण जर्मन शरणार्थी पोत डूब गया, जिससे 7000 लोग मारे गए।
- 1964: ब्रिटेन के चर्चित अपराधों में शामिल ‘द ग्रेट ट्रेन रॉबरी’ के लिए 12 लोगों को 307 साल की सज़ा सुनाई गई।
- 1976 : आठ वर्ष तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और 13 वर्षों तक लेबर पार्टी के नेता रहे, हैरल्ड विल्सन ने त्यागपत्र दिया। उनके इस फैसले ने राजनीतिक हल्कों में तूफान ला दिया।
- 1988 : उत्तरी इराक के कुर्द आबादी वाले शहर हलबजा पर हुए गैस हमले में हजारों लोगों की मौत हो गई थी जबकि बहुत से लोग इसके प्रभाव से बीमार हो गए।
- 1988 : फलस्तीनी मुक्ति संगठन के शक्तिशाली नेता खलील अल वजीर उर्फ अबु जिहाद की ट्यूनीशिया के ट्यूनिस में स्थित उनके घर में हत्या कर दी गई।
- 1990 : बिहार के राजधानी शहर पटना के निकट एक खचाखच भरी यात्री गाड़ी के दो डिब्बों में विस्फोट के बाद कम से कम 80 लोगों की जान गई और 65 अन्य घायल हुए।
- 2002 : दक्षिण कोरिया में एक विमान दुर्घटना में 120 लोग मारे गए।
- 2004 : पाकिस्तान के दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम ने रावलपिंडी टेस्ट जीतकर मेजबान देश को श्रृंखला में 2-1 से मात दी। 2020 : दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी के 20,83,820 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई, जिनमें से 1,37,500 लोगों की मौत हो गई। (भाषा)
- 14 अप्रैल : बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का जन्मदिन
- नयी दिल्ली, 14 अप्रैल। देश दुनिया के इतिहास में 14 अप्रैल ऐसे दर्दनाक हादसे के नाम दर्ज है, जिसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था। इस दिन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को गोली मारी गयी थी। घटना के वक्त लिंकन वाशिंगटन के एक थिएटर में नाटक देख रहे थे, गंभीर रूप से घायल अमेरिकी राष्ट्रपति का अगले दिन निधन हो गया।
- हमारे देश के लिए यह दिन इस लिहाज से खास है कि इसी दिन संविधान निर्माता डा. भीम आंबेडकर का जन्म हुआ था।
- देश दुनिया के इतिहास में 14 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1659 : दिल्ली के तख्तो ताज के लिए लड़ी गई लड़ाई में औरंगजेब ने देवराइ में दारा शिकोह को मात दी।
- 1865 : अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को वाशिंगटन के ‘फोर्ड थिएटर’ में गोली मार दी गई। उन्होंने अगले दिन सुबह दम तोड़ दिया।
- 1891 : भारत के संविधान निर्माता, महान वकील और दलितों के मसीहा बी आर आंबेडकर का जन्म। 1912 : ब्रिटेन का आलीशान पोत टाइटैनिक हिमखंड से टकराया।
- 1944 : गोला बारूद से लदे पोत एस एस फोर्ट स्टाइकिन में बम्बई की विक्टोरिया गोदी में विस्फोट हो गया। इसमें 1200 लोग मारे गए।
- 1958 : सोवियत उपग्रह स्पूतनिक-2 अपने अंतरिक्ष अभियान के 162 दिन बाद नष्ट हुआ।
- 1970 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 में धमाके के बाद गंभीर स्थिति पैदा हो गई। धरती से रवाना होने के 56 घंटे बाद हुए इस हादसे के कारण एक बार तो उसमें सवार तीन अंतरिक्ष यात्रियों की जान पर ख़तरा मंडराने लगा था, लेकिन फिर इसे ठीक कर लिया गया और यह सकुशल धरती पर वापस लौट आया।
- 1988: सोवियत संघ ने अमेरिका, पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के साथ जिनेवा में एक समझौते पर हस्ताक्षर कर अफगानिस्तान से अपनी सेना की वापसी पर सहमति जताई।
- 1989 : कैप्टन रंजन रॉय और उनकी पत्नी लैफ्टिनेंट कमांडर रूपाली राय ने मारूति कार से दुनिया का चक्कर लगाने के अपने अनूठे अभियान की शुरूआत की।
- 2008 : भारत में कोलकाता और बांग्लादेश में ढाका के बीच 1965 के बाद पहली बार यात्री रेल सेवा की शुरुआत। 2010 : चीन के किगगाई में 6.9 तीव्रता का भूकंप। लगभग 2700 लोगों की मौत।
- 2010 : आइसलैंड में ज्वालामुखी फटने से आसमान में राख का ऐसा गुबार उठा कि उत्तरी और मध्य यूरोप में हवाई यातायात पर असर पड़ा। 2014 : इस्लामी संगठन बोको हराम ने नाइजीरिया में चिबोक स्थित एक बोर्डिंग स्कूल से 275 लड़कियों का अपहरण कर लिया। इसकी दुनियाभर में भर्त्सना हुई।
- 2020 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने का ऐलान किया और इस बीमारी के इलाज के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर में 602 अस्पताल चिह्नित किए।(भाषा)
- 13 अप्रैल : जलियांवाला बाग की दुखद घटना का साक्षी
- नयी दिल्ली, 13 अप्रैल। देश की आजादी के इतिहास में 13 अप्रैल का दिन एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। वह वर्ष 1919 का 13 अप्रैल का दिन था, जब जलियांवाला बाग में एक शांतिपूर्ण सभा के लिए जमा हुए हजारों भारतीयों पर अंग्रेज हुक्मरान ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं। पंजाब के अमृतसर जिले में ऐतिहासिक स्वर्ण मंदिर के नजदीक जलियांवाला बाग नाम के इस बगीचे में अंग्रेजों की गोलीबारी से घबराई बहुत सी औरतें अपने बच्चों को लेकर जान बचाने के लिए कुएं में कूद गईं। निकास का रास्ता संकरा होने के कारण बहुत से लोग भगदड़ में कुचले गए और हजारों लोग गोलियों की चपेट में आए।
- एक अन्य घटना की बात करें तो खालसा पंथ की नींव भी 13 अप्रैल के दिन ही रखी गई थी। 13 अप्रैल 1699 को दसवें गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी।
- उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में इसी दिन फसल पकने की खुशी में बैसाखी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
- देश दुनिया के इतिहास में 13 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1699 : सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की। हर साल इसी दिन बैसाखी का त्यौहार बनाया जाता है।
- 1919 : अंग्रेज सैनिको ने जलियांवाला बाग में शांतिपूर्ण सभा कर रहे निहत्थे भारतीयों पर गोली चला कर सैकड़ों की जान ले ही। इस दौरान हज़ारों लोग घायल हुए। इस घटना ने देश के स्वतंत्रता संग्राम का रूख मोड़ दिया।
- 1960: फ्रांस ने सहारा मरूस्थल में परमाणु बम का परीक्षण किया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बना।
- 1980: अमेरिका ने मास्को में हो रहे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया।
- 1984 : भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में पाकिस्तान को 58 रन से हराकर पहली बार एशिया कप जीता।
- 1997 : अमेरिका के युवा गोल्फ खिलाड़ी एल्ड्रिक टाइगर वुड्स ने 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीतकर सबसे कम उम्र में यह खिताबी विजय दर्ज की। 2013- पाकिस्तान के पेशावर में एक बस में धमाके से आठ लोगों की मौत। (भाषा)
- 11 अप्रैल : समाज सुधारक ज्योतिराव गोविंदराव फुले का जन्म
- नयी दिल्ली, 11 अप्रैल। ज्योतिराव गोविंदराव फुले 19वीं सदी के एक महान समाज सुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रान्तिकारी कार्यकर्ता थे। महात्मा फुले एवं ज्योतिबा फुले के नाम से प्रसिद्ध गोविंदराव का जन्म 11 अप्रैल 1827 में महाराष्ट्र के सतारा में हुआ था। उन्होंने अपना पूरा जीवन स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार दिलाने, बाल विवाह पर रोक लगवाने के प्रयासों में लगा दिया।
- आज की तारीख भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के लिए भी अहम है, क्योंकि वर्ष 1964 में 11 अप्रैल को ही वह दो हिस्सों में बंट गई थी । एक पार्टी का नाम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और दूसरी का नाम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) रखा गया।
- देश दुनिया के इतिहास में 11 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार हैं:- 1827: समाज सुधारक ज्योतिराव गोविंदराव फुले का जन्म।
- 1869: कस्तूरबा गांधी का जन्म।
- 1887 : प्रसिद्ध फनकार जैमिनी राय का जन्म।
- 1919 : अन्तरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना।
- 1921 : रेडियो पर खेलों की पहली लाइव कमेंट्री का प्रसारण किया गया।
- 1930: ऋषिकेश में इस्पात की तारों से बना 124 मीटर का झूलने वाला पुल जनता के लिए खोला गया। इसे लक्ष्मण झूला नाम दिया गया।
- 1937: भारतीय टेनिस खिलाड़ी रामनाथन कृष्णन का जन्म।
- 1951: थिएटर और टेलीविजन अदाकारा रोहिणी हटंगडी का जन्म।
- 1964: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दो हिस्सों में विभाजित।
- 1970: अमेरिका का अपोलो 13 अंतरिक्ष यान चंद्र अभियान पर रवाना।
- 1976 : स्टीव वाजनेक का बनाया पहला एप्पल-1 कंप्यूटर जारी।
- 1983: बेन किंग्सले की फिल्म गांधी को आस्कर अवार्ड।
- 1999 : अग्नि 2 प्रक्षेपास्त्र ने उड़ान भरी।
- 2010: पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
- 2011: भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिरी को उनकी पहली रचना 'इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़' के लिए पुलित्ज़र सम्मान।
- 2020 : भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1000 से अधिक मामले सामने आए। कुल मरीजों की तादाद आठ हजार के पार।
- 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड के खिलाफ टीका उत्सव की शुरूआत की। (भाषा)
- 10 अप्रैल : अपनी पहली और अंतिम यात्रा पर निकला अभागा टाइटैनिक
- नयी दिल्ली, 10 अप्रैल। ‘‘कभी न डूब सकने वाले’’ पोत के रूप में प्रचारित किए गए टाइटैनिक जहाज का 10 अप्रैल से गहरा नाता है। यह बदकिस्मत जहाज 10 अप्रैल के दिन ही ब्रिटेन के साउथहैंपटन बंदरगाह से अपनी पहली और अंतिम यात्रा पर रवाना हुआ था। वैसे टाइटैनिक जहाज का जिक्र आते ही इससे जुड़ी दुर्घटना के तमाम मंजर आंखों के सामने से गुजर जाते हैं।
- वैसे यह भी हकीकत है कि जहाज कब बना, किसने बनाया, यह कब अपनी यात्रा पर निकला यह सब तथ्य 1997 में आई फिल्म टाइटैनिक ने धुंधले कर दिए और याद रह गई जेम्स कैमरन की यह शानदार फिल्म, विशाल जहाज के डेक पर बांहें फैलाए खड़े लियोनार्डो डी कैप्रियो और केट विंस्लेट, नीले हीरे वाली माला और पानी का रौद्र रूप।
- देश दुनिया के इतिहास में 10 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1847: पुलित्जर पुरस्कारों के प्रणेता अमेरिकी पत्रकार एवं प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर का जन्म। 1875 : स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की।
- 1894: भारतीय उद्योगपति घनश्यामदास बिड़ला का जन्म।
- 1912: टाइटैनिक ब्रिटेन के साउथहैंपटन बंदरगाह से अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर रवाना हुआ।
- 1916: पहले गोल्फ टूर्नामेंट का प्रोफेशनल तरीके से आयोजन।
- 1930: पहली बार सिंथेटिक रबर का उत्पादन।
- 1972: ईरान में भूकंप से करीब 5 हजार लोगों की मौत।
- 1972 : जैविक हथियारों के विकास, उत्पादन और भंडारण पर जैविक हथियार संधि के जरिए रोक लगा दी गई। इसपर 150 से ज्यादा देशों ने हस्ताक्षर किए।
- 1973 : पाकिस्तान ने संविधान में संशोधन कर जुल्फिकार अली भुट्टो को राष्ट्रपति के स्थान पर प्रधानमंत्री बनाया।
- 1988 : पाकिस्तान के रावलपिंडी और इस्लामाबाद के बीच घनी आबादी वाले एक इलाके में सेना के शस्त्र भंडार में आग लगने से जान माल का भारी नुकसान। कम से कम 90 लोगों की मौत। एक हजार से ज्यादा घायल।
- 1982 : भारत के बहुउद्देशीय उपग्रह इनसेट- 1 ए का सफल प्रक्षेपण। 1995: भारत रत्न से सम्मानित भारत के पांचवें प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन। 2001 : नीदरलैंड ने एक विधेयक को मंजूरी देकर इच्छा मृत्यु को मंजूरी दी। इस तरह का कानून बनाने वाला वह दुनिया का पहला देश बना।
- 2002 : 15 साल में पहली बार लिट्टे सुप्रीमो वी. प्रभाकरन ने प्रेस कांफ्रेस में भाग लिया। 2010: पोलैंड वायुसेना का टू-154एम विमान रूस के स्मोलेंस्क के पास दुर्घटनाग्रस्त। पोलैंड के राष्ट्रपति लेच केजिस्की, उनकी पत्नी और दर्जनों अन्य वरिष्ठ अधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों समेत 96 लोगों की मौत।
- 2016: केरल के पुत्तिंगल मंदिर में आग लगने से 100 से अधिक लोगों की मौत। 300 से अधिक लोग घायल हुए। (भाषा)
- 6 अप्रैल : भाजपा की स्थापना का दिन
- नयी दिल्ली, 6 अप्रैल। देश के राजनीतिक इतिहास में छह अप्रैल का दिन खास अहमियत रखता है। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में छह अप्रैल ही के दिन हुई थी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में स्थापित भारतीय जन संघ से इस नयी पार्टी का जन्म हुआ। 1977 में आपातकाल की घोषणा के बाद जनसंघ का कई अन्य दलों से विलय हुआ और जनता पार्टी का उदय हुआ। पार्टी ने 1977 के आम चुनाव में कांग्रेस से सत्ता छीन ली और 1980 में जनता पार्टी को भंग करके भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गई।
- खेल जगत के लिए भी छह अप्रैल की तारीख बहुत महत्वपूर्ण हैं। सब जानते हैं कि खेल और खिलाड़ियों के लिए ओलंपिक खेल हज का दर्जा रखते हैं और हर खिलाड़ी की यह ख्वाहिश होती है कि वह उस बुलंदी तक पहुंचे कि कम से कम एक बार ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले सके। आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत 1896 में छह अप्रैल को एथेंस में हुई थी। यह खेल रोमन सम्राट थिडोसियस द्वारा प्राचीन ओलंपिक खेलों पर रोक लगाए जाने के 1500 साल बाद दोबारा अस्तित्व में आए।
- देश दुनिया में 6 अप्रैल की तारीख पर इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1606 : शहजादा खुसरू ने अपने पिता जहांगीर के खिलाफ बगावत कर दी।
- 1896 : आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत।
- 1906 : पहले एनिमेटिड कार्टून ने कॉपीराइड हासिल किया।
- 1909 : अमेरिका के राबर्ट पियरी और मैथ्यू हैंसन ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया।
- 1917 : प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
- 1919 : गांधी जी ने रॉलेट एक्ट कानून के खिलाफ पहली बार अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।
- 1925 : विमान में पहली बार फिल्म दिखाई गई। विमान ब्रिटिश एयरवेज का था।
- 1930 : महात्मा गांधी को नमक कानून का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार कर लिया गया।
- 1936 : एएनपी ने एम्स्टर्डम में पहली टेलेक्स सेवा शुरू की।
- 1942 : जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की।
- 1955 : अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।
- 1957 : सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
- 1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।
- 1980 : भारतीय जनता पार्टी की स्थापना।
- 2020 : कोरोना वायरस संक्रमण से दुनिया भर में 70 हजार से ज्यादा लोगों की मौत। भारत में संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े चार हजार के पार पहुंचा। (भाषा)
- 5 अप्रैल : तीन बरस पहले अपने घर आंगन में दिए जलाकर देश ने कोरोना के तमस को हराने का संकल्प लिया
- नयी दिल्ली, 5 अप्रैल। इतिहास की तमाम बड़ी घटनाओं को पीछे छोड़कर कोरोना संक्रमण सदी की सबसे बड़ी घटना के तौर पर इतिहास में दर्ज हो गया है। इसके प्रकोप से दुनियाभर में लाखों लोगों की जान चली गई ओर करोड़ों लोग इसके संक्रमण के शिकार हुए।
- भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर तीन बरस पहले यानी पांच अप्रैल 2020 को करोड़ों देशवासियों ने दीये, मोमबत्ती और मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाकर कोरोना वायरस के संकट से निपटने में राष्ट्र के ‘‘सामूहिक संकल्प एवं एकजुटता’’ का बड़े रौशन अंदाज में प्रदर्शन किया ।
- इतिहास की अन्य घटनाओं की बात करें तो 5 अप्रैल का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ इतिहास में दर्ज है। इस दिन को मर्चेंट नेवी के लिए नेशनल मैरिटाइम डे के तौर पर मनाया जाता है। देश की आजादी की लड़ाई में 1930 में पांच अप्रैल का दिन महत्वपूर्ण है। इसी दिन महात्मा गांधी अपने समर्थकों के साथ नमक कानून तोड़ने के लिए डांडी पहुंचे थे।
- इस दिन की एक अन्य घटना भारतीय सिनेमा से जुड़ी है। दरअसल हिंदी फिल्म जगत की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अदाकारा दिव्या भारती की पांच अप्रैल 1993 को रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
- देश दुनिया के इतिहास में पांच अप्रैल की तारीख पर कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का ब्यौरा इस प्रकार है:- 1659 : मकसूदाबाद की लड़ाई में शुजा की हार ।
- 1843: ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया ने हांगकांग को ब्रिटिश कॉलोनी में शामिल करने का ऐलान किया।
- 1908: भारत के पहले दलित उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम का जन्म।
- 1919 : आधुनिक भारतीय मर्चेंट शिपिंग की शुरूआत। सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी का 5,940 टन का पोत लिबर्टी अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुआ।
- 1930 : गांधी जी नमक कानून तोड़ने के लिए अपने अनुयायियों के साथ डांडी पहुंचे।
- 1949 : भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की स्थापना।
- 1955: विस्टन चर्चिल ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
- 1961 : सरकार के प्रायोजन वाली पहली फार्मास्यूटिकल कंपनी इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड की स्थापना।
- 1964 : मर्चेंट नेवी के लिए देश में पहली बार नेशनल मेरिटाइम डे मनाया गया।
- 1976 : अमरीका के सनकी माने जाने वाले अरबपति हॉवर्ड ह्यूज़ का सत्तर वर्ष की आयु में एक विमान दुर्घटना में निधन।
- 1979: देश का पहला नौसेना संग्रहालय बंबई (अब मुम्बई) में खुला।
- 1986 : मुनि की रेती में हिलने वाले सबसे बड़े पुल शिवानंदझूला के निर्माण का काम पूरा।
- 1993 : फिल्म अभिनेत्री दिव्या भारती का अल्पायु में निधन।
- 1999: मलेशिया में हेंड्रा नामक वायरस से बचाव के लिए 8 लाख 30 हजार सुअरों को जान से मारने के अभियान की शुरुआत की गई।
- 2020 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर देश के करोड़ों लोगों ने रात नौ बजे अपने घरों की तमाम बत्तियां बुझाकर मोमबती, दिए और मोबाइल फोन की फ्लेश लाइट जलाई और इस तरह कोरोना महामारी के खिलाफ संघर्ष में एकजुटता का प्रदर्शन किया।
- 4 अप्रैल : रानी लक्ष्मी बाई को अंग्रेजों से लोहा लेने के बाद मुश्किल हालात में झांसी छोड़नी पड़ी
- नयी दिल्ली, 4 अप्रैल। इतिहास में चार अप्रैल का दिन युद्ध की दो बड़ी घटनाओं के साथ जुड़ा है। 1858 में चार अप्रैल के दिन अंग्रेजी सेना के खिलाफ भीषण संघर्ष के बाद झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को झांसी को छोड़ना पड़ा था। अंग्रेजों से डटकर लोहा लेने वाली लक्ष्मीबाई झांसी से निकलकर काल्पी पहुंचीं और फिर वहां से ग्वालियर रवाना हुईं।
- दूसरे विश्च युद्ध का निर्णायक मोड़ कहा जाने वाला ‘द बैटल ऑफ कोहिमा’ 1944 को आज ही के दिन शुरू हुआ था, जिसने एशिया की तरफ बढ़ते जापान के कदमों को रोक दिया था।
- देश-दुनिया के इतिहास में 4 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1768 : फिलिप एस्ले ने माडर्न सर्कस का पहला शो पेश किया।
- 1769 : हैदर अली ने पहले एंग्लो:मैसूर युद्ध में शांति की शर्तें तय कीं।
- 1818 : अमेरिकी कांग्रेस ने अमेरिका के झंडे को मंजूरी दी।
- 1858 : हुग रोस की अगुवाई वाली ब्रिटिश सेना के खिलाफ भीषण युद्ध के बाद रानी लक्ष्मीबाई को झांसी को छोड़ना पड़ा। वह पहले काल्पी और फिर ग्वालियर गईं।
- 1904 : हिंदी सिनेमा के हरदिल अजीज गायक और कलाकार कुंदन लाल सहगल का जन्म।
- 1905 : भारत की कांगड़ा घाटी में भूकंप से 20,000 लोगों की मौत।
- 1910 : श्री अरबिंदो पुडुचेरी पहुंचे जो बाद में उनके ध्यान और अध्यात्म का केन्द्र बना।
- 1944 : द्वितीय विश्व युद्ध में एंग्लो अमेरिकी सेना की बुखारेस्ट में तेलशोधन संयंत्रों पर पहली बमबारी, तीन हजार नागरिकों की मौत।
- 1968 : मार्टिन लूथर किंग की टेनेसी के मेमफिस में एक मोटेल में हत्या 1968 : नासा ने अपोलो 6 का प्रक्षेपण किया।
- 1975 : बिल गेट्स और पॉल एलेन के बीच भागीदारी से न्यू मैक्सिको के अल्बकर्क में माइक्रोसाफ्ट की स्थापना।
- 1979 : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को मौत की सजा।
- 1983 : अंतरिक्ष शटल चैलेंजर ने अपनी पहली उड़ान भरी। 2020 : दुनियाभर में कोराना वायरस से 59 हजार से अधिक लोगों की मौत, संक्रमण के मामले 11 लाख के पार। भारत में कुल मामलों की संख्या 3619, मरने वालों का आंकड़ा सौ के करीब। (भाषा)
- 2 अप्रैल : उड़ान के दौरान विमान में हुआ सुराख, हवा के दबाव से चार यात्री गिरे
- नयी दिल्ली, 2 अप्रैल। दो अप्रैल का दिन दुनिया के विमानन इतिहास में एक अनोखी घटना के साथ दर्ज है। दो अप्रैल 1986 को अमेरिका की प्रमुख विमानन कंपनी टीडब्ल्यूए के यात्री जेट विमान बोइंग 727 की एक सीट के नीचे रखा बम फटने से रोम से काहिरा जा रहे इस विमान में 11000 फुट की ऊंचाई पर उड़ते हुए बीच हवा में एक बड़ा सा सुराख हो गया और उस जगह पर बैठे चार लोग हवा के दबाव से विमान से बाहर गिर गए। इनमें आठ माह की एक बच्ची भी शामिल थी। विमान चालक ने बड़ी सावधानी से विमान को एथेंस में उतारकर बाकी यात्रियों की जान बचा ली। अरब रेवोल्यूशनरी सेल्स की एजेदीन कासम यूनिट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली और इसे लीबिया के खिलाफ अमेरिकी बमबारी का बदला बताया।
- भारत के लिहाज से यह दिन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि 2011 में आज ही के दिन भारत ने दूसरी बार क्रिकेट विश्व कप पर कब्जा करके 1983 की विश्व कप जीत की स्मृतियों को ताजा किया था।
- देश दुनिया के इतिहास में दो अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1679 : मुगल बादशाह औरंगजेब ने अपनी सल्तनत के हिंदुओं पर फिर से जजिया कर लगाया। इस कर को अकबर ने समाप्त किया था।
- 1902 : लॉसएंजिलिस में पहला मोशन पिक्चर थियेटर खुला।
- 1902 : हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के फनकार बड़े गुलाम अली खां का जन्म।
- 1933: भारतीय क्रिकेट के जनक माने जाने वाले रणजीत सिंह का निधन।
- 1912 : टाइटैनिक का सामुद्रिक परीक्षण शुरू।
- 1970 : 'असम पुनर्गठन अधिनियम' के तहत भारत के पूर्वोत्तर में मेघालय को स्वायत्तशासी राज्य का दर्जा हासिल हुआ। इस राज्य का गठन असम के दो जिलों संयुक्त गारो और जयन्तिया और खासी हिल्स को मिलाकर किया गया। 1982 : अर्जेंटीना ने दक्षिणी अटलांटिक महासागर में स्थित फॉकलैंड द्वीप समूह पर हमला किया।
- 1986 : अमेरिकी विमानन कंपनी के बोइंग विमान में बीच हवा में बम फटने से सुराख हुआ। चार यात्री हवा के दबाव से विमान से गिरे। पायलट ने विमान को सुरक्षित उतारा।
- 1997 : सुमिता सिन्हा ने एक रिकॉर्ड बनाया, जब 3200 किलोग्राम वजन का एक ट्रक उनके ऊपर से गुजरा।
- 2005 : वैटिकन का सर्वोच्च पद संभालने वालों में से एक पोप जॉन पॉल द्वितीय का निधन ।
- 2011 : भारत ने 1983 में विश्व कप की शानदार जीत को दोहराते हुए दूसरी बार विश्व कप जीता।
- 2020 : दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या दस लाख के करीब पहुंची। (भाषा)
- 1 अप्रैल : रिजर्व बैंक की स्थापना का दिन
- नयी दिल्ली, 1 अप्रैल। दुनिया के लोग भले ही एक अप्रैल को एक दूसरे को मूर्ख बनाकर मजा लेते हों, लेकिन इतिहास में इस तारीख पर कई बड़ी घटनाएं दर्ज हैं। भारत में रिजर्व बैंक की स्थापना और अमेरिका में एप्पल की स्थापना इस सदी की चंद बड़ी घटनाओं में शामिल हैं, जिसका साक्षी एक अप्रैल का दिन रहा।
- भारत में एक अप्रैल 1935 को रिजर्व बैंक की स्थापना हुई और एक जनवरी 1949 को इसका राष्ट्रीयकरण किया गया। यह केन्द्रीय बैंकिंग प्रणाली है। नयी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में इसके क्षेत्रीय कार्यालय हैं।
- अमेरिकी कंपनी एप्पल की बात करें तो यह परीकथा जैसी लगती है। एक अप्रैल 1976 को केलिफोर्निया में स्टीव जॉब्स, स्टीव वोजनीक और रोनाल्ड वेन ने एप्पल इंक की स्थापना की। शुरू में इसके नाम में कंप्यूटर शब्द भी जोड़ा गया था, लेकिन 9 जनवरी 2007 को इसके नाम से कंप्यूटर शब्द हटा लिया गया और स्टीव जाब्स ने पहला आई फोन बाजार में उतारा। राजस्व के हिसाब से एक समय एप्पल दुनिया की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी बनी और फोन निर्माण के क्षेत्र में भी इसने अपनी एक अलग पहचान बनाई।
- देश दुनिया के इतिहास में एक अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1582 : फ्रांस में इस दिन को मूर्ख दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत हुई।
- 1793 : जापान में उनसेन ज्वालामुखी फटा, जिसकी वजह से करीब 53,000 लोगों की मौत हो गई।
- 1839 : कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बीस बिस्तर के साथ शुरू किया गया।
- 1869 : आयकर की शुरूआत की गई।
- 1869 : एक नया तलाक कानून अस्तित्व में आया।
- 1878 : कलकत्ता संग्रहालय को उसकी मौजूदा इमारत में जनता के लिए खोला गया।
- 1882 : डाक बचत बैंक प्रणाली की शुरूआत।
- 1889 : हिंदू का दैनिक अखबार के तौर पर प्रकाशन शुरू। 20 सितंबर 1888 से प्रकाशित इस अखबार को अब तक साप्ताहिक रूप से प्रकाशित किया जा रहा था।
- 1912 : भारत की राजधानी को औपचारिक रूप से कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित किया गया।
- 1930 : विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और लड़कों की 18 वर्ष निर्धारित की गई। 1935 : भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना।
- 1935 : इंडियन पोस्टल आर्डर की शुरूआत।
- 1936: उड़ीसा राज्य की स्थापना। इसे बिहार से अलग करके बनाया गया।
- 1937: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का जन्म। 1954 : सुब्रत मुखर्जी भारतीय वायुसेना के पहले प्रमुख बनाए गए।
- 1954 : कलकत्ता के साउथ प्वाइंट स्कूल की स्थापना, जो 1988 में दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल बना।
- 1956 : कंपनीज एक्ट को लागू किया गया।
- 1957 : दाशमिक मुद्रा :डेसिमल कोएनेज: की शुरूआत के तौर पर एक पैसा चलाया गया। इसी आधार पर डाक टिकटों की बिक्री भी शुरू।
- 1962 : मिट्रिक भार प्रणाली को पूरी तरह अपनाया गया।
- 1969 : तारापुर में देश के पहले परमाणु बिजली घर ने काम करना शुरू किया।
- 1973 : भारत के जिम कार्बेट नेशनल पार्क में बाघ संरक्षण परियोजना की शुरूआत।
- 1976 : टेलीविजन के लिए एक पृथक निगम की स्थापना की गई, जिसे दूरदर्शन नाम दिया गया।
- 1976 : स्टीव जॉब्स ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एप्पल कंपनी की स्थापना की।
- 1978 : भारत की छठी पंचवर्षीय योजना की शुरूआत।
- 1979: ईरान इस्लामी गणराज्य बना।
- 1992 : आठवीं पंचवर्षीय योजना की शुरूआत 2004: गूगल ने जीमेल का ऐलान किया।
- 2010 : प्रथम नागरिक राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल का ब्योरा दर्ज करने के साथ ही देश में 15वीं जनगणना का काम शुरू हो गया। (भाषा)
- 31 मार्च : बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया
- नयी दिल्ली, 31 मार्च। देश के संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर को 31 मार्च 1990 को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करके देश और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को नमन किया गया।
- 'बाबासाहब' भीमराव आंबेडकर ने भारत की आज़ादी की लड़ाई में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था और जीवनभर सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ते रहे। आजादी के बाद उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई, जब उन्हें राष्ट्र के संविधान निर्माण का दायित्व सौंपा गया।
- देश-दुनिया के इतिहास में 31 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1504 : सिखों के गुरु अंगद देव जी का जन्म। वह गुरू नानक देव जी के बाद सिखों के दूसरे गुरू थे।
- 1727 : दुनिया के महान भौतिकशास्त्रियों में शुमार आइजैक न्यूटन का 84 वर्ष की आयु में लंदन में निधन।
- 1870 : अमेरिका में पहली बार किसी अश्वेत नागरिक ने वोट दिया। अश्वेतों को समान अधिकार दिलाने की दिशा में यह एक बड़ी कामयाबी थी।
- 1921 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।
- 1959: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा अपने 20 शिष्यों के साथ भारत की सीमा में पहुंचे। वह 17 मार्च को तिब्बत की राजधानी ल्हासा से पैदल रवाना हुए थे और खेनज़ीमन दर्रे से होते हुए सकुशल भारत पहुंच गए।
- 1964 : बम्बई (अब मुंबई) में बिजली से चलने वाली ट्राम को बंद किया गया।
- 1980 : अमेरिका के महान फर्राटा धावक जेसी ओवंस का निधन। ओवंस ने 1936 के बर्लिन ओलंपिक खेलों में अपने देश के लिए चार स्वर्ण पदक जीते थे।
- 1981: एक घरेलू विमान का अपहरण करने वाले इंडोनेशिया के पांच आतंकवादियों में से चार थाइलैंड के बैंकाक में मारे गये। विमान में सवार सभी 55 लोग सुरक्षित। आतंकवादियों ने इंडोनेशिया की जेलों में बंद 80 लोगों को रिहा कराने के लिए 28 मार्च को विमान का अपहरण किया था और उसे बैंकाक ले गए थे।
- 1983 : कोलम्बिया में भूकंप से लगभग 5,000 लोगों की मौत।
- 1990 : संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से मरणोपरांत सम्मानित किया गया।
- 2004 : अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में एक नाइट क्लब में आग लगने से 175 लोगों की मौत। (भाषा)
- 30 मार्च : सत्यजीत रे को मिला ‘ऑस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनरेरी अवार्ड’
- नयी दिल्ली, 30 मार्च। इस वर्ष के ऑस्कर पुरस्कारों में भारत के एक गीत और वृत्तचित्र को मिली ऐतिहासिक सफलता के बीच यह जान लेना महत्वपूर्ण होगा कि बहुत बरस पहले भी ऑस्कर्स में एक भारतीय का नाम पुरस्कार विजेता के तौर पर पुकारा गया था। वह 30 मार्च 1992 का दिन था, जब भारतीय सिनेमा के युगपुरूष सत्यजीत रे को ‘ऑस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट’ मानद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- देश के सिनेमा के इतिहास में सत्यजीत रे का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। उन्हें 1992 में कला के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया। 1984 में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया। कुल 37 फिल्में बनाने वाले सत्यजीत रे की यादगार फिल्मों में पाथेर पांचाली, अपराजितो, अपूर संसार और चारूलता आदि का नाम लिया जा सकता है।
- इस बात में दो राय नहीं कि ऑस्कर एक ऐसा अवार्ड है, जिसे जीतना फिल्मी दुनिया से जुड़े लोगों के लिए किसी ख्वाब से कम नहीं। अमेरिकन अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस द्वारा सिनेमा की विविध विधाओं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए दिए जाने वाले ऑस्कर अवार्ड की स्थापना 1929 में की गई थी। 1957 में फिल्म ‘मदर इंडिया’ पहली भारतीय फिल्म थी, जिसे ऑस्कर की विदेशी भाषा की फिल्म की श्रेणी में नामित किया गया था।
- देश-दुनिया के इतिहास में 30 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1919 : महात्मा गांधी ने ‘रॉलेक्ट एक्ट’ का विरोध करने की घोषणा की।
- 1949 : राजस्थान राज्य की स्थापना। जयपुर को राजधानी बनाया गया।
- 1981 : अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर एक बंदूकधारी ने वॉशिंगटन में गोली चलाई। घटना में 70 वर्षीय रीगन गंभीर रूप से घायल हुए।
- 1992 : फिल्मकार सत्यजीत रे को ‘ऑस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनरेरी’ से नवाज़ा गया।
- 1997 : कांग्रेस ने 10 महीने पुरानी एचडी देवेगौड़ा सरकार से कमज़ोर नेतृत्व का हवाला देते हुए समर्थन वापस ले लिया, जिसके बाद एक साल में तीसरी बार सरकार बदली।
- 2003 : लंदन में श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा, संगत के लिए खोला गया। समारोह में हजारों लोगों ने शिरकत की। इसे भारत से बाहर दुनिया का सबसे बड़ा गुरुद्वारा बताया गया।
- 2010 : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में सह आरोपी आतंकवादी परमजीत सिंह भौंरा को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई।
- 1358 - ईरान में इस्लामी क्रांति की सफलता और पहलवी शासन के पतन के पश्चात देश की प्रशासनिक व्यवस्था के निर्धारण के लिए जनमत संग्रह कराया गया। इस जनमत संग्रह का ईरानी जनता ने हार्दिक स्वागत किया और इसमें भरपूर भाग लिया। जनमत संग्रह दो दिनों तक चला। जनमत संग्रह में भाग लेने वाले लोगों में 98.2 प्रतिशत लोगों ने ईरान में इस्लामी गणतंत्र की स्थापना के पक्ष में वोट डाला। यह बात पश्चिमी देशों विशेषकर अमरीका को बहुत अखरी और उसने बारमबार यह दर्शाने का प्रयास किया कि ईरानी जनता इस्लामी शासन व्यवस्था से उब चुकी है किंतु ईरानी जनता ने विभिन्न अवसरों पर इस्लामी शासन व्यवस्था का समर्थन करके निराधार अमरीकी दावों की पोल खोल दी।
- 1856-करीमा नामक लड़ाई पेरिस समझौते के साथ समाप्त हुई। इस लड़ाई में एक ओर रुस और दूसरी ओर फ्रांस, ब्रिटेन उसमानी शासन ऑस्ट्रिया और थे। यह लड़ाई पूर्वी योरोप विशेषकर बालकान में रुस के प्रभाव को सीमित करने के प्रयासों के परिणाम स्वरुप आरंभ हुई। और इससे दो वर्ष पूर्व उसमानी शासन फ्रांस और ब्रिटेन द्वारा कुसतुनतुनिया समझौते पर हस्ताक्षर से इस युद्ध की भूमिका प्रशस्त हुई पेरिस समझौते के आधार पर कालासागर को स्वतंत्र जलमार्ग घोषित किया गया तथा रोमानिया देश अस्तित्व में आया।
- 1867- रुस ने आर्थिक आवश्यकताओं के कारण अलास्का के समृद्ध क्षेत्रों को 72 लाख डॉलर के मूल्य पर अमरीका को बेच दिया।
- 1858 -इरेजऱ लगी पेन्सिल के आविस्कार के लिए फिलाडेल्फिया के हाइमैन एल. लिपमैन के नाम पेटेन्ट जारी किया गया।
- 1950- फोटोट्रांजि़स्टर के आविष्कार की घोषणा हुई जो बिजली की जगह प्रकाश से चलता था।
- 1891-अमेरिकी इंजीनियर और निर्माणकर्ता आर्थर विलियम सिडनी हेरिंगटन का जन्म हुआ, जिन्होंने बहुत से युद्ध वाहन बनाए। खास कर के द्वितीय विश्वयुद्ध के समय की उनकी जीप बहुत प्रचलित हुई। (निधन- 6 सितम्बर 1970)
- 1876- फ्रांसीसी रसायनज्ञ अन्टॉन जेरॉम बैलर्ड का निधन हुआ, जिन्होंने 1826 में ब्रोमीन तत्व की खोज की, उसकी विशेषताओं को बताया और उसके कई यौगिकों का अध्ययन किया। बाद में उन्होंने साबित किया कि समुद्री जीवों और पौधों में भी ब्रोमीन पाया जाता है।(जन्म-30 सितम्बर 1802)
- 1949- जर्मन रसायनज्ञ फ्रेड्रिक बर्जियस का निधन हुआ जिन्होंने कोयले की धूल और हाइड्रोजन से बिना किसी माध्यमिक उत्पाद अलग किए सीधे गैसोलीन और ल्यूब्रिकेटिंग तेल बनाने का तरीका खोजा। (जन्म-11 अक्टूबर 1884) (भाषा)
- 29 मार्च : मंगल पांडे ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह की शुरुआत की
- नयी दिल्ली, 29 मार्च। देश के स्वतंत्रता संग्राम में 29 मार्च के दिन की खास अहमियत है। दरअसल 1857 में 29 मार्च को मंगल पांडे ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह की मशाल को चिंगारी दिखा दी, जो देखते ही देखते पूरे देश में आजादी की ज्वाला में बदल गई। अंग्रेज हुक्मरान ने इस क्रांति को दबाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था।
- बंगाल की बैरकपुर छावनी में 34 वीं बंगाल नेटिव इंफेन्टरी के मंगल पांडे ने परेड ग्राउंड में दो अंग्रेज अफसरों पर हमला किया और फिर खुद को गोली मारकर घायल कर लिया। उन्हें सात अप्रैल, 1857 को अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी की सजा दे दी।
- स्थानीय जल्लादों ने जब मंगल पांडेय को फांसी देने से मना कर दिया तो कोलकाता से चार जल्लादों को बुलाकर देश के इस जांबाज सिपाही को फांसी दी गई ।
- देश दुनिया के इतिहास में 29 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
- 1807 : जर्मनी के खगोलविद् विल्हेम ओल्बर्स ने एक छोटा सा ग्रह वेस्ता खोजा। इसे आसमान का सबसे चमकदार छोटा तारा कहा गया।
- 1849 : महाराजा दलीप सिंह ने अपने दिवंगत पिता रणजीत सिंह का सिंहासन छोड़ दिया और पंजाब पर ईस्ट इंडिया कंपनी का कब्जा हो गया।
- 1857 कलकत्ता के निकट बैरकपुर में मंगल पांडे ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका।
- 1859 : बहादुर शाह जफर द्वितीय को 1857 की क्रांति में भागीदारी का दोषी पाया गया और अंग्रेज सरकार ने उन्हें देश निकाला देकर रंगून (अब यांगून) भेज दिया।
- 1954 : राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (नेशनल गैलरी आफ मॉडर्न आर्ट) का दिल्ली में शुभारंभ। 1999 : उत्तर प्रदेश के कुमायूं और चमोली (अब उत्तराखंड) में आधी रात के ठीक बाद आए 6.8 की तीव्रता के भूकंप में 100 से ज्यादा लोगों की मौत।
- 2002 : दिल्ली और बीजिंग के बीच सीधी वाणिज्यिक उड़ान सेवा फिर से शुरू।
- 2020 : देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1000 के पार। (भाषा)
- 28 मार्च : खेल जगत से जुड़ी दो बड़ी घटनाओं का दिन
- नयी दिल्ली, 28 मार्च। खेल जगत के लिए दो बड़ी घटनाओं से संबंधित है 28 मार्च का दिन। इसी दिन, कपिल देव का टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 434 विकेट का रिकॉर्ड टूटा, वहीं साइना नेहवाल बैडमिंटन के विश्व वरीयता क्रम में पहले नंबर की खिलाड़ी बन गईं।
- वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज कोर्टनी वाल्श ने 28 मार्च 2000 को जिम्बाब्वे के खिलाफ सबीना पार्क में खेले गए मैच में अपने टेस्ट विकेट के खाते में 435वां विकेट जोड़ कर कपिल देव का 434 टेस्ट विकेट का रिकॉर्ड तोड़ा। साइना नेहवाल ने 28 मार्च 2015 को इंडिया ओपन प्रतियोगिता के दौरान विश्व बैडमिंटन वरीयता क्रम में दुनिया की शीर्ष खिलाड़ी होने का गौरव हासिल किया।
- देश दुनिया के इतिहास में 28 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1930: तुर्की में यूरोपीय मॉडल को अपनाते हुए आधुनिकीकरण की हवा चली। उद्योगों के विकास के बीच राजधानी अंगोरा को अंकारा और प्रमुख शहर कॉन्सटैंटिनोपल को इस्तांबुल नाम दिया गया।
- 1965: मार्टिन लूथर किंग ने अश्वेत अमेरिकियों के लिए समान अधिकारों की मांग करते हुए और उनकी समस्याओं की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए अलाबामा की राजधानी मॉंटगुमरी में विशाल मार्च निकाला।
- 1979: अमेरिका के पेन्नसिलवेनिया के थ्री माइल आइलैंड परमाणु संयंत्र से रेडियोधर्मी विकिरण हुआ। समय रहते उचित कदम उठाने से बड़ा हादसा टला।
- 2000: वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्श ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा।
- 2005: इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में शक्तिशाली भूकम्प से भारी तबाही।
- 2006: अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया।
- 2007: अमेरिका में सीनेट ने इराक से सेना वापसी को मंजूरी प्रदान की।
- 2011: देश में बाघों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। ताजा गणना के बाद वर्ष 2006 में 1411 के मुकाबले 1706 हो गई।
- 2015: साइना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं। (भाषा)