छत्तीसगढ़ » जशपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 20 जनवरी। बगीचा की मैना घाट में सडक़ हादसे में घायलों से मिलने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर बगीचा के स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को पहुंचे। इस दौरान बगीचा एसडीएम तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।
पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर ने बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है, सभी की हालत में सुधार हो रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने घायलों से चर्चा की और हादसे की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने डॉक्टर्स व अन्य स्टाफ से चिकित्सा संबंधी जानकारी लेकर घायलों के बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों को ढाँढस बंधाते हुए आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की सहायता आदि मुहैया कराने में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी, साथ ही घायल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार की देर रात कलिया ग्राम से छिछली एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे और पिकअप से वापस घर लौट रहे थे, उसी दौरान सन्ना समीप मैना घाट में पिकअप अनियंत्रित हो कर 30 फीट खाई मे गिर जाने से 40 लोगों को गंभीर चोट आई है।
उनका कालिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया जा रहा है,जिसमें गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 20 जनवरी। उडऩदस्ता दल ने खरीबाहर में अवैध धान परिवहन करते हुए 51 बोरा धान गाड़ी पिकअप सहित जब्त कर तुमला थाने को सौंपा।
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान उपार्जित किया जा रहा है। साथ ही अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है।
कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के निर्देशन में जिले के अन्य राज्यों से लगे सीमावर्ती इलाकों में 17 बेरियर बनाये गए हंै। चेक पोस्ट पर 24 घण्टे ड्यूटी करने हेतु राजस्व, खाद्य एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
खाद्य विभाग की उडऩदस्ता दल द्वारा मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाते हुए खरीबाहर में अवैध धान परिवहन करते हुए 51 बोरा धान गाड़ी पिकअप सहित जब्त कर तुमला थाने की सुपुर्दगी में दिया गया।
जशपुरनगर, 20 जनवरी। खाद्य विभाग की टीम ने ओडिशा से अवैध परिवहन करते हुए 56 बोरी धान जब्त किया। जब्त धान तुमला थाना को सौंपा गया। खाद्य विभाग की उडऩदस्ता दल द्वारा कोतबा निवासी का ओडिशा से अवैध धान परिवहन करते हुए 56 बोरा धान पिकअप सहित जब्त कर तुमला थाने की सुपुर्दगी में दिया गया।
किडनी की बीमारी से परेशान, परिजनों ने सीएम से मांगी थी सहायता
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर,19 जनवरी। सीएम की पहल से किडनी की बीमारी से परेशान वृद्ध महिला स्वस्थ होकर घर लौटी।
ज्ञात हो कि किडनी की गंभीर बीमारी से पीडि़त वृद्ध महिला शिमिया यादव लम्बे समय से जिंदगी की जंग लड़ रही थी। वृद्धा की जान बचाने के लिए उसके परिजन भी लगातार प्रयास कर रहे थे, लेकिन शिमिया की हालत में कोई सुधार नहीं हो पा रहा था। ऐसे में कुनकुरी निवासी शिमिया यादव के परिजनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बगिया स्थित सीएम निवास से सहायता करने का अनुरोध किया।
परिजनों ने बताया कि पीडि़त वृद्ध महिला का लगातार खून की कमी हो जाने के कारण कुनकुरी के होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया था,जिसके बाद जांच के दौरान किडनी संबधी बीमारी बताया गया था। जिसके बाद परिजनों ने इलाज में सहायता के लिए बगिया स्थित मुख्यमंत्री निवास से गुहार लगाई थी। जिसके बाद शिमिया को इलाज के लिए अंबिकापुर मे भर्ती कराया, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पा रहा था। जिसके बाद जरूरतमंद परिवार की समस्या को महसूस करते हुए मुख्यमंत्री साय ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिमिया के बेहतर उपचार के लिए रायपुर के डीकेएस अस्पताल भेजने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया था।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर शिमिया को डिकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गय। यहाँ के उपचार के बाद वृद्धा स्वस्थ होकर, अपने घर लौट चुकी हैं। उपचार में सहायता के लिए शिमिया के परिजनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री का भार सम्हालने के बाद से मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को चुस्त करने के लिए तेजी से काम किया है। शपथ ग्रहण करने के तत्काल बाद, मुख्यमंत्री ने एम्बुलेंस सेवा को ठीक करने का सख्त निर्देश अधिकारियों को दिया था। इसके साथ ही सभी सरकारी अस्पतालों में जेनेरिक दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा था।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 18 जनवरी। पत्थलगांव विद्यायक गोमती साय के प्रथम बार पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मण्डल मे आगमन होने पर जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया गया। विधायक का काफिला बीटीआई चौक में भाजपा व ग्रामीण मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं तथा होलीक्रास स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ स्कूल के शिक्षक शिक्षिका सहित आसपास के निवासियों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर और फलों से तौला कर विधायक का भव्य स्वागत किया गया।
जिसके बाद विधायक का काफिला किलकिलेश्व धाम पहुंचा और गोमती साय ने मंदिर दर्शन कर पूजा-अर्चना कर पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के विकास और खुशहाली की दुआ मांगी साथ ही मंदिर के पुजारी कपिल दास महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया। विधायक ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा संचालित स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत सभी धार्मिक स्थलों व मंदिरों मे स्वच्छता अभियान चलाया गया। और जगह-जगह देव स्थलों की साफ सफाई किया गया। विधायक के साथ भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता मंदिर के कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों के द्वारा अपने हाथों मे झाड़ू लेकर मंदिर परिसर में साफ सफाई किया गया। इसके बाद विधायक अपने हाथों से मंदिर परिसर में भंडारे के प्रसाद का वितरण किया गया और सभी कार्यकर्ताओ से भी अपने आस पास के धार्मिक स्थलों पर जाकर साफ सफाई करने की अपील की और प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अपने अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करने की अपील की।
इस आयोजन मे मुख्य रूप से भाजपा के पदाधिकारी हरजीत सिंह भाटिया, चमर साय,अवधेश गुप्ता, अंकित बंसल, श्यामनारायण गुप्ता,जोगी राम, विरेंद सिंह, जय प्रताप सिंह, विनय शुक्ला, सुरेश साहू, नित्या नंद यादव, पुष्पराज भोई,गिरधारी लाल यादव, सरिता सिदार, भुनेश्वरी बेहरा, रेणु विश्वास, काजल मधु, प्रेमशीला,गीता सिंह,उर्मिला, हेमन्त बंजारा,मीरा पोर्ते, देवेन्द्र चौहान, मुकेश कुमार यादव, कुंदन शर्मा,धीरज शर्मा, दामोदर शर्मा,प्रवीण बंसल, हिमांशु शर्मा,सुरेश साहू, नरेश यादव, कमलेश गुप्ता, रेवा धीवर चंद्रचूड़ सिंह,अरुण यादव, प्रकाश चौहान, प्रेमशील गुडिय़ा यादव, खेलकुंवर चौहान, बछराज चौहान सहित भाजपा के सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्तागण सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे और स्वच्छता अभियान को सफल बनाएं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 18 जनवरी। खाद्य अधिकारी खुमेश्वर सिंह ने करडेगा, कस्तूरा, दुलदुला, तपकरा के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने धान बेचने आए कृषकों से चर्चा करते हुए धान खरीदी केंद्र में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बारदाने की उपलब्धता, धान की गुणवत्ता, टोकन काटने की प्रक्रिया और किसानों को दी जानी वाली भुगतान की जानकारी ली। उन्होंने समितियों में किसानों के धान को तौलते समय तौल का पूरा ध्यान रखने और वास्तविक किसानों का ही धान खरीदने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केन्द्र की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए और प्रतिदिन किसानों, समिति के सदस्यों से चर्चा करने कहा। उन्होंने प्रतिदिन प्रगति की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने खरीदी की गई धान, धान की उठाव, स्टैग व्यवस्था, नमी मापी मशीन, बरदाना आदि की जानकारी ली।
खाद्य अधिकारी खुमेश्वर सिंह ने धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित हो किसानों को किसी प्रकार परेशानी न हो व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने मौसम को देखते हुए कवर व्यवस्था कर ढांकने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्धारित मात्रा में धान खरीदी किया जाना है, उसी मात्रा में धान खरीदी करे और जिस दिन का टोकन कटा है उसी दिन का धान खरीदी करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान सहायक पंजीयन अधिकारी अनिल तिर्की सहित अन्य उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 17 जनवरी। जशपुर प्रवास पर आए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सोमवार शाम उनके निवास कार्यालय बगिया में भाजपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष आली जनाब असलम आजाद के नेतृत्व में मुस्लिम वेलफेयर जिला इकाई जशपुर के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर गजमाला पहनाकर व साल देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। प्रतिनिधि मण्डल में राज्य में सभी वर्गों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और मुख्यमंत्री का आभार जताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी वर्गों के बीच भाई-चारा, प्रेम और सौहार्द बना रहे। सभी समाज के लोग तरक्की करें और उनके जीवन में खुशहाली आए, यही छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा है। छत्तीसगढ़ सरकार इसके लिए सभी वर्गों के हित में योजनाएं और कार्यक्रम बनाकर काम कर रही है।
इस अवसर पर मुस्लिम वेलफेयर के सदर मो. सेराज खान केराडीह, नायब सदर सरफराज आलम, इम्तियाज अंसारी जशपुर, जीशान खान, नईम खान मनोरा, शाहिद खान भेलवांटोली, आसिफ इकबाल लोधमा, तकवीम अख्तर कुनकुरी, सेक्रेटरी कय्यूम अहमद केराडीह, नायब सेक्रेटरी मोजिब खान चराईडाँड़, अली हसन ईमाम कुडुकेला, खजांची सैय्यद नजमूल होदा केराडीह, सरपरस्त हाजी इकबाल खान दाराखरिका, हाजी मुस्तकीम खान मनोरा, हाजी सुल्तान खान दाराखरिका, लाल खान, अलाउद्दीन राही कुनकुरी, मोबीन अली लोधमा, शकील अहमद खान केराडीह, मुफ़्ती नुरुल हसन बरकाती बांसपतरा, हाफिज सईद कुनकुरी, मो.रफीक, मो. आलम, मो. गुलाम, मो हुसैन, सूफी रब्बानी मनोरा, मो. सफीउल्ला बटईकेला, कायम अली पत्थलगांव, अकबर हुसैन सीतापुर, अरमान खान कोतबा, मो. कुतुब, माहाबदुल, शमीम अली, राजा, कलीम अंसारी बांसपतरा, नूर सिद्दीकी लुड़ेग, नादिर खान पोंगरो, गाजी रब्बानी समीउल्लाह आस्ता, खैरुद्दीन शाह टाँगरटोली, रिजवान मलिक बगीचा, चाँद कुरैशी कांसाबेल, शब्बीर अंसारी समेत तमामी लोग शामिल रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 16 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के अपने गृहग्राम बगिया के निवास स्थल से सडक़ सुरक्षा हेलमेट जागरूकता रैली और अंजोर रथ को रवाना किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी से यातायात नियमों के पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोपहिया चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें, चार पहिया में सीट बेल्ट जरूर लगाएं। नशे में गाड़ी न चलाएं।
सडक़ पर लापरवाही से न चलें। एक छोटी सी चूक से कई जिंदगी दांव पर लग जाती है। अत: जिम्मेदारी पूर्वक नियमों का पालन करें। इस मौके पर विधायक पत्थलगांव गोमती साय, आईजी अंकित गर्ग, सीसीएफ नवीद सजाउद्दीन, कलेक्टर डॉ रवि मित्तल, एसपी डी रविशंकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
34 वें राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह 2024 के तहत जशपुर जिला पुलिस विभाग द्वारा यह रैली निकाली गई है। जो लोगों को यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए नियमों के पालन के लिए प्रेरित करेगी। नवा अंजोर रथ में वीडियो फिल्मस के माध्यम से सडक़ सुरक्षा और साइबर सिक्योरिटी के लिए रखी जाने वाली सावधानियों के प्रति आम जन को जागरूक किया जाएगा। यह रथ अगले माह तक पूरे जिले का भ्रमण करेगा।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 16 जनवरी। पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि जब आदिवासी समाज की बेटी को भाजपा ने राष्ट्रपति बनाया तब भी कांग्रेसियों ने उनके खिलाफ अपमान सूचक शब्दों का प्रयोग किया।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री एवं बिलासपुर क्लस्टर प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने कांग्रेसियों द्वारा छत्तीसगढ़ को केंद्र शासित प्रदेश कहने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री बनने से कांग्रेसियों के पेट में दर्द हो रहा है। प्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाने वाले कांग्रेस के लोग कह रहे है कि छत्तीसगढ़ केंद्र शासित प्रदेश बन गया है, हर फैसला दिल्ली से हो रहे हैं। उन्हें याद रखना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी उनके इसी आदिवासी विरोधी होने की वजह से प्रदेश की जनता द्वारा उन्हें सत्ता से बेदखल किया है। आदिवासी समाज का हमेशा विरोध करने वाले कांग्रेस के लोग आदिवासी समाज के सपूत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बारे में अनर्गल टिप्पणी कर रहे है।
पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि आदिवासी समाज भोले भाले हैं, आदिवासी समाज की सरलता, सहजता, उनकी पहचान है, लेकिन आदिवासी समाज एक कुशल शासक है, न्यायप्रिय है। यह छत्तीसगढ़ आदिवासियों की धरती है और कांग्रेस ने सदा आदिवासियों की वोटबैंक की तरह इस्तेमाल किया है।
उन्होंने कहा कि जब जब आदिवासी समाज के लोगों को भारतीय जनता पार्टी ने सम्मान देकर उच्च पदों पर बैठाया है, तब-तब कांग्रेस के लोगों के पेट में दर्द हुआ है। जब आदिवासी समाज की बेटी को भाजपा ने राष्ट्रपति बनाया तो भी कांग्रेसियों ने उनके खिलाफ अपमान सूचक शब्दों का प्रयोग किया।
आज वहीं कांग्रेसी एक बार फिर वही कर रहे है, जो घोर निंदनीय है। कांग्रेस हमेशा आदिवासी समाज की उपेक्षा करती रही और फिर से अपने बयान से कांग्रेसियों ने अपने आदिवासी विरोधी होने का सबूत दे दिया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 16 जनवरी। जिले में 15 जनवरी से 15 फरवरी तक चलने वाली 34 वां राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह 2024 का शुभारंभ किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी. रविशंकर (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्रा, आमजन एवं शिक्षकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित उप पुलिस अधीक्षक चंद्रषेखर परमा ने कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं में मौतों के मुख्य कारण दो पहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट धारण न करना, दो पहिया वाहन में तीन सवारी बैठाना, तेज रफ्तार से वाहन चलाना, नशे की हालत में वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करना, चार पहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट न लगाना सडक़ दुर्घटनाओं में मौत के कारण है।
साथ ही सडक़ दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि एवं गुडसेमेरिटन योजना के तहत घायल व्यक्तियों की मदद करने एवं सहयोग करने हेतु कहा गया। प्रतिदिन साइबर अपराध की वृद्धि को देखते हुये विधार्थियों को साइबर क्राईम, पॉक्सो एक्ट, नशे के दुष्प्रभाव, अभिव्यक्ति एप्प एवं गुड-टच, बैड-टच की जानकारी दिया गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 16 जनवरी। भाजपा सरकार बने हुए एक महीने हुए हैं और हम हर दिन मोदी की गारंटी पूरा करने संकल्पित होकर काम कर रहे हैं। हमने 18 लाख से अधिक जरूरतमंदों के लिए आवास की स्वीकृति पहले ही कैबिनेट में दी है। अटल की जयंती सुशासन दिवस के दिन हमने 12 लाख से अधिक किसानों को 3716 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की। यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पमशाला कंवर धाम में आयोजित तीन दिवसीय महासम्मेलन और संक्रांति मेला में कही। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने इब नदी पर एनीकट निर्माण की घोषणा की। साथ ही पमशाला में कंवर समाज के सामाजिक भवन के जीर्णोंद्धार के लिए 50 लाख रूपए की राशि की घोषणा की।
मुख्यमंत्री साय ने सामाजिकजनों को संक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि कल ही भगवान सूर्य का पर्व मकर संक्रांति मनाया गया। पूरे देश में यह पर्व अलग नाम और विधियों से मनाया जाता है। कंवर धाम में प्रतिवर्ष यह आयोजन होता रहा है। हर वर्ष तीन दिनों तक यहां उपस्थिति देता रहा हूं। इस बार पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी मिली है तो समापन पर ही आ सका हूं। लेकिन विश्वास है पिछले तीन दिनों में यहां बहुत से सामाजिक विमर्श हुए हैं। यहां सामूहिक विवाह भी हुआ है। सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने में ऐसे आयोजनों की महती भूमिका है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी की गारंटी पर आप सभी ने भरोसा किया है। जो विश्वास पूरे प्रदेश के लोगों ने हम पर किया, उस पर खरा उतरने की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री का पद एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। आप लोगों का साथ और सहयोग मिलेगा और इससे यह जिम्मेदारी बखूबी निभाऊँगा।
सीएम ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेंगे। पीएससी 2021 में भ्रष्टाचार की जांच हमने सीबीआई को सौंपी है। किसानों के लिए की गई घोषणा पर अमल करते हुए 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना प्रारंभ की जा रही है उन्हें साल में 12 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की जायेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में घोषित करते हुए पीएम जनमन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की विशेष पिछड़ी जनजाति को शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं से जोडऩे का काम कर रहे हैं। जिससे राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र विशेष पिछड़ी जनजाति के सदस्य विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकें।
इस मौके पर विधायक पत्थलगांव गोमती साय, अखिल भारतीय कंवर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत साय, मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय, पूर्व सांसद नंद कुमार साय, सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी एमएस पैंकरा एवं आरपी साय सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
पीएम जनमन योजना 3 साल तक का लक्ष्य
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर,15 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जरूरतमंद परिवारों के लिए जो योजनाएं तैयार करते हैं, उसका प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित करते हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ सबके प्रयास को शामिल करते हुए आगे बढ़ते हैं। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना लाई है। इसके माध्यम से हम इस वर्ग के समग्र विकास के लिए कार्य करेंगे। यह बातें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत तहसील बगीचा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले में पीएम जनमन योजनाओं के क्रियान्वयन तथा अन्य जानकारी साझा करते हुए बताया कि यहाँ पहाड़ी कोरवा के 288 बसाहटों में 3761 परिवार और 16 हजार 629 जनसंख्या निवासरत है। इसी तरह जशपुर जिले में बिरहोर जनजाति 12 बसाहटों में 177 परिवारों और 565 जनसंख्या के साथ निवासरत है।
उन्होंने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती दिवस 25 नवम्बर 2022 को पीएम जनमन योजना लागू की गई है। तीन साल तक लक्ष्य बनाकर प्रारंभ की गई इस योजनाओं से पिछड़ी जनजाति परिवारों को विकास के मुख्य धारा में जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जशपुर जिले में इन जनजातियों के हित में कार्य करते हुए उनका आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जनधन खाते, गैस कनेक्शन आदि से लाभान्वित किया जा रहा है। इनके बसाहटों तक सडक़ भी पहुँचाई जा रही है। पीएम आवास का लाभ दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र, वन धन केंद्र, हॉस्टल, बिजली कनेक्शन, मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुँचाई जा रही है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही मोदी की गारंटी के तहत संकल्पों पर काम शुरू हुआ। 13 दिसम्बर को शपथ लेने के पश्चात 14 को कैबिनेट की बैठक में 18 लाख पीएम आवास बनाने का निर्णय लिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल विहारी वाजपेयी के जन्मदिन सुशासन दिवस को किसानों के खाते में 2 साल का धान का बकाया बोनस दिया गया। पीएससी 2021 की गड़बडिय़ों की जाँच सीबीआई से कराने का निर्णय लेने के साथ ही विवाहित महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना के तहत साल में 12 हजार रुपए देने अनुपूरक बजट भी पास किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य में बैकलॉग के रिक्त पदों को भरने और भूमिहीन मजदूरों को राशि प्रदान करने के साथ तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस और मानक बोरा में वृद्धि का निर्णय भी लिया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ पूर्व में 5 साल तक केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में किए कार्यों और अनुभव को भी साझा किया और बताया कि संसद पहुचने के साथ ही श्री मोदी ने अपनी सरकार को गरीबों के लिए समर्पित करते हुए कल्याणकारी योजनाएं बनाई। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री से बगीचा तहसील के अंतर्गत सलखाडाण्ड गाँव की पहाड़ी कोरवा महिला श्रीमती मनकुंवारी बाई द्वारा निर्भीक और बेझिझक वार्तालाप पर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने यहाँ खुडिय़ा रानी की पावन धरती को नमन करते हुए मकर संक्रांति, पोंगल, लोहड़ी पर्व की भी सभी को शुभकामनाएं दीं।
विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री ने बाँटे प्रमाणपत्र
मुख्यमंत्री श्री साय ने विशेष पिछड़ी जनजाति के 10-10 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्जवला कनेक्शन, पीएम किसान सम्मान निधि का प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मातृ वंदना योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड,प्रधानमंत्री आवास, जाति प्रमाणपत्र, जनधन बैंक खाता, आधार कार्ड, वनधन केंद्र से जुड़ी योजनाओं से लाभान्वित किया।
इस दौरान जशपुर विधायक रायमुनी भगत,पत्थलगांव विधायक गोमती साय, सरगुजा आयुक्त जी.आर. चुरेन्द्र, आईजी अंकित गर्ग, सचिव महिला एवं बाल विकास शम्मी आबिदी ,कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल,एसपी डी. रविशंकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में आमनागरिक उपस्थित थे।
कोरवा परिवार ने जताया सीएम का आभर
13 को सीएम निवास पहुंचकर कराया था अवगत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर,15 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल के बाद दो गांव में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
गौरतलब है कि जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र लोटापानी गाँव ,ग्राम पंचायत गड़ाकटा के इस आश्रित बस्ती मे 80 कोरवा परिवार निवास करते हैं। इन कोरवाओं ने शनिवार 13 जनवरी को बगिया स्थित सीएम निवास पहुंच कर, गाँव में जल संकट की समस्या से अवगत कराया था। ग्रामीणों का कहना था कि बस्ती मे कुआ और तालाब की स्थिति सही नहीं है। और जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्थापित पानी टंकी से भी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है।
सीएम का जताया आभार
स्थानीय ग्रामीणों को एक एक बाल्टी पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने गर्मी के दिनों मे समस्या गहराने की आशंका जताई थी। कोरवाओ की समस्या को गंभीरता से लेते हुए, सीएम निवास बगिया ने कलेक्टर डॉ रवि मित्तल को तत्काल, लोटापानी गाँव की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया। निर्देश पर कलेक्टर डॉ मित्तल ने लोटापानी गाँव मे बंद पड़े पानी टंकी को चालू कराया। पानी की समस्या सुलझने से लोटापानी की निवासियों को राहत की सांस मिली है। ग्रामीणों ने गांव में पेयजल आपूर्ति बहाल हो जाने पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।
पानी की समस्या से मिली निजात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहल के बाद अमडीहा के ग्रामीणों को भी पानी समस्या से मुक्ति मिल गईं है, इस गांव मे पंप हाउस का मोटर मे तकनीकी खराबी आ जाने से लम्बे अरसे से पानी की समस्या से जूझ रहे थे।
ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सीएम निवास बगिया से करते हुए, मोटर को सुधरवाने की गुहार लगाए थे. सीएम निवास के निर्देश पर, प्रशासन ने मोटर की तकनीकी गड़बड़ी को सुधार कर, पानी आपूर्ति सुचारु कर दिया गया है।
यहां के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।
सीएम ने कुनकुरी के किसान परिवार को दिया संबल, एम्स में त्वरित इलाज के निर्देश
जशपुरनगर,13 जनवरी। माता-पिता के साथ कुनकुरी से पहुना आयी डेढ़ साल की बच्ची भूमिका की तकलीफ देख मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का वात्सल्य भाव छलक पड़ा। मुख्यमंत्री ने ब्रेन नर्व में दबाव की समस्या से जूझ रही नन्ही बिटिया के एम्स में त्वरित इलाज के निर्देश दिए।
भूमिका के पिता श्री रमेश मरावी ने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि बिटिया जन्म से ही ब्रेन नर्व में दबाव की समस्या से ग्रसित है। इस वजह से उसका शारीरिक विकास बाधित है। भूमिका को शरीर में झटके आते हैं, शारीरिक मूवमेंट बहुत कम है और वह कुछ भी बोल पाने में असमर्थ है। वे कुनकुरी के ग्राम दुलदुला में खेती किसानी का काम करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। छोटी बच्ची की गम्भीर समस्या को देख मुख्यमंत्री भावविह्वल हो गए।
उन्होंने भूमिका के माता-पिता को संबल देते हुए कहा कि बच्ची का बेहतर से बेहतर इलाज होगा। उन्होंने अधिकारियों को एम्स में बिटिया का पूरा शारिरिक चेकअप और त्वरित इलाज करवाने निर्देशित किया। मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से भूमिका की माता-पिता अभिभूत हो गए। बिटिया की माता राजमती बाई ने बताया की उनका परिवार बिटिया की तकलीफ से बहुत परेशान था।
बच्ची का इलाज होने की आस लेकर वे कुनकुरी के ग्राम दुलदुला से इतनी दूर मुख्यमंत्री श्री साय के निवास पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने बिटिया का इलाज करवाने आश्वस्त किया तो दिल को बहुत सन्तोष मिला।
अब पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री की मदद से अच्छा इलाज मिलेगा तो बच्ची की जिंदगी में खुशी आएगी। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 10 जनवरी। रांची से ट्रक में आलू लोड कर और किराया के पैसे डेढ़ लाख लेकर कुनकुरी लाया। आलू गोदाम में वाहन को खड़ी कर आलू को अनलोड करा रहा था। कुछ देर के लिए ड्राइवर अपने घर गया। वापस आकर देखा तो ट्रक के केबिन में पैसे रखे थैला सहित खलासी गायब है। पुलिस ने 1 लाख 30 हजार सहित आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी भास्कर श्रीराव निवासी चरईडांड़ ने 10 जनवरी को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रक क्र. सी.जी. 14 एम.क्यू. 4180 में ड्रायवरी करता है तथा बलभद्र दास को खलासी के लिए रखा है। वह 9 जनवरी को रांची से चाल भाड़ा का पैसा डेढ़ लाख रू. लेकर एवं ट्रक में आलू लोडकर उसे कुनकुरी लाया तथा आलू गोदाम में वाहन को खड़ी कर आलू को अनलोड करा रहा था। कुछ देर के लिए अपने घर गया एवं वापस आकर देखा कि ट्रक के कैबिन में रखा भाड़ा का पैसा थैला सहित नहीं है, तथा ट्रक का खलासी भी गायब है।
प्रार्थी ने काफी तलाश की, पता नहीं चलने पर थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराने पर उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कुनकुरी पुलिस द्वारा तत्काल टीम बनाकर पतासाजी की जा रही थी।
उसी दौरान सूचना मिली कि बलभद्र दास रायगढ़ तरफ भाग रहा है, जिसे सायबर सेल एवं मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर रास्ते से ही गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर बताया कि वह उक्त पैसा को ट्रक से चोरी किया तथा चोरी के रुपये से एक मोबाईल खरीदा है, साथ ही गोवा घूमने जाने का प्लान बनाया था।
आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 01 लाख 30 हजार रू. एवं मोबाईल जब्त किया गया है। आरोपी का कृत्य उक्त धारा सदर का पाये जाने से आरोपी को 10 जनवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 10 जनवरी। मवेशियों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 7 मवेशियों की मौत हो गई है और 3 घायल हो गए। पिकअप चालक समेत 3 मवेशी तस्करों को ग्रामीणों ने पकड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला बगीचा थाना क्षेत्र के बुढ़ाडांड़ का है, जहाँ मंगलवार सुबह मवेशियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।
बताया जा रहा है कि सभी मवेशियों को झारखण्ड के कत्लखाने ले जाया जा रहा था। मौके पर पंहुचे भारत गुप्ता, उपसरपंच विकास गुप्ता, अमीरचंद गुप्ता समेत अन्य ने बताया कि क्रूरता पार करते हुए मवेशियों की तस्करी की जा रही है इस पर पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण व जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए और मवेशी तस्करों की जमकर क्लास ली। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 10 जनवरी। बैंक में पैसा जमा करने गये बुजुर्ग व्यवसायी के जेब से 40 हजार रू. नगद की चोरी करने वाले आरोपी को कुनकुरी पुलिस ने घंटेभर में गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी कपिल प्रसाद गुप्ता (64) मंगलवार की दोपहर कुनकुरी स्थित एक बैंक में 40 हजार रू. जमा करने गये थे, पैसे को अपने पैंट के जेब में जमा पर्ची सहित रखे थे, उसी दौरान उन्हें ज्ञात हुआ कि जेब में रखा नगदी रकम 40 हजार उनके जेब में नहीं था, कोई अज्ञात चोर ने उक्त रकम को चोरी कर लिया था। प्रार्थी ने तुरंत थाना कुनकुरी आकर घटना की सूचना दिये।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कुनकुरी पुलिस द्वारा तत्काल बैंक एवं रोड के सीसीटीवी फुटेज को चेक कर संदेही की पतासाजी की गई एवं कुनकुरी से ग्राम बम्हनी थाना दुलदुला तक पुलिस द्वारा मोटर सायकल से भाग रहे संदेही दिनेश साहू का पीछा कर उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी दिनेश साहू ने प्रार्थी के जेब से चोरी करना स्वीकार किया एवं उसके कब्जे से 40 हजार रू. एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल को जब्त किया गया।
आरोपी का कृत्य उक्त धारा सदर का अपराध पाये जाने से आरोपी को 9 जनवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 10 जनवरी। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) अंतर्गत विशेष रूप से पिछड़े जनजाति समूह की सामाजिक आर्थिक उन्नति के लिए जिले के बगीचा, मनोरा, कुनकुरी विकासखंड में पीएम जनमन के तहत शिविर लगाकर समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न योजनाओं से वंचित हितग्राहियों को लाभ दिलाने जरूरी आवेदन लिए जा रहे हैं और निराकरण भी किया जा रहा है।
पीएम जनमन के तहत लगातार शिविर आयोजित किया जा रहा है विशेष पिछड़ी जनजातियों, पहाड़ी कोरवा, बिरहोर जनजाति के लिए संजीवनी साबित हो रही है। ग्राम सोनक्यारी शिविर में जिले में पहला सर्वाधिक 83 वर्षीय पहाड़ी कोरवा व्यक्ति कोरवा व्यक्ति को आधार कार्ड जारी किया गया जिससे रेमने निवासी आंमासु राम को नयी पहचान मिली। अब उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। आधार कार्ड मिलने से वह प्रसन्नचित है।
उल्लेखनीय है कि शिविर में आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक अकाउंट, पोषण और मातृ वंदना योजना, स्वास्थ्य संबंधी जांच, केसीसी, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, वन अधिकार पट्टा,पीएम उज्जवला योजना सहित अन्य प्राथमिकता वाले कार्यों का प्राथमिकता से सर्वे कर निराकरण किया जा रहा है। पीव्हीटीजी बसाहटो में मूूलभूत कार्यो आवास, बिजली, पानी, सडक़, शिक्षा, स्वास्थय, आजीविका आदि की शत प्रतिशत सुविधाएं मुहैया कराना है। साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में टीकाकरण, सुरक्षित प्रसव, आयुष्मान कार्ड से नि:शुल्क ईलाज, स्वच्छ पेयजल, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों एवं गर्भवती तथा शिशुवती महिलाओं को मिल रही सुविधाओं, आजीविका के साधन, वन अधिकार पट्टा, राशन जैसी सुविधाओं का भी लाभ पहुंचाया जाएगा। जिससे वे समाज की मुख्य धारा से जुड़ पाए। पिछड़ी जनजाति के वंचित सभी लोगों का आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड एवं जनधन बैंक खाता खुलवाने के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी की व्यवस्था की गई है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 10 जनवरी। झारखण्ड कुरडेग से चटकपुर लाते हुए 59 बोरी अवैध धान को खाद्य विभाग की टीम ने जब्त कर दुलदुला थाने के सुपुर्द किया।
ज्ञात हो कि जिला प्रशासन के खाद्य विभाग द्वारा अवैध धान परिवहन रोकन हेतु विभाग के टीम को सर्तकता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए है। जिसके परिपालन में खाद्य विभाग के टीम द्वारा दिन-रात ड्यूटी कर अवैध परिवहन को शत-प्रतिशत रोकन का कार्य किया जा रहा है, साथ ही अवैध परिवहन करते हुए पकड़े जाने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए वाहन सहित धान जब्त कर संबंधित थाना के सुपुर्द किया जा रहा है।
इसी कड़ी में दुलदुला विकासखण्ड अंतर्गत चटकपुर में झारखण्ड कुरडेग से चटकपुर 95 बोरी अवैध धान परिवहन करते पाया गया। खाद्य विभाग के टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत् दिवस रात 2 बजे झारखण्ड कुरडेग से चटकपुर दुलदुला अवैध धान लाते हुए एक नया टैऊक्टर चालक जैबिर एक्का वाहन सहित जब्त कर दुलदुला थाना के सुपुर्द किया गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 9 जनवरी। जशपुर जिले में हाथी का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। एक हफ्ते में हाथी के हमले से यह दूसरी मौत है। इस बार हाथी ने घर में सोते हुए मां-बेटी पर हमला किया है। पहले हाथी ने घर को तोड़ा जिसके कारण कच्चे मकान की दीवार सोती हुई महिला के ऊपर गिर गई और दबकर महिला की मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई।
रेंजर सिंधु ने बताया कि पूरा मामला पत्थलगांव वन परिक्षेत्र का है। जहां डुमरबहार बजनियापारा में यह दु:खद घटना हुई है। बीती रात मां मृतिका सुहानो बाई (75) पति सुंदरा व बेटी एक कच्चे मकान में सोए हुए थे। वहीं पक्के मकान के दूसरे कमरे में पिता पुत्र सोए थे। रात्रि में लगभग 12.30 बजे के आसपास वन अमला गांव में ही तैनात था। और वन अमला हाथी को गांव से बाहर शेखरपुर की ओर भगा रहा था, लेकिन अचानक लौटकर हाथी फिर से गांव में आ गया और उसने कच्चे मकान पर हमला कर दिया। जहां मां सुहानो बाई की दीवार से दबकर मौत हो गई।
रेंजर ने बताया कि रात में घटना स्थल से उनकी टीम लगभग चार सौ मीटर की दूरी पर थी इसके बावजूद वे हाथी के सामने कुछ भी करने की स्थिति में नहीं थे। इकलौता हाथी पिछले दो दिनों से उत्पात मचाया हुआ है। पूर्व में ही वन अमले ने पीडि़त परिवार को हटने के लिए कहा गया था। सुरक्षित जगह में जाने से इस घटना को रोका जा सकता था, जहां घटना हुई वह पहुंचविहीन क्षेत्र है।
वन अमला लगातार मुनादी कराते हुए हाथी मित्रदल का सहयोग लेकर ग्रामीणों को अलर्ट कर रहा है, इसके बावजूद ग्रामीण नहीं समझ रहे हैं। मृतिका के पति ने पहले ही कहा था कि जब तक हाथी है यहां से दूर चले जाते हैं, पर बेटे ने मना कर दिया और बीती रात यह हादसा हो गया।
फिलहाल यह एकलौता हाथी मयूरनाचा होते हुए लुड़ेग, झंडाघाट,बेलडेगी में विचरण कर रहा है। वन अमले का कहना है कि हाथी भोजन की तलाश में गांव की ओर आ रहा है। लगातार घटते जंगल के कारण ऐसी स्थिति निर्मित हो रही है। बहरहाल मृतिका के शव पंचनामा पीएम की कार्रवाई की जा रही है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 8 जनवरी। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान उपार्जित किया जा रहा है। साथ ही अवैध धान के परिवहन को रोकने जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है।
कलेक्टर डॉ.रवि मित्तल के निर्देशन में जिले के अन्य राज्यों से लगे सीमावर्ती इलाकों में बेरियर बनाया गया है। जहां चेक पोस्ट पर 24 घण्टे ड्यूटी करने हेतु राजस्व, खाद्य एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। कलेक्टर द्वारा सभी को जिम्मेदारीपूर्वक अपना कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए है।
इसी कड़ी में खाद्य विभाग की उडऩ दस्ता दल द्वारा मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाते हुए जशपुर विकासखण्ड के लोदाम में खाद्य निरीक्षक अजय प्रधान द्वारा अवैध धान परिवहन करते हुए 4 गाडिय़ों से कुल 88 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इन गाडिय़ों में गुमला, लोहरदगा झारखण्ड से जशपुर लाते हुए धान जब्त कर लोदाम पुलिस चौकी की सुपोर्दगी में दिया गया। इनमें कुल इनमें पिकअप क्रमांक जे.एच.01 बी.एस. 0297 में चालक शाबिर शाह से 21 क्विंटल धान, लोहरदगा झारखण्ड से जशपुर लाते हुए पिकअप क्रमांक जे.एच.01 एफ.जी. 9758 में चालक जितेन्द्र यादव से 23 क्विंटल धान, पिकअप जे.एच. 01 एफ.ई. 5221 में चालक दयाशंकर यादव से 22 क्विंटल धान एवं पिकअप क्रमांक जे.एच.01 ई.एस. 8728 में चालक अर्जुन यादव से 22 क्विंटल धान जब्त की कार्रवाई की गई है।
उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले की सीमा झारखण्ड एवं ओडिशा से लगे होने से अवैध धान को जिले के उपार्जन केन्द्रों में खपाया जाने का प्रयास किया जा सकता है। बेरियर पर तैनात कर्मचारियों द्वारा मुस्तैदी से कार्य किया जा रहा है। इस हेतु आने वाली गाडिय़ों पर नियमित निगरानी रखा जा रहा है। साथ ही कच्चे रास्तों एवं पगडंडियों पर भी नजर रखी जा रही है।
केला-लड्डुओं से तौल कर निकाला ऐतिहासिक विजय जुलूस
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 8 जनवरी। कोतबा भाजपा मण्डल के कार्यकर्ताओं ने पत्थलगांव विधानसभा में ऐतिहासिक जीत हासिल कर पहली बार कोतबा नगर आगमन पर विधायक गोमती साय का आत्मीय भव्य स्वागत किया गया। जहाँ कारगिल चौक में नृतक दल गाजे-बाजे के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया गया। जिसके बाद लड्डुओं से तौला गया, वहीं हनुमान मंदिर चौक में केला से तौला गया। बस स्टैण्ड के समीप रौनियार समाज ने गज माला पहना कर स्वागत किया तो नगरवासियो ने माल्यार्पण पुष्पगुच्छ भेज कर आरती कर आत्मीय स्वागत किया गोमती साय ने बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
कोतबा नगर में गोमती साय के प्रथम आगमन पर बैगाबहार से अगवाई कर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित समस्त नगरवासियों ने ऐतिहासिक जीत पर ऐतिहासिक स्वागत किया। हाईस्कूल में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय गुप्ता के घर में चंदन तिलक कर स्वागत किया, जिसके बाद नृतक दल की अगवाई में बजे गाजे आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत करते हुए कारगिल चौक में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा लड्डओं से तौला गया। जिसे जनता में वितरित कर मतदाताओं का आभार व्यक्त अनोखे अंदाज में किया गया। जहाँ से फूलों से सजी खुली जीप में गोमती साय को खड़े कर भव्य ऐतिहासिक विजय जुलूस निकालकर जन्ताजनार्दन से आशीर्वाद प्राप्त किया। जगह-जगह माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया गया।
कारगिल चौक से मुख्य मार्ग पर रोड शो करते हुए रायगढिय़ा चौक से हनुमान मन्दिर के परिसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने केला फल से तौल कर विधायक गोमती साय को सम्मानित किया। जिसके बाद बस स्टैण्ड के समीप रौनियार गुप्ता समाज कोतबा इकाई द्वारा अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता व सदस्यों द्वारा गजमाला पहना कर आत्मीय स्वागत किया गया। जहाँ जलपान कर आगे संत समाज गहिरा गुरु रामेश्वर आश्रम पहुँची, जहाँ संत समाज के अनुयायियों ने पारंपरिक रूप से मांदर की थाप में रामायण की चौपाइयों से विधायक गोमती साय का स्वागत किया।
गोमती साय ने संत गहिरा गुरु रामेश्वर के श्री चरणों पर श्रद्धा सुमन नारियल अर्पित कर माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जिसके बाद बैगा के घर जा कर देवी का आशीर्वाद लिया, बूढ़ा महादेव की पूजा भी की। आगे जुलूस का जगह जगह स्वागत करते हुए कार्यकर्ता पैदल चलते हुए अघारिया पारा स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ मंदिर परिसर में आमजनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने गोमती साय सहित भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता सहित सभी मंचासीन नेतागण गणमान्य नागरिकों का क्रमबद्ध माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत कार्यक्रम किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने मतदाताओं कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि जिले के तीनों विधानसभा सीटों से सबसे बड़ी चुनौती पत्थलगांव सीट रही है। कुनकुरी, जशपुर सीट की चिंता नहीं थी, लेकिन पत्थलगांव विधानसभा सीट हर हाल में जितना था।
इसी को लक्ष्य मानकर आप सभी कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं ने अपना आशीर्वाद दिया है। इसके लिए आप सभी का दिल से आभार करता हूं।
उन्होंने बताया कि 2018 तक भाजपा सरकार ने बच्चे के जन्म से अनेक योजनाए चलाई थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने उन सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को बंद कर दिया। वहीं फिर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार, मोदी की गारंटी में बनी है। हमारे जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा से विष्णु देव साय तीन बार विधायक, सांसद, सहित प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहे, उन्हें राज्य की मुख्यमंत्री चुना गया है। हमारे जशपुर जिले के लिए बड़ी सौभाग्य की बात है कि अब हमारे जिले के हर क्षेत्र में विकास होगी।
उन्होंने मोदी की गारंटी में जितने भी घोषणा की गई है, सभी को पूरे करने की बात कही। चुनाव से पहले किसानों के धान को प्रति एकड़ 21 क्विंटल और 31 सौ रुपए में खरीदने सहित 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना देने सहित महतारी वंदन के तहत प्रदेश की महिलाओं को खाते में 1 हजार रुपए देने का वादा जो किया है, जल्द पूरा किया जाएगा।
मुख्य अतिथि पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता जमकर तारीफ करते हुए कहा कि इनका जोरदार स्वागत तालियों से किया जाए, इन्हीं के नेतृत्व में जशपुर जिले की तीनों सीटे भाजपा के झोली में गई है।
जनता व मतदाताओं को बधाई देते हुए आभार प्रकट कर भाजपा के लिए पत्थलगांव विधानसभा की जीत को ऐतिहासिक बताया कि गोमती साय ने भाजपा के लिए बंजर हो चुकी पत्थलगांव की धरती को उपजाऊ बनाने का प्रण लिया कहा कि पत्थलगांव की बंजर भूमि को उपजाऊ बना कर छोडूंगी मैं चुनाव में प्रत्याशी बनने से पहले ही कह दिया था कि मैं चुनाव लडऩे के लिए नहीं जितने के लिए प्रत्याशी बनूँगी। मुझे पूरा भरोसा था अपनी जीत पर, मुझे जनता पर विश्वास था कि बेटी मायके आई है तो खाली हाथ वापस नहीं लौटेगी।
श्रीमती साय ने कहा कि यहाँ की जनता ने जितना भरोसा पूर्व विधायक पर जताते हुए 8 बार विधायक बनाया, उस भरोसे के हिसाब से कुछ कार्य नहीं हुआ है। विकास की बात तो दूर है हाल ही में पूरे विधानसभा में घूमी हूं, पत्थलगांव विधानसभा की सडक़ें सडक़ नहीं गायडगऱी है। लेकिन मुझ पर भरोसा किया है, तो मैं आश्वस्त करती हूं कि आपने जीवन में कल्पना नहीं किए होंगे वैसा विकास कर के दिखाऊंगी। पूरे विधानसभा का एक-एक पारा मझरा टोला में सडक़ बना कर विकास किया जायेगा। मुझे आपका विश्वास और भरपूर आशीर्वाद मिला। पत्थलगांव विधायक के नाते मैं हमेशा आपकी सेवक बनकर सेवा करूंगी। इस दौरान उन्होंने चुनाव के पूर्व गायत्री मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन की मांग को पूरा करते हुए घोषणा की। उन्होंने और भी समाज के मांगों को भी जल्द पूरी करने की बात कही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता उमाशंकर भगत पार्षद विजय कुमार शर्मा सुदर्शन पटेल, मंडल अध्यक्ष सांवरिया अग्रवाल सरपंच मतिसाय सरपंच मेतरो साय सरपंच लोहरी नाग सरपंच भद्दरसाय जागेश्वर,अंकित बंसल सुरेश साहू रविपरहा सुखलसाय रवि आपट अजय गुप्ता ,जयंत शर्मा टिकेश्वर यादव, जगन्नाथ वाला, हेमसागर गुप्ता सुरुचि पैंकरा हूलासो पैंकरा,हेमवती भगत, शकीला कवर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष ,कन्हैया यादव जयशंकर झांप ,त्रिलोकी साय ,निर्मल पैंकरा , राम मंदिर समिति के अध्यक्ष सुख सागर अग्रवाल,ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष खुशीराम शर्मा,गुप्ता समाज के अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता,योगेंद्र शर्मा, राधे अग्रवाल, बसंत गुप्ता ,रामा गुप्ता गौरव गुप्ता गौरव राजपूत टीनू शर्मा बजरंग दल के सभी कार्यकर्ता दुर्गा वाहिनी के सभी कार्यकर्ता सदस्य महिला मोर्चा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्याम साहू पूर्णो साहू, रामकुमार साहू, रोहित साहू ,विशेश्वर चौहान, जागेश्वर यादव , मधुवन, कोकियाखार एवम जामझौर से आए कर्मा पार्टी, गहिरा गुरू संत समाज भक्त संत गण , बन्नीबंजारा मोहन बंजारा रोहित बंजारा अशोक बंजारा , लाल कुमार, सावित्री कुंजराम सिदार, भागीरथी सीदार, डीलेश्वर सिदार पुरंदर यादव ,संजय अग्रवाल, मनीष अग्रवाल , रोशन पैंकरा,संजय जयसवाल ,श्याम लाल चौधरी नीलांबर, चौधरी ,दुलार चौधरी ,श्याम साहू, चक्रधर साहू ,आत्माराम परखीत सिदार रवि यादव, दिलीप राय छोटेलाल साहू पीतांबर ,बंधु सिदार पूर्व सरपंच जानकी ,अभिमन्यु पैंकरा आदि इस क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि सरपंच उप सरपंच पार्षद गण एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी गण बहुत अधिक संख्या में उपस्थित रहे हजारों की भीड़ में विजय जुलूस निकाला गया जिससे कोतबा नगर भाजपा मय दिखा और गोमती साय जी के जय घोष नरेंद्र मोदी जी की गारंटी से पूरा सराबोर माहौल देखने को मिला।
जशपुरनगर, 6 जनवरी। आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने राजनीतिक दलों की बैठक ली।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एकीकृत मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन 6 जनवरी को किया जा रहा है।
मतदाता सूची में मतदाताओं का नाम जोडऩे एवं संशोधन कार्य 6 से 22 जनवरी तक होगी। विशेष शिविर का आयोजन 13 एवं 14 जनवरी निर्धारित है। दावा आपत्ति का निराकरण 2 फरवरी तक और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी 2024 को किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा अर्हता तिथि 1 जनवरी के साथ साथ तीन अन्य अर्हता तिथियाँ 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर, 2024 को भी 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले लोगों से प्रारूप-6 में अग्रिम रूप से आवेदन प्राप्त किये जाऐंगे। उन्होंने पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मतदान केंद्र स्तर पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति कर सूची उपलब्ध कराने कहा।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आर पी चौहान,भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी सही अन्य दल के पदाधिकारी तथा निर्वाचन शाखा की कर्मचारी उपस्थित थे।
जशपुरनगर, 5 जनवरी। जनपद पंचायत बगीचा के अंतर्गत बुटंगा ग्राम पंचायत में वक्त हंगामा शुरु हो गया, जब एक युवक ग्राम सभा के बीच शराब पीकर उत्पात मचाने लगा। यहाँ बैठक में आए ग्रामीणों के साथ प्रशासनिक अमले को भी वह बुरा-भला कहने लगा, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
उल्लेखनीय है कि आज प्रधानमंत्री आवास समेत अन्य शासकीय योजनाओं के मद्दे नजर बुटंगा ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। बैठक में गांव का युवक राहुल मिंज शराब के नशे में सभा में आकर उत्पात मचाने लगा। ग्राम सभा का युवक बहिष्कार करने लगा और सभी ग्रामीणों को भगाने लगा। इस दौरान नायब तहसीलदार करण कुमार घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे, जहाँ शराबी युवक उनसे भी उलझ गया। बीचबचाव कर तहसीलदार ने मामले को शांत कराया और युवक को वापस भेजा, जिसके बाद ग्राम सभा की कार्यवाही आगे बढ़ाई गई।
इस दौरान सरपंच समेत अन्य ग्रामीण शराबी युवक की करतूत से काफी गुस्से में थे।
सीएम की पहल से परिजनों को मिला शव वाहन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 4 जनवरी। गोवा में सडक़ दुर्घटना में जान गंवाने वाले अंबिकापुर जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के बनिया गाँव के निवासी जिब्यानुस लकड़ा के परिजनों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर बड़ी राहत मिली। उसके शव को रायपुर से गृह ग्राम बनिया तक लाने के लिए नि:शुल्क शव वाहन उपलब्ध कराया गया।
जानकारी के अनुसार बनिया निवासी जिव्हाबानुस लकड़ा पिता फिदर, रोजगार की तलाश मे गोवा गया हुआ था, यहाँ जिब्यानुस मैग संस नामक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था।
बताया जा रहा है कि 2 जनवरी को दो स्कूटी के बीच भिड़ंत में जिव्यानुस की मौत हो गई। घटना के बाद कंपनी प्रबंधन ने उसके शव को निजी विमान से रायपुर के माना विमानतल तक पहुंचा दिया था।
निजी शव वाहन के संचालक शव को गृह ग्राम बनिया तक लाने मोटी रकम मांग रहे थे, ऐसे में मृतक के स्वजन दीपक लकड़ा और प्रभात तिर्की ने सहायता के लिए बगिया स्थित सीएम निवास से सम्पर्क किया। सीएम निवास ने सहायता के लिए पहल करते हुए रायपुर के स्वास्थ्य अधिकारियों से सम्पर्क कर नि:शुल्क शव वाहन की व्यवस्था कराई है। दीपक लकड़ा और प्रभात तिर्की ने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सीएम निवास का आभार व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद से बगिया स्थित सीएम निवास, बीमारी से जूझ रहे और संकट मे फंसे लोगों की आशा का केंद्र बना हुआ है। जशपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ से सहायता के लिए काल आ रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशनुसार सभी को सहायता उपलब्ध कराया जा रहा है।