छत्तीसगढ़ » कांकेर
7 हजार 789 नए मतदाता जुड़े, 9 हजार 34 मतदाताओं का नाम विलोपित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 9 फरवरी । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में किया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 727 मतदान केन्द्र हैं। अंतिम प्रकाशन की स्थिति में जिले में कुल 5 लाख 61 हजार 460 मतदाता हैं, जिनमें पुरूष मतदाता 2 लाख 74 हजार 463, महिला मतदाता 2 लाख 86 हजार 987 एवं 10 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।
इसमें विधानसभावार अंतागढ़ विधानसभा में अंतिम प्रकाशन की स्थिति में 1 लाख 76 हजार 866, भानुप्रतापपुर में 2 लाख 02 हजार 348 तथा कांकेर विधानसभा में 1 लाख 82 हजार 246 मतदाता हैं। इस प्रकार जिले के कुल मतदाताओं की संख्या में 119 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि जिले में 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 20 हजार 278, दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 5 हजार 698 है। विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के मतदाताओं की संख्या 187, सेवा निर्वाचकों की संख्या एक हजार 269 एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 04 हजार 342 है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण अवधि के दौरान विधानसभा क्षेत्रवार नाम जोडऩे एवं विलोपन की कार्यवाही की गई है, जिसमें अंतागढ़ विधानसभा में 2 हजार 529 नये मतदाता जुड़े, वहीं 2 हजार 258 का विलोपन किया गया। भानुप्रतापपुर विधानसभा में 2 हजार 820 नये मतदाता जोड़े गए, वहीं 3 हजार 999 नाम विलोपित किए गए। इसी प्रकार कांकेर विधानसभा में 02 हजार 440 मतदाताओं के नाम जुड़े, वहीं 02 हजार 777 मतदाताओं का नाम का विलोपन हुआ। इस प्रकार कुल 0 हजार 789 नए मतदाताओं का नाम जोड़ा गया और 9 हजार 34 मतदाताओं का नाम विलोपन किया गया।
कलेक्टर श्री सिंह ने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र कांकेर की जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-11 कांकेर (अजजा) में कुल 08 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें सिहावा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-56, संजारी बालोद विधानसभा क्रमांक-59, डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-60, गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-61, अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-79, भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-80, कांकेर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-81 एवं केशकाल विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-82 शामिल हैं। कांकेर लोकसभा क्षेत्र में स्थित आठ विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर कुल 02 हजार 90 मतदान केन्द्र है एवं कुल मतदाताओं की संख्या 16 लाख 50 हजार 692 है।
इनमें 08 लाख 07 हजार 549 पुरूष मतदाता, 08 लाख 43 हजार 124 महिला मतदाता, 19 तृतीय लिंग मतदाता हैं। इसी प्रकार 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 12 हजार 104 मतदाता, 18 से 19 आयुवर्ग के 54 हजार 13 मतदाता, इसी तरह दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 14 हजार 684 एवं विशेष पिछड़ी जनजाति (पीव्हीटीजी) समूह के 04 हजार 259 मतदाता शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र कांकेर के लिए रिटर्निंग ऑफिसर कलेक्टर कांकेर होंगे, वहीं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर संबंधित विधानसभा क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने जिले के सभी मतदाताओं अपील की है कि लोकतंत्र के सबसे बड़े अधिकार का उपयोग करते हुए बिना किसी लोभ के, निष्पक्ष, स्वतंत्र और निर्भीक होकर स्वविवेक से मतदान अवश्य करें।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 8 फरवरी। प्रतिबंधित माओवादी संगठन के प्रचार-प्रसार के लिए बैनर, पोस्टर लगाने आये 6 प्रचार-प्रसार नक्सल सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार 5 फरवरी को अंतागढ़ पुलिस को सूचना मिली कि बड़ेधौसा के जंगल से अंतागढ़ शहर की ओर नक्सलियों का बैनर-पोस्टर लगाने माओवादी संगठन के प्रचार-प्रसार नक्सल सदस्य आने वाले हैं। इस पर ग्राम नवागांव नदी पुलिया के पास सडक़ पर पुलिस के द्वारा मोबाइल चेक पोस्ट लगाया गया। ग्राम आमागांव तरफ से अंतागढ़ आ रहे 3 मोटरसाइकिल में 6 नक्सल प्रचार-प्रसार सदस्यों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम लखन लाल नुरूटी (30 वर्ष), शैलेन्द्र कुपाल (25 वर्ष), सुकरेन ध्रुव (26 वर्ष), हेमराज मंडावी (30 वर्ष), हरिश कुमार बघेल (28 वर्ष) सुनहेर गावड़े (20 वर्ष) बताया। सभी बड़ेधौसा, थाना ताड़ोकी, जिला कांकेर के रहने वाले हैं।
स्वयं को प्रतिबंधित माओवादी संगठन में प्रचार-प्रसार सदस्य के रूप में काम करना कबूल किए। सभी की मंशा अपने साथ रखे माओवादियों के 3 लाल कलर का बैनर, 50 पाम्पलेट को अंतागढ़ शराब भट्टी के पास लगाकर क्षेत्र के जनता के मन में आतंक और भय फैलाना था। उक्त माओवादियों द्वारा अपना अपराध कबुल करने पर थाना अंतागढ़ में अपराध क्रमांक 13/2024 धारा 147,149 भादवि. 10 (क), (पअ), 13(1) (क) (ख) (2) वि.वि. कि.निवा. अधि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है। उक्त सभी आरोपियों से 3 लाल रंग का सफेद अक्षर में लिखा हुआ माओवादी बैनर, 50 सादे कागज में काले अक्षरों में लिखा हुआ माओवादी पाम्पलेट, 3 मोटर साइकिल एवं 4 मोबाइल जब्त किये गए।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 7 फरवरी। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने कांकेर नगरपालिका क्षेत्र के राजापारा में पार्षद आनंद चौरसिया ने शिविर लगाकर वार्ड की महिलाओं के आवेदन फार्म भरवाए। महिलाओं को दस्तावेजों के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए उन्होंने शिविर स्थल पर फोटोकॉपी मशीन कम्प्यूटर व फोटो ग्राफी की भी सुविधा करवाई। मंगलवार 6 फरवरी को पहले ही दिन 10 से 3.30 बजे तक 50 महिलाओं के फार्म भरे गए।
राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार, परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना प्रारंभ की गई है। राजा पारा वार्ड की महिलाओं के फार्म जमा करवाने प्रमाण पत्र और दस्तावेजों के संकलन करने में राजापारा के पार्षद आनंद चौरसिया, अभिजीत दत्ताराय, शशिकला, लक्ष्मी बेसरा, प्रवेश चौहान आदि का योगदान रहा।
नगर पालिका के सीमा क्षेत्र में निवासरत पात्र महिलाओं को योजना का लाभ देने वार्ड में स्थित आवेदन हेतु वार्ड प्रभारियों तथा आगनबाडी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की ड्यूटी लगायी गयी है। जिनके द्वारा अपने अधिनस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में आवेदन वितरण व जमा करने की कार्यवाही की जाएगी। नगर के पात्र महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ देने 5 से 20 फरवरी तक वार्ड में स्थित आंगनबाडी भवनों में आवेदन प्राप्त कर जमा कराया जाएगा।
आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी है। आवेदन प्रक्रिया उपरांत पात्र महिला हितग्राही को राशि का अंतरण 8 मार्च को किया जाएगा। महतारी वंदन योजनांतर्गत छत्तीसगढ़ की स्थानीय निवासी महिला पात्र है। आवेदक के कैलेण्डर वर्ष अर्थात आवेदन की तिथि तक उस वर्ष की 1 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होना चाहिए। विधवा, तकालशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के पात्र होंगी। हितग्राही पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। सामाजिक सहायता कार्यक्रम, विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 1000 रूपए से कम पेंशन राशि प्राप्त होने से शेष अंतर राशि का भुगतान किया जाएगा।
योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिला आवेदक को स्वसत्यापित स्वयं की पासपोर्ट साईज फोटो, स्थानीय निवासी के संबंध में निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दस्तावेज, स्वयं का एवं पति का आधार कार्ड, यदि हो तो स्वयं का एवं पति का पैन कार्ड, विवाह का प्रमाण पत्र या ग्राम पंचायत व स्थानीय निकायों द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
पार्षद आनंद चौरसिया ने वार्ड की सभी पात्र महिलाओं से अपील की है कि महतारी वंदन के आवेदन फार्म जमा करने लगाई शिविर में वे पहुंचे। दस्तावेज बनाने उन्हें कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। वहां सभी सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 5 फरवरी। पांच-पांच लाख के दो नक्सली उत्तर बस्तर डिवीजन/ नुआपाड़ प्रोटेक्शन/समन्वय टीम कमांडर एवं उप कमांडर को पकडऩे में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
दोनों नक्सलियों को पुलिस ने आज प्रेस के समक्ष प्रस्तुत कर इसका खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि चार फरवरी को डीआरजी की टीम नक्सल गस्त सर्चिंग पर थाना कांकेर क्षेत्र में रवाना हुई थी। गश्त सर्चिंग के दौरान ग्राम मुंजालगोदी से 2 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया गया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर (01) सी.पी.आई. माओवादी संगठन अंतर्गत उत्तर बस्तर डिवीजन/नुआपाड़ा प्रोटेक्शन/समन्वय टीम कमांडर (पीपीसीएम) विनोद अवलम उर्फ उंगा (21 वर्ष) मारगुण्डेम, पीडिया, थाना गंगालूर, जिला-बीजापुर (02) उत्तर बस्तर डिवीजन/नुआपाड़ा प्रोटेक्शन/समन्वय टीम उप कमांडर (पीपीसीएम) आसु कोरसा आसु कोरसा (23 वर्ष) गायतापारा पदेड़ा थाना गंगालूर जिला बीजापुर का होना बताये। छ.ग. शासन की ईनाम पॉलिसी के तहत् उक्त माओवादी सदस्यों पर 5-5 लाख रुपये का ईनाम घोषित है।
पकड़े गए नक्सली विनोद अवलम उर्फ उंगा गंगालूर एलओएस को कमाण्डर दिनेश द्वारा वर्ष 2011 में पीडिया सीएनएम सदस्य के रूप में भर्ती किया गया था। जो जुलाई 2011 से दिसम्बर 2013 तक पीडिय़ा सीएनएम सदस्य के रूप में दिसम्बर 2013 से दिसम्बर 2014 तक कार्य किया। जनवरी 2015 से अप्रैल 2021 तक प्लाटून नं. 11 सदस्य के रुप कार्य किया। इसके बाद अप्रैल 2021 से जुन 2022 तक उत्तर बस्तर डिवीजन/ नुआपाड़ प्रोटेक्शन/समन्वय टीम सदस्य रहा।
जून 2022 से अब तक उत्तर बस्तर डिवीजन/नुआपाड़ प्रोटेक्शन/समन्वय टीम कमांडर के रुप में कार्य कर रहा था।विनोद अवलम जून 2021 में बण्डापाल जंगल में ,28 जनवरी 2023 को ग्राम मरमाकोनारी जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ मे शामिल रहा। इसके अलावा 21 मार्च 2022 को ग्राम गुमझीर मुर्गा बाजार में नगर सैनिक जवान की हत्या और 25 फरवरी 2023 को ग्राम उसेली मेला/मुर्गा बाजार में आर्मी जवान की हत्या में शामिल रहा।
08 मार्च 2023 ग्राम मुरागांव व भैंसगांव के बीच रास्ता में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने 02 किलो. का प्रेशर आईडी लगाये था। जिससे 1 ग्रामीण बिरेन्द्र मंडावी ग्राम कानागांव ऊपरपारा थाना कांकेर की मौत हुआ था। वह 05 नवंबर 2023 में ग्राम मुरनार,मालापारा पुलिस मुठभेड़ में शामिल रहा।
डिप्टी कमांडर (पीपीसीएम) नक्सली आसू कोरचा नक्सल सीएनएम संगठन में बचपन से कार्य कर रहा था, वर्ष 2011 में नक्सली दिनेश डीव्हीसी गंगालूर एरिया कमेटी द्वारा गंगालूर सीएनएम सदस्य के रूप में भर्ती किया गया। उसके बाद विभिन्न नक्सली संगठनो में कार्य करता रहा है।
नक्सली आसू कोरचा 13 जून 2019 को थाना ताड़ोकी के ग्राम मुरनार में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में ,वर्ष 2021 में ग्राम बडऩपार थाना केशकाल जिला कोण्डागांव पुलिस नक्सली मुठभेड़ में और 28 जनवरी 2023 को ग्राम मरमाकोनारी के जंगल पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा।
21 मार्च2022 को ग्राम गुमझीर मुर्गा बाजार में नगर सैनिक जवान की हत्या और 25. मार्च 2023 को ग्राम उसेली मेला/मुर्गा बाजार में आर्मी जवान की हत्या में शामिल रहा।
08 मार्च 2023 को ग्राम मुरागांव व भैंसगांव के बीच रास्ता में उसने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने लगाए गए प्रेशर आईईडी लगाया था, जिसकी चपेट में आने से एक ग्रामीण बिरेन्द्र मंडावी ग्राम कानागांव ऊपरपारा थाना कांकेर की मौत हुआ था।
वह 5 नवंबर में मुरनार, मालापारा पुलिस मुठभेड़ में शामिल भी रहा । पकड़े गए नक्सलियो विनोद अवलम उर्फ उंगा से 12 बोर देशी कट्टा, 5 राउण्ड हथियार और आसु कोरचा के पास से 8 एमएम पिस्टल और 6 राउण्ड बरामद किया गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 1 फरवरी। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ ने एक बार फिर संविदा भर्ती पर रोक लगाने, वेतन विसंगति दूर करने समेत 4 सूत्रीय मांगों को लेकर समूचे प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल का शंखनाद कर दिया है। इसी तारतम्य में वन कर्मचारी संघ ब्लॉक इकाई केशकाल के सभी कर्मचारी 1 फरवरी से रावणभाठा मैदान में हड़ताल पर बैठे हैं। जिसके कारण अनेक विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
वहीं वन कर्मचारियों का कहना है कि सरकार से हमारी ये लड़ाई आर या पार की है। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, हमारी यह हड़ताल जारी रहेगी।
ज्ञात हो कि वन कर्मचारी संघ इससे पहले भी अपनी मांगों को लेकर धरना एवं विरोध प्रदर्शन कर चुका है लेकिन अब तक उनकी मांगों पर सरकार ने विचार नहीं किया है। ऐसे में 1 फरवरी से पुन: यह हड़ताल शुरू हुई है। इस बार भी वन कर्मचारियों ने सरकार के समक्ष चार मुख्य मांगें रखी हैं। जिसमें 180 पदों पर जारी संविदा नियुक्तियों पर रोक लगाने, वनपाल एवं उप वनपाल का वेतनमान बढ़ाने, पुनरीक्षित विभागीय सेटप लागू करने एवं विभागीय सेटप में नियुक्त किये गए वन रक्षकों की वेतनमान बढाए जाने की मांग की गई है।
इस संबंध में वन कर्मचारी संघ के मण्डल अध्यक्ष वासुदेव डहरिया ने बताया कि हम अपनी जायज मांगों को लेकर कई बार हड़ताल कर चुके हैं। लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से हमें केवल आश्वासन देकर हड़ताल स्थगित करवा दिया जाता है। लेकिन इस बार हम ऐसा नहीं होने देंगे। अब सरकार से हमारी आर या पार की लड़ाई है। सरकार जब तक हमारी मांगों पर विचार नहीं करती, तब तक हमारा यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। हड़ताल अवधि में कार्यालय और जंगलों में प्रभावित होने वाले सम्पूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष ईश्वर कवची, रतन नेताम, समाराम नेताम, ओकेश दीवान, डी.पी नायक, मोहन नाग, खगेश्वर दीवान, जेसी विश्वकर्मा, सुशीला नेताम, सन्ध्या नाग, शालिनी ध्रुव, फुलेश्वरी नेताम समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 29 जनवरी। मादा भालू ने अपने शावक के साथ किसान के जर्जर मकान में बीती रात से डेरा जमाया है।
बीती रात में कांकेर के समीपस्थ ग्राम डुमाली के एक किसान शिवलाल मंडावी के एक पुराने जर्जर मकान में एक मादा भालू अपने एक शावक के साथ डेरा डाल दिया है। दूसरे दिन शाम तक भी शावक और मादा दोनों उक्त मकान में हैं। बीच- बीच में मादा भालू शावक को वहीं छोडक़र भोजन की तलाश में अन्यत्र विचर कर आ जाती है।
गांव के लोगों ने बताया कि आज सुबह लगभग 10 बजे मादा भालू बाहर कहीं चली गई थी व दो तीन घंटे के बाद वापस आ गई थी।
किसान के उक्त घर में मादा भालू को लेकर लोगों में कौतुहल बना हुआ है, लेकिन किसी प्रकार के हमला होने के भय से लोग दूर से ही देखने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी वहां पहुंच गई है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि दिन निकलने के बाद लोगों के शोरगुल होने के कारण मादा भालू अपने शावक को वहां से नहीं निकाल पा रही है। रात में लोगों का आवागमन बंद हो जाने के बाद शावक के साथ पहाड़ी व जंगल की ओर जा सकती है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 29 जनवरी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों के मन से परीक्षा का भय दूर करने और सकारात्मक सोच के साथ पर्चा हल करने के संबंध में ‘परीक्षा पे चर्चा’ विषय पर अपनी बातें वर्चुअल तौर पर रखीं।
इस दौरान पीएम ने जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा नवमी के विद्यार्थी शेख तैफुर्रहमान के सवालों का भी जवाब देते हुए कहा कि परीक्षा के पहले अपने मन और चित्त को शांत रखें एवं परीक्षा कक्ष में समय से पहले जाकर प्रश्न पत्र का बारीकी से अध्ययन करते हुए सवाल का जवाब लिखने कहा। विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि यदि किसी प्रश्न का उत्तर नहीं भी पता है, फिर भी तनाव न लें, क्योंकि इससे जिन प्रश्नों के उत्तर ज्ञात है, वे भी दिमाग से हट जाएंगे। कोई भी परीक्षा के लिए रणनीति पहले तैयार करें, फिर तनावमुक्त होकर ऐसे प्रश्नों का हल पहले करें, जिनका उत्तर पहले से ज्ञात है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि स्कूली परीक्षाओं के बाद जीवन की पाठशालाएं शुरू होती हैं। उन्होंने अर्जुन की तरह एकाग्रचित्त होने का सुझाव देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। ’परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान प्रधानमंत्री ने और भी बहुत सी सीख बच्चों को दी।
चर्चा के उपरांत पीएम ने जवाहर नवोदय विद्यालय कांकेर (करप) में कक्षा नवमी के विद्यार्थी शेख तैफुर्रहमान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने जो सवाल किया था, उसका बेहतर ढंग से जवाब मिल गया। परीक्षा के समय में किसी तरह से भयभीत होने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि उत्तर लिखने से पहले, प्रश्न पत्र को बार-बार पढ़ा जाए। इस दौरान अपने चित्त को स्थिर और मन को एकाग्र रखें।
जिला मुख्यालय कांकेर के नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों में इसे सुनने की व्यवस्था की गई थी, जहां विद्यार्थियों और शिक्षकों ने इसे सुना।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य समारोह नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में उत्साह एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। 75वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के तौर पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई। इसके उपरांत उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। जवानों ने हर्ष फायर और आकर्षक मार्चपास्ट किया गया।
इस दौरान विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न थीम पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विभागीय झांकियां निकाली गईं। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि के द्वारा उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रेष्ठ प्रस्तुति व मार्चपास्ट करने वालों को प्रशस्ति-पत्र के साथ स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद मंडावी सुबह 9 बजे स्थानीय नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में स्थित समारोह स्थल पर पहुंच कर ध्वजा रोहण किया। इसके बाद खुले जिप्सी में परेड ग्राउण्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कलेक्टर अभिजीत सिंह और एसपी दिव्यांग पटेल भी उपस्थित थे। निरीक्षण के उपरांत सांसद मंडावी ने मुख्यमंत्री का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया। तदुपरांत पुलिस के जवानों ने राष्ट्रगान की धुन के साथ हर्ष फायर किया। जिला पुलिस बल, नगर सैनिक, बस्तर फाइटर्स, फॉरेस्ट गॉर्ड्स सहित एनसीसी और स्काउट गाइड कैडेट्स के जवानों की कुल 14 टोलियों के द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया तथा मुख्य अतिथि ने दल नायकों से परिचय प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने विभिन्न नक्सल मोर्चों में षहीद हुए जिले के 90 वीर शहीद जवानों के परिजनों का सम्मान शॉल एवं श्रीफल भेंट कर किया । तत्पश्चात् उन्होंने तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े।
कार्यक्रम में 21 स्कूलों के 1200 से अधिक विद्यार्थियों ने सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। जिसमें सेंट माइकल इंग्लिश मीडियम स्कूल गोविंदपुर, सरस्वती शिशु मंदिर गढ़पिछवाड़ी, कन्या पैराडाइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर, जे.पी. इंटरनेशनल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर सरंगपाल, शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर, शासकीय कन्या आश्रम सिंगारभाट, सुभाषचंद्र बोस शासकीय आवासीय कन्या छात्रावास और शहीद रामकुमार यादव कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के लगभग 800 छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके बाद 14 विभागों के द्वारा विभागीय योजनाओं पर आधारित झांकियां निकाली गईं।
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न विभागों में पदस्थ 56 अधिकारियों व कर्मचारियों को उल्लेखनीय कार्य एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्य अतिथि, कलेक्टर एवं एसपी द्वारा प्रशस्ति-पत्र भेंट किए गए। इस अवसर पर नगरपालिका कांकेर की अध्यक्ष सरोज ठाकुर, छ.ग. राज्य मत्स्य कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा, महेश जैन, सतीश लाटिया, बृजेश चौहान सहित डीएफओ आलोक बाजपेयी, अपर कलेक्टर एस. अहिरवार, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. सुमित अग्रवाल सहित जिला स्तर के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक, गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
मार्चपास्ट में जिला पुलिस बल प्रथम रहा- 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तर मुख्य समारोह में आज 14 टोलियों ने हिस्सा लेकर आकर्षक मार्चपास्ट किया। इनमें जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला, बस्तर फाइटर्स महिला, नगरसेना, डिस्ट्रिक्ट स्ट्राइक फोर्स, वन विभाग, शासकीय भानुप्रतापदेव महाविद्यालय एनसीसी बालक/बालिका, शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एनसीसी बालक/बालिका, पण्डित विष्णुप्रसाद शर्मा शासकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय एनसीसी, एनएसएस, शहीद रामकुमार यादव शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्काउट गाइड्स, क्रीड़ा परिसर के विद्यार्थी शामिल थे। इसमें गैरशालेय वर्ग में जिला पुलिस बल महिला प्रथम, जिला पुलिस बल पुरूष द्वितीय और बस्तर फाइटर्स महिला बल तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
इसी प्रकार मार्चपास्ट शालेय वर्ग में एनसीसी नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का बालक वर्ग प्रथम, एनसीसी नरहरदेव विद्यालय से बालिका वर्ग द्वितीय तथा पण्डित विष्णुप्रसाद शर्मा विद्यालय गोविंदपुर एनएसएस को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सर्वोत्कृष्ट रही वन विभाग की झांकी- गणतंत्र दिवस के अवसर पर 14 विभागों द्वारा राज्य शासन की योजनाओं से संबंधित झांकियां निकाली गई, जिसमें वन्य प्राणियों की थीम पर आधारित वन विभाग की झांकी सर्वोत्कृष्ट रही। इसके अलावा कृषि विभाग की झांकी द्वितीय एवं जिला पंचायत की झांकी तृतीय स्थान पर रही। इनके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग एवं राजीव गांधी शिक्षा मिशन, क्रेडा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, मत्स्य विभाग, रेशम एवं उद्यान विभाग, जल संसाधन, उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल द्वारा भी आकर्षक झांकियां निकाली गईं।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कन्या विद्यालय की टीम रही प्रथम- गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल में कुल 08 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इनमें शहीद रामकुमार यादव शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रथम रहा। इसके अलावा शासकीय कन्या आश्रम सिंगारभाट द्वितीय एवं शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट विद्यालय तृतीय स्थान पर रहा।
अंतरजातीय विवाह करने वाले दम्पति भी हुए सम्मानित- गणतंत्र दिवस के अवसर पर अंतरजातीय विवाह करने वाले 11 दम्पति को भी मुख्य अतिथि के द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कोदागांव के सरपंच का हुआ सम्मान- स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के तहत कांकेर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत कोदागांव को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार कोदागांव के सरपंच पंचूराम नायक ने प्राप्त किया।
गोल्डन बुक अवॉर्ड से नवाजे गए एसपी पटेल- गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के एसपी दिव्यांग पटेल व उनकी टीम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स अवॉर्ड से नवाजा गया। जिले में पुलिस की सराकात्मक छवि स्थापित करने और सडक़ हादसों व अन्य घटनाओं की रोकथाम के लिए अपनाई गई विशेष रणनीति के लिए उक्त अवॉर्ड एवं मैडल गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स के मैनेजमेंट जज आलोक कुमार की ओर से मुख्य अतिथि एवं सांसद मण्डावी के द्वारा प्रदाय किया गया। उल्लेखनीय है कि 34वां राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस कांकेर के द्वारा सोशल मीडिया में ‘से सॉरी टू योर फैमिली‘ थीम पर जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया, जिसके तहत 1.60 लाख से अधिक लोगों को भेजकर यातायात नियमों का पालन करने सतत् जागरूकता अभियान चलाया गया।
आयोजकों को नहीं मिले युवा तो नाबालिगों को बुलाए
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 27 जनवरी। वाहवाही लूटने की चक्कर में नव मतदाता सम्मेलन में छठवीं सातवीं के बच्चों को भी भीड़ जुटाने लाया गया। जिन्हें पांच साल बाद ही मतदान का अवसर मिलेगा। भाजपा नेताओं के आदेश के चलते आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित कन्या क्रीड़ा परिसर की नाबालिग बालिकाओं को अपनी दिनचर्या छोडक़र उनके उच्चाधिकारियों के आदेश को शिरोधार्य करना पड़ा। कन्या क्रीड़ा परिसर की अधीक्षिका ने इसे भूल होना बताया।
25 जनवरी को शहर के नया कम्युनिटी हाल में नव मतदाता सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली संबोधित किया। इसके तहत 18 वर्ष पूरा कर चुके मतदाताओं को बुलाया जाना था। भाजपा के बैनर तले आयोजित इस सम्मेलन में आयोजकों को ऐसे युवा मतदाता नहीं मिले तो वे सत्ता का प्रभाव दिखाकर स्कूली बच्चों को वह भी छठवीं सातवीं के बालिकाओं को ही बुला लिए। जिन्हें उम्र के हिसाब से अभी पांच साल तक वोट देने का अवसर भी नहीं आना है। वहीं स्कूलों से बाहर अथवा कालेज के छात्र-छात्राएं जिन्हें मतदाताओं को मतदान का अवसर मिलना है वे प्रधानमंत्री के इस महत्वपूर्ण संदेश से वंचित रह गए। आयोजकों द्वारा वाहवाही लूटने के लिए भीड़ दिखाने के चक्कर में 11-12 साल के बच्चों को भी बुला लिए।
ज्ञात हो कि कन्या क्रीड़ा के मिडिल से लेकर हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों को इस सम्मेलन में लाया गया था। जहां तक 12वीं तक के बच्चे यदि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं ,वे मतदाता सूची में आ सकते हैं लेकिन छठवीं व सातवीं के बच्चों का मतदान के लिए जागरूकता लाना तो आने वाले पांच साल के बाद ही उपयोगी साबित होगां। क्रीड़ा परिसर की बालिकाएं दिव्यांशी कक्षा 6 वीं, कुसुमलता 6वीं, सुभद्रा 7वीं पूजा कतलाम कक्षा 6वीं ने बताया कि उन्हें यहां उनकी मैडम लेकर आई है।
इस संबंध में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एलजी कुर्रे से उनके मोबाइल से लगातार संपर्क किया गया किंतु उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। जिससे उनकी प्रतिक्रिया ज्ञात नहीं हो सकी। सम्मेलन स्थल पर बच्चों के साथ पहुंची कन्या क्रीड़ा परिसर की अधीक्षिका संध्या नेताम से इस संबंध में पूछने पर कि किसके आदेश पर बच्चों को यहां लाए हैं, इस पर उन्होंने बताया कि उनके मंडल संयोजक ने कहा था।
भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पूरे देश भर में 5 हजार स्थानों पर नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें कांकेर शहर में भी नव मतदाता सम्मेलन आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नव मतदाताओं को सीधे संबोधित कर वर्चुअल बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से कहा कि देश के युवा ही देश का भविष्य हैं और मतदान करना आपका अब अधिकार है। अपने मत का इस्तेमाल राष्ट्रीय हित, सामाजिक हित, युवा वर्ग और भी अनेक वर्गों को मद्देनजर रखते हुए करे।
नव मतदाता सम्मेलन में प्रमुख रूप से कांकेर विधायक आसाराम नेताम, भाजपा प्रदेश मंत्री महेश जैन, जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले आदि उपस्थित रहे।
कांकेर, 24 जनवरी । गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांकेर विधायक आशाराम नेताम मोहला मानपुर के जिला मुख्यालय के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय आयोजित समारोह में वे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कांकेर विधान सभाक्षेत्र के विधायक आशाराम द्वारा 26 जनवरी को प्रात: 09 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रगान, मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, मार्चपास्ट, सामूहिक व्यायाम एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे।
कार्यक्रम के अंत में विभागीय योजनाओं पर आधारित झांकियां निकाली जाएंगी तथा कार्यक्रम उपरांत उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वालों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों व मार्च पास्ट में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दलों को मुख्य अतिथि श्री नेताम द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।
अयोध्या प्रशिक्षित बालिकाओं ने किया मानस गान
कांकेर, 24 जनवरी। जिला मुख्यालय कांकेर के गोविंदपुर नगर में रामदरबार प्रतिष्ठा के बाद दूसरे दिन 23 जनवरी को मानसगान हुआ। श्री हरि समिति अयोध्या प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षित कांकेर अंचल की बालिकाओं ने इसकी प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
समिति से दी गई जानकारी के अनुसार एकल अभियान श्री हरि सत्संग समिति अयोध्या प्रशिक्षण केंद्र से आए कुमारी अनिता मरकाम कांकेर कुमारी शांति मरकाम सरोना, कुमारी भारती कोर्राम चारामा, कुमारी रताय नेताम विश्रामपुरी व अन्य बालिकाओं ने संगीत मय मानसगान कर श्रोताओं का मन मोह लिया। स्थानीय संकटमोचन मंदिर के समीप हुए आयोजन में आसपास के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचे थे। जिसमें महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। बालिकाओं द्वारा सुंदरकांड का सस्वर गान संध्या 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया गया। उसके पश्चात महाआरती के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
इसके पूर्व श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमानजी की मूर्तियों की स्थापना के लिए 21 जनवरी से ही धार्मिक कार्यक्रम होते रहे हैं। कलष यात्रा गंगा पूजा, मूर्तियों का मंदिर लाने स्वागत रैली वरूणदेव पूजा आदि कार्य संपन्न किया गया था। 22 जनवरी को विग्रह पूजा के पूर्व शीतला माता को न्यौेता दिया गया। उसके बाद मूर्तियों का षोडश उपचार आदि पूजा के बाद प्राण प्रतिश्ठा व भंडारा आदि का आयोजन हुआ।
संध्या में विभिन्न रामायण मंडलियों द्वारा मानसगान किया गया। इसमें सम्मिलित मंडलियों को सम्मान निधि भी दी गई। इस तरह तीन दिनों तक गोविंदपुर में भगवा वस्त्रों में महिला पुरूश भक्ति भाव के साथ नजर आए। सभी घरों में बड़े-बड़ भगवा झंडे लगाए गए व दीवाली की तरह दीए जलाए और आतिशबाजी भी की गई।
कांकेर, 24 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी के द्वारा 26 जनवरी को प्रात: 09 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रगान, मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, मार्चपास्ट, सामूहिक व्यायाम एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे। कार्यक्रम के अंत में विभागीय योजनाओं पर आधारित झांकियां निकाली जाएंगी तथा कार्यक्रम उपरांत उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों व मार्च पास्ट में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दलों को भी स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाएगा।
कांकेर, 24 जनवरी। मानसगान गायिका अनिता मरकाम को अयोध्या दर्शन के लिए शासन से निमंत्रण मिला है। वह 6 फरवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचेगी। आयोजन समिति के एक सदस्य से यह जानकारी प्राप्त हुई। बताया गया कि संस्कृति विभाग की ओर से उन्हें ले जाया जा रहा है। चार फरवरी को रायपुर से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगी, जिसमें कांकेर जिले से अनिता मरकाम का नाम है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 23 जनवरी। सोमवार को अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की गई, उसी समय कांकेर के गोविंदपुर में श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
22 जनवरी की सुबह आयोजन समिति और स्थानीय नागरिकों ने पहले शीतला माता को निमंत्रण देने शीतला मंदिर गए। वहां से आने के बाद संकटमोचन हनुमान व सोमेश्वर महादेव मंदिर में जहां श्रीराम-सीता , लक्ष्मण और हनुमान का विग्रह स्थापित किया गया है, वहां पहले नवग्रह पूजा, सोडश अपचार आदि के बाद मूर्तियों की विधिवत पूजा की गई। उसके बाद विग्रहों के नेत्रों से कपड़़े हटाकर पहले उन्हें आईना दिखाया गया। उसके बाद प्राण प्रतिष्ठा हुई।
प्राण प्रतिष्ठा के बाद हवन किया गया। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर भंडारा का भी आयोजन किया गया था। विभिन्न प्रकार के प्रसाद व्यक्तिगत तौर पर कुछ लोगों ने अपनी ओर से श्रद्धालुओं को वितरित किए।
शाम को पांच मानस मंडलियों द्वारा मानस गान किया गया। उन्हें संस्कृति विभाग द्वारा पांच- पांच हजार रूपए का सम्मान निधि प्रदान किया गया। प्राण प्रतिष्ठा, पूजन व अनुष्ठान में पुरोहित चिंतामणि मिश्रा, जितेंद्र शर्मा के साथ प्रभात वर्मा और रतिराम बघेल का सहयोग रहा है।
इसके एक दिन पूर्व 21 जनवरी को गोविंदपुर के समता नगर निवासी कमल साहू के निवास में रखे गए श्रीराम ,जानकी माता, लक्ष्मण और हनुमान की प्रतिमाओं को कलश या़त्रा निकाल कर स्वागत करते हुए मंदिर लाया गया था।
उसके बाद जलवास और अन्नवास कराया गया। इस प्रक्रिया के बाद मूर्तियों को गंगा पूजा के लिए कलश यात्रा के साथ तालाब ले गए। जहां वरूणदेव की पूजा के बाद तालाब के समीप स्थित शिव मंदिर और राधाकृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। शाम को ईमली पारा नरहरपुर के गुरू गीता मानस मंडली द्वारा मानस गान किया गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 23 जनवरी। जिले के पखांजूर में भाजपा नेता असीम राय के हत्या के आरोपी पार्षद विकास पाल के होटल पर बुलडोजर चला।
जिले के पखांजूर में भाजपा नेता असीम राय के हत्या के आरोपी विकास पाल पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने विकास पाल के अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किए गए होटल को ध्वस्त कर दिया है। मौके पर प्रशसनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।
बताया गया कि, यह होटल पार्षद ने अपने रसूख से बनवाया था, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई के पहले पखांजूर पटवारी कार्यालय की ओर से सूचना पत्र भी जारी किया गया था। अवैध होटल को जमींदोज किया जा रहा है।
विदित हो कि 7 जनवरी 2024 को हुई बीजेपी नेता असीम राय की हत्या के लिए कांग्रेस नेता और नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली द्वारा 7 लाख की सुपारी देने का मामला प्रकाश में आया था। इस प्रकरण में शामिल एक दर्जन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिसमें आरोपी विकास पाल के और उसके सभी साथी जेल में है, वहीं प्रशासन ने आरोपी विकास पाल के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है।
प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर बताया गया कि पखांजूर नगर पंचायत की जमीन पर पार्षद विकास पाल ने अवैध तरीके से अतिक्रमण कर तीन मंजिला बिल्डिंग बनाई है। जिसमें होटल संचालित है और टेंट का कुछ सामान रखा हुआ है। जांच में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके मद्देनजर अतिक्रमण हटाने के लिए यह कार्रवाई की गई है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 19 जनवरी। बिनागुंडा के चार निर्दोष आदिवासियों को गिरफ्तार कर माओवादी करार देना फर्जी है। सर्व आदिवासी समाज सर्कल छोटेबेठिया एवं बेचाघाट संघर्ष समिति चारों निर्दोष आदिवासी युवकों को बेशर्त रिहा करने की मांग करती है।
सर्व आदिवासी समाज सर्कल छोटेबेठिया एवं बेचाघाट संघर्ष समिति ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि बीते 12 से 16 जनवरी के दौरान एसटीएफ, कांकेर डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी, एवं बीएसएफ के द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। जिसमें उन्हें माओवादियों के ठिकानों के अलावा कहीं भी कुछ नहीं मिला। वहीं अपनी नाकामी और कमजोरी को छुपाने के लिए 15 जनवरी को सुदूर अंचल अबूझमाड़ के बिनागुंडा गांव पहुंच कर गांव को चारों तरफ से घेर कर अबूझमाडिय़ा जनजाति के महिला, पुरूष एवं बच्चों के साथ मारपीट तथा महिलाओं के बदन से कपड़े उतारना जैसे घिनौना हरकत की गई और छ: निर्दोष आदिवासी युवकों को पकड़ कर छोटेबेठिया थाना ले आए।
दो युवकों को छोड़ दिए तथा चार निर्दोष आदिवासी युवकों को हिरासत में लेकर माओवादी करार दिया गया। पुलिस के लिए यह कोई नई बात नहीं है, जब कभी भी पुलिस गश्त पर निकलती है तो निर्दोष आदिवासियों को पकड़ कर फर्जी एनकाउंटर, फर्जी मुठभेड़, एवं फर्जी गिरफ्तारियां जैसे घटनाओं को अंजाम देती है।
पुलिस प्रशासन की इस हरकत की सर्व आदिवासी समाज सर्कल छोटेबेठिया एवं बेचाघाट संघर्ष समिति घोर निन्दा करती हैं तथा अबूझमाडिय़ा जनजाति के चारों निर्दोष आदिवासी युवकों को बेशर्त रिहा करने की मांग करती है।
कांकेर, 19 जनवरी। पैराडाइज हायर सेकेण्डरी स्कूल में स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन को बताया गया। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
मिडिल, हाई एवं हायर सेकेण्डरी कक्षाओं के युवाओं को उत्कृष्ट मानव संसाधन एवं आदर्श नागरिक बनाने के विभिन्न क्रिया कलापों का आयोजन करवाने मे प्राचार्य रश्मि रजक, मैनेजर योगेश रजक, उप प्राचार्य हरिन्द्र गोलुगिरी, हमीद खान वरिष्ठ शिक्षक प्रीति झा, रूबी खान, पवित्र बढ़ाई, अरबिंद माहतो, दीपांजली गोगोई, स्वाति गुप्ता, वर्षा रमानी, तीरथ साहू, मेघा सेवा, सबाना परवीन, कृष्णापद कुंभकार, इतिश्री गोलुगिरी, सुचिस्मिता खान, भारती सेठिया, प्रतीक सिंह ठाकुर, संगीता भारती, रीया सोनी, प्रीतिलता सोरी, सरिता मिश्रा, अवतार सिंह, शिखा मेहरा, अनिल ढाके, उज्जवल निर्मलकर, आकांक्षा यादव, दीप्ति सोनी, टाकेश्वर साहू, सुकदेव सरकार आदि का योगदान रहा।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 19 जनवरी। जिले में बढ़ती हुई सडक़ दुर्घटनाओं को देखते हुए कांकेर पुलिस विभाग द्वारा 34वां राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने “say sorry to your family” अभियान के तहत वाहन चालक के मोबाइल से फोटो खींचकर उसके व्हाट्सएप से उसके पांच परिजनों को भेजा जा रहा है।
जिसके अंतर्गत कलेक्ट्रेट तिराहा कांकेर के पास कांकेर सांसद मोहन मांडवी, अंतागढ़ विधायक विक्रम सिंह उसेंडी, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, गणमान्य नागरिक एवं पुलिस के स्टाफ की उपस्थिति में यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को फूल देकर सम्मानित किया। वहीं यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों को say sorry to your family का बोर्ड पकड़ाकर उनके ही मोबाइल से उनके पांच परिजनों को व्हाट्सएप भेजा गया।
इस प्रकार 16 से 18 जनवरी तक कुल 3 दिवस के अभियान में कुल 8292 वाहन चालकों के 41460 परिजनों को व्हाट्सएप के माध्यम से अवगत कराया गया है तथा उक्त वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने के संबंध में समझाईश दी गई।
चार नक्सली गिरफ्तार, बड़े पैमाने पर मिले हथियार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 17 जनवरी। थाना छोटेबेठिया के अंतर्गत तकिलकोट व बिनागुण्डा के मध्य पहाड़ी में 16 जनवरी को प्रात: मुठभेड़ हुई, जिसमें चार नक्सलियों को पुलिस ने पकड़ा, वहीं बड़े पैमाने पर हथियार बरामद किया गया। इसके पूर्व पुलिस पार्टी की माओवादियों के साथ 14 जनवरी को टेकामेटा, पहाड़ी के पास मुठभेड़ हुई थी।
पुलिस के अनुसार प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के माड़ एवं उत्तर बस्तर डिवीजन के माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर जिला कांकेर, नारायणपुर एवं गढ़चिरौली के सीमावर्ती क्षेत्र के उरचापाल, परैधी, पांगुर, टेकामेटा, मुसपर्से, कुकुर इत्यादि स्थानों पर 12 से 16 जनवरी के दौरान एसटीएफ, कांकेर डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी एवं बीएसएफ द्वारा संयुक्त अभियान सूर्य-शक्ति लॉच किया गया। जिसमें कई स्थानों पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई है। जिसमें सुरक्षा बलों द्वारा बड़ी मात्रा में नक्सलियों द्वारा किये गये डम्प सामग्री को बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई।
इस अभियान के दौरान ही संघन जंगल-पहाडिय़ों पर नक्सलियों की (बीजीएल) बैरल ग्रेनेड लॉन्चर बनाने की फैक्ट्री को ध्वस्त किया गया एवं फैक्ट्री में ड्रिलिंग मशीन, पंचिंग मशीन आदि बरामद किया गया। जब्त हथियार एवं गोला-बारुद को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों, आम नागरिकों एवं सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए बड़ी मात्रा में इन हथियारों एवं गोला-बारुदों को छुपाकर रखा गया था, जिन्हें संयुक्त अभियान के दौरान बाईपाड ग्रिनेड लॉचर, बीजीएल शैल- 14 नग, एयर रायफल- 02 नग, मजल लोडिंग वैपन- 02 नग, 12 बोर बन्दूक- 01 नग, इंसास मैगजीन- 03 नग, बुशनल टेलिस्कोप 01 नग,08 जनरेटर- 02 नग, बैंच क्लेंपिंग मशीन, ड्रिलिंग एवं पंचिंग मशीन,टेलरिंग शॉप, वर्दी और बड़ी मात्रा में राशन सामग्री जब्त किया गया है।
ऑपरेशन सूर्य-शक्ति के दौरान घने जंगलों में नक्सलियों के अनेक डेरों को ध्वस्त किया गया, नक्सलियों द्वारा बनाये जा रहे हथियारों की फैक्ट्री को पकड़ा गया एवं बड़ी मात्रा में हथियार जब्त करके माड़ के अभेद इलाके में भी सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरने का काम किया है।
संपूर्ण ऑपरेशन में पुलिस पार्टी की माओवादियों के साथ 14 जनवरी को टेकामेटा, पहाड़ी के पास मुठभेड़ हुआ। ं थाना सोनपुर जिला नारायणपुर में धारा 147, 148, 149, 307 भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट 10, 13(1), 20, 23, 38(2), 39(2) वि.वि.क्रि.क.निवा.अधि. पंजीबद्ध किया गया तथा 16 जनवरी को प्रात: ग्राम तकिलकोट व बिनागुण्डा के मध्य पहाड़ी में मुठभेड़ हुआ। जिस पर थाना छोटेबेठिया जिला कांकेर में धारा 147, 148, 149, 307 भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट 10, 13, 16, 20, 38(2), 39(2) वि.वि.क्रि.क.निवा.अधि. पंजीबद्ध किया गया तथा मौके से 4 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार माओवादियों का विवरण निम्नानुसार आयतू राम नुरेटी उम्र 26 वर्ष निवासी बिनागुण्डा थाना छोटेबेठिया, मनोज हिचामी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कोंगे थाना छोटेबेठिया, जिला कांकेर, सुरेश नुरूटी उम्र 25 वर्ष निवासी बिनागुण्डा थाना छोटेबेठिया, बुधु राम पद्दा उम्र 25 वर्ष निवासी बिनागुण्डा थाना छोटेबेठिया जिला कांकेर निवासी हैं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 17 जनवरी। टिकट वितरण के पहले ही आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सांसद मोहन मंडावी ने कल आमापारा कांकेर मे भाजपा के चुनाव चिन्ह का दीवार लेखन का शुभारंभ कर दिया है।
इस मौके पर सांसद मोहन मण्डावी ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी प्रारम्भ कर दी है । इसी तारतम्य में भाजपा के प्रचार-प्रसार हेतु पार्टी ने दीवार लेखन का कार्य प्रारंभ किया है । कल ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दीवार लेखन कार्य की शुरुआत की है ।
दीवार लेखन में भाजपा प्रदेश मंत्री महेश जैन, भरत मटियारा,राजा देवनानी, राजीव लोचन सिंह, हलधर साहू, मंडल अध्यक्ष दीपक खटवानी, टेकेश्वर जैन , गिरधर यादव, विजय लखवानी, गजेन्द्र यादव, तनुज ठाकुर, लल्ला ,भट्टा ठाकुर व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कांकेर, 16 जनवरी। शहर की समाजसेवी संस्था जन सहयोग द्वारा पेंशनर समाज भवन एवं कार्यालय परिसर तथा समीप ही पुरानी कचहरी में स्थित राजमाता शिवनंदिनी देवी द्वारा 100 वर्ष पूर्व स्थापित पीपल महादेव मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया।
इस कार्य में जन सहयोग समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के नेतृत्व में पेंशनर समाज, भूतपूर्व सैनिक परिषद तथा संस्था के सदस्यों का योगदान रहा।
जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने कहा कि पेंशनर समाज भवन के आसपास तथा बाबा पीपल महादेव मंदिर में साफ़ सफ़ाई कर हम सबको बहुत प्रसन्नता हो रही है। अजय पप्पू मोटवानी के अलावा संरक्षक नरेंद्र दवे , बल्लू राम यादव, अनुराग उपाध्याय, धर्मेंद्र देव, डॉ. श्याम देव ,करण नेताम, राजेश चौहान, संत कुमार रजक, धीरज ठाकुर, दिनेश मोटवानी, पप्पू साहू ,भूपेंद्र यादव आदि उत्साही युवाओं ने स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया।
भूतपूर्व सैनिक संस्था के अध्यक्ष कौशल सिंह, संगठन सचिव टी के जैन, संरक्षक बालकृष्ण तोमर, अरविंद यादव, प्यारेलाल प्रजापति, मीडिया प्रभारी नुरेश गंगबेर, सदस्य संयोग साहू ,बिरजू कवाची पेंशनर समाज के सदस्यों में अध्यक्ष ओम प्रकाश भट्ट, आदि मौजूद रहे।
धान की रखवाली करने खलिहान में सो रही थी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर,16 जनवरी। वन परिक्षेत्र कोरर के अंतर्गत दाबकट्टा में घर से दो किमी दूर खलिहान में सो रही महिला को तेंदुआ खींचते हुए लगभग 100 मीटर दूर जंगल की ओर ले गया। महिला का सिर धड़ से 10 मी़टर की दूरी पर मिला। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग व पुलिस की टीम ने शव का पीएम कराकर स्वजनों को सौंप दिया गया।
ग्राम दाबकट्टा निवासी कमला बाई (47) खेत से लाकर रखे गए धान की फसल की रखवाली करने अपने खलिहान में रात्रि में सो रही थी। तेंदुआ वहां पहुंच कर उस पर हमला कर जबड़े से चबाकर घसीटते हुए लगभग 100 मीटर दूर लेगया। तेंदुए के हमले से उसकी मौत हो गई। इस हमले से महिला का सिर धड़ से अलग हो गया था।
मृतक के परिजन सुबह जब कोठार में आये तो आसपास खून के धब्बे थे। महिला की तलाशी लेने पर उनका शव कोठार से 100 मीटर दूर मिला। इसके बाद पुलिस और वन विभाग को खबर दी गई। सूचना पर पहुंचे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने महिला पर तेंदुए की हमला करने की अधिकृत जानकारी दी। शव का पीएम कराकर परिजनों को सौप दिया गया है। पीडि़त परिवार को विभाग के द्वारा निर्धारित मुआवजा दिया जाएगा।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर,10 जनवरी। शहर की समाज सेवी संस्था जन सहयोग के स्वच्छता कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों के संगठन अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जि़ला कांकेर के सदस्यों ने भी सहयोग देने पहुंचे। काँकेर के प्राचीन मोहल्ले राजापारा के प्रमुख देवभूमि के स्वागत द्वार के पास भूतपूर्व सैनिकों ने साफ़ सफ़ाई में उत्साह पूर्वक भाग लिया।
इस संस्था के अध्यक्ष कौशल सिंह, संगठन सचिव टी के जैन, संरक्षक बालकृष्ण तोमर, अरविंद यादव,प्यारेलाल प्रजापति मीडिया प्रभारी नुरेश गंगबेर, सदस्य संयोग साहू, बिरजू कवाची एवं अन्य साथी भी उपस्थित थे। इन्होंने जन सहयोग संस्था को आश्वासन दिया कि अब से वे लोग प्रत्येक साफ़ सफ़ाई अभियान में सहयोग देने आते रहेंगे। जहां भी सैनिक सेवा परिषद के साथियों की ज़रूरत होगी ,वहां हम पहुंच जाएंगे।
जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने समस्त भूतपूर्व सैनिक को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस पुनीत कार्य में सहयोग देने पर आभार व्यक्त करते हुए पुष्प मालाओं एवं श्रीफल देकर सम्मान किया।
जन सहयोग संस्था की ओर से अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा बल्लूराम यादव, अनुराग उपाध्याय, धर्मेंद्र देव, करण नेताम, चरण यादव, राजेश चौहान, डॉ. श्याम देव, श्रद्धेश चौहान, संत कुमार रजक ,धीरज ठाकुर, सरकार सिंह ठाकुर, सागर देव, दिनेश मोटवानी, पप्पू साहू एवं भूपेंद्र यादव आदि उत्साही नौजवानों ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढक़र भाग लिया और देवभूमि राजापारा के किनारे व भारत माता चौक गार्डन से भी अनावश्यक घास, पौधे व झाडिय़ों के कचरे बड़े पैमाने पर ट्रैक्टर लगाकर वहां से अन्यत्र फेंका गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 10 जनवरी। असीम राय का निधन उनके परिवार ही नहीं हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है। वनमंत्री केदार कश्यप ने असीम राय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है। भाजपा नेता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष असीम राय की अज्ञात हमलावारों ने गोली मारकर पखांजुर बाजार चौक में हत्या कर दी।
केदार कश्यप ने कहा कि असीम राय जैसे निष्ठावान कार्यकर्ता का चले जाना बहुत ही दुखद है। वे अभी हाल के विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के चुनाव संचालक थे। उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिला है। उनके साथ हम सबने मिलकर कार्य किया है। जिस प्रकार से असीम राय की गोली मारकर हत्या की गई, यह कायरतापूर्ण कृत्य है। इस घटना की सभी पहलुओं पर सूक्ष्मता से जांच पड़ताल की जाएगी। जो भी इस घटना में संलिप्त हैं ऐसे दोषियों पर कठोर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी ने कहा कि असीम राय की नृशंस हत्या भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है ।
अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने मेरे चुनाव संचालक के रूप में साथ में काफी वक्त बिताया है। उनकी हत्या परलकोट क्षेत्र में भाजपा परिवार के लिये अत्यंत ही दुखदायी है। भाजपा परिवार दुख की इस घड़ी में स्व श्री राय के परिवार के साथ खड़ी है।
आज उनकी अंत्येष्टि में वन मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री पवन साय, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय विधायक विक्रम उसेंडी, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, बस्तर संभाग सह प्रभारी निरंजन सिन्हा, लोकसभा सांसद मोहन मंडावी व कांकेर विधायक आशाराम नेताम के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, जिला महामंत्रीद्वय बृजेश चौहान, दिलीप जायसवाल सहित बड़ी संख्या में प्रदेश, जिला, मण्डल व परलकोट के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 9 जनवरी। असीम राय का निधन उनके परिवार ही नहीं हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है। वनमंत्री केदार कश्यप ने असीम राय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है। भाजपा नेता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष असीम राय की अज्ञात हमलावारों ने गोली मारकर पखांजुर बाजार चौक में हत्या कर दी।
केदार कश्यप ने कहा कि असीम राय जैसे निष्ठावान कार्यकर्ता का चले जाना बहुत ही दुखद है। वे अभी हाल के विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के चुनाव संचालक थे। उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिला है। उनके साथ हम सबने मिलकर कार्य किया है। जिस प्रकार से असीम राय की गोली मारकर हत्या की गई, यह कायरतापूर्ण कृत्य है। इस घटना की सभी पहलुओं पर सूक्ष्मता से जांच पड़ताल की जाएगी। जो भी इस घटना में संलिप्त हैं ऐसे दोषियों पर कठोर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी ने कहा कि असीम राय की नृशंस हत्या भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है । अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने मेरे चुनाव संचालक के रूप में साथ में काफी वक्त बिताया है। उनकी हत्या परलकोट क्षेत्र में भाजपा परिवार के लिये अत्यंत ही दुखदायी है। भाजपा परिवार दुख की इस घड़ी में स्व श्री राय के परिवार के साथ खड़ी है।
आज उनकी अंत्येष्टि में वन मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री पवन साय, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय विधायक विक्रम उसेंडी, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, बस्तर संभाग सह प्रभारी निरंजन सिन्हा, लोकसभा सांसद मोहन मंडावी व कांकेर विधायक आशाराम नेताम के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, जिला महामंत्रीद्वय बृजेश चौहान, दिलीप जायसवाल सहित बड़ी संख्या में प्रदेश, जिला, मण्डल व परलकोट के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।