छत्तीसगढ़ » कांकेर
'छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 9 अक्टूबर। तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हो रहे दुर्घटनाओं की रोकथाम व स्पीड पर लगाम कसने यातायात पुलिस ने अनुकरणीय कदम उठाया है। रफ्तार और दुर्घटना पर लगाम कसने की कार्रवाई के दौरान 31 वाहनों के विरुद्ध आज कार्रवाई की गई।
नवरात्रि पर्व के मद्देनजर यातायात पुलिस द्वारा नथिया नवागांव नेशनल हाईवे 30 पर चेक पोस्ट लगाकर सभी प्रकार के छोटे बड़े वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान रॉयल ट्रैवल्स की बस सीजी 04 एम जेड 7635 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक तेज गति से बस चलाया जा रहा था। जिस पर चालक का ड्राइवर लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही यातायात पुलिस कांकेर द्वारा की गई।
चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 31 छोटे-बड़े वाहन चालक एवं मालिकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत चलानी कार्यवाही कर उनसे सम्मन शुल्क के रूप में कुल 6800/- रुपये जुर्माना भरवाया गया। यातायात पुलिस कांकेर द्वारा सडक़ दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से निरंतर आमजन को समझाइश एवं चलानी कार्रवाई जारी है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 8 अक्टूबर। भाजपा युवा मोर्चा ने जिले के सभी मंडलों में कवर्धा घटना को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वन मंत्री मो. अकबर का पुतला किया।
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश का कवर्धा जिला आग में सुलग रहा है और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और किसी भी मंत्री को वहां का माहौल शांत कराने में थोड़ी भी रुचि नहीं है । बल्कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री अपना प्रदेश छोडक़र दूसरे प्रदेश में गए हैं। मुख्यमंत्री अपनी राजनीति चमकाने के लिए यूपी गए हुए हैं, इधर छत्तीसगढ़ जल रहा है। प्रदेश की यह हालत आखिर किसकी लापरवाही से हुई।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने छत्तीसगढ़ सरकार को संदेश दिया कि झूठा दिखावा की राजनीति करना बंद कर वे कवर्धा को शांत करें और वहां पर निर्दोष लोगों पर एफ आईआर करवाया जा रहा है, उसे बंद करें।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 8 अक्टूबर। आज भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल कांकेर द्वारा गरीबी रेखा राशन कार्डधारियों के प्रत्येक सदस्यों को अतिरिक्त 5 किलो चावल देने की जानकारी लेकर उन्हें पांच किलो चावल का झोला भेंट किया गया।
शुक्रवार की सुबह भाजपा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने राजा पारा वार्ड क्रमांक 21 में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के सामने 9 से लेकर 10.30 बजे तक धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राशन दुकानों में केन्द्र सरकार द्वारा प्रत्येक गरीबी रेखा के राशन कार्डधारियों को सदस्यों की संख्या के हिसाब से प्रति माह 5 किलो अतिरिक्त चावल वितरण करने की जानकारी ली। राशन दुकान के सामने प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने गरीबी रेखा कार्डधारियों से मिलकर केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे अतिरिक्त चावल की जानकारी लेने के साथ ही उन्हें पांच किलो चावल के साथ एक-एक झोला प्रदान किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राशन दुकान में पहुंचे गरीबी रेखा के हितग्राहियों पुन्नी सोनी, विनोद ठाकुर ,शैलेश यादव, सालिक यादव से संपर्क कर केंद्र सरकार की राशन योजना की जानकारी दी। वहीं हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से धन्यवाद का कार्ड लिखा। इस कार्यक्रम में प्रभारी भरत मटियारा और सह संयोजक प्रभारी अजय पप्पू मोटवानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। धरना प्रदर्शन के दौरान शहर मंडल के चरण यादव, करण नेताम, धर्मेंद्र देव, चंद्र किशोर देव, विकास चौरसिया, ललित शर्मा, शैलू देहारी ,शीतल यादव, सदा साहू, प्रमोद ठाकुर, लल्ला यादव, संदीप, चिंटू कुंजाम, रोहित यादव, संतोष सोनी, विनोद यादव, धनंजय साहू, मीना यादव, प्रीति यादव, सुमित्रा यादव, लक्ष्मी ठाकुर, उमा यादव उपस्थित थे।
कांकेर, 8 अक्टूबर। राज्य शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवम्बर को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विकास विभाग की विभागीय प्रदर्शनी का आयोजन होगा। जिसमें विभागों की विशेष उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर राज्य शासन के विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल परियोजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा । साथ ही विगत वर्षों की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। जिला स्तर पर स्थानीय कलाकारों के द्वारा 1 नवम्बर को एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा तथा जिला मुख्यालयों के समस्त शासकीय भवनों में रात्रि को रोशनी की जाएगी। कार्यक्रम में शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं एवं हितग्राही मूलक योजनाओं में लाभान्वित किया जाएगा।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 7 अक्टूबर। चारामा क्षेत्र में एक बार फिर हाथी आया है, जिससे क्षेत्र के लोगों में अफरा तफरी मची हुई है। एक सप्ताह में हाथी के दूसरे बार नगर में घुसने की खबर है।
चारामा वन विभाग के सूत्रों से ज्ञात हुआ कि एक दंतैल हाथी बुधवार की सुबह 6 बजे साल्हेटोला के जंगलों में घुसा है। वन अमला इस पर लगातार नजर बनाई हुए है। इससे पहले मंगलवार की रात लगभग 11 बजे इस हाथी को चारामा में नेशनल हाइवे 30 पर लगभग 15 मिनट हलचल करते देखा गया था। इसके बाद वह चारामा नगर के नाकापारा बस्ती की ओर बढ़ गया था।
हाथी के एक बार फिर शहर में आने से लोगों में दहशत व्याप्त है। यह हाथी मंगलवार की रात को ही चारामा से गिरहोला गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए बुधवार की सुबह साल्हेटोला की जंगलों में पहुंचा है।
विदित हो कि इसके पहले भी बीते सप्ताह में हाथी को चारामा नगर में घूमते देखा गया था। इसके बाद वह बालोद जिले से होते हुए पुन: चारामा क्षेत्र में आ गया है। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने आसपास के गांवों में मुनादी करा दी है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 7 अक्टूबर। शादी का झांसा देकर युवती से रेप करने के आरोपी सीएएफ के एक जवान को कांकेर पुलिस ने बिलासपुर में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जवान दो साल से युवती से शादी का झूठा वादा कर रेप करता रहा है। कांकेर से उसका तबादला होने के बाद वह शादी के वादे से मुकर गया। जिस पर युवती ने कांकेर पुलिस में जवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार कांकेर क्षेत्र की रहने वाली युवती ने थाना कांकेर में 3 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी परमेश्वर साहू उम्र 23 वर्ष निवासी तिफरा बिलासपुर ने उसे शादी का झांसा देकर विगत 2 वर्षों से रेप करता रहा है। बाद में वह शादी करने से मना कर दिया । जिससे पीडि़ता ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई ।
रिपोर्ट पर वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर गोरखनाथ बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चित्रा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर में धारा 376,376 (2)(ढ) भादवि पंजीबद्ध कर मामले की जांच करने के बाद आरोपी जवान को बिलासपुर में गिरफ्तार कर लिया गया ।
पुलिस ने आरोपी परमेश्वर साहू (23 वर्ष) तिफरा बिलासपुर को सकरी बिलासपुर से 5 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड स्वीकृत करा जेल भेज दिया ।
कलेक्ट्रेट घेरा, योगी सरकार को बर्खास्त करने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 5 अक्टूबर। छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर अध्यक्ष सुभद्रा सलाम के नेतृत्व में आज कांग्रेसजनों ने उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के विरोध तथा उत्तरप्रदेश सरकार की कार्यवाही को अलोकतांत्रिक बताते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। झूूमाझटकी के बीच बेरिकेट तोडक़र कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप नारेबाजी करते हुए उत्तरप्रदेश की योगी सरकार को भंग करने तथा उत्तरप्रदेश पुलिस के द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तरप्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ हुए दुव्र्यवहार के विरोध में तख्ती लगाए थे।
तख्ती पर ‘‘मैं भी प्रियंका...मुझे भी गिरफ्तार करो’’ स्लोगन का उल्लेख था। कांग्रेसजनों ने अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर चंदन कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खिरी में कृषि कानून के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों को वाहन से रौंदकर किये गये निर्मम हत्या से उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ एवं केन्द्र की मोदी सरकार की किसान विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। केन्द्र की मोदी सरकार जानबूझकर देश के किसानों पर तीन काले कानून थोपने पर उतारू है।
जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर बस्तर कांकेर के द्वारा कलेक्ट्रेट का घेराव कर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को बर्खास्त करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की मांग की गई।
प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष सुभद्रा सलाम, दिलीप खटवानी, जनकनंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत धु्रव, सरोज ठाकुुर, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, हेमनारायण गजबल्ला, नवली मीना मण्डावी आदि शामिल हुए।
चोरी का माल ओडिशा में बेची जाती रही
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 5 अक्टूबर। कांकेर पुलिस ने अंतरराज्जीय चोर गिरोह को पकडक़र कांकेर व अन्य शहरों में होती रही चोरी का पर्दाफाश किया। शहर के पांच चोरियों में शामिल तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीन फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कांकेर शहर में विगत कुछ दिनों से हो रही चोरियों में पुलिस को जानकारी मिली थी कि शहर में हो रही चोरियों में भीमखोज महासमुंद का गिरोह शामिल हंै। वे स्थानीय ठेलकाबोर्ड निवासी रतन मंडावी जो कि मूल रूप से भीमखोज का रहने वाला है। वह अपने रिश्तेदारों को भीमखोज से बुलाकर शहर में चोरियों की वारदात को अंजाम देता है। सूचना की तस्दीक करने पर आरोपी रतन मंडावी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पुलिस की पूछताछ में उसने 28 मार्च को उदय नगर में 7 मार्च को को आदर्श नगर में और 15 मार्च 2021 को उदय नगर एवं एकता नगर में चोरियों की घटना में मास्टरमाइंड परदेस और सचिन दोनों निवासी भीमखोज महासमुंद, उमेश निवासी कुकड़ादाह, प्रेम मंडावी उर्फ पामु, निवासी भीमखोज एवं ईशु मंडावी के साथ मिलकर लाखों की नगदी एवं सोने चांदी के जेवरात की चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी रतन के अनुसार वह दिन में सूने मकान की रेकी किया करता था तथा रात्रि में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था।
पुलिस द्वारा आरोपी रतन मंडावी, प्रेम मंडावी एवं ईशु मंडावी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें 28 मार्च को की गई चोरी में हिस्सदारी में पचास पचास हज़ार रुपए मिला था 7 मार्च को आदर्श नगर में प्रत्येक को पांच हजार रुपया तथा दिनांक 15 मार्च को उदय नगर एवं एकता नगर में चोरियों में दस हज़ार रुपए हिस्से में मिला था। शेष नगदी रकम एवं सोने चांदी के जेवरात एवं सिक्कों को गिरोह के मास्टरमाइंड परदेश एवं सचिन तथा उमेश ओडिशा में बेचने के नाम पर लेकर चले जाते थे।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि गिरोह के मास्टर माइंड परदेस, सचिन तथा उमेश आरोपी रतन मंडावी निवासी ठेलकबोर्ड कांकेर के घर में महीनों रुका करते थे । वे रात में तीनों अपना पि_ू बैग लेकर निकलते थे और सुबह होने से पूर्व घर वापस आ जाते थे। शहर में हुई अन्य चोरियों में भी मास्टर माइंड परदेस एवं सचिन तथा उमेश शामिल रहे हैं। परदेस निवासी भीमखोज अपने साथ एक काले रंग का पि_ू बैग रखता था जिसमें दरवाजा तोडऩे का उपकरण एडजेस्टर टूल्स ,राड,कटर,रेती, रखता था जिसका प्रयोग सूने मकान के दरवाजों की कुंडियों को तोडऩे में किया करते थे। पकड़े गए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों ने चोरियों से मिले हिस्से में रकम को खर्च कर देना बताया है । पुलिस द्वारा गिरोह के मास्टरमाइंड आरोपी परदेश, उमेश एवं सचिन की तलाश की जा रही है। जिनकी गिरफ्तारी से चोरी की गई सोने चांदी के जेवरात की बरामदगी होगी एवं अन्य चोरियों का भी खुलासा होने की संभावना है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 5 अक्टूबर। राजस्व एवं खनिज विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा कांकेर के गढ़पिछवाड़ी एवं मनकेशरी से रेतके अवैध परिवहन दौरान 4 टै्रक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया। परिवहन में लगे 3 टै्रक्टर-ट्रॉली को पुलिस थाना कांकेर और 01 टै्रक्टर-ट्रॉली को कलेक्ट्रेट परिसर कांकेर में जब्त कर खड़ी की गई है।
इस संबंध में जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर ट्रैक्टर ट्रॉली क्रमांक सी.जी.19,बी.एफ.-8435 एवं सी.जी.19, बी.एफ.4886, मालिक सगराम देहारी, निवासी ईच्छापुर और बिना नंबर वाला टै्रक्टर ट्राली सोनालिका, वाहन मालिक रामकुमार निषाद, निवासी सिंगारभांट को पुलिस थाना कांकेर में तथा 01 ट्रैक्टर ट्राली, वाहन मालिक रामकुमार निषाद, निवासी सिंगारभांट को कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ी कर दी गई है। जिसे एम.एम.डी.आर.एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
कांकेर, 5 अक्टूबर। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपिका श्रीवास्तव ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभद्रा सलाम एवं महिला कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सियो पोटाई, प्रदेश महामंत्री कमला गुप्ता, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण नीरा साहू की सहमति से महिला कांग्रेस शहर कार्यकारिणी गठित की ।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूूलोदेवी नेताम के स्वीकृति एवं अनुमोदन उपरांत कार्यकारिणी की घोशणा की गई। जिसमें कोषाध्यक्ष श्रीमती कामिनी चौरसिया, उपाध्यक्ष प्रभा उके, याश्मीन खान, छाया कौशिक, रमा तारक, प्रमिला खोबागढ़े, महामंत्री संध्या सोनी, साधना ठाकुर, आशा निषाद, सुभद्रा नाग, संयुक्त महामंत्री गीता भण्डारी, अनिता चौहान, कमला सोनी, ज्योति यादव, सलमा बेगम बनाये गये। वही सचिव के पद पर आयुषी मिश्रा, राबिया बेगम, लक्ष्मी गोविल को दायित्व दिया गया तथा संयुक्त सचिव के पद पर मोहिनी वर्मा, संगीता डोंगरे, सीमा ठाकुर, रूपा यादव, तुलसी कुमेटी को बनाया गया तथा प्रवक्ता सुब्रा राय एवं मीडिया प्रभारी का दायित्व प्रिया टांडिया को सौपा गया है। इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्य में पूर्णिमा मिश्रा, गीता धु्रव श्यामा नगर, उषा साहू, सावित्री पाण्डे, संगीता लालवानी, रश्मि ठाकुर, राधा गुप्ता, सुनिता मोटवानी, सरिफा खान तथा सुनिता सोनी को शामिल किया गया है।
अब 31 तक बनाये जाएंगे
कांकेर, 5 अक्टूबर। आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में कांकेर जिला राज्य में पहले स्थान पर है । जिले में 07 लाख 23 हजार 251 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था , जिसके विरुद्ध 05 लाख 12 हजार 899 राशन कार्डधारी हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। लक्ष्य का 71 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बना कर कांकेर जिला राज्य में पहले स्थान पर है।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, डां.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत शासन द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने की तिथि बढ़ा दी गई है, जिले में अब 31 अक्टूबर तक आयुष्मान कार्ड बनाये जायेंगे।
जिले के नागरिकों को जिन्होंने अब तक अपना आयुष्मान कार्ड नहीं बनाया है। वे सभी हितग्राही अपने निकटतम च्वाइस सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा जिला अस्पताल में जा कर अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर ले जाना आवश्यक है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 4 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खिरी में कृषि कानून के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों को वाहन में रौदकर किये गये हत्या एवं शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देने हेतु लखीमपुर खिरी जा रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन द्वारा किये गये दुव्र्यवहार के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आव्हान पर प्रदेश के समस्त जिला मुुख्यालयों में 5 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा ।
जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुनील गोस्वामी ने बताया कि 5 अक्टूबर मंगलवार को दोपहर 01.00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला कलेक्ट्रेट कांकेर का घेराव किया जाना सुनिश्चित किया गया है। जिसमें जिले भर के समस्त कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे ।
कांकेर, 4 अक्टूबर। राजस्व एवं खनिज विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा कांकेर के गढ़पिछवाड़ी एवं मनकेशरी से रेतके अवैध परिवहन दौरान 4 टै्रक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया। परिवहन में लगे 3 टै्रक्टर-ट्रॉली को पुलिस थाना कांकेर और 01 टै्रक्टर-ट्रॉली को कलेक्ट्रेट परिसर कांकेर में जब्त कर खड़ी की गई है।
इस संबंध में जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर ट्रैक्टर ट्रॉली क्रमांक सी.जी.19,बी.एफ.-8435 एवं सी.जी.19, बी.एफ.4886, मालिक सगराम देहारी, निवासी ईच्छापुर और बिना नंबर वाला टै्रक्टर ट्राली सोनालिका, वाहन मालिक रामकुमार निषाद, निवासी सिंगारभांट को पुलिस थाना कांकेर में तथा 01 ट्रैक्टर ट्राली, वाहन मालिक रामकुमार निषाद, निवासी सिंगारभांट को कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ी कर दी गई है। जिसे एम.एम.डी.आर.एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
समाज प्रमुखों की उपस्थिति में गायता जोहरनी कार्यक्रम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भानुप्रतापपुर, 4 अक्टूबर। गोंडवाना समाज समन्वय समिति ब्लाक भानुप्रतापपुर में सामुहिक रूप से गायता जोहरनी का नेंग शनिवार को भव्य कार्यक्रम गोंडवाना भवन भानुप्रतापपुर में गोंडवाना समाज जिला अध्यक्ष मानक दरपट्टी एवं गोड़वाना समाज समन्वय समिति ब्लाक अध्यक्ष हरिचंद कावड़े, जनपद अध्यक्ष बृजबति मरकाम, उपाध्यक्ष सुनाराम तेता सहित समाज प्रमुखों के संग संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मानक दरपट्टी ने कहा कि क्षेत्र के गायता, परगन मांझी, पेन पुजारी, सामाजिक पदाधिकारीयों का स्वागत ल्रया-लयोरों द्वारा शानदार रेलापाटा नृत्य के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारम्परिक प्रथा अनुसार बुड़हाल पेन की सेवा-अरजी कर किया गया। उसके बाद नार्र गायता, पेन पुजारी, परगन मांझी, नार्र पटेल तथा सामाजिक पदाधिकारियों को नये धान से बने चावल का टीका लगाकर, पवित्र इरूम पुंगार की माला पहनाकर एवं सफेद पटका से पगड़ी पहनाकर जोहार भेंट किया गया।
जनपद उपाध्यक्ष बसुनाराम तेता ने कहा कि हर हाल में अपनी रीति नीति संस्कृति को जीवित रखना है और इसकी सबसे ज्यादा जिम्मेदारी महिलाओं की है। व्यवस्था में 12 बानी बिरादरी का हक, प्रमुख कार्य की जानकारी देते हुए बताया गया कि कोयतोरिन व्यवस्था में राऊत, कुम्हार, घड़वा, लोहार, ओझा, तेली, कलार, गांडा, पनका, पारदी, पनारा और गोंड का अलग-अलग अधिकार और कर्तव्य है। पेन सेवा पद्धति और गायता जोहरनी क्या है इस पर बताया गया।
हरिचंद कावड़े के द्वारा उपस्थित सगाजनों को गायता जोहरनी का बधाई देते हुए सभी के सुख समृद्धि की कामना करते हुए भविष्य में भी अपनी सांस्कृतिक विरासत को बनाये रखने को कहा।
जनपद अध्यक्ष बृजबति मरकाम के द्वारा आसुलखार में गोड़वाना भवन के लिए आहता निर्माण एवं देवगुड़ी कार्य की घोषणा किया गया।
इस अवसर पर राधेलाल मंडावी, आसुलखार, देवराज उयके, सोनेकन्हार, सुलोचना हिड़ामी, फरसकोट, सुशील कोमरा, केवटी, सुरजोबाई दुग्गा, परवी, लिलेशवरी दुग्गा, पेवारी, जयबती मंडावी, रविशंकर मंडावी, बृजलाल उयके, अमर नुरेटी, गोकुल नेताम अशोक हिड़ामी , कपूर दुग्गा,नरेशदेव नरेटी, मानसाय दर्रो, राधेलाल आदि उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भानुप्रतापपुर, 3 अक्टूबर। रविवार को भानुप्रतापपुर पत्रकार संघ का चुनाव हुआ, जिसमें अजय साहू अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए, वहीं संजय सोनी सचिव बने।
भानुप्रतापपुर पत्रकार संघ में कुल 22 पत्रकार मतदाता थे, जिसमें 20 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, एक सदस्य ने मत नहीं दिया। एक मतदाता की अखबार की एजेंसी बदल जाने से कुछ सदस्यों के आपत्ति करने पर चुनाव अधिकारी ने सदस्यता शून्य कर दी, जिससे वे मत नहीं डाल सके।
अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक 11 मत अजय साहू को मिले वहीं इसके विरुद्ध रिपुदमन बैस को 9 मत प्राप्त हुए। अजय साहू अध्यक्ष निर्वाचित हो गए। सचिव के लिए संजय सोनी और दूसरे पक्ष के कैलाश शर्मा को दस-दस मत प्राप्त हुए। जिस पर निर्वाचन अधिकारी ने निर्णय सुनाया और इसमें संजय सोनी को सचिव घोषित किया।
हारते देख दूसरे पक्ष ने चुनाव का बहिष्कार का एलान
रिपुदमन बैस एवं उसके पैनल ने मतदान के बाद एवं मतगणना के पूर्व अपनी हार को देखते हुए चुनाव बहिष्कार की घोषणा करते हुए एक आवेदन प्रस्तुत किया और मतदान कक्ष से सभी सदस्य बाहर चले गए। जिस पर निर्वाचन करा रहे राजकुमार दुबे ने मतगणना कराई।
इस दौरान अंतागढ़ से आए 2 स्वतंत्र पत्रकार साथी भी पूरी कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे। मतगणना में उपरोक्त अनुसार मत प्राप्त हुए। सचिव पद के 2 प्रत्याशियों को बराबर 10- 10 मत प्राप्त हुए। जिस पर राजकुमार दुबे ने कहा कि आधे घंटे में दूसरे पक्ष के प्रत्याशी भी यहां पहुंचे, उनके सामने टॉस की कार्रवाई की जाएगी और नहीं आने पर उपस्थित पक्ष को विजयी घोषित किया जाएगा। कैलाश शर्मा दोपहर 1 बजे तक मतदान स्थल पर नहीं पहुंचे, न ही उनका कोई प्रतिनिधि पहुंचा जिसके बाद संजय सोनी को राजकुमार दुबे के द्वारा सचिव पद पर विजयी घोषित कर दिया गया।
चुनाव अधिकारी राजकुमार दुबे और फिरोज खान थे। इस मौके पर सुमंत सिन्हा, दीपक शर्मा, राजू ठाकुर, कस्तूरचंद जैन, अखिलेश शुक्ला, राजेश रंगारी, मयंक सोनी, संतोष तिवारी आदि उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 3 अक्टूबर। सामूहिक बलात्कार मामले में फरार एसआई की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित का गठन किया गया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ अपराध कायम किया गया है, जिसमें दो की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने टीम को निर्देशित किया है।
शलभ कुमार सिन्हा पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा थाना भानुप्रतापपुर के अपराध क्रमांक 96/2021 धारा 376(डी), 506 भादवि 3(2)(ट) एससी/एसटी एक्टए 4, 6 पॉक्सो एक्ट के सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी किशोर तिवारी की शीघ्र गिरफ्तारी एवं प्रकरण में अग्रिम विवेचना कार्यवाही के लिए गोरखनाथ बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है। गठित विशेष टीम द्वारा शीघ्र ही प्रकरण के फरार आरोपी की गिरफ्तारी की कार्यवाही का प्रयास किया जाएगा।
पूर्व में पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा प्रकरण के फरार आरोपी किशोर तिवारी का पता बताने या सुराग बताने वाले के लिए 5000 रुपये (पांच हजार रूपये) का ईनाम घोषित किया गया था।
फरार आरोपी के संबंध में किसी को भी कोई सूचना हो, इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक कांकेर को दी जा सकती है, जिससे फरार आरोपी की गिरफ्तारी करने में सहायता मिल सके। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 3 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस सेवा सप्ताह के दौरान कांकेर शहर के व्यापारियों को प्लास्टिक के वस्तुओं का उपयोग नहीं करने के लिए कहा गया, वहीं साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शपथ ली कि न वे प्लास्टिक से बनी हुई बॉटल, गिलास, थैली का उपयोग करेंगे और आम जनता एवं व्यापारियों को भी प्लास्टिक के वस्तु का उपयोग न करने के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन शहर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के बैनर तले किया गया ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विक्रम उसेंडी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, प्रदेश भाजपा सदसय भरत मटियारा, प्रदेश सह संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ संजय खटवानी, प्रदेश भाजयुमो महामंत्री टाकेश्वर जैन, जिला भाजपा महामंत्री दिलीप जायसवाल, जिला संयोजक स्वच्छता अभियान स्वच्छता अजय पप्पू मोटवानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव लोचन सिंह, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष राजा देवनानी, जिला मंत्री देवेंद्र सिंह भाऊ, जिला संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ बृजमोहन तिवारी, शहर भाजपा अध्यक्ष दीपक खटवानी, महामंत्री अरुण कौशिक, महिला मोर्चा प्रदेश सदसय निर्मला नेताम, राकेश शर्मा, आशाराम नेताम, भानु नेताम एवम अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांकेर, 3 अक्टूबर। रेड रिबन क्लब द्वारा आयोजित जिला स्तरीय क्विज (प्रश्नमंच) प्रतियोगिता के लिए पीजी कॉलेज कांकेर से फ लेश्वर साहू और गोविंद सिन्हा का चयन हुआ। इस प्रतियोगिता में 19 महाविद्यालय के प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
प्रतियोगिता में खेल, समसामयिकी, इतिहास और विश्व स्तर से संबंधित प्रश्न किये गए, जिसमें पीजी कॉलेज कांकेर को प्रथम स्थान तथा शासकीय ईवी पीजी कॉलेज कोरबा को द्वितीय स्थान मिला। राज्य स्तर के लिए चयनित होने पर महाविद्यालय के रेड रिबन कार्यक्रम अधिकारी प्रो .भुनेश्वर सिंह कंवर ने हर्ष व्यक्त किया।
चयनित होने पर दोनों छात्रों ने इस सफलता का श्रेय रेड रिबन कार्यक्रम आधिकारी प्रो. भुनेश्वर सिंह कंवर को दी। उनके मार्गदर्शन एवं सानिध्य में महाविद्यालय के दोनों छात्रों को वर्चुअल क्विज (प्रश्न मंच) की वर्चुअल तैयारी कराई जाती थी। महाविद्यालय भौतिक रुप से संचालित होने पर भी उन्हें आगे प्रश्नोत्तरी की तैयारी निरन्तर कराई जाएगी।
कांकेर, 30 सितंबर। मध्यान्ह भोजन के लिए दी जा रही राशन सामग्री वितरण में लापरवाही के चलते बच्चों को कीड़े लगे दाल खिलाया जा रहा था। शिकायत की जांच के बाद शिक्षक को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया।
विकासखण्ड कोयलीबेड़ा के माध्यमिक शाला पी.व्ही-97 दुर्गापुर में पदस्थ शिक्षक एल.बी. खिलेन्द्र भुआर्य को कलेक्टर चन्दन कुमार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिक्षक खिलेन्द्र भुआर्य द्वारा मध्यान्ह भोजन के लिए राशन सामग्री वितरण में लापरवाही बरते जाने पर संकुल पानावार के सभी स्कूलों में बांटी गई कीड़े लगी दाल के संबंध में जांच कराई गई। जांच प्रतिवेदन के अनुसार शिकायत सही पाया गया।
छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9 के तहत कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोयलीबेड़ा नियत किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 30 सितंबर। पुलिस ने कई स्थाानों से चोरी कर घूम-घूम कर मोबाईल और अन्य इलेक्ट्रानिक सामानों को सस्ते दाम पर बेचने वाले अंतर जिला शातिर चोर को पकड़ लिया। आरोपी के पास से नए मोबाईल, चार्जर, हेडफोन ब्लूटूथ सहित इलेक्ट्रानिक सामग्रियां व कई सामान पुलिस ने बरामद भी किया।
मंगलवार को मुखबिरों से पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना अंतागढ़ क्षेत्रान्तर्गत चोरी के सामान को खपाने की तैयारी की जा रही है। मामले को संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ सिन्हा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजुर धीरेन्द्र पटेल के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ अमर सिदार के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी अंतागढ़ नितिन तिवारी की टीम द्वारा मुखबिर के बताए जगह पर घेराबंदी कर रेड की कार्यवाही की गई।
मौके पर आरोपी चौतन्य सिंह नेताम निवासी गढ़पारा अंतागढ़ जिला कांकेर को चोरी की गई सामग्रीयों के साथ पकड़ लिया गया। आरोपी के पास से सील पैक 10 नया मोबाइल, अनेक -चार्जर, हेडफोन, केबल, ब्लूटूथ स्पीकर, पुराने मोबाइल सहित 107 प्रकार के मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक समान बरामद किया गया।
आरोपी चोरी के सामान को अंतागढ़ व आसपास के गांव में खपाने की तैयारी में था। विस्तृत पूछताछ में बताया कि वह अन्य कई जिलों के शातिर चोरों से संबंध रखता है तथा उनके चोरी किये सामान को वह छुपकर घूम-घूम कर कम दामों में बेचता है। इनका पूरा गिरोह इस अपराध में कार्यरत है। पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर अन्य कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया एवं बरामद की गई सामाग्रियों को जब्त कर लिया गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 28 सितंबर। कांकेर पुलिस ने मोटर साइकिल चोर को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया व आरोपी के पास से चोरी की गईै मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया गया। आरोपी को आज सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी भूपेन्द्र यादव देवीनवागांव ने थाना कांकेर में 27 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 19 7657 से अपने काम से कांकेर आया था। 27 सितंबर की शाम करीब 7.20 बजे अंग्रेजी शराब दुकान के पास अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर शराब खरीदने गया था। शराब दुकान से वापस आने पर प्रार्थी की मोटरसाइकिल खड़ी किये गए स्थान पर नहीं थी। इसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था प्रार्थी द्वारा आसपास के लोगों से पता किया गया परन्तु कोई जानकारी नहीं मिलने पर थाना कांकेर में मोटरसाइकिल की चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
कांकेर टीआई शरद दुबे ने जानकारी दी कि रिपोर्ट होने के बाद थाना कांकेर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 379 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना कांकेर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया गया। विभिन्न कैमरों के फुटेज से आरोपी की पहचान सुनिश्चित कर थाना कांकेर पुलिस द्वारा आरोपी ब्रम्हा यादव (23) राम नगर कांकेर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी ब्रम्हा यादव ने मोटरसाइकिल की चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ब्रम्हा यादव की निशानदेही पर उसके घर के पीछे छुपा कर रखा हुआ मोटरसाइकिल जब्त किया गया। आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड स्वीकृत कराकर जेल भेजा गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 28 सितंबर। ट्रक ड्राइवर से नगदी एवं मोबाईल की लूट करने के बाद जेल में बंद एक आरोपी पेशी में लाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार होने के बाद ओडिशा से गिरफ्तार कर आज मंगलवार को पुन: जेल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार थाना कांकेर पुलिस ने 31 अगस्त को नाथियानवा गांव में ट्रक ड्राइवर से नगदी एवं मोबाईल फोन की लूट की घटना करने वाले दो आरोपियों को रायपुर से गिरफ़्तार जेल भेजा था। गिरफ्तार हुए आरोपियों में से एक आरोपी रोहित सिंह (22) जनता नगर कॉलोनी रायपुर भी था। कांकेर जेल में बंद आरोपी रोहित सिंह को 17 सितंबर को कांकेर जेल से न्यायालय कांकेर पेशी पर लाया गया था। इसी दौरान वह पुलिस कर्मियों को धक्का देकर फऱार हो गया था।
पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में थाना कांकेर पुलिस एवं सायबर सेल की टीम लगातार पतासाजी कर रही थी । पुलिस द्वारा फरार आरोपी रोहित सिंह से सभी संबंधितों पर नजऱ रखी जा रही थी, तभी सायबर सेल की तकनीकी विवेचना से पुलिस को ज्ञात हुआ कि आरोपी रोहित सिंह मलकानगिरी ओडिशा में पुलिस से पकड़े जाने के भय से लुक छिप कर रह रहा है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना कांकेर से पुलिस मलकानगिरी ओडिशा रवाना किया गया था, जहाँ 2 दिन कैम्प कर पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी की गहन पतासाजी किया गया। आरोपी रोहित सिंह को पुलिस द्वारा मलकानगिरी ओडिशा से गिरफ्तार कर 28 सितंबर को कांकेर लाया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड स्वीकृत करा कर जेल भेजा गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 28 सितंबर। 21वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान में कांकेर में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मण्डावी थे। इस प्रतियोगिता में राज्य के सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और बस्तर सहित सभी पांच जोन के लगभग 550 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
इस अवसर पर प्रतिभागियों ने मार्चपास्ट किया गया। उद्घाटन अवसर पर श्री मण्डावी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि माता-पिता ही ऐसे पहले गुरू हैं, जिनके कारण हमें मनुष्य का जीवन मिला है, उनका आदर एवं सम्मान करना सीखें। खेल के माध्यम से शरीर का विकास और पहचान बढ़ती है। जिसके कारण संस्कृतिक समरस्ता का ज्ञान भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि खेल भावना से एक दूसरे को पहचान बनाने में सहायक होती है। उन्होंने खिलाडिय़ों से कहा कि गुरू और माता-पिता के बताई गई राह पर चलकर अपने मंजिल हासिल करें।
राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमन्त कुमार ध्रुव, जनपद पंचायत के अध्यक्ष रामचरण कोर्राम, नगर पालिका कांकेर की अध्यक्ष सरोज जितेन्द्र ठाकुर, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बिरेश ठाकुर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण कावड़े ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेशचन्द्र श्रीवास्तव ने किया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 28 सितंबर। केशकाल विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अरण्डी के हाईस्कूल में विकासखण्ड स्तरीय स्कूली बच्चों का रचनात्मक, सृजनात्मक कौशल विकास प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि केशकाल विधायक सन्तराम नेताम के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में केशकाल विकासखण्ड स्तर के समस्त स्कूली बच्चों ने भाग लेकर अपना प्रदर्शन दिखाया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम प्रदर्शित करते हुए विद्या पठन, लेखन हस्तपुस्तिका निर्माण, कबाड़ से जुगाड़ , गणित एवं विज्ञान मॉडल के अंतर्गत छात्र छात्राओं ने विभिन्न मॉडल तैयार किये गए थे जिसका अवलोकन विधायक सन्तराम नेताम ने किया। इस कार्यक्रम में प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला के बच्चो ने प्रस्तुति दी वहीं, दूसरी ओर 21 हाईस्कूल बच्चो ने प्रदर्शनी में भाग लिया जहा चयनित छात्र छत्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक सन्तराम नेताम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के इन बच्चों के द्वारा अलग-अलग प्रकार से कलाकारी कर अपने विषय से जुड़े मॉडल बनाकर जो प्रदर्शित किए हैं वो काबिले तारीफ है। सभी बच्चों में अलग-अलग प्रकार की प्रतिभा छुपी हुई है। बच्चों को शिक्षा के साथ समय-समय पर इस प्रकार का प्रतियोगिता का आयोजन करना चाहिए जिसके के प्रतिभागी अपने हुनर को सबके सामने प्रदर्शित कर सकते हैं।
केशकाल जनपद पंचायत के अध्यक्ष महेंद्र नेताम ने बताया कि बच्चों ने जिस प्रकार से कबाड़ से जुगाड़ कर कई प्रकार का मॉडल प्रदर्शित किया गया यह प्रदर्शनी बच्चों के भविष्य के लिए लाभकारी होगा। इस पूरे प्रदर्शन में सबसे आकर्षक का केंद्र प्राथमिक शाला करारमेटा के 13 वर्षीय दीपेश पोयाम पिता संजीव पोयाम ( सरपँच करारमेटा ) ने ड्रोन कैमरा बनाने की कोशिश किया है । जिसे देख विधायक संतराम नेताओं व जनपद अध्यक्ष महेंद्र नेताम ने दीपेश को बधाई देते हुए भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दिया । इसी तरह के बच्चों ने अलग-अलग प्रकार से अपनी प्रतिभा को कबाड़ से जुगाड़ बना कर लोगों के सामने प्रदर्शित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जनपद उपाध्यक्ष गिरधारी सिन्हा जनपद सदस्य रोहित नाग, सतीश नाग, वीर बघेल, छगेन्द्र सिन्हा, खिलेश्वर शोरी, सालिक राम जायसवाल, खण्ड शिक्षा अधिकारी चेतन लाल मण्डावी, खण्ड स्रोत समन्वयक प्रकाश साहू सहित विकासखण्ड केशकाल के शिक्षक शिक्षिका व छात्र छात्राए उपस्थित रहे ।
वन अमले ने जंगल में छोड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 27 सितंबर। खेत में लगाए गए मछली जाल से किसान मछली निकालने पहुंचा तो उसके होश उड़ गए जब जाल में मछली तो मिली नहीं, लेकिन सारी मछलियों को चट कर वहां एक अजगर मौजूद था। जाल में फंसी सारी मछलियों को खाकर अजगर इसी जाल में फंस गया और वहां से निकल नहीं पा रहा था।
घटना चारामा वनपरिक्षेत्र के ग्राम शाहवाड़ा की है। वहां का एक किसान बीती राात में मछली फंसाने खेत में जाल लगाया था। सोमवार की सुबह वह जाल में फंसे मछलियों को निकालने खेत में पहुंचा तो वहां लगाए गए जाल में मछलियां तो नहीं मिली, लेकिन वहां लंबा तगड़ा अजगर जाल में फंसा हुआ मिला।
मछली जाल में अजगर फंसने की बात गांव में फैल गई । देखते ही देखते गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। अजगर खेत में मिलने से वहां आने-जाने वाले किसानों में दहशत व्याप्त हो गई। इसकी सूचना गांव वालों ने वन विभाग को दी।
एक-दो घंटे में वन विभाग की टीम ग्राम शाहवाड़ा पहुंच गई। खेत में पहुंच कर वनकर्मियों की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। तब गांव वालों ने राहत की सांस ली।