छत्तीसगढ़ » कोण्डागांव
कोण्डागांव, 5 जनवरी। सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत नेशनल हाइवे 30 पर चावरा स्कूल के सामने अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को ठोकर मार दिया। जिसके चलते घायल युवक को 108 की सहायता से कोण्डागांव के जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कोण्डागांव के जिला अस्पताल में उपचार करवा रहे सरगीपाल पारा वार्ड निवासी युवक चरण मरकाम ने बताया, वह चिखलपुट्टी से कोण्डागांव की ओर लौट रहा था, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। वहीं दूसरी ओर विकास खंड कोण्डागांव के मर्दापाल थाना अंतर्गत आने वाले खडख़ड़ी मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। जिसके चलते मोटरसाइकिल सवार एमडी शहजाद, मोहम्मद गुफरान और मोहम्मद सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिला अस्पताल में भर्ती युवकों ने बताया, वे टाइल्स फिटिंग का कार्य करते हैं और चित्रकूट से टाइल्स फिटिंग कर मर्दापाल लौट रहे थे। इसी दौरान खडख़ड़ी के पास सडक़ हादसे का शिकार हो गए हैं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 5 जनवरी। विवाद पर मां की हत्या करने वाले बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी दीपक मिश्रा के नेतृत्व में 24 घण्टे के भीतर विश्रामपुरी पुलिस ने हत्या के मामले को सुलझाया।
पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे थाना प्रभारी विश्रामपुरी को दूरभाष से सूचना मिली कि, गांव की हेमबाई ठाकुर (60 वर्ष) की अचानक मृत्यु हो गई हैं। जिसके अंतिम संस्कार के लिए सभी एकत्र हो रहे हैं। उक्त घटना की सूचना थाना प्रभारी रविशंकर धु्रव द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव सिद्धार्थ तिवारी ने मामले को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार साहू के मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर मौके पर भेजा गया।
प्रारंभिक पूछताछ में मृतक महिला के बेटे हरेश ठाकुर (30) ने समाज के सभी लोगों को अपनी मां की मृत्यु का कारण अत्यधिक शराब सेवन करना बताया था। पुलिस ने भी वहां पहुंचकर देखा कि, समाज के लोग अंतिम संस्कार के लिए इकट्रठे हो रहे थे। परंतु घटना स्थल का निरीक्षण करने व शव परीक्षण बाद पूछताछ मेें हरेश ठाकुर द्वारा पुलिस को संतोषप्रद जवाब न दे पाने पर पुलिस को संदेह हुआ। हरेश ये बताने की कोशिश कर रहा था कि उसकी मां की प्राकृतिक मृत्यु हुई है।
फॉरेंसिक टीम ने भी बताया कि, मृत्यु सामान्य प्रतीत नहीं हो रही है। इसके बाद पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि, मृतका अत्यधिक शराब का सेवन करती थी व उसका बेटा भी शराब पीने का आदी और आपराधिक प्रवृित्त का था एवं उनके बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होते रहता था।
कड़ाई से पूछताछ करने पर हरेश ठाकुर ने अपना जूर्म कबूल किया और पूरा घटना क्रम बताया कि, 3 जनवरी को दोपहर लगभग 3 बजे हरेश ठाकुर का उसकी मां के साथ विवाद हुआ जिससे हरेश ठाकुर तैश में आकर अपनी मां हेमबाई ठाकुर का पटका से गला घोटकर हत्या किया हैं। जिससे पुलिस ने आरोपी हरेश के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पटका भी जब्त कर लिया। जिसके बाद थाना विश्रामपुरी ने मामले में तत्काल कई धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 5 जनवरी। प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी के लिए बस्तर डाइट में पदस्थ अमेरिका रिटर्न स्टीवर्ड जॉन ने 5 जनवरी को कोण्डागांव के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों व प्राचायों को पीएलसी प्रशिक्षण दिया।
कोण्डागांव के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य एनके नायक ने बताया, शिक्षा के क्षेत्र में रुचि रखने वाले वॉलिंटियर्स, परिजन व कोण्डागांव क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों व प्राचायों को पीएलसी प्रशिक्षण दिया गया। जहां पीएलसी के बारे में बस्तर डाइट में पदस्थ अमेरिका रिटर्न स्टीवर्ड जॉन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।
जानकारी अनुसार, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डागांव में 5 जनवरी को प्राचायों को पीएलसी गठन के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
विभिन्न शासकीय विद्यालयों में प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी का गठन कर मोहल्ला क्लास का संचालन के लिए जगदलपुर के बस्तर डाइट में पदस्थ अमेरिका रिटर्न स्टीवर्ड जॉन द्वारा कोण्डागांव विकासखंड के विभिन्न शासकीय हाईस्कूल व हायर सेकंडरी स्कूलों में प्राचार्य को जानकारी और प्रशिक्षण प्रदान किया गया। स्टीवर्ड जॉन बस्तर संभाग में पीएलसी के जन्मदाता माने जाते हैं। वर्तमान में कोविड-19 काल में विद्यालय बंद हैं और इस समय में कैसे पढ़ाई का कार्य किया जाए इस विषय पर चर्चा हुआ।
इस दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्राचार्य नायक, एबीईओ इरशाद अंसारी, नोडल अधिकारी शिव लाल शर्मा, बीआरसी पांडे, पीएलसी सदस्य संजय राठौर व टीपी जोशी उपस्थित थे।
कोण्डागांव, 5 जनवरी। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की जयंती पर, रायपुर महामाई पारा पटेल विद्या मंदिर में कोसरिया मरार पटेल समाज के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर कोण्डागांव जिले से 5 बच्चे 10वीं, 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंकों सें परीक्षा उतीर्ण कए, जिसमें प्राची पटेल, टिंविकल, .करूणा, भर्गो व चेमेश्वर पटेल के साथ ही समाज उत्थान में अग्रणी भूमिका निभाने वाली देशवती पटेल व रीता पटेल को भी कोसरिया मरार समाज के द्वारा मां सावित्रीबाई फुले सम्मान से सम्मानित किया गया। जिले से सम्मिलित रहे कमलकांत पटेल, रामदेव कौशिक, महेश पटेल, देवीलाल पटेल, गीता पटेल, मुकेश पटेल, मनीष पटेल आदि उपस्थित रहे।
जिले में 9 हजार असाक्षरों को साक्षर करने का है लक्ष्य
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 5 जनवरी। जिले में जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा पढऩा-लिखना अभियान संपूर्ण जिले में संचालित किया जाना हैं। इसके लिए 14 से 19 दिसंबर तक जिले के असाक्षरों की पहचान के लिए सर्वे का अभियान चलाया गया था। जिसके द्वारा अब तब पढऩे के लिए इच्छुक 2833 असाक्षरों को चिन्हांकित किया गया हैं। 1 से 6 जनवरी तक पुन: सर्वेक्षण अभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत विकासखण्डवार असाक्षरों की पहचान कर उन्हें अभियान से जोडऩे का कार्य किया जाना हैं।
इस अभियान अंतर्गत असाक्षरों को 120 घण्टों का बुनियादी साक्षरता का कार्यक्रम तैयार किया गया हैं। जिसे कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की अध्यक्षता वाली जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के माध्यम से संचालित किया जाना हैं। तत्पश्चात् एनआईओएस संस्था द्वारा सभी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। पढऩा-लिखना अभियान अंतर्गत शिक्षण का कार्य स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से कराया जाना है। इस के लिए 28 से 30 दिसंबर तक स्वयंसेवी शिक्षकों की मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ऑनलाईन प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। जिसमें जिले से सभी विकासखण्डों से कुल 18 शिक्षकों ने भाग लिया था। इसमें शहरी व ग्रामीण असाक्षरों को सम्मिलित किया गया हैं जिसमें 75 प्रतिशत पुरूष व 25 प्रतिशत महिलाओं को सम्मिलित किया जाना है। इस अभियान के लिए शासन द्वारा 9 हजार असाक्षरों को शिक्षित किया जाना है। प्राधिकरण द्वारा पढऩा-लिखना अभियान के लिए स्वयंसेवी शिक्षकों को भी आमंत्रित किया गया है। ऐसे व्यक्ति जो अभियान अंतर्गत निशुल्क पढ़ाने के इच्छुक हैं वे जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 123 में संपर्क कर सकते हैं।
कोण्डागांव, 4 जनवरी। विकासखंड फरसगांव अंतर्गत जुगानी कैंप के ज्योति दास का 2 वर्षीय बेटा अरनव दास ने 3 जनवरी को खेल-खेल में चूहा मार दवा खा लिया। जिसके बाद उसे तत्काल कोण्डागांव के जिला अस्पताल में लाया गया। कोण्डागांव के जिला अस्पताल पहुंची ज्योति ने बताया, घर पर चूहा मारने के लिए चूहा मार दवा को खाद्य पदार्थ के साथ मिक्स करके रखा गया था। जिस पर बच्चे की नजर पड़ गई जिसमें उसने खेल खेल में चूहा मार दवा खा लिया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 4 जनवरी। जिला पंचायत कोण्डागांव के जिला पंचायत सदस्य बालसिंह बघेल ने 4 जनवरी को अनिश्चितकालीन आंदोलन पर डटे ग्राम पंचायत सचिवों व रोजगार सहायकों के आंदोलन स्थल पर पहुंचकर न केवल उनके द्वारा अपनी मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलन का समर्थन किया, बल्कि उनकी मांगों को जायज बताते हुए, राज्य सरकार से आग्रह किया कि, सचिवों व रोजगार सहायकों की मांगों को तत्काल पूरी की जाए। साथ ही बालसिंह द्वारा मुख्यमंत्री व पंचायत मंत्री के नाम पर एसडीएम कोण्डागांव को ज्ञापन सौंपा भी गया।
जिपं सदस्य बालसिंह बघेल ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव अपने विभाग के साथ-साथ ग्राम पंचायत स्तर के सभी विभागों के कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। अधिकांश सचिवों की उम्र रिटायरमेंट तक पहुंच गया है और उनमें भविष्य को लेकर डर बना हुआ है। वर्षों से शासन की सेवा करने के बावजूद उनका सुनने वाला कोई नहीं हैं। ऐसी स्थिति में इस सरकार से उम्मीद लेकर वे सभी शांति पूर्ण अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं।
बालसिंह बघेल ने यह भी कहा है कि, सचिवों और रोजगार सहायकों द्वारा अपनी-अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठ जाने से जनकल्याणकारी योजनाओं से भी ग्रामीणजनों को वंचित होना पडऩे लगा है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 4 जनवरी। केशकाल ब्लाक अंतर्गत विभिन्न आसपास सोसाइटी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धान खरीदी केंद्रों का सोमवार को निरीक्षण किया। लगभग सभी सोसाइटियों में किसानों ने बारदाने की कमी बताई। कई किसानों ने यह भी बताया कि, वे दो दिसंबर से धान बेचे हैं, जिसका पैसा अब तक नहीं मिला हैं।
किसानों की शिकायत पर नेताओं ने तुरंत अधिकारियों से दूरभाष से बात कर तत्काल समस्या का निराकरण करने कहा गया। साथ ही कहा गया कि, जिस रफ्तार से खरीदी चल रही है उस गति से पूरी खरीदी हो पाना असंभव है। इसलिए खरीदी का समय बढ़ाने का भी मांग की। साथ ही सभी किसानों से अपील की गई कि किसी के बहकावे में न आएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि बिल संसद में लाया गया है, उस बिल का भी खुले मंच में समर्थन किया। किसानों ने ताली बजाकर बिल का स्वागत किया। इस बीच किसानों से बात करने पर उन्होंने बताया कि, बारदाना के कमी के चलते जिनके पास खुद का बारदाना है, उसका ही टोकन काटा जा रहा हैं। साथ ही टोकन काटने में भी लंबी कतार लगा घण्टों इंतजार करना पड़ा रहा हैं।
कृषक व सरपंच पति ग्राम पंचायत होनहेड रति राम ने बताया कि, लगातार किसानों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं। साथ ही प्रदेश के मुखिया द्वरा ठगी किया जा रहा हैं चूँकि बारदाना की कमी से तो पहले ही जूझ रहे हैं, अब जिसके पास बारदाना है उनका ही टोकन काटा जा रहा हैं। जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर उसेण्डी ने बताया कि, प्रदेश की झूठी सरकार लगतार प्रदेश भर के किसानों के साथ छलावा करते आ रहा हैं जिसका आने वाले समय में मुहतोड़ जवाब किसानों द्वारा दिया जाएगा। इस बीच उन्होंने धान खरीदी केंद्र में बोर को भी वजन काटा करवाया साथ ही वहां के किसानों को आश्वासन भी दिया कि उनकी मांगों व उनके हित के लिए सडक़ के लड़ाई भी करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संतोष कटारिया, आकाश मेहता, धनराज मालू, रजिया खाना, आशा दीवान, मनोज गोयल, नवदीप सोनी, महेंद्र रामटेके सहित किसान उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 4 जनवरी। नववर्ष के उपलक्ष्य में जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने मोहल्ले की महिलाओं के साथ बधाई कार्यक्रम संपन्न किया। 4 जनवरी को सर्वप्रथम मरारपारा वार्ड की महिलाओं को उनके स्थान में जाकर नववर्ष की बधाई व शुभकामनाएं दी और वर्ष भर सभी के स्वास्थ्य व खुशियों की मंगल कामनाएं की। उसके पश्चात महिलाओं के मनोरंजन के लिए कुर्सी दौड़ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए। जिसमें बुजुर्ग महिलाएं, युवा पीढ़ी और बच्चे बच्चियों ने भी भाग लिया। जीतने वाली महिलाओं व बच्चों को पुरस्कार वितरण भी किया गया।
महिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शिल्पा ने कहा कि, ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं में नई ऊर्जा का संचार होता हैं एक तरफ जहां महिलाएं दिनभर सिर्फ परिवार के सदस्यों का ध्यान रखती हैं और खुद के लिए समय नहीं दे पाती तो हमारा उद्देश्य यही हैं कि, महिलाएं खुद के लिए समय निकालें मनोरंजन करें और खुशियों से भरी रहे। ताकि संपूर्ण परिवार में खुशियां बांट सकें। इसके पश्चात दंत चिकित्सक होने के नाते डॉ. शिल्पा ने निशुल्क दंत परामर्श भी उपस्थित महिलाओं को दिया। उनकी परेशानियों का हल बताया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव मनीष श्रीवास्तव, शहर उपाध्यक्ष सुब्रत राय, वरिष्ठ कांग्रेसी नरेंद्र राठौर, आशुतोष पांडे, बब्बू दहिया, रितेश गोयल के साथ महिला कांग्रेस के पूर्व पार्षद गीता गुप्ता, सरिता देवांगन, यूथ मीडिया प्रभारी अभिलाषा, अरुणा, मीनू आदि उपस्थित रहे।
कोण्डागांव, 4 जनवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के माध्यम से रविवार 3 जनवरी को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की सूची जारी कर दी गई हैं। जारी किए गए सूची के अनुसार कोण्डागांव के ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में भरत देवांगन व नगरी ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में जितेन्द्र दुबे को नियुक्ति दी गई है। इसके अलावा कोण्डागांव जिला के मर्दापाल धनोरा व जिला के अन्य सभी ब्लॉकों में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। कोण्डागांव जिला अंतर्गत शहर कांग्रेस से जितेंद्र दुबे (जीतू), कोण्डागांव ब्लॉक कांग्रेस से भारत देवांगन, माकड़ी ब्लॉक कांग्रेस से शंकर मण्डावी, मर्दापाल ब्लॉक कांग्रेस से सुखराम पोयाम, केशकाल ब्लॉक कांग्रेस से राजेश नेताम, फरसगांव ब्लॉक कांग्रेस से दिनेश जायसवाल, धनोरा ब्लॉक कांग्रेस से प्रवीण अग्निहोत्री, बड़ेराजपुर ब्लॉक से हीरा नेताम को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों की नियुक्ति पर जिले के समस्त कांग्रेसजनों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।
कोण्डागांव, 4 जनवरी। प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव संघ के प्रांतीय आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल के दसवें दिन 4 जनवरी को भाजपा मण्डल केशकाल के पदाधिकारीगण रावण भाटा मैदान पहुंच समर्थन किया।
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष कटारिया ने बताया कि, राज्य में ग्रामीण अंचल में सरकार की योजना को नीचे स्तर तक पहुंचाने में सचिव का बहुत बड़ा योगदान होता है। एैसे में आज विगत कई वर्षों से सेवा दे रहे सचिव की इस मांग को सरकार को गंभीरता से लेते हुए पूर्ण करें। भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर उसेण्डी ने समस्त सचिवों को विश्वास दिलाया कि, उनके इस लड़ाई में भाजपा मंडल सदैव खड़ा हैं और आगे भी साथ देगा। सचिव संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार नेताम ने बताया कि, लगातार अन्य पार्टी के पदाधिकारियों का आना हो रहा व भरपूर समर्थन मिला रहा जिसका सचिव संघ आभार व्यक्त करता हैं। इस बीच उन्होंने सरकार के मौखिक आश्वासन को लेकर भी नाराजगी जाहिर की साथ ही लिखित प्रमाण की मांग की। इस बीच अनिश्चित कालीन धरना जारी रहने की बात कही, उन्होंने बताया कि कल सरकार को जगाने यज्ञ भी कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से आकाश मेहता, रजिया खान, आशा दिवान, धनराज मालू, नवदीप सोनी, मनोज गोयल, महेंद्र रामटेके सचिव व रोजगार सहायक उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 4 जनवरी। अंबेडकर सेवा संस्था के माध्यम से 3 जनवरी को कोण्डागांव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस बारे में अंबेडकर सेवा संस्था के पदाधिकारियों ने बताया, पहली महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन के अवसर पर कोण्डागांव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवी, निजी संस्थाएं व अन्य क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सम्मानित किया गया है।
डॉ. अंबेडकर सेवा संस्था के माध्यम से अंबेडकर चौक में बाबासाहेब की आदमकद प्रतिमा के समक्ष देश की प्रथम महिला शिक्षित माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती के अवसर पर छायाचित्र में माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी, जनप्रतिनिधि नगर पालिका अध्यक्ष हेम कुवंर पटेल, प्रदेश सचिव मनीष श्रीवास्तव, संरक्षक आरके मेश्राम, संरक्षक तिलक पांडे, अनुसूचित जाति संगठन चुन्नीलाल मिर्जा, बौद्ध समाज अध्यक्ष सीएल मेश्राम, सारंगधर कौशिक, संतोष सावरकर की मौजूदगी में डॉ. अंबेडकर सेवा संस्था द्वारा सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य किए जिले के समाज सेवी संस्था व राष्ट्रीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता छात्र व छात्राओं सम्मानित किया गया। समाज सेवी संस्था से शांति फाउंडेशन छोटू सलाम, साथी संस्था भुपेश तिवारी, आहूजा ऑटोमोबाइल्स त्रिलोचन सिंह आहूजा, मोहम्मद यासीन, सनी सिंह गिल, शैलेश शुक्ला पत्रकारिता निष्पक्ष सेवा, अनुसूचित जाति संगठन चुन्नीलाल मिर्जा ओड़ीसा से मसीह समाज डेनियल विक्टर, रूपेंद्र कोर्राम, जग्गो रायताड, आदि को सम्मानित किया गया। उसके पश्चात माता सावित्री फुलेबाई की जीवन पर रोशनी डाला गया।
डॉ. अंबेडकर सेवा संस्था के माध्यम से मुख्य अतिथि पवन कुमार प्रेमी, नगर पालिका अध्यक्ष हेम कुवंर पटेल को ज्योतिबा फुले गुलामगिरी पुस्तक भेंट किया गया। डॉ. अंबेडकर सेवा संस्था के संरक्षक आर के मेश्राम, संरक्षक तिलक पांडे, संरक्षक चितरंजन खोबरागड़े, पीपी गोनाडे. अध्यक्ष संतोष सावरकर, उपाध्यक्ष मुकेश मारकंडे, महेंद्र सागर, सचिव पंचू सागर, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश नाग, मन्ना राम नेताम, फुल सिंह ठाकुर बीआर नाग आदि मौजूद रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 3 जनवरी। जमधर सोढ़ी विकास खण्ड कोण्डागांव के छोटे से ग्राम चलका में रहने वाले एक लघु श्रेणी के प्रगतिशील कृषक हैं। जमधर पिछले 3 सालों से बीज उत्पादन का कार्य करते आ रहे हैं। जिसमें वे करेला, बरबटी, खीरा, शिमला मिर्च, फसलों का बीज उत्पादन करते आ रहे हैं।
पहले वह बीज के परिवक्वता पश्चात फसल की कटाई करके बीजों में नमी मात्रा के निर्देशानुसार बनाए रखने के लिए बीजों को धुप मे सुखातें थे। जिससे बीजों में अनियमितता बनी रहती थी व चिडियों, पशुओं के खतरे से बीजों को क्षति पहुचती थी तथा बीज की गुणवत्ता व चमक चली जाती थी। जिसमें ग्रेडिग पश्चात् भारी मात्रा में (लगभग 15-20 प्रतिशत) हानि उठानी पड़ती थी। लेकिन उद्यान विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत वर्ष 2018-19 में सोलर पावर ड्रायर 50 प्रतिशत अनुदान पर रामधर को प्रदाय किया गया। जिसके लगातार उपयोग से बीजों में समानता, चमक व कम मेेहनत से बीजों कों मानक अनुसार सूखाकर बीजों कों बैंगिग कर कंपनी में भेजने की सुविधा प्राप्त हुई। जिससे ग्रेडिग में होने वाली हानि बहुत कम हो गयी हैं। यह मशीन सोलर व विद्युत दोनो से चलती हैं, जिससे गर्मी के दिनों में सूर्य के प्रकाश व खराब मौसम की स्थिति में एक कमरे में सफलतापूर्वक उपयोग किया जा सकता है।
जमधर सोढ़ी ने कहा कि, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी लोकेश्वर प्रसाद धु्रव द्वारा मुझे समय-समय पर योजनाओं के संबंध में जानकारी व सफल उद्यानिकी क्रियाविधियों के बारे में निरंतर जानकारी प्राप्त होती रहती हैं। जिसमें सब्जीय वर्गीय फसलों के बीज उत्पादन में अधिकाधिक लाभ प्राप्त हो रहा हैं। साथ ही उद्यानिकी फसलों व बीजों के उत्पादन एवं प्रसंसकरण के लिए नियमित प्रशिक्षण से महत्वपूर्ण जानकारी मिलती रही हैं। इस प्रकार विभाग के मदद से हमारा आय बढ़ रहा है, जो की हमे नये तकनीकों को अपनानें व उद्यानिकी फसलों के उत्पादन करने के लिए हमारा मनोबल बढ़ा हैं। इस संबंध में लोकेश्वर प्रसाद धु्रव ने बताया कि, पूर्व में पारंपरिक कृषि से वर्ष में अपने 3.5 एकड़ खेत से केवल जीवन निर्वहन के लिए पैसे जमा कर पाते थे। परंतु बीज उत्पादन से जुडऩे के पश्चात विभाग द्वारा प्रदत्त सोलर पावर ड्रायर की सहायता से प्रति एकड़ वर्ष में 4 क्विंटल बीज का उत्पादन करेला फसल से कर रहे हैं। जिससे उन्हें वार्षिक रूप से शुद्ध रूप से 4,00,000 रूपयों की आमदनी प्राप्त हो रहा हैं। ड्रायर प्राप्ति के पूर्व 1 एकड़ में करेला फसल से केवल 160 किलो ग्राम बीजों का उत्पादन छमाही में संभव हो पाता था जबकि ड्रायर प्राप्त होने से अब प्रति एकड़ 210 से 220 किलो ग्राम तक बीज प्रति छमाही उत्पादन हो राहा है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 3 जनवरी। दो व तीन जनवरी को सिटी कोतवाली कोण्डागांव क्षेत्र के लिए सडक़ हादसों से भरा रहा। जहां 2 जनवरी को वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें बुजुर्ग दंपत्ति घायल हो गए, तो वहीं देर शाम एक बाइक ट्रैक्टर लोडर से टकरा गया। जिसमें बाइक चालक युवक घायल हो गया। वहीं 3 जनवरी को 2 सडक़ हादसे में एक की मौत हो गई, वहीं एक घायल हो गया।
जानकारी अनुसार, कोण्डागांव से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे-30 पर 3 जनवरी की दोपहर रायपुर की ओर से जगदलपुर की ओर जा रहे नरेश ट्रेवल्स की बस ने एक बाइक को ठोकर मार दी। इसमें बाइक चालक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मसोरा टोल प्लाजा के पास हुए इस सडक़ हादसे से ठीक पहले जैतपुरी के पास भी एक सडक़ हादसा हुआ था, जिसके लिए कोण्डागांव ब्लाक क्षेत्र में संचालित 108 को कॉल गया था, घायल के मदद के लिए मौके पर पहुंचा 108 जब वापस लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। 108 की टीम ने तत्काल दोनों घायलों को कोण्डागांव जिला अस्पताल आरएनटी पहुंचाया।
कोण्डागांव के क्षेत्रीय परिवहन विभाग से मिली जानकारी अनुसार, सडक़ हादसे में घायल युवक जिस बाइक को चला रहा था, वह केशकाल के बोरगांव निवासी हरेश कुमार कश्यप के नाम से पंजीकृत हैं। एक ओर कोण्डागांव जिला की पुलिस घायल के परिजनों की तलाश कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान कोण्डागांव के जिला अस्पताल में मौत हो गई है।
कोण्डागांव-उमरकोट पहुंच मार्ग पर बफना गांव के पास 2 जनवरी सुबह एक मिनी ट्रक की स्कूटी से टक्कर हो गई है, जिसमें स्कूटी सवार बुजुर्ग दंपत्ति घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बफना गांव के पास सरगीपाल पारा वार्ड निवासी 51 वर्षीय टेकेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी सरस्वती शर्मा को छोटा हाथी वाहन ने टक्कर मार दी।
कोण्डागांव, 3 जनवरी। विकासखंड कोण्डागांव के बड़ेकनेरा के पास बीती रात एक बाइक ट्रैक्टर लोडर से टकरा गई। घायल बाइक सवार को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल कोण्डागांव लाया गया है।
पूरन मंडावी के अनुसार, उसका भाई जगदीश व चचेरा भाई कुलधर अपने गृहग्राम राजागांव से बड़ेकनेरा की ओर बाइक से जा रहे थे। रास्ते में हाइड्रोलिक ट्रैक्टर के लोडर से उनकी टक्कर हो गई, जिसमें उसका भाई जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गया है।
वहीं दूसरी ओर बड़ेकनेरा पहुंच मार्ग पर नगर के डीएनके कॉलोनी कमिश्नर निवास के पास एक बाइक ने सडक़ पार कर रहे पैदल युवक को टक्कर मार दिया। घायल पैदल युवक मयंक नायक उर्फ डंपी को अस्पताल लेकर पहुंचे। बाइक चालक महादेव नेताम ने बताया, वह कोण्डागांव से भिरागांव जा रहा था, तभी डंपी अचानक बाइक के सामने आ गया। घायल का उपचार जारी हैं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 3 जनवरी। नव वर्ष के आगमन के साथ ही भारतीय जनता पार्टी की नवगठित जिला कार्यकारिणी की प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक 2 जनवरी को आयोजित हुई। बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा की अध्यक्षता व जिला प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। वहीं कार्यसमिति में जिला व समस्त मंडल कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
परिचयात्मक उद्बोधन के माध्यम से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जैन ने सभी कार्यकर्ताओं का जिला प्रभारी से परिचय करवाया। उन्होंने बताया कि, जिले के सभी 10 मंडलों में विगत दिनों संपन्न अखिल भारतीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से भाजपा के इतिहास, विचारधारा व रीति नीति से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया है, जिससे प्रशिक्षु जनों में नवीन ऊर्जा का संचार हुआ है, जो उनमें व्यक्तित्व विकास, सेवा भावना व अनुशासन लाएगा।
जिला प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने सभी को नव वर्ष की बधाई देते कहा कि, छत्तीसगढ़ के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ के लोगों की खुशहाली का जो सपना देखा था वह सपना पूरा करने के लिए हमें अंत्योदय का प्रण लेकर सेवा भाव से जुटे रहना होगा। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के 15 वर्षों के कार्यकाल की हमारी सरकार ने देशभर में छत्तीसगढ़ को एक विशिष्ट पहचान दिलाई। विकास के नए आयामों को छूने में हम सफल रहे। अब जब हम विपक्ष में हैं तो हमारी जिम्मेदारी दुगुनी हो चली है। इसलिए प्रदेश संगठन से मिले प्रत्येक दायित्व को पूरा करने के लिए जिला और मंडल से होते हुए नीचे तक सबको साथ जोडक़र, विश्वास में लेकर, अंत्योदय के संकल्प को साकार करना है।
प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेण्डी ने नव वर्ष की बधाई देते कहा कि, भाजपा कार्यकर्ताओं को नवाचार का निर्माण करने व देश के लिए काम करने पर जोर देना चाहिए। एक समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन को आगे ले जाता हैं, भाजपा की विचारधारा सेवा ही संगठन के आधार पर चलती है।
मीडिया प्रभारी रौनक दीवान ने बताया कि, प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से संगठन स्तर पर सुझाव मांगे, जिसमें जिला कार्यकारिणी सहित मंडल अध्यक्षों, नगर पालिका व नगर पंचायत पार्षदों, जिला व जनपद सदस्यों ने कई सुझाव दिए। मंच संचालन महामंत्री तरुण साना ने किया व बैठक प्रभारी कार्यालय मंत्री दयाराम पटेल थे। कार्यक्रम समापन जिला उपाध्यक्ष झाड़ी राम सलाम ने आभार व्यक्त कर किया।
इस प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक दौरान अल्पसंख्यक आयोग की प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया खान, आकाश मेहता, संतोष कटारिया, धनराज मालू, गोपाल दीक्षित, बाल सिंह बघेल, जैनेन्द्र ठाकुर, हेम कुंवर पटेल, जस्केतू उसेण्डी, प्रेम सिंह, लुभा सिंह नाग सहित बड़ी संख्या में जिला, मंडल, मोर्चा प्रकोष्ठ, नगरीय निकाय व पंचायत पदाघिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
विश्रामपुरी, 3 जनवरी। जिले के कई किसानों को धान की एक विशेष प्रजाति को ऊंचे दाम पर खरीदने के नाम पर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। सभी किसानों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शीघ्र ही कलेक्टर से शिकायत करने की बात कही है।
आरोप है कि एक कंपनी ने किसानों का धान 7500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदने का वादा किया था साथ ही किसानों को बीज एवं मजदूरी भुगतान भी स्वयं वहन करने की बात कही थी किंतु धान की फसल तैयार होने के बाद धान खरीदी करने कोई नहीं आया।
विगत रबी के मौसम में यह धान का उपज लिया। नर नारी एक अलग किस्म का धान है जिसे रोपाई एवं निंदाई गुड़ाई से लेकर अंत तक अलग ही प्रक्रिया होती है। धान की रोपाई के वक्त नर नारी धान में दो किस्म का धान होता है। नर धान को एक कतार में तथा नारी को एक फीट की दूरी पर अगली कतार में लगाया जाता है। जब धान में गर्भ का समय आता है तो प्रजनन की प्रक्रिया कराई जाती है। इसके लिए पखवाड़े भर प्रतिदिन धान को हिलाना है। जिससे लागत अधिक आता है किन्तु कंपनी के द्वारा मजदूर एवं खाद का खर्च वहन करने एवं चार गुना दाम पर कंपनी के द्वारा धान खरीदने की बात सुनकर किसानों ने इसे सहर्ष अपना लिया था तथा विगत वर्ष इस धान को अनेक किसानों ने लगाया था।
जिले के माकड़ी ब्लॉक के ग्राम र्बोंड निवासी प्रेम दीवान, प्रेम सागर बांसकोट के महेंद्र सेठिया जोगेंद्र सिंह, ब्रह्मानंद, कोमल सिन्हा अशोक कुमार ने नर-नारी धान को लगाया था। इसके अलावा कुल्हाड़ गांव, गिरोला, मूलमुला, बाफना, रांधना, हल्दा, बाड़ागांव आदि गांवों के किसानों ने भी नर नारी धान को लगाया था। किसान कोमल सिन्हा महेंद्र सेठिया,अशोक कुमार एवं जोगेंद्र सिंह ने बताया कि सभी लोगों ने 3 से 4 एकड़ में उक्त कंपनी का नर नारी धान लगाया था।
धान लगाने के पूर्व उक्त कंपनी के सुपरवाइजर दिनेश सोरी, श्याम जी जायसवाल एवं बृजेश सिंह ने किसानों के घर में आकर उनसे संपर्क किया तथा नर नारी धान के फायदे के बारे में बताया साथ ही उन्होंने किसानों के जमीन का निरीक्षण किया और उन्हें यह बताया कि नर-नारी धान को लगाने पर उन्हें सामान्य धान से लगभग 4 गुनी आमदनी होगी। सामान्य धान का मूल्य जहां 1500 रुपये प्रति क्विंटल के आस पास होता है। वहीं नर-नारी धान को कंपनी 7500 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदेगी साथ ही उनको मजदूरी एवं खाद बीज मुफ्त दिया जाएगा। धान की पैदावार प्रति एकड़ 15 क्विंटल होने की बात कही गई थी किंतु किसानों का धान प्रति एकड़ 4-5 क्विंटल ही हुआ साथ ही धान खरीदने में कंपनी ने कोई रुचि नहीं ली तत्पश्चात किसानों ने धान को धमतरी पहुंचा कर दिया बदले में 7500 प्रति क्विंटल के हिसाब से रकम तो दिया गया किंतु किश्तों में देने की बात कहा गया।
प्रत्येक किसान को 10 से 20 हजार रुपये दिया गया तथा शेष राशि को खाते में डालने की बात कही गई। साल भर बीतने के बाद भी रकम नहीं दी जा रही है।
इस संबंध में कंपनी के सुपरवाइजर सामजी जायसवाल ने पूछने पर बताया कि किसानों की शिकायत गलत है। उन्होंने किसी प्रकार का लिखित एग्रीमेंट नहीं किया है।
इस संबंध में तहसीलदार बड़ेराजपुर एचआर नायक ने कहा कि अभी तक किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है यदि शिकायत मिलती है तो इसकी जांच एवं कार्रवाई की जाएगी।
कोण्डागांव, 3 जनवरी। हरिहर वैष्णव के सम्पादन में सरस्वती बुक्स, भिलाई, छत्तीसगढ़ से हाल ही में प्रकाशित पुस्तक छत्तीसगढ़ की लोक व मिथक कथाएँ का विमोचन 2 जनवरी को कोण्डागांव के पुस्तक सम्पादक हरिहर वैष्णव की पत्नी मायावती वैष्णव ने पूजा कर परिवार-जनों की उपस्थिति में किया। इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ के विभिन्न अंचलों में बोली जाने वाली छत्तीसगढ़ी के साथ-साथ पाँच कोस में पानी बदले, दस कोस में बानी, पन्द्रह कोस में पगड़ी बदले, बीस कोस में छानी कहावत को चरितार्थ करती विभिन्न भाषाओं यथा हल्बी, भतरी, गोंडी, धुरवी, बस्तरी, बाम्हनी, कोस्टी, कमारी, बैगानी, बिरहोरी, भुँजिया, बंजारी, सरगुजिहा और सादरी की भी रोचक और शिक्षाप्रद 77 लोक तथा मिथक कथाओं का समावेश किया गया हैं।कोण्डागांव, 3 जनवरी। हरिहर वैष्णव के सम्पादन में सरस्वती बुक्स, भिलाई, छत्तीसगढ़ से हाल ही में प्रकाशित पुस्तक छत्तीसगढ़ की लोक व मिथक कथाएँ का विमोचन 2 जनवरी को कोण्डागांव के पुस्तक सम्पादक हरिहर वैष्णव की पत्नी मायावती वैष्णव ने पूजा कर परिवार-जनों की उपस्थिति में किया। इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ के विभिन्न अंचलों में बोली जाने वाली छत्तीसगढ़ी के साथ-साथ पाँच कोस में पानी बदले, दस कोस में बानी, पन्द्रह कोस में पगड़ी बदले, बीस कोस में छानी कहावत को चरितार्थ करती विभिन्न भाषाओं यथा हल्बी, भतरी, गोंडी, धुरवी, बस्तरी, बाम्हनी, कोस्टी, कमारी, बैगानी, बिरहोरी, भुँजिया, बंजारी, सरगुजिहा और सादरी की भी रोचक और शिक्षाप्रद 77 लोक तथा मिथक कथाओं का समावेश किया गया हैं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 2 जनवरी। जमधर सोढ़ी विकास खण्ड कोण्डागांव के छोटे से ग्राम चलका में रहने वाले एक लघु श्रेणी के प्रगतिशील कृषक हैं। जमधर पिछले 3 सालों से बीज उत्पादन का कार्य करते आ रहे हैं। जिसमें वे करेला, बरबटी, खीरा, शिमला मिर्च, फसलों का बीज उत्पादन करते आ रहे हैं।
पहले वह बीज के परिवक्वता पश्चात फसल की कटाई करके बीजों में नमी मात्रा के निर्देशानुसार बनाए रखने के लिए बीजों को धुप मे सुखातें थे। जिससे बीजों में अनियमितता बनी रहती थी व चिडियों, पशुओं के खतरे से बीजों को क्षति पहुचती थी तथा बीज की गुणवत्ता व चमक चली जाती थी। जिसमें ग्रेडिग पश्चात् भारी मात्रा में (लगभग 15-20 प्रतिशत) हानि उठानी पड़ती थी। लेकिन उद्यान विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत वर्ष 2018-19 में सोलर पावर ड्रायर 50 प्रतिशत अनुदान पर रामधर को प्रदाय किया गया। जिसके लगातार उपयोग से बीजों में समानता, चमक व कम मेेहनत से बीजों कों मानक अनुसार सूखाकर बीजों कों बैंगिग कर कंपनी में भेजने की सुविधा प्राप्त हुई। जिससे ग्रेडिग में होने वाली हानि बहुत कम हो गयी हैं। यह मशीन सोलर व विद्युत दोनो से चलती हैं, जिससे गर्मी के दिनों में सूर्य के प्रकाश व खराब मौसम की स्थिति में एक कमरे में सफलतापूर्वक उपयोग किया जा सकता है।
जमधर सोढ़ी ने कहा कि, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी लोकेश्वर प्रसाद धु्रव द्वारा मुझे समय-समय पर योजनाओं के संबंध में जानकारी व सफल उद्यानिकी क्रियाविधियों के बारे में निरंतर जानकारी प्राप्त होती रहती हैं। जिसमें सब्जीय वर्गीय फसलों के बीज उत्पादन में अधिकाधिक लाभ प्राप्त हो रहा हैं। साथ ही उद्यानिकी फसलों व बीजों के उत्पादन एवं प्रसंसकरण के लिए नियमित प्रशिक्षण से महत्वपूर्ण जानकारी मिलती रही हैं। इस प्रकार विभाग के मदद से हमारा आय बढ़ रहा है, जो की हमे नये तकनीकों को अपनानें व उद्यानिकी फसलों के उत्पादन करने के लिए हमारा मनोबल बढ़ा हैं। इस संबंध में लोकेश्वर प्रसाद धु्रव ने बताया कि, पूर्व में पारंपरिक कृषि से वर्ष में अपने 3.5 एकड़ खेत से केवल जीवन निर्वहन के लिए पैसे जमा कर पाते थे। परंतु बीज उत्पादन से जुडऩे के पश्चात विभाग द्वारा प्रदत्त सोलर पावर ड्रायर की सहायता से प्रति एकड़ वर्ष में 4 क्विंटल बीज का उत्पादन करेला फसल से कर रहे हैं। जिससे उन्हें वार्षिक रूप से शुद्ध रूप से 4,00,000 रूपयों की आमदनी प्राप्त हो रहा हैं। ड्रायर प्राप्ति के पूर्व 1 एकड़ में करेला फसल से केवल 160 किलो ग्राम बीजों का उत्पादन छमाही में संभव हो पाता था जबकि ड्रायर प्राप्त होने से अब प्रति एकड़ 210 से 220 किलो ग्राम तक बीज प्रति छमाही उत्पादन हो राहा है।
कोण्डागांव, 2 जनवरी। कोण्डागांव के जिला व सत्र न्यायालय के पास डॉ. अंबेडकर साहब की प्रतिमा के समक्ष कोण्डागांव के डॉ. अंबेडकर सेवा समिति के माध्यम से 1 जनवरी को भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डॉ अंबेडकर सेवा समिति के माध्यम से मशाल जलाकर भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंत में 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. अंबेडकर सेवा संस्था के संरक्षक आरके मेश्राम, तिलक पांडे, चितरंजन, पीपी गोनाडे, मन्ना राम नेताम, रंजीत गोटा, संतोष सावरकर, मुकेश मारकंडे व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कोण्डागांव, 2 जनवरी। शांति फाउंडेशन समाजसेवी संस्था के माध्यम से 1 जनवरी को कोटोलबेड़ा गांव में नए वर्ष के अवसर पर वृद्धा जनों के लिए गरम कपड़े व जैकेट कंबल आदि वितरण किया गया। छोटे स्कूली बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही महिलाओं को साड़ी और युवाओं को शर्ट कपड़े, जैकेट बाट कर नया साल बनाया गया। जिससे ग्रामीणों में खास उत्साह देखने को मिला। इस नेक कार्य के लिए दहिया फैशन निरज दहिया के द्वारा जैकेट का सहयोग किया गया। कुछ और लोगों के द्वारा गुप्त सहयोग जैकेट आदि वितरण किया गया । इस नेक कार्य में शांति फाउंडेशन से यतिन्र्द छोटू सलाम, अतुल सिंह ठाकुर, पंकज बाकची, गौरव ठाकुर, राहुल लिल्हारे, पवन सिंह ठाकुर, राजेश नाग, हर्ष लाहोटी, सत्यम धु्रव आदि मौजूद रहे।
कोण्डागांव, 2 जनवरी। पढऩा लिखना साक्षरता अभियान के तहत राज्य स्तर पर चयनित श्रोत व्यक्ति और कुशल शिक्षकों का राज्य स्तरीय तीन दिवसीय वर्चुअल प्रशिक्षण राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के द्वारा 28 से 30 दिसंबर तक दिया गया। इस अभियान के तहत जिले में चिन्हाकित 15 वर्ष से अधिक महिला, दिव्यांग, मजदूर, किसान व अन्य कारणों से पढ़ाई से वंचित असाक्षरों को साक्षर किया गया। पढऩा लिखना साक्षरता अभियान के तहत राज्य स्तर पर चयनित श्रोत व्यक्ति और कुशल शिक्षकों राज्य स्तरीय 3 दिवसीय वर्चुअल प्रशिक्षण राज्य साक्षात्कार प्रधिकरण के द्वारा दिया गया।
कोण्डागांव, 2 जनवरी। कोण्डागांव के रायपुर नाका से कुछ दूर बजाज शोरूम के ठीक सामने 1 जनवरी को एक मोटरसाइकिल खड़ी वाहन से टकरा गई। जिसके चलते बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को वहां से गुजर रहे कोण्डागांव के कांग्रेसी नेता अमन सागर उर्फ बबलू व उनके साथी ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल से घायल युवक की हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा हैं। वहीं दूसरी ओर विकासखंड कोण्डागांव अंतर्गत इसलनार गांव के पास एक मोटरसाइकिल पेड़ से टकरा गई। जिसमें बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
कोण्डागांव, 2 जनवरी। जिला व सत्र न्यायाधीश कार्यालय कोण्डागांव में कार्यरत वरिष्ठ कर्मचारी सहायक ग्रेड-2 विनोद कुमार भारती का 1 जनवरी को कोरोना संक्रमण के इलाज के दौरान बालाजी हॉस्पिटल रायपुर में निधन हो गया। दो जनवरी को उनके अंतिम संस्कार के पश्चात पुराना न्यायालय परिसर कोण्डागांव में कर्मचारियों के द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। इसमें जिला न्यायालय कोण्डागांव के समस्त न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
विश्रामपुरी, 2 जनवरी। बड़ेराजपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत कोरगांव के गुट्टाडीही में दस दिवसीय राज्यस्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल मैच भगत इलेवन गुट्टाडीही और पुसवाड़ा कांकेर के बीच हुआ। 8 ओवर का मैच था जिसमें पहले बेटिंग करते हुए भगत इलेवन ने 65 रन की पारी खेली और दूसरे पारी में पुसवाड़ा कांकेर ने 4 ही ओवर में 66 रन बना लिया। पुसवाड़ा मैच जीत कर प्रथम पुरस्कार 21021 रुपये व टॉफी पर कब्जा कर लिया और भगत इलेवन गुट्टाडीही को द्वितीय पुरस्कार 11011 रुपये व टॉफी से संतुष्ट होना पड़ा।
मुख्य अतिथि के रूप में महेन्द्र नेताम अध्यक्ष जनपद पंचायत केशकाल, कार्यक्रम की अध्यक्षता रामायण सिंह ध्रुव सरपंच कोरगांव, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमिला मरकाम सभापति जिला पंचायत कोंडागांव, पिताम्बर नाग जिला अध्यक्ष एन एस यू आई कोण्डागाँव, सतीश नाग जनपद सदस्य केशकाल, खिलेश्वर सोरी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कोंडागांव, दयानंद कुंजाम विधानसभा अध्यक्ष एन एस यू आई केशकाल, राकेश कुंजाम जिला उपाध्यक्ष एन एस यू आई कोंडागांव, डीगम्बर कुलदीप जिला सयोंजक एनएसयूआई कोंडागांव की उपस्थिति में हुआ आयोजन समिति और ग्रामवासियों ने समस्त अथितियों का पूरे जोश और बाजे गाजे फूल माला के साथ स्वागत किया गया
मुख्य अतिथि महेन्द्र नेताम अध्यक्ष जनपद पंचायत केशकाल ने दोनो टीम के खिलाडिय़ों को बधाई दिया और कुछ कारण वश प्रथम विजेता नही बन पाने वाले टीम को अपनी हार से सीख लेने की बात कही और आने वाले समय में कड़ी मेहनत करने का जोश भरा। साथ ही खेल भावना दिखाने अनुशासन में खेलने के लिए सभी क्रिकेट खिलाडिय़ों को बधाई दिए और समस्त खिलाडिय़ों आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को नये साल की बधाई दी ।
क्रिकेट का सफल आयोजन युवा समिति गुट्टाडीही कोरगांव के अध्यक्ष पंचुराम नेताम , उपाध्यक्ष भगत नेताम, सचिव मानकू मरकाम देव कुमार नाग, कमलेश नेताम, दिलीप मरकाम, गोकुल मरकाम,एवं समिति के समस्त सदस्यों और ग्रामवासियों के द्वारा किया गया था।