छत्तीसगढ़ » बस्तर
बुजुर्ग माताओं से मिलकर कुशलक्षेम जाना रेडक्रास राज्य सचिव ने
जगदलपुर, 31 दिसम्बर। बस्तर कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी रजत बंसल के मार्गदर्शन में चल रहे रेडक्रॉस की गतिविधियों को देखने राज्यस्तर की टीम राज्य सचिव प्रदीप साहू के नेतृत्व में बस्तर पहुंचकर रेडक्रॉस की गतिविधियों से रूबरू हुए।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल अनुसुईया उइके के हाथों अध्यक्ष रजत बंसल बस्तर को पूरे प्रदेश में श्रेष्ठ जिला में प्रथम एवं ओआईसी अलेक्जेंडर एम.चेरियन को प्रदेश में श्रेष्ठ अधिकारी का प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इसी तारतम्य में राज्यपाल के मंशानुरूप चेयरमैन सोनमणि बोरा के निर्देश से राज्य सचिव प्रदीप कुमार साहू , बस्तर पहुंचकर संचालित गतिविधियों को देखा।
उपाध्यक्ष अलेक्जेंडर एम.चेरियन एवं अन्य सदस्यों के साथ जगदलपुर में संचालित रेडक्रॉस आस्था निकुंज वृद्धा आश्रम में निवासरत माताओं के बीच पहुंच कर कुशल क्षेम जाना और सभी की सुखमय जीवन की कामना की। कलेक्टर रजत बंसल से मुलाकात कर रेडक्रास के गतिविधियों और समाज के लिए किए जा रहे कार्यों के साथ रेडक्रास वोलेंटियर्स एवं युवोदय वोलेंटियर्स के माध्यम से किए जा रहे कार्यों को अन्य जिलों में लागू करने की मंशा भी जताई। सामाजिक जागरूकता, नशा उन्मूलन, केन्द्र शासन व राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी जमीनी स्तर तक पहुंचाने चर्चा की गई ।
इस अवसर पर अलेक्जेंडर एम.चेरियन, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग श्रीमती वैशाली मरडवार, प्रबंधक जीआर ठाकुर, डा. देवकांत एवं राज्य से आए रेडक्रॉस सदस्य गुरुशरण साहू, प्रेमनारायण साहू , ताराशंकर सिन्हा, शैलेंद्र कुमार उपस्थित थे।
जगदलपुर, 31 दिसम्बर। उलेखनीय है कि कोविड काल में बस्तर रेडक्रॉस को कलेक्टर एवं अध्यक्ष रजत बंसल व अय्याज तंबोली के मार्गदर्शन में किए गए कार्य को पूरे प्रदेश में अच्छा मानते हुए श्रेष्ठ जिला एवं श्रेष्ठ अधिकारी का प्रथम पुरस्कार अलेक्जेंडर एम.चेरियन को राज्यपाल द्वारा प्रदान किया गया था। साथ ही राज्य स्तरीय वालिटियंर्स के पुरस्कार के लिए डा. देवकांत चतुर्वेदी, जिला स्तर पर हरेन्द्र पानीग्रही को राज्यपाल एवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। इस एवार्ड को अध्यक्ष एवं कलेक्टर बस्तर रजत बंसल ने आज जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित समय सीमा की बैठक में जिले के सभी स्वयंसेवी सदस्यों को समर्पित किया।
जिले के विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होंगे दो वर्षों के महत्वपूर्ण निर्माण कार्य
जगदलपुर, 31 दिसंबर। आदिवासी बाहुल्य बस्तर जिले के लोक निर्माण विभाग के लिए 2019 एवं 2020 का वर्ष कई मायनों में उपलब्धियों से भरा रहा। इन दो वर्षों में हुए अनेक बहुप्रतिक्षित एवं महत्वपूर्णं विकास कार्य वास्तव में बस्तर जिले के विकास के लिए धूरी बनकर मिल का पत्थर साबित होंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के मंशानुरूप लोक निर्माण विभाग द्वारा पिछले दो वर्षों में जिले में कराए गए सभी महत्वपूर्णं कार्य आम जनता की समस्याओं एवं जनसरकारों जुड़ी हुई है। जिनकी मांग बस्तर के जनप्रतिधि एवं आम नागरिक लम्बे समय से करते आ रहे थे। राज्य सरकार की संवेदनशीलता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासन की तत्परता से जिला मुख्यालय के अलावा सुदूर ग्रामीणों अंचलों में हुए अनेक छोटे-बड़े कार्यों से आम लोगों को सहुलियत मिल रही है। इसके साथ ही इसके माध्यम से बस्तर जिले में विकास की बुनियाद रखने का प्रयास किया गया है।
इन दो वर्षों में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए गए विकास कार्यों की लम्बी फेहरिस्त है। पूरे बस्तर संभाग की महत्वपूर्ण पहचान एवं जिले को देश के महत्वपूर्णं शहरों हवाई मार्ग से जोडऩे वाले मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट 41.05 करोड़ रूपए लागत से जरूरी निर्माण कार्य किए गए है। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से रायपुर और हैदराबाद के लिए 21 सितम्बर 2020 से हवाई सेवा प्रारंभ हो गई है। निर्माण विभाग द्वारा शहर के पीजी कॉलेज के मेन बिल्डिंग एवं आडिटोरियम का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके अलावा बस्तर विश्वविद्यालय जगदलपुर में रूसा योजना अंतर्गत 6.03 करोड़ रूपए की लागत से बीएड अध्ययन शाला भवन निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
जगदलपुर में सेंट्रल लाईब्रेरी भवन का निर्माण कार्य की लागत 409.24 लाख रूपए संटेऊल लाईब्रेरी के निर्माण से बस्तर जिले एवं जिलेेे के दूरस्थ जगहों में पढऩे वाले विद्यार्थियों को जिले के मुख्यालय में सर्व सुविधा युक्त लाईब्रेरी की सुविधा मिलेगी। जिससे प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को आवश्यक पठन सामाग्री उपलब्ध होगी। लाईब्रेरी में बुक रेडिंग के साथ ई-लर्निंग तथा छोटे बच्चों के लिए बाला बिल्डिंग ंएस लर्निंग एआईडी भी होगा। जिससे छोटे बच्चों को खेल के साथ-साथ उनका सामान्य ज्ञान भी बढ़ेगा तथा लाईब्रेरी परिसर में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रेस्टोरेंट एवं स्टेशनरी का भी निर्माण किया गया है, जो कि लाईब्रेरी के साथ सातों दिन चैबीस घंटों खुला रहेगा।
जगदलपुर शहर में 1006.45 लाख रूपए की लागत से निर्मित शासकीय आर्दश आवासीय महाविद्यालय भवन के निर्माण होने से जिले व संभाग के दूरस्थ अंचल में रहने वाले विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर सुविधा एवं परिवेश मिल सकेगी। इस आदर्श आवासीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को परिसर में ही अध्ययन-अध्यापन की उत्तम सुविधा एवं आवास की व्यवस्था उपलब्ध होगी।
बस्तर विकासखण्ड में भानपुरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित ग्राम तारागांव में 83.59 लाख रूपए की लागत से निर्मित बस्तर हस्तशिल्प परियोजना भवन का निर्माण किया गया है। यह कार्य वास्तव में आदिवासी बाहुल्य बस्तर जिले में हस्तशिल्प को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्णं कार्य है। इस भवन के निर्माण हो जोने से जिले में हस्तशिल्प कला के व्यवसाय में वृद्धि होने के अलावा इस कार्य से जुड़े लोगों की जीवन स्तर में भी सुधार हो रहा है।
पूरे बस्तर संभाग में स्वास्थ्य सुविधाओं की दृष्टि से महत्वपूर्णं सौगात माने जाने वाले शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में 6 करोड़ रूपए की लागत से सर्व-सुविधायुक्त आडिटोरियम भवन का निर्माण किया गया है। कार्य पूर्ण करा लिया गया है। 500 व्यक्तियों की क्षमता वाले इस आडिटोरियम का निर्माण वास्तव में महत्वपूर्णं उपलब्धि है। राज्य शासन द्वारा श्रमिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिला मुख्यालय जगदलपुर में काम-काजी महिलाओं के लिए 6.99 करोड़ रूपए की लागत से 50 सीटर सर्व-सुविधायुक्त हास्टल निर्माण किया गया है। स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के तहत महारानी अस्पताल जगदलपुर के ओ.पी.टी. भवन का उन्नयन कार्य विशेष केंद्रीय सहायता एससीए योजना अंतर्गत 1.49 करोड़ रूपए की लागत से किया गया है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 31 दिसंबर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की बैठक 27 दिसम्बर को दिल्ली में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और प्रदेश प्रभारी गोपाल राय के निवास में सपन्न हुई, जिसमें आने वाले चुनाव हेतु चर्चा की गई तथा आम आदमी पार्टी के दो पदाधिकारियों को प्रदेश प्रभारी गोपाल राय के निर्देश पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।
बालोद के जिला संगठन मंत्री ,कार्यकर्ता एवं किसान नेता दाऊ घनश्याम चन्द्राकर को पार्टी के प्रदेश प्रभारी व मंत्री गोपाल राय ने प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त कर चौबीस विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं आप नेता, प्रदेश प्रवक्ता और जनपद पंचायत दुर्गुकोंदल वन सभा पति देवलाल नरेटी को प्रदेश सह संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है और 24 विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई।
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास पर छत्तीसगढ़ के आप नेताओं की बैठक आहुत कर आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चन्द्राकर और प्रदेश सह संगठन मंत्री देवलाल नरेटी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, प्रदेश प्रभारी गोपाल राय तथा प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेन्डी ने मुझ जैसे कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है।
मेरी कोशिश होगी कि उनके भरोसे पर खरा उतर सकूं।श्री चन्द्राकर ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस व भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास टूट चुका है। छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ कांग्रेस और भाजपा ने हमेशा धोखा किया है। प्रदेश के लोगों की निगाह अब नए विकल्प आम आदमी पार्टी की तरफ है। दिल्ली में जिस तरह अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने काम की राजनीति की शुरुआत कर देश में नया इतिहास रचा है,उसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली,पानी व मूलभूत जरुरतों पर काम करने की आवश्यकता है।
प्रदेश उपाध्यक्ष और सह संगठन मंत्री बनने पर आम आदमी पार्टी के जिला बस्तर अध्यक्ष तरुणा बेदरकर,जिला सचिव गीतेश सिंघाड़े,जिला संगठन मंत्री विवेक शर्मा,युवा अध्यक्ष मितेश पाणिग्राही, जगदलपुर अध्यक्ष नवनीत सराठे,ग्रामीण अध्यक्ष ईश्वर कश्यप,सचिव खिऱपति भारती, व्यापार प्रकोष्ट अध्यक्ष धीरज जैन,महिला अध्यक्ष फूलमती कुडिय़ाम समेत बस्तर जिले के समस्त कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की है।
जगदलपुर, 31 दिसंबर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के द्वारा आज स्थानीय कांग्रेस भवन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल की पुण्यतिथि सादगी और गरिमा के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
तत्पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी के युवा अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पंडित रविशंकर शुक्ल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रसिद्ध नेता और एक स्वतंत्रता सेनानी थे। पं. रविशंकर शुक्ल को नए मध्यप्रदेश के पुरोधा के रूप में भी याद किया जाता है। उन्होंने राष्ट्रीय आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई स्वदेशी खादी राष्ट्रीय शिक्षा को बढ़ावा दिया है। असहयोग सविनय अवज्ञा तथा भारत छोड़ो आंदोलन में शीर्षशत्तर पर भूमिका निभाई 1923 में नागपुर में आयोजित झंडा सत्याग्रह में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व 4 जुलाई 1937 को श्री खरे के प्रथम कांग्रेसी मंत्रिमंडल में शिक्षा मंत्री के रूप में सम्मिलित हुए तथा विद्या मंदिर योजनाओं को क्रियान्वित किया 15 अगस्त 1947 को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने और 1956 तक इस पद पर बने रहे 1 नवंबर 1956 को नए मध्य प्रदेश के प्रथम संस्थापक मुख्यमंत्री बनने का इन्हें गौरव प्राप्त हुआ।
उक्त कार्यक्रम में महापौर सफीरा साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा,जिला महामंत्री अनवर खान, राजेश चौधरी,कौशल नागवंश शहनाज बेगम,पापिया गाईन, हरिशंकर सिंह,शाहनवाज खान,एम वेंकट राव,नरेंद्र तिवारी,सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 31 दिसंबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में गत दिनों उद्योग मंत्री कवासी लखमा के नेतृत्व में बस्तर और अन्य इलाके के विधायकों व जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
प्रतिनिधि मंडल ने बस्तर के नगरनार स्टील प्लांट को आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा खरीदने के निर्णय के लिए आभार जताया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करने वाले जनप्रतिनिधियों में आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन, संसदीय सचिव एवं विधायक कांकेर शिशुपाल सोरी, राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, दन्तेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तथा केशकाल विधायक संतराम नेताम, विधायक नारायणपुर तथा हस्त शिल्प विकास निगम के अध्यक्ष चंदन कश्यप, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम विधायक अंतागढ़ अनूप नाग, विधायक सिहावा लक्ष्मी ध्रुव, दन्तेवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अवधेश गौतम एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सत्तार अली मौजूद रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपर, 31 दिसम्बर। नगर निगम प्रशासन द्वारा अटल आवास निवासियों से बकाया वसूली की नोटिस दिए जाने के बाद अटल आवास निवासी किस्त जमा करने को लेकर परेशान हैं। कुछ लोग बकाए की राशि में से कुछ हजार जमा कर शेष राशि किस्तों में जमा करने की बात कह रहे हैं। वहीं अधिकांश अटल आवास निवासी आय कम होने के चलते केवल 500 महीना किस्त जमा करने पर अड़े हुए हैं तो कुछ अटल आवास निवासी जो नगर सौंदर्य करण के समय मकान टूटने पर अटल आवास में स्थापित हुए थे वह पैसा जमा करने से भी इंकार कर रहे हैं।
नगर निगम द्वारा अटल आवास निवासियों से बकाया वसूली की कार्यवाही की जा रही है। विदित हो कि पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अटल आवास के निवासियों को किस्तों में बकाया पटाने की सुविधा दिए जाने को लेकर महापौर, नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया था। साथ ही शिविर लगाकर राशि वसूली की व्यवस्था किए जाने की मांग भी की गई थी। भारतीय जनता पार्टी एवं अटल आवास निवासियों के मांग पर नगर निगम राजस्व अमले द्वारा बुधवार को कालीपुर अटल आवास क्षेत्र में शिविर लगाकर बकाया राशि की वसूली की जा रही थी ।
कालीपुर अटल आवास जोन के बकाया राशि वसूली दल के प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि अटल आवास निवासियों से उनकी सुविधा के अनुसार बकाया राशि की वसूली की जा रही है। जो बकाएदार किस्तों में राशि जमा करना चाहते हैं तो उनसे किस्त लिया जा रहा है ।
शिविर में उपस्थित होकर कुछ लोगों द्वारा बकाया राशि का किस्त जमा किया जा रहा था। लेकिन कुछ लोग राशि जमा करने का विरोध भी करते नजर आए। इन लोगों का कहना था कि नगर सौंदर्य करण के समय उनके मकान टूटे थे जिसके बाद उन्हें अटल आवास में स्थापित किया गया था और किसी तरह के पैसे नहीं देने की बात उस समय कही गई थी।
नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे , भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता और पूर्व पार्षद अतुल कौशल ने इस संबंध में बताया कि कोरोना काल के चलते सभी लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है वैसे भी अटल आवास में रोज कमाने और रोज खाने वाले लोग रहते हैं इन परिस्थितियों में एक साथ बकाए की राशि पटाना संभव नहीं है। इसीलिए भाजपा पार्षद दल और भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा अटल आवास निवासियों को बकाए की राशि आसान किस्तों में पटाने की सुविधा दिए जाने की मांग की थी और अटल आवास निवासी किस्तों में बकाया राशि पटाने को तैयार हैं। कालीपुर अटल आवास निवासियों द्वारा प्रतिमाह 500 रूपए कि़स्त के साथ बकाया राशि में से 500 जमा करने पर सहमति बनी लेकिन कुछ लोगों ने माह में केवल 500 किस्त पटाने की बात भी कही है ।
जगदलपुर, 31 दिसंबर। महिला मंडल अंबेडकर वार्ड द्वारा परदेसीन माता मंदिर परिसर में नौ दिवसीय लक्ष्मी जगार आयोजित किया गया है। इस मौके पर सोमवार शाम छह बजे परंपरानुसार लक्ष्मी और नारायण का विवाह संपन्न कराया गया। लक्ष्मी के रूप में जहाँ पांच साल की रोशनी मौर्य सुसज्जित थी, वहीं सात साल का हिमांशु बघेल नारायण के रूप में अनुष्ठान में शामिल हुआ।अनुष्ठान के दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासी और मंडल की महिलाएं उपस्थित रहीं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपर, 31 दिसम्बर । काले कृषि कानून और संसद का शीतकालीन सत्र रद्द करने के खिलाफ किसानों के समर्थन में यूथ कांग्रेस ने बुधवार को मशाल रैली निकाली।
बस्तर प्रवक्ता एवं युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रभारी संतोष कोलकुण्डा, प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी बस्तर जिला प्रभारी दुर्गेश राय प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य के निर्देश अनुसार विधानसभा अध्यक्ष शहनवाज़ खान के नेतृत्व में कृषि कानूनों और संसद का शीतकालीन सत्र रद्द करने के खिलाफ युवा कांग्रेस विरोध में मशाल रैली निकाली गई।
इस दौरान सुशील मौर्य,आशीष मिश्रा,शाहनवाज खान,सहदेव नाग,अनुराग महतो,अल्ताफ़ उल्ला खान,जाहिद हुसैन,आदित्य सिंह बिसेन,जावेद खान,महेश द्विवेदी, विक्रांत सिंह,शेमियल नाथ,महेंद्र बघेल,लव मिश्रा,शंकर नाग,जलन्धर बघेल,सत्या ठाकुर,नीलम कश्यप,लखन दुर्गा,उस्मान रज़ा,एम ज्योति राव,आशिफ़ अली,धवल जैन,विजय ध्रुव, अब्राहम मिश्रा,गौरव अयंगर, मोना पाढ़ी,माज़ लिल्हा,आकिब रज़ा,आदर्श दलाई, मनोज यादव,राहुल निराला,सुनिल ठाकुर,चंदन लहरे,शिब्बू निराला एवँ अन्य युवा कांग्रेसी उपस्थित रहे।
तीसरे चरण में बस्तर जिले में 222 टीम कर रही है घर-घर जाकर सर्वे
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 31 दिसंबर। बस्तर संभाग को मलेरिया, एनीमिया एवं कुपोषण मुक्त करने तथा शिशु व मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान की शुरूआत की गई है। अभियान के पहले चरण में 14 लाख 6 हजार लोगों की जांच गई। इस दौरान मलेरिया पॉजिटिव पाए गए 64 हजार 646 लोगों का मौके पर ही इलाज कर दवाई दी गई। दूसरे चरण में 23 लाख 75 हजार लोगों की जांच कर 30 हजार 076 मलेरिया पीडि़तों का उपचार किया गया। मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के असर से सितम्बर 2019 तक की तुलना में सितम्बर 2020 में बस्तर संभाग में मलेरिया के मामलों में 65 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है।
मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के तहत बस्तर जिले प्रथम चरण 15 जनवरी से 14 फरवरी 2020 तक 6 विकासखंड के 213 गाँव में लक्ष्य जनसंख्या 2 लाख 49 हजार 288 के विरूद्ध 2 लाख 53 हजार 295 लोगों का जाँच किया गया, जिसमे 5203 पॉजिटिव केस पाया गया जिनका मूलोपचार किया गया। द्वितीय चरण 10 जून से 31 जुलाई 2020 तक सातों विकासखंड के 328 गाँव में 3 लाख 81 हजार 580 जनसंख्या लक्ष्य के विरूद्ध 3 लाख 90 हजार 815 जाँच किया गया जिसमें 4900 पॉजिटिव केस पाया गया जिनका मुलोपचार किया गया। अब तृतीय चरण में 15 दिसम्बर से 30 जनवरी 2021 तक सातों विकासखंड के 198 गाँव के दो लाख एक हजार 480 लक्ष्य जनसंख्या के लिए स्वास्थ्य विभाग की 222 टीम के द्वारा घर-घर जाकर सर्वे कर रही है। गर्भवती माताओं में मलेरिया पॉजिटिव आना हाई रिस्क श्रेणी में आते है अत: पूरी गंभीरता से गर्भवती माताओं एवं बच्चों का मौलिक उपचार किया जा रहा है।
मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के तहत बस्तर जिले में 15 दिसम्बर से तीसरे चरण में स्वास्थ्य विभाग द्व़ारा व्यक्तियों में मलेरिया की जांच शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में की जा रही है। संक्रमित मिले मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मलेरिया जांच टीम के साथ आवश्यक दवाई व इससे बचाव की सभी तरह की जानकारी भी प्रदान किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सातों विकासखण्ड में लक्षित 2 लाख 1 हजार 480 जनसंख्या में 27 दिसम्बर तक 84 हजार 911 (42.14 प्रतिशत) लोगों को जांच किया गया है। इस जांच में 858 लोगों का मलेरिया टेस्ट पॉजिटिव आया है। जिसमें विकासखण्ड लोहण्डीगुड़ा में सर्वाधिक 328 और बड़े किलेपाल क्षेत्र से 249 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं बकावण्ड क्षेत्र से मलेरिया संक्रमितों की संख्या निरंक है।
इस अभियान में 535 गर्भवती महिलाओं का मलेरिया टेस्ट किया गया जिसमें अब तक 11 गर्भवती महिलाएं संक्रमित पाए गए जिनका इलाज किया जा रहा है। इस अभियान में 246 संक्रमित लोगों में मलेरिया के लक्षण मिले हैं जबकि लक्षण रहित 612 लोग मिले हैं। इस अभियान के अन्तर्गत लोगों को जागरूक करने के लिए बस्तर सांसद श्री दीपक बैज एवं गणमान्यजनों ने भी मलेरिया जांच करवाया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 30 दिसम्बर। आज भाजपा पार्षददल एवं पार्टी के नेता एक्वैटिक वीड हार्वेस्टर मशीन का निरीक्षण करने आयुक्त के पत्र के साथ पहुंचे। विदित हो कि इस मशीन के संबंध में भाजपा पार्षद दल ने इसके अनियमितता एवं कबाड़ होने के संदर्भ में महापौर को पत्र लिखा लिखा था। पत्र के जवाब में आयुक्त ने जानकारी दी है तथा यह पत्र महापौर को भी प्रेषित किया गया है। इस पत्र में निविदा पत्र, निर्माता कम्पनी का आईएसओ सर्टिफिकेट, इंजन तथा कन्वेयर बेल्ट का बिल दिया गया है, तथापि यह बताया गया है कि चूंकि यह मशीन केरल के तटीय क्षेत्र में रखने से आद्रतावश इसके हिस्से पुराने से प्रतीत होते हैं। निरीक्षण के पश्चात भाजपा पार्षद दल ने महापौर को अपनी मांगों के साथ एक ज्ञापन सौंपा।
इस ज्ञापन में निगम नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने आरोप लगाया है कि इस जवाब से ना तो पार्षददल और ना ही शहर की जनता सहमत है। निविदा में जो स्पेशिफिकेशन रखे गये थे वह निर्माता कम्पनी के द्वारा बताये गये थे तथापि इस स्पेशिफिकेशन का निर्माण और कोई अन्य उद्योग नहीं करता है। जिन दो नागपुर के डीलरों ने निविदा में भाग लिया है वे निर्माता कम्पनी के ही डीलर हैं। ऐसे में यह टेण्डर अपने आप में गलत तथा दर की प्रतिस्पर्धा ना होकर आपसी तालमेल से दर डाले गये हैं, स्पष्ट है।
ज्ञापन में कहा गया है कि आशा है आप जनआकांक्षाओं अनुसार निर्णय लेंगी अन्यथा पार्षददल इस पूरे प्रकरण की जांच हेतु अन्य संस्थाओं से गुहार लगाएगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर एवं आयुक्त को भी दी गई । कलेक्टर ने जांच करवाने का आश्वासन दिया है ।
ज्ञापन सौंपने के दौरान नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय,सुरेश गुप्ता,खेमसिंह देवांगन,राजपाल कसेर,निर्मल पानीग्राही,दिगम्बर राव,त्रिवेणी रंधारी,धनसिंग नायक,आलोक अवस्थी ,मोतीराम बघेल,शंभु नाग, महेन्द्र पटेल, दण्तेश्वर राव दन्ती,राकेश तिवारी,आनन्द झॉ,राजा यादव,रवि कश्यप ,मनोज पटेल,परेश ताटी ,अभिषेक तिवारी,भुवनेश नाग,एवं निगम के इंजीनियर अमर सिंह मौजूद थे।
भाजपा के बस्तर संभाग प्रभारी ने ली 7 जिलों के पदाधिकारियों की संभागीय बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 30 दिसंबर। बस्तर में भाजपा की राजनीतिक गतिविधियां अब रफ्तार पकड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व बस्तर संभाग प्रभारी शिवरतन शर्मा ने आज बस्तर के सभी 7 जिलों के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण संभागीय बैठक ली।
श्री शर्मा ने अपने सम्बोधन में कार्यकर्ताओं की ऊर्जा फूंकते हुये कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस के जनघोषणा पत्र को याद कर लें। 2 साल में एक भी कार्य मौजूदा कांग्रेस सरकार ने नहीं किया है। जनता के साथ की गई वादाखिलाफी व छल को हमें जन-जन तक पहुंचाना है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर आंदोलन की रूपरेखा बननी चाहिए।
बस्तर संभाग प्रभारी श्री शर्मा के आज बस्तर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व फूलमालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा जिला कार्यालय में आहूत संभागीय बैठक में शिवरतन शर्मा ने संभाग के 7 जिलों से आये भाजपा पदाधिकारियों से उनके जिलों में चल रही राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी ली।
श्री शर्मा ने बैठक में कहा कि 2 साल में सत्तासीन कांग्रेस सरकार हर क्षेत्र में विफल रही है। अब तक 30 हजार करोड़ का कर्ज यह सरकार ले चुकी है। सारे निर्माण कार्य ठप पड़े है, कांग्रेस का घोषणा पत्र महज वादाखिलाफी घोषणा बनकर रह गया है। किसानों की कर्ज माफी तो एक तरफ, धान खरीदी का बुरा हाल है। बारदाना खरीदने का आदेश तक सरकार ने अभी तक नहीं दिया है। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता नाकाम कांग्रेस सरकार को जनता के सामने कटघरे में खड़ा करें, स्थानीय स्तर पर मुद्दे उठाकर कांग्रेस की घेराबंदी शुरू की जायेगी।
बस्तर संभाग प्रभारी श्री शर्मा ने स्पष्ट लहजें में समस्त पदाधिकारियों को अपने-अपने जिले व क्षेत्र में सक्रिय रहने कहा है। बस्तर जिला प्रभारी लोकेश कावडिय़ा ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में भाजपा का परचम फिर लहरायेगा, हम सभी को मिलकर एकजुटता के साथ पूरी ताकत से कार्य करना है।
बैठक को प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश महामंत्री किरण देव ने भी संबोधित किया। संभागीय बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, डॉ सुभाऊ कश्यप, संतोष बाफना, निंरजन सिन्हा, जगदीश रोहरा, लच्छूराम कश्यप, बैदुराम कश्यप, विद्याशरण तिवारी, हुंगाराम मरकाम, चैतराम अट्टामी, सतीश लाटिया, दीपेश अरोरा, रामाश्रय सिंह, योगेन्द्र पाण्डे, संजय पाण्डे, सुरेश गुप्ता, श्रीधर ओझा, मनीराम कश्यप, राजेन्द्र बाजपेयी, श्रीनिवास मिश्रा, खेमसिंह देवागंन, मनीष पारख, दीप्ती पाण्डे, लक्ष्मी कश्यप, सुधा मिश्रा, रोशन सिसोदिया, त्रिवेणी रंधारी, ममता पोटाई, आलोक अवस्थी सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 30 दिसम्बर । आज पर्यटन केंद्र तीरथगढ़ में कोविड -19 के प्रोटोकॉल का पालन हेतु अभियान चलाया गया ?
कलेक्टर रजत बंसल के निर्देशानुसार जिले के सभी पर्यटन केंद्रो में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, मास्क का उपयोग के साथ-साथ साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना है। पर्यटन केंद्रो में आने वाले पर्यटकों द्वारा कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन, पर्यटन स्थल को साफ और स्वच्छ रखना है पर्यटकों के द्वारा दायित्वों का निर्वाह नहीं करने के कारण स्थानीय प्रशासन के द्वारा लोगों को जागरूक करने का दायित्व निभाया जा रहा है।
दरभा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले पर्यटन केंद्र तीरथगढ़ में बुधवार को डिप्टी कलेक्टर सह सीईओ जनपद दरभा कौशल तेंदुलकर के नेतृत्व में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, प्लास्टिक बैन के लिए जागरूकता अभियान किया गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 30 दिसम्बर। अधोसंरचना किसी भी आधुनिक विकास की आधारशिला होती है। प्रदेश या क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की उचित वृद्धि या विकास को सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं में उपयुक्त सडक़ें और पुल की आवश्यकता होती है। विगत दो वर्षों में बस्तर जिले के लोक निर्माण विभाग उत्तर बस्तर संभाग क्रमांक-02 जगदलपुर के द्वारा जिले में महत्वपूर्ण सडक़ों का विकास किया गया है। जिनमें राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में स्थित भानपुरी से मुंडागांव-नारायणपाल होते हुए चित्रकोट तक सडक़ का उन्नतिकरण कार्य पुल-पुलिया सहित 27.80 किलोमीटर की दूरी 39 करोड़ 99 लाख रूपए से अधिक राशि से निर्मित किया गया। इस मार्ग के निर्माण से राजधानी रायपुर की ओर से आने वाले पर्यटकों को भानपुरी से सीधे चित्रकोट कम समय में पहुंच सकते हैं। पर्यटकों को जगदलपुर शहर, लोहण्डीगुड़ा होकर चित्रकोट जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे लगभग 48 किलोमीटर दूरी की बचत हो रही है।
इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग द्वारा एनएच-30 बस्तर से भाटपाल के मध्य 2 करोड़ 42 लाख की लागत से सडक़ का निर्माण किया गया है। बस्तर से भाटपाल मार्ग बस्तर विकासखंड का बहुत ही महत्वपूर्ण मार्ग है जो 15 गांवों को बस्तर विकासखंड मुख्यालय और एनएच-30 से सीधे जोड़ता है। इस मार्ग के बनने के बाद ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा बढ़ी है। जिससे व्यावसायिक एवं सामाजिक गतिविधियों में बढ़ोत्तरी हुई है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा 29 किलोमीटर की दरभा से कटेकल्याण मार्ग का निर्माण किया गया है। इस सडक़ के निर्माण में 21 करोड़ 66 लाख से अधिक राशि का उपयोग किया गया है। दरभा-कटेकल्याण मार्ग की कुल लंबाई 32 किलोमीटर है, जिससे 1 से 29 किलोमीटर लोक निर्माण विभाग, उत्तर बस्तर संभाग क्रमांक-02 जगदलपुर के अंतर्गत आता है। इस मार्ग के पांच किलोमीटर में विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल तीरथगढ़ है, मार्ग पर पर्यटन स्थल होने के कारण एवं दो ब्लॉक मुख्यालय दरभा (जिला-बस्तर) एवं कटेकल्याण (जिला-दंतेवाड़ा) को जोडऩे वाला महत्वपूर्ण मार्ग है।
लोहण्डीगुड़ा, तारागांव, गरदा, कोड़ेनार मार्ग मुख्य जिला मार्ग है जो कि जगदलपुर तथा दंतेवाड़ा को जोड़ता है। इस सडक़ के विकास हेतु 21 करोड़ 16 लाख से अधिक राशि खर्च की गई है। इस मार्ग के निर्माण से व्यवसायिक गतिविधियां पहले से बेहतर हुई है और दंतेवाड़ा की ओर से चित्रकोट वाटरफॉल आने वाले टूरिस्टो को भी इसका लाभ मिल रहा है।
जगदलपुर, 30 दिसंबर। मुक्ति मोर्चा द्वारा ब्लाक स्तर पर आवाज उठाओ शिकायत करो अभियान आज लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक में बैठक कर शुरू की गई। जिसमें मुक्ति मोर्चा के संभागीय संयोजक नवनीत चांद ने बस्तर के स्वास्थ्य व्यवस्था के वर्तमान हालात व लापरवाहियों उजागर करते हुए इनके खिलाफ उचित मंच में शिकायत के अधिकार की जानकारी दी, वहीं चित्रकोट के पूर्व विधायक लछूराम कश्यप ने घटित घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग रखी।
मुक्ति मोर्चा शहर अध्यक्ष सोभा गंगोत्री व जिला संयोजक भरत कश्यप ने कहा कि यह घटना बस्तर के स्वास्थ्य व्यवस्था की नाकामी व लापरवाही का परिचायक है संभागीय मुख्यालय जिले व ब्लाक के सभी अस्पतालों में ऐसी घटनाएं रोज होती है, सही जानकारी नहीं होने के अभाव में उचित मंच में शिकायत नहीं होती है।
इस कार्यक्रम में जनपद सदस्य बोंजाराम मौर्य, लखमु राम, कांकेर जिला अध्यक्ष रोशन सचदेव, विकास मांझी, शैलेन्द्र वर्मा, शनी राजपूत, कोषाध्यक्ष सुनिता दास, अंकिता गुरूदत्वा, पीडि़त परिवार एवं ब्लाक के विभिन्न ग्राम पंचायतों के समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।
जगदलपुर, 30 दिसंबर। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा जिस तरह से बिना तैयार हुए नगरनार स्टील प्लांट को आनन-फानन में विनिवेशीकरण किया जा रहा है, उसके विरुद्ध बस्तर की जनभावनाओं के अनुरूप प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में जिस तरह से शासकीय संकल्प लाकर सर्व सम्मति से पारित करवाया गया, वह बस्तर हित में महत्वपूर्ण साबित होगा। बस्तर के जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर उनके इस महत्वपूर्ण कदम के लिए आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करने वाले जनप्रतिनिधियों में आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन, संसदीय सचिव एवं विधायक कांकेर शिशुपाल सोरी, राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, दन्तेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तथा केशकाल विधायक संतराम नेताम, विधायक नारायणपुर तथा हस्त शिल्प विकास निगम के अध्यक्ष चंदन कश्यप, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम विधायक अंतागढ़ अनूप नाग, विधायक सिहावा लक्ष्मी धरुव, दन्तेवाडा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अवधेश गौतम एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सत्तार अली मौजूद रहे।
पूर्व विधायक बाफना खरीदी केन्दों में व्यवस्था देखने पहुंचे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 30 दिसम्बर। प्रदेश सरकार के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को देखने के लिए जगदलपुर विधानसभा के पूर्व विधायक संतोष बाफना, जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पदलाम नाग एवं जनपद उपाध्यक्ष व भाजपा नगरनार मण्डल के अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास जगदलपुर विकासखण्ड के नगरनार क्षेत्र में आने वाले बाबूसेमरा, माड़पाल, मारकेल, नगरनार, बम्हनी सहित हल्बाकचोरा धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंचे।
लगभग सभी धान खरीदी केन्द्रों में किसानों ने पूर्व विधायक श्री बाफना से वर्तमान सरकार द्वारा उनका रकबा घटा देने व धान खरीदी केन्द्र में बारदाना की कमी एवं नए बरदाने की जगह फटे पुराने बारदाने दिये जाने की शिकायत सहित पिछले वर्ष के धान का पूरा समर्थन मूल्य राज्य सरकार द्वारा अब तक नहीं दिये जाने की भी परेशानी से पूर्व विधायक श्री बाफना को अवगत कराया।
इस दौरान पूर्व विधायक ने किसानों से बात करके उनकी समस्याओं को सुनने के पश्चात् उनकी परेशानियों को दूर करने जिले के उच्च अधिकारियों से बात करने का आश्वासन भी दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि, सभी उपार्जन केन्द्रों में जिस प्रकार का अनियमितताओं का अलाम पसरा हुआ है उससे प्रतीत होता है कि, कांग्रेस की सरकार ने धान खरीदी से पूर्व कोई ठोस योजना तैयार ही नहीं की थी। प्रदेश में धान की खरीदी इस कदर धीमी रफ्तार पर है कि अभी तक लक्ष्य की तुलना में 50 फीसदी से भी कम खरीदी हो पाई है। जबकि खरीदी शुरू हुए एक महीने का समय खत्म होने को है। कांग्रेस की सरकार का प्रदेश के किसानों का सही तरीके से धान खरीदने का कोई मंसूबा ही नहीं है इसलिए इस सरकार ने पहले तो रकबा ही घटाया दिया और उसके बाद सभी किसानों को टोकन के लिए रोने पर मजबूर कर दिया और अब सभी धान उपार्जन केन्द्रों से बारदाने ही गायब कर दिये। कांग्रेस सरकार की इस चरमराई व्यवस्था के कारण ही आज धान खरीदी बंद होने की कगार पर पहुंच गई है। सत्यता तो यह कि किसान हितैषी होने का दावा करने वाले सत्तासीन कांग्रेस सरकार को अब किसानों की कोई परवाह ही नहीं है।
पूर्व विधायक श्री बाफना के साथ निरीक्षण के दौरान भाजपा नगरनार मण्डल के महामंत्री राधेश्याम पेन्द्रे, रघु सेठिया, मोहन सेठिया, गोविंद राव, धनराज नायडू, सूरज नाग, खगेश्वर देवांगन, नारायण ठाकुर, बस्तरिया बाबू , फगनु नाग , धनसाय भवानी, त्रिनाथ सेठिया, राजू राव, रूपेश समरथ, रमन राय, गणेश सेठिया, जयराम नाग, मुरली मनोहर दास, मनीष चालकी, बलीराम दास, धनपति, गिरीश घरत, गणेश नागवंशी, अंकित दास समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 30 दिसम्बर। भाजपा अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के साथ आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में वाहन पार्किंग के नाम पर आदिवासी अनुसूचित जनजाति एवं अन्य वर्गों के हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की गई।
अरुण नेताम, राम कुमार मंडावी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री एवं राज्यपाल कशेर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर रजत बंसल को ज्ञापन देते हुए कहा कि डिमरापाल वाहन पार्किंग में 15 से 20 रुपये लिया जा रहा है और ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार तक किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि संभाग में एकमात्र मेडिकल कॉलेज डीमरापाल में है और बड़ी संख्या में बस्तर के आदिवासी और अनुसूचित जाति वर्ग के साथ-साथ अन्य वर्ग के गरीब लोग इलाज करवाने यहां आते हैं और मरीजों के साथ-साथ उनके परिजन और रिश्तेदार बड़ी संख्या में यहां आते हैं जिनका वाहन पार्किंग के नाम पर रोजाना शोषण होता है और जबरन पैसे वसूलने गाली गलौज कर जलील भी किया जाता है ऐसे में वाहन पार्किंग के नाम पर अत्यधिक रुपए लिया जा कर इनका शोषण किया जा रहा है जिसे तत्काल बंद किया जाए ।
जगदलपुर महारानी जिला अस्पताल में वाहन पार्किंग दर 5 रुपये है डिमरापाल में भी 5 रुपये करने की मांग की और बड़े हुए दर को तत्काल निरस्त कर, मेडिकल कॉलेज प्रशासन के खिलाफ कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने के लिए पार्किंग की दर को बढ़ाया गया जिससे मेडिकल कॉलेज प्रशासन की नीयत पर शक होता है और, किन कारणवश इतना ज्यादा पैसा लिया जाने की सहमति दी गई इसकी भी जांच होनी चाहिए, और दोषियों पर कार्रवाई करने की भी मांग की गई।
ज्ञापन देने के दौरान कलेक्टर से सभी ने आग्रह किया कि इस अव्यवस्था को तत्काल प्रभाव से बंद कर वाहन पार्किंग का दर कम करते हुए बस्तर के आदिवासी अनुसूचित जाति और पिछड़े, सभी गरीब समाज को राहत दी जाए अन्यथा अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा भाजपा बाध्य आंदोलन करने बाध्य होगा। इस दौरान शंभूनाथ नाग, त्रिवेणी रंगारी वीरेंद्र बहोते, संतोष गौर, खेम सिंह देवांगन, रवि कश्यप, भुवनेश्वर नाग उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 30 दिसम्बर। आज प्रदेश सरकार ने एक बार फिर से बस्तर की जनता के हित मे ऐतिहासिक फैसला लिया है जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अगर केंद्र सरकार नगरनार प्लांट का विनिवेशीकरण करती है तो छत्तीसगढ़ सरकार खरीदेगी। यह फैसला जनता के हित में लिया गया। उक्त बातें जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने कही।
बस्तर के सपनों का कारखाना नगरनार प्लांट के विनिवेशीकरण को लेकर लगातार विरोध कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष व युवा नेता हरीश कवासी ने विज्ञप्ति जारी कर हाल ही प्रदेश सरकार के द्वारा नगरनार प्लांट को लेकर लिया गया निर्णय को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों में बस्तर पिछड़ गया है। अब बस्तरवासियों की उम्मीद नगरनार प्लांट पर लगी हुई है क्योंकि इस प्लांट से सैकड़ों बेरोजगार आदिवासियों को लाभ होगा लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने प्लांट को निजी हाथों में देने का फैसला करते हुए विनिवेशीकरण करने का निर्णय लिया है जिसका विरोध मैं कर रहा हूं क्योंकि मेरा मानना है कि अगर बस्तर के खनिज संपदा को लेकर प्लांट लगा है तो उसमें काम करने वाले व अन्य लाभ पर सिर्फ और सिर्फ बस्तर की जनता का हक है। लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार बस्तरवासियों के हक को मारने का काम कर रही है। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिनका हर फैसला जनता के हित में रहता है। आज एक और छत्तीसगढ़ विधानसभा में सर्व सम्मति से संकल्प पारित किया गया कि अगर नगरनार का विनिवेशीकरण होने की स्थिति निर्मित होगी तो छत्तीसगढ़ सरकार उसे खरीदेगा। इस निर्णय का बस्तर की जनता स्वागत करती है। क्योंकि हमारे हक की लड़ाई कांग्रेस की सरकार व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मंत्री कवासी लखमा लड़ रहे हैं। उनका हर फैसला जनता के हित में होता है। और इस निर्णय से आने वाले दिनों में बस्तर का फायदा होगा।
रकबा घटाने व बारदाना की कमी की शिकायतें मिली
जगदलपुर, 29 दिसम्बर। प्रदेश सरकार के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को देखने के लिए जगदलपुर विधानसभा के पूर्व विधायक संतोष बाफना, जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पदलाम नाग एवं जनपद उपाध्यक्ष व भाजपा नगरनार मण्डल के अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास जगदलपुर विकासखण्ड के नगरनार क्षेत्र में आने वाले बाबूसेमरा, माड़पाल, मारकेल, नगरनार, बम्हनी सहित हल्बाकचोरा धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंचे।
लगभग सभी धान खरीदी केन्द्रों में किसानों ने पूर्व विधायक श्री बाफना से वर्तमान सरकार द्वारा उनका रकबा घटा देने व धान खरीदी केन्द्र में बारदाना की कमी एवं नए बरदाने की जगह फटे पुराने बारदाने दिये जाने की शिकायत सहित पिछले वर्ष के धान का पूरा समर्थन मूल्य राज्य सरकार द्वारा अब तक नहीं दिये जाने की भी परेशानी से पूर्व विधायक श्री बाफना को अवगत कराया।
इस दौरान पूर्व विधायक ने किसानों से बात करके उनकी समस्याओं को सुनने के पश्चात् उनकी परेशानियों को दूर करने जिले के उच्च अधिकारियों से बात करने का आश्वासन भी दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि, सभी उपार्जन केन्द्रों में जिस प्रकार का अनियमितताओं का अलाम पसरा हुआ है उससे प्रतीत होता है कि, कांग्रेस की सरकार ने धान खरीदी से पूर्व कोई ठोस योजना तैयार ही नहीं की थी। प्रदेश में धान की खरीदी इस कदर धीमी रफ्तार पर है कि अभी तक लक्ष्य की तुलना में 50 फीसदी से भी कम खरीदी हो पाई है। जबकि खरीदी शुरू हुए एक महीने का समय खत्म होने को है। कांग्रेस की सरकार का प्रदेश के किसानों का सही तरीके से धान खरीदने का कोई मंसूबा ही नहीं है इसलिए इस सरकार ने पहले तो रकबा ही घटाया दिया और उसके बाद सभी किसानों को टोकन के लिए रोने पर मजबूर कर दिया और अब सभी धान उपार्जन केन्द्रों से बारदाने ही गायब कर दिये। कांग्रेस सरकार की इस चरमराई व्यवस्था के कारण ही आज धान खरीदी बंद होने की कगार पर पहुंच गई है। सत्यता तो यह कि किसान हितैषी होने का दावा करने वाले सत्तासीन कांग्रेस सरकार को अब किसानों की कोई परवाह ही नहीं है।
पूर्व विधायक श्री बाफना के साथ निरीक्षण के दौरान भाजपा नगरनार मण्डल के महामंत्री राधेश्याम पेन्द्रे, रघु सेठिया, मोहन सेठिया, गोविंद राव, धनराज नायडू, सूरज नाग, खगेश्वर देवांगन, नारायण ठाकुर, बस्तरिया बाबू , फगनु नाग , धनसाय भवानी, त्रिनाथ सेठिया, राजू राव, रूपेश समरथ, रमन राय, गणेश सेठिया, जयराम नाग, मुरली मनोहर दास, मनीष चालकी, बलीराम दास, धनपति, गिरीश घरत, गणेश नागवंशी, अंकित दास समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जगदलपुर, 29 दिसंबर। प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर नियमितिकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना में बैठे बस्तर जिले के सचिवों के बीच बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा ने पहुंचकर उनकी मांग का समर्थन देने का ऐलान किया।
बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के संभागीय संयोजक नवनीत चांद ,जिला संयोजक भरत कश्यप व शोभा गंगोत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने विधानसभा चुनाव से पूर्व अपने जारी घोषणा पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया था कि सभी प्रकार अनियमित कर्मचारियों को सरकार बनने से 10 दिनों के अंदर नियमित किया जाएगा। सरकार के दो वर्ष बीत जाने के बाद भी विडंबना यह है कि आज पर्यंत तक किसी भी कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया है इसी कारण बस्तर के ग्राम पंचायतों के मुख्य स्तंभ सचिवों को अनिश्चितकाल धरने में बैठना पड़ रहा है।
मुख्य संयोजक नवनीत चांद ने कहा कि जहां एक तरफ ग्रामसभा को सर्वोच्च सभा की उपाधि दी गई है तो वहीं उस सभा के सचिव पद पर कार्यरत कर्मचारी को नियमित ना करना सरकार की वादाखिलाफी परिचायक है। बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा आगामी दिनों में जमीनी स्तर पर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को क्रियान्यवयन कारवाने वाले अनियमित कर्मचारियों को नियमित करवाने की मांग को लेकर ग्राम पंचायतों सदस्यों के समक्ष विशेष ग्रामसभा बुलावाने अभियान चलायेगी व ग्राम सभाओं का प्रस्ताव पारित कर बस्तर के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से बस्तर विकास प्राधिकरण व राज्य सरकार के समक्ष मांगों को पूरा कराने हेतु वादा निभाओ पत्र प्रेषित किया जायेगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर महामंत्री सुनिता दास, अंकिता गुरूदत्वा, नूपुर आर्चाय, कांकेर जिला संयोजक रोशन सचदेवा, सोनमती, फूलमनी,शहर उपाध्यक्ष सनी राजपूत, शलेन्द्र वर्मा एवं समस्त सचिव गण उपस्थित थे।
जगदलपुर, 29 दिसम्बर। भाजपा अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के साथ आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में वाहन पार्किंग के नाम पर आदिवासी अनुसूचित जनजाति एवं अन्य वर्गों के हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की गई।
अरुण नेताम, राम कुमार मंडावी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री एवं राज्यपाल कशेर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर रजत बंसल को ज्ञापन देते हुए कहा कि डिमरापाल वाहन पार्किंग में 15 से 20 रुपये लिया जा रहा है और ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार तक किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि संभाग में एकमात्र मेडिकल कॉलेज डीमरापाल में है और बड़ी संख्या में बस्तर के आदिवासी और अनुसूचित जाति वर्ग के साथ-साथ अन्य वर्ग के गरीब लोग इलाज करवाने यहां आते हैं और मरीजों के साथ-साथ उनके परिजन और रिश्तेदार बड़ी संख्या में यहां आते हैं जिनका वाहन पार्किंग के नाम पर रोजाना शोषण होता है और जबरन पैसे वसूलने गाली गलौज कर जलील भी किया जाता है ऐसे में वाहन पार्किंग के नाम पर अत्यधिक रुपए लिया जा कर इनका शोषण किया जा रहा है जिसे तत्काल बंद किया जाए ।
जगदलपुर महारानी जिला अस्पताल में वाहन पार्किंग दर 5 रुपये है डिमरापाल में भी 5 रुपये करने की मांग की और बड़े हुए दर को तत्काल निरस्त कर, मेडिकल कॉलेज प्रशासन के खिलाफ कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने के लिए पार्किंग की दर को बढ़ाया गया जिससे मेडिकल कॉलेज प्रशासन की नीयत पर शक होता है और, किन कारणवश इतना ज्यादा पैसा लिया जाने की सहमति दी गई इसकी भी जांच होनी चाहिए, और दोषियों पर कार्रवाई करने की भी मांग की गई।
ज्ञापन देने के दौरान कलेक्टर से सभी ने आग्रह किया कि इस अव्यवस्था को तत्काल प्रभाव से बंद कर वाहन पार्किंग का दर कम करते हुए बस्तर के आदिवासी अनुसूचित जाति और पिछड़े, सभी गरीब समाज को राहत दी जाए अन्यथा अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा भाजपा बाध्य आंदोलन करने बाध्य होगा। इस दौरान शंभूनाथ नाग, त्रिवेणी रंगारी वीरेंद्र बहोते, संतोष गौर, खेम सिंह देवांगन, रवि कश्यप, भुवनेश्वर नाग उपस्थित थे।
जगदलपुर, 29 दिसम्बर। आज प्रदेश सरकार ने एक बार फिर से बस्तर की जनता के हित मे ऐतिहासिक फैसला लिया है जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अगर केंद्र सरकार नगरनार प्लांट का विनिवेशीकरण करती है तो छत्तीसगढ़ सरकार खरीदेगी। यह फैसला जनता के हित में लिया गया। उक्त बातें जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने कही।
बस्तर के सपनों का कारखाना नगरनार प्लांट के विनिवेशीकरण को लेकर लगातार विरोध कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष व युवा नेता हरीश कवासी ने विज्ञप्ति जारी कर हाल ही प्रदेश सरकार के द्वारा नगरनार प्लांट को लेकर लिया गया निर्णय को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों में बस्तर पिछड़ गया है। अब बस्तरवासियों की उम्मीद नगरनार प्लांट पर लगी हुई है क्योंकि इस प्लांट से सैकड़ों बेरोजगार आदिवासियों को लाभ होगा लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने प्लांट को निजी हाथों में देने का फैसला करते हुए विनिवेशीकरण करने का निर्णय लिया है जिसका विरोध मैं कर रहा हूं क्योंकि मेरा मानना है कि अगर बस्तर के खनिज संपदा को लेकर प्लांट लगा है तो उसमें काम करने वाले व अन्य लाभ पर सिर्फ और सिर्फ बस्तर की जनता का हक है। लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार बस्तरवासियों के हक को मारने का काम कर रही है। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिनका हर फैसला जनता के हित में रहता है। आज एक और छत्तीसगढ़ विधानसभा में सर्व सम्मति से संकल्प पारित किया गया कि अगर नगरनार का विनिवेशीकरण होने की स्थिति निर्मित होगी तो छत्तीसगढ़ सरकार उसे खरीदेगा। इस निर्णय का बस्तर की जनता स्वागत करती है। क्योंकि हमारे हक की लड़ाई कांग्रेस की सरकार व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मंत्री कवासी लखमा लड़ रहे हैं। उनका हर फैसला जनता के हित में होता है। और इस निर्णय से आने वाले दिनों में बस्तर का फायदा होगा।
अंग्रेजी माध्यम स्कूल की सफलता की कहानी पालकों की जुबानी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 29 दिसंबर। छतीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलना रहा। जिसे स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय इस सत्र से पूरे राज्य में 52 विद्यालय खोले गए। इन 52 विद्यालयों में से बस्तर जिले के जगदलपुर में स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। जिसमें कक्षा 1ली से 12 तक के छात्र छात्राओं को प्रवेश दिया गया है। प्रत्येक कक्षा में 40 बच्चों को प्रवेश दिए जाने का प्रावधान था। परंतु कक्षा 1 ली से 12 तक के लिए कुल 1500 आवेदन प्राप्त होने के कारण लाटरी पद्धति से प्रति क्लास 40/40 के अनुपात से बच्चों को प्रवेश दिया गया है।
बस्तर जिले के स्कूल को तय समय में आरम्भ करवाने में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ आलोक शुक्ला, के निर्देश पर कलेक्टर बस्तर रजत बंसल, सहायक कलेक्टर रेना जमील सहित जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत चन्द्रवाल ने स्वयं कार्य को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया। यही परिणाम है कि जिले इस स्कूल में प्रवेश को लेकर लोगों में काफी जागरूकता देखने को मिली।
भारी भरकम फीस से मिली राहत
निजी शालाओं में बढ़ते फीस के कारण पालक आए दिन परेशान रहते थे, किंतु शासन के द्वारा आरम्भ किए नि: शुल्क अंग्रेजी माध्यम में बच्चों के प्रवेश से पालकों को जहां आर्थिक रूप से सरकार ने मदद की वहीं आए दिन हो रही परेशानी से भी निजात मिली।
बच्चों को कराई जा रही है, जेई और नीट की कोचिंग
शासन के अंग्रेजी माध्यम के स्कूल से बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ दक्ष मेहमान प्रवक्ता व कुशल शिक्षकों के माध्यम से जेईई नीट की कोचिंग भी उन्हें दी जा रही है जिसके लिए उन्हें भारी फीस देकर अन्य स्थानों में जाकर कोचिंग लेना पड़ता था।
प्रतियोगिताएं भी होती हैं आयोजित
बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए ड्राइंग, पेंटिंग, क्वीज, भाषण, वादविवाद, फैंसी ड्रेस जैसे प्रतियोगिता का आयोजन कर उनके प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य किया जा रहा है।
अत्याधुनिक प्रयोग शाला ,व पुस्तकालय का लाभ ले रहे हैं बच्चे
शासकीय अंग्रेजी माध्यम का यह स्कूल आज किसी भी मामले में निजी शालाओं से बेहतर है, जिसमें अत्याधुनिक प्रयोग शाला, पुस्तकालय, बेहतर फर्नीचर सहित वह तमाम सुविधाएं जो बच्चे सहित पालक चाहते हैं वह उन्हें वहां मिल रही।
जिले के नामी निजी शालाओं से 261 बच्चों ने लिया दाखिला
बस्तर जिले में यह पहला अवसर है कि जिले के नामी शालाओं में पढऩे वाले बच्चों ने इतनी बड़ी संख्या में शासकीय अंग्रेजी स्कूल में प्रवेश लिया है।जिसके तहत निर्मल विद्यालय से 26,विद्या ज्योति स्कूल से 44, आदेश्वर एकेडमी से 01,आदेश्वर पब्लिक स्कूल 04, ज्ञानोदय हाई स्कूल 24, दीप्ति कॉन्वेंट स्कूल से 26,सक्सेश कान्वेंट 67, संस्कार स्कूल 05, ड्रीम इंडिया स्कूल 42, सेंट जेवियर्स स्कूल से 22 छात्र छात्राओं ने प्रवेश लिया है।
अंग्रेजी में पारंगत शिक्षक करा है अध्यापन
स्वामी विवेकानन्द स्कूल में जो शिक्षक शिक्षिकाएं अध्यापन करा रहे वे सभी अंग्रेजी स्कूलों में पढे हुए हैं ,साथ ही डीएड बीएड प्रशिक्षित शिक्षक है।इसके अतिरिक्त संविदा में नियुक्त शिक्षक जिनकी नियुक्ति हुई है,जिला चयन समिति में कलेक्टर व सीईओ जिला पंचायत के निर्देशानुसार चयन किया गया है।
पालक गणेश्वर नायक जो शिक्षक भी हैं, भूपेश सरकार के इस नि: शुल्क अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बारे में कहा कि उन्होंने पहले भी निजी शाला में अपने बच्चे को पढ़ा रहे थे किंतु वहां की व्यवस्था से संतुष्ट नहीं थे। बच्चों का जो विकास होना था वह नहीं हो पा रहा था। छत्तीसगढ़ शासन के इस नए व आज के आधुनिक युग की मांग को देखते हुए नि: शुल्क अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलने से हम सभी आशान्वित हो गए हैं हम अपने बच्चों का भविष्य बेहतर लगने लगा है।
नदारद अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
जगदलपुर, 29 दिसंबर। कलेक्टर रजत बंसल एवं पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने बस्तर जिले के सीमावर्ती ओडिशा से आने वाले धान की अवैध परिवहन को रोकने सोमवार रात्रि 10 बजे जिले के सीमा पर लगे अंतरराज्यीय जांच नाकाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धनपुंजी, रेल्वे क्रसिंग के पास चोकवाडा और भेजापदर जांच चौकियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। श्री बंसल, एसडीएम श्री मरकाम को ड्यूटी में अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण दौरे में सहायक कलेक्टर सुश्री रेना जमील, एसडीएम जीआर मरकाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।